पुलिस कांस्टेबल पर नक्सलियों ने किया जानलेवा हमला

0 धारदार हथियार से किए गए संतू पोटामी पर वार 
0 पदेडा़ साप्ताहिक बाजार में दिनदहाड़े हुई वारदात 
जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के पदेड़ा गांव के साप्ताहिक बाजार में में अज्ञात लोगों ने पुलिस कांस्टेबल संतू पोटाम पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल को जिला चिकित्सालय बीजापुर में भर्ती कराया गया है। चर्चाहै कि हमलावर नक्सली थे।
23 जून सोमवार को दोपहर बाद 4-5 बजे थाना बीजापुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पदेड़ा के साप्ताहिक बाजार में आरक्षक संतू पोटाम पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार से प्राणघातक हमला किया गया। गंभीर घायल संतू राम पोटमी का चेरपाल स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक उपचार किया गया, फिर उन्हें बाद बीजापुर जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है। घटना में माओवादियों के हाथ होने की आशंका जताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।बीजापुर के एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि आरक्षक का अस्पताल में इलाज जारी है। आरक्षक संतू राम पोटामी बीजापुर जिला पुलिस बल के जवान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *