
जगदलपुर। आकांक्षा हॉट का उद्घाटन आज स्थानीय सिरहासार भवन में महापौर संजय पाण्डे ने फीता काटकर किया। इस मौके पर नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, त्रिवेणी रंधारी, कलेक्टर हरिश एस, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी बीरेंद्र बहादुर, तोकापाल जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीलू तिर्की, शेफाली यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।