वोकल फॉर लोकल अभियान को व्यापारिक संगठनों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है, इसी कडी में आज रवि भवन एवं शीतला चौक के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जागरूकता पोस्टर लगाये – कैट

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन मगेलाल मालू, प्रदेश चेयरमेन  विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि कैट युवा टीम के द्वारा “वोकल फॉर लोकल” अभियान को व्यापारिक संगठनों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है इसी कडी में आज रवि भवन एवं शीतला चौक के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जागरूकता पोस्टर लगाये

रवि भवन व्यापारी संघ के अध्यक्ष जय नानवानी ने कहा कि वोकल फॉर लोकल के अंतर्गत कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा रायपुर शहर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जागरूकता पोस्टर लगाये जा रहे है। जो कैट का एक सराहनीय कार्य है। जिसमें व्यापारी और आम जनता को जागरूक करनें प्रयास किया जा रहा है।

शीतला चौक व्यापारी संघ के अध्यक्ष भरत जैन ने कहा कि वोकल फॉर लोकल से स्थानीय कारीगरो को रोजगार के अवसर मिलते है। उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। हमे ऑनलाईन खरीदी नहीं करनी चाहिए। और बाजार जाकर खरीददारी करनी चाहिए। जिससे कि बाजार की रौनक बढती है।

रवि भवन व्यापारी संघ के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेः- जय नानवानी, हिमांशु वर्मा, ठाकुर दास लुल्ला, नानक केशवानी, सतीश किंदवानी एवं आनन्द क्षत्री।

शीतला चौक व्यापारी संघ के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेः- भरत जैन, राजेन्द्र बागडी, भगवान दास अग्रवाल एवं भरत अग्रवाल। युवा कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेः- कांति पटेल, रतनदीप सिंह , भारत भूषण गुप्ता, विजय पटेल, हरसुख पटेल, नरेश मखीजा, राकेश लालवानी, संदीप गुप्ता एवं नागेन्द्र तिवारी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *