मां दंतेश्वरी वार्ड में मच्छरदानी और वॉकर का वितरण, महापौर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

जगदलपुर। बरसात के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के उद्देश्य से मां दंतेश्वरी वार्ड में नगर निगम की ओर से मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मच्छरदानी वितरित की और लोगों से सजग रहने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान शासन की योजना अंतर्गत एक बुजुर्ग महिला को वॉकर भी प्रदान किया गया। महापौर ने मौके पर मौजूद नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई और बारिश के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की।

महापौर संजय पाण्डे ने कहा, “बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए मच्छरदानी का उपयोग, साफ-सफाई और जागरूकता बेहद जरूरी है।”

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, लक्ष्मण झा, योगेंद्र पाण्डे, संजय विश्वकर्मा, कलावती कसेर, त्रिवेणी रंधारी, वार्ड पार्षद पूनम सिन्हा, आशा साहू सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उमाकांत सिंह, धर्मपाल महावर, आर्येन्द्र सिंह आर्य, मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, रंजीता पानीग्राही, महामंत्री संजय चंद्राकर, अतुल सिम्हा, ब्रिजेश शर्मा, दिलीप सुंदरानी, रितेश सिन्हा और सूर्यभूषण सिंह ने भी सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *