
० पर्यावरण संरक्षण हम सभी का कर्तव्य : देव
० दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में किया गया पौधारोपण
जगदलपुर। आज शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव और महापौर संजय पांडे ने पोधरोपण किया। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कोडिया इंडियन चेरी के पौधे का रोपण किया। कार्यक्रम में किरण देव ने कहा कि वर्तमान में हम सभी को मिलकर पर्यावरण का संरक्षण व संवर्धन करना अति आवश्यक है। पर्यावरण को संतुलित करने में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। श्री देव ने एक पेड़ मां के नाम में सभी जनमानस से अपील करते हुए कहा कि सभी एक पेड़ अवश्य लगाएं साथ ही उस पेड़ की रक्षा भी करें। विश्व आज ग्लोबल वार्मिंग का दंश झेल रहा है। जिसके लिए हम सभी को पर्यावरण को संतुलित रखना है और इसके लिए हमें पौधे लगाना आवश्यक है। हमारे जीवन में पर्यावरण का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इस दौरान महापौर संजय पांडे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, वार्ड पार्षद सुरेश गुप्ता, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, योगेन्द्र पांडे, लक्ष्मण झा, संग्राम सिंह राणा, कलावती कसेर, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, विद्याशरण तिवारी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, महेंद्र सेठिया, रोहित, योगेश ठाकुर, योगेश शुक्ला, विवेक झा, गोविंद ईनाणी, राजपाल कसेर, शेखर साव, मनीष निषाद, सुनील जैन, पृथ्वी सिंह, दिलीप सुंदरानी व वार्डवासी उपस्थित थे।