
0 वरिष्ठ नेताओं का सौरभ लूनिया ने माना आभार
दल्लीराजहरा। भारतीय जनता पार्टी ने बालोद जिला कार्यकारणी घोषित कर दी गई है। कार्यकारिणी में जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर दल्ली राजहरा से युवा हृदय सम्राट तेजतर्रार नेता सौरभ लूनिया की नियुक्ति की गई है। जिससे पूरे दल्लीराजहरा वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
भाजपा संगठन के इतिहास में पहली बार दल्लीराजहरा से जिला महामंत्री बनाया गया है। जिसका बड़ा लाभ भारतीय जनता पार्टी को आने वाले समय में अवश्य मिलेगा। सौरभ लूनिया भाजपा में पिछले 25 सालों से निस्वार्थ भाव से काम करते आ रहे हैं। कोई पद मिले या न मिले वे लगातार आम जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं के दुख सुख में खड़े होने वाले नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के सबसे करीबियों में सौरभ लूनिया का नाम आता है। निश्चित रूप से सौरभ लूनिया को भाजपा ने जिला महामंत्री बना कर दल्ली राजहरा का जिले की राजनीति में कद बढ़ा दिया है। आने वाले विधानसभा व अन्य चुनावों में भारतीय जनता पार्टी सौरभ लूनिया के नेतृत्व में जरूर डौंडी लोहारा से विधायक बनाने में सफल होगी, ऐसी चर्चा जनता में शुरू हो गई है। सौरभ लूनिया के महामंत्री बनने के बाद से युवाओं, वरिष्ठों, महिलाओं, मजदूरों, छात्रों में खुशी की लहर व्याप्त है। लगातार बधाईयों का तांता जारी है। अपनी नियुक्ति को लेकर सौरभ लूनिया ने प्रदेश नेतृत्व, अपने नेता डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, भरत वर्मा, संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, जिला प्रभारी मधुसूदन यादव, यशवंत जैन, राकेश यादव, वीरेंद्र साहू, पवन साहू, विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख का आभार मानते हुए कहा जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। सौरभ लूनिया ने जिले के समस्त नेताओं, भाजपा के समस्त मंडल अध्यक्षों एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का भी आभार माना है।