0 भेदभाव पूर्ण कार्रवाई निंदनीय, भाजपा सरकार कर रही है बड़ा पाप
राजनांदगांव। शहर कांग्रेस दक्षिण ब्लॉक के महामंत्री नीरज कन्नौजे ने नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे हैं अतिक्रमण हटाओ अभियान को भेदभावपूर्ण गरीबों पर अत्याचार निरूपित किया है।
नीरज कन्नौजे ने कहा कि बरसात में चिड़ियों तक का घोसला नहीं उजाड़ा जाता चीटियों के बिल तक बंद नहीं किए जाते। मगर भाजपा की सरकार नगर निगम के माध्यम से बड़ी संख्या में गरीबों के धंधे पर बुलडोजर चला रही है। श्री कन्नौजे ने आगे कहा कि यह पाप भाजपा को आज नहीं तो कल ले डूबेगा। भाजपा सरकार की इस दुर्भावना पूर्ण कार्रवाई से बहुत से गरीबों के घर दुख की स्थिति है। उनका घर खर्च चलना मुश्किल हो रहा है। इसका जवाबदार नगर निगम प्रशासन ही नहीं पूरी भाजपा सरकार गरीबों के धंधे तो उजाड़ दिए, लेकिन नगर निगम ने उनका व्यवस्थापन नहीं किया। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक आघात भी लगा है। बहुत से परिवार धंधा उजड़ने से सदमे में जी रहे हैं कि आगे क्या करेंगे घर खर्च कैसे चलेगा। कई दुकानदारों के समान रह गए हैं वे खराब हो रहे हैं। नगर निगम को अतिक्रमण अभियान चलाना ही था तो गरीबों को क्यों चुना गया क्या इस शहर में धनपतियों के अतिक्रमण नहीं है अगर दो चार धन्नासेठो के पक्का निर्माण अगर तोड़ देती तो इसे निगम प्रशासन और भाजपा सरकार की बहादुरी मानी जाती है लेकिन कमजोरों को सतना कमजोरों पर अत्याचार करना भाजपा की फितरत में है ऐसा पहली बार नहीं हुआ है पहले भी जब निगम में और राज्य में भाजपा की सरकार थी तब भी सैकड़ो गरीबों के मकान दुकान तोड़कर उन्हें जीवन भर के लिए आघात दे दिया था। अब वही पुनरावृति और हो रही है। धन्नासेठो के अतिक्रमण पर बाल बांका भी नहीं हो रहा है। कांग्रेस गरीब व्यवसायियों के खिलाफ की जा रही दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई का प्रबल विरोध करती है। कांग्रेस ने अतिक्रमण विरोधी अभियान दीपावली तक रोकने की मांग की है।