बस्तर गोंचा महापर्व: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया नगर गौंचा गुड़ी का शुभारंभ

जगदलपुर। परंपरा और आस्था के अद्भुत संगम बस्तर गोंचा महापर्व के अवसर पर आज नगर पालिक निगम द्वारा तैयार नगर गौंचा गुड़ी का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव तथा सांसद महेश कश्यप ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर चित्रकूट विधायक विनायक गोयल, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, 360 आरण्यक ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

श्री देव ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि बस्तर की यह सांस्कृतिक विरासत सामाजिक समरसता और लोक परंपरा का प्रतीक है, जिसे आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है।

इस अवसर पर नगर में गोंचा पर्व की धूम देखते ही बन रही थी। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज, धार्मिक श्रद्धा और जनसहभागिता से वातावरण भक्तिमय हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *