० तेलंगाना के टेकलगुड़म नाले में आई बाढ़ से बंद हो गया है आवागमन
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर और पड़ोसी राज्य तेलंगाना में इन दिनों हो रही भारी बारिश के चलते जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। नदी नाले उफान पर आ गए हैं। बीजापुर जिले के भोपालपटनम से तेलंगाना हैदराबाद का सड़क संपर्क टूट गया है। भोपालपटनम से हैदराबाद को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 163 पर स्थित टेकलगुड़म नाले में बाढ़ आ जाने से आवागमन बंद हो गया है। इधर गोदावरी नदी के दबाव से इंद्रावती नदी उफान पर है। बीजापुर जिले में लगातार बारिश से सभी नदी नाले उफान पर हैं।