जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के राजयपाल ने बस्तर के किसान पुत्र जयराम दास को शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, धरमपुरा जगदलपुर के विद्या संबंधी योजना एवं मूल्यांकन बोर्ड का सदस्य नामित किया है। राजयपाल के अवर सचिव ने इस आशय का पत्र विश्वविद्यालयके कुलपति को भेजा है। इस पत्र के अनुसार छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 30 (1) (छः) के अंतर्गत विद्या संबंधी योजना एवं मूल्यांकन बोर्ड में सदस्यों का नामनिर्देशन किया गया है।छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 30 (1) (छः) में निहित प्रावधान अंतर्गत कुलाधिपति, शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर, जगदलपुर द्वारा विश्वविद्यालय के विद्या संबंधी योजना एवं मूल्यांकन बोर्ड में राजीव गांधी वार्ड जगदलपुर निवासी कृषक जयराम दास एवं एकल अभियान जगदलपुर के अध्यक्ष महेंद्रकांत संगानी को सदस्य नामजदकिया गया है।