जगदलपुर। संभाग मुख्यालय जगदलपुर के राजीव भवन में आज मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक ली। बैठक का मुद्दा 7 जुलाई को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के राजधानी रायपुर आगमन पर आयोजित किसान, जवान, संविधान जनसभा कार्यक्रम था। बस्तर संभाग स्तरीय इस बैठक में समस्त जिला प्रभारी, पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।