भोपालपटनम के वार्ड 2, 3 और 9 में नलजल ठप, ग्रामीण नाले का पानी पीने को मजबूर

भोपालपटनम। नगर पंचायत भोपालपटनम के वार्ड क्रमांक 2, 3 और 9 के रहवासियों ने आज पानी की भीषण समस्या को लेकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि विगत 1 से 6 महीनों से इन वार्डों में नलजल योजना के तहत जल आपूर्ति पूरी तरह बंद है, जिससे उन्हें पीने के लिए नाले का गंदा पानी इस्तेमाल करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इस संबंध में नगर पंचायत को अवगत कराया गया, परंतु अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया। इस दौरान महिला, बुजुर्ग और बच्चों को खासकर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नियमित जल आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना न पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *