5-5 किलो के दो आइईडी बरामद

0  फोर्स ने नक्सलियों के नापाक मंसूबे किए विफल 

जगदलपुर। रविवार को बीजापुर से डीआरजी और बीडीएस की टीम एरिया डॉमिनेशन एवं डिमाईनिंग के लिए पोंजेर से पेददाकोरमा की ओर निकली थी। डीमाईनिंग डयूटी के दौरान रविवार पूर्वान्ह 10 बजे पेद्दाकोरमा कच्चे रास्ते में माओवादियों द्वारा स्टील टिफीन में लगाए गए 2 नग आइईडी को डिटेक्ट किया गया ।
बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा बरामद आइईडी को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया। माओवादियों के द्वारा आइईडी 400 से 500 मीटर की दूरी पर नदी एवं नदी के ऊपर लगाया गया था। सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं सूझबूझ से माओवादियों के नापाक मंसूबों को विफल करते हुए आइईडी बरामद कर निष्क्रिय करने में सुरक्षा बलो को कामयाबी मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *