रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के थाना टिकरापारा क्षेत्र में नारकोटिक्स एक्ट के तहत पुलिस ने हेरोईन (चिट्टा) तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 8 पेडलर्स को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 19 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें पहले 11 आरोपियों को पकड़ा गया था। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना टिकरापारा की संयुक्त टीम ने 4 अगस्त 2025 को पंजाब से जुड़े अंतर्राज्यीय तस्करों और स्थानीय नेटवर्क के 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से लगभग 1 करोड़ रुपये कीमत की 412.87 ग्राम हेरोईन, मोबाइल फोन, क्रेटा वाहन (सीजी/04/क्यूएच/7491), तौल मशीन, सिल्वर रोल पेपर, जला हुआ नोट, एटीएम कार्ड और चेकबुक जब्त किए गए थे।
इसके बाद, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर हेरोईन सप्लाई नेटवर्क में शामिल अन्य 8 पेडलर्स को चिह्नित कर गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 8 मोबाइल फोन जब्त किए गए। प्रकरण में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार पेडलर्स:
-
मुजम्मिल खान उर्फ बाबा, निवासी ताज नगर, थाना टिकरापारा, रायपुर
-
छत्रपति अम्भोरे उर्फ ददु (30 वर्ष), निवासी महावीर नगर, थाना राजेंद्र नगर, रायपुर
-
रितुराज ठाकुर (34 वर्ष), निवासी रमउली, बेहरा, दरभंगा, बिहार, हाल पता अविनाश प्राइड, रायपुर
-
हुसैन खान उर्फ मुर्गी (32 वर्ष), निवासी गोकुल नगर, थाना टिकरापारा, रायपुर
-
मोहम्मद फोरात अब्बास (22 वर्ष), निवासी मोमिन पारा, थाना आजाद चौक, रायपुर
-
शिशिर राय (34 वर्ष), निवासी बाघराज वार्ड, सागर, म.प्र., हाल पता सुंदर नगर, रायपुर
-
संतोष धनवानी (29 वर्ष), निवासी कटोरा तालाब, थाना सिविल लाइन, रायपुर
-
सैय्यद आसीफ अली (35 वर्ष), निवासी नया पारा, थाना गोलबाजार, रायपुर
कानूनी कार्रवाई:
आरोपियों के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 600/25, धारा 21(सी), 29 नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी 8 पेडलर्स को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।