
जगदलपुर। बस्तर जिले में डिजिटल शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर (DMC) अखिलेश मिश्रा और जिला नोडल अधिकारी सूरज निर्मलकर की संयुक्त अध्यक्षता में डिजी मित्रों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत डिजी मित्रों को आईसीटी (ICT) एवं स्मार्ट क्लास के अधिकतम उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने डिजी मित्रों को विद्यार्थियों तक तकनीकी शिक्षा के लाभ पहुंचाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया और उनके कार्यों की सराहना की।
इस दौरान विद्यालयों में सामने आने वाली तकनीकी एवं संचालन संबंधी समस्याओं पर भी गंभीरता से चर्चा की गई। समाधान की दिशा में कारगर कदम उठाने और डिजी मित्रों के सुझावों को प्राथमिकता देने का आश्वासन अधिकारियों द्वारा दिया गया।