हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी से सीएम साय का सारंगढ़-बिलाईगढ़ और महासमुंद दौरा देर से शुरू

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण उनके सारंगढ़-बिलाईगढ़ और महासमुंद जिले के दौरे में देरी हुई। हेलीकॉप्टर से उतरकर सीएम साय पुलिस ग्राउंड हेलीपेड के वेटिंग रूम में इंतजार कर रहे हैं। उनके साथ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी मौजूद हैं। तकनीकी दल हेलीकॉप्टर की जांच कर समस्या को ठीक करने में जुटा है।

मुख्यमंत्री साय आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ और महासमुंद जिले के दौरे पर हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 11:25 बजे मुख्यमंत्री निवास से पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचे। दोपहर 12:15 बजे सारंगढ़-बिलाईगढ़ पहुंचकर चंदायी में 12:20 से 12:35 तक “तिरंगा यात्रा” में शामिल होने वाले हैं। इसके बाद वे नए भाजपा कार्यालय के लोकार्पण और शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जहां “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधरोपण किया जाएगा।

दोपहर 2:10 बजे के बाद सीएम साय महासमुंद के लिए रवाना होंगे। वहां बसना विकासखंड के ग्राम दुर्गापाली में वृहद वृक्षारोपण चरण पादुका कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां 251 सिंदूर के पौधे रोपे जाएंगे। इसके अतिरिक्त, वे महासमुंद में सिंदूर पार्क का उद्घाटन भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *