यह आदेश कॉपी देखे – DocScanner May 24, 2023 10-22 AM

0 ग्रामीणों में आक्रोश, रोड जाम करने की वार्निंग
तोकापाल। विकासखंड मुख्यालय तोकापाल से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर बेडागुड़ा तोकापाल के मध्य संचालित पूर्व माध्यमिक शाला हिंदी मीडियम बंद होने की स्थिति में है। जबकि यह स्कूल युक्तिकरण के दायरे से बाहर है।
तोकापाल बीईओ पूनम सलाम और ग्रामीणों की उपस्थिति में हुई ग्रामसभा बैठक में सभी पालकों और ग्रामीणों ने हिंदी मीडियम स्कूल को बंद नहीं करने की गुहार लगाई थी। ग्रामीणों के मुताबिक बीईओ पूनम सलाम ने सभी के सामने एक ही डाइस कोड होने की स्थिति में हिंदी मीडियम को बंद नहीं करने के पर सहमति जताई थी। ग्रामीणों ने बताया की पूर्व माध्यमिक स्कूल अंग्रेजी माध्यम में सीबीएसई में शिक्षक चार साल से नहीं हैं। यहां के बच्चे आगे जाकर हिंदी मीडियम मे दाखिला लेते है तो क्या उनकी पढ़ाई बच्चे सही से हिंदी भी नहीं पड़ पा रहे हैं और पढ़ाई छोड़ रहे हैं। परंतु अंग्रेजी माध्यम सीबीएसई पैटर्न के हेडमास्टर कोरा कोपूल सत्यम बिना कोई आदेश के और दबाव पूर्वक अंग्रेजी माध्यम स्कूल को संचालित करने के लिए पालकों से जबरन सहमति दिला रहे हैं। पालक राजी नहीं हैं, मगर बच्चों के भविष्य का हवाला देकर हेड मास्टर कोरा कोपुल सत्यम द्वारा दबाव की रणनीति अपनाई जा रही है। पूर्व मध्यमिक अंग्रेजी मीडियम में मात्र दो शिक्षक हैं। बेडागुड़ा के सरपंच एवं जनप्रतिनिधि ने जब हेड मास्टर से पूछा कि बिना कोई आदेश के आप क्यों ऐसा कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि स्कूल को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा।
पालकों का आरोप है कि बीईओ तोकापाल और हेड मास्टर ने स्कूल को पूरी तरह से बंद करने की ठान ली है और गांव के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। गांव वालों और जनप्रतिनिधियों के विरोध के बावजूद हिंदी मिडियम को बंद किया जाता है तो रोड जाम कर न्याय मांगने के आलावा कोई विकल्प नहीं है
बीईओ पूनम सलाम ने रखा पक्ष
इस संबंध में तोकापाल की बीईओ पूनम सलाम ने कहा है कि वरिष्ठ कार्यालय के आदेश के तहत हमने सीबीएसई इंग्लिश मिडियम स्कूल खोला था। शुरुआत में सब सुव्यवस्थित चल रहा था। हिंदी माध्यम प्राथमिक शाला के शिक्षक मिलकर इंग्लिश मिडियम सीबीएसई स्कूल चलाते रहे हैं शासन के आदेशानुसार। प्रॉब्लम मिडिल स्कूल में है। हिंदी माध्यम के टीचर्स सीबीएसई इंग्लिश मीडियम में पढ़ाना नहीं चाहते हैं। जिसकी वजह से बच्चों ने हिंदी मीडियम में एडमिशन लिया। अब स्थिति ऎसी है एक डाइस कोड से दो स्कूल कैसे चलेगा। इस संबंध में बेड़ागुड़ा और तोकापाल के सरपंच से पत्र एसडीएम को लिखा गया है। मैंने सरपंच और पंचायत से इस संबंध में चर्चा की और केवल इतना कहा कि पंचायत प्रस्ताव और जो स्टूडेंट्स यहां इंग्लिश मीडियम स्कूल में स्टडी कर रहे हैं उनके पालकों की सहमति चाहिए। अगर ये दे देंगे तो मैं जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर को पत्र लिख कर अवगत कराउंगी। उसके बाद जो भी निर्णाय उच्च कार्यालय से प्राप्त होगा वही किया जाएगा।