लीकेज में त्वरित सुधार करने, नए कनेक्शन करने कर्मियों को जिम्मेदारी…

0 गर्मी में जलापूर्ति सुचारू बनाने नगर प्रशासन का जोर, कई वार्डो में फिर भी किल्लत
नरसिंहपुर। गर्मी के मौसम में नगर के सभी वार्डो में पानी की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने नगर प्रशासन का अमला पूरा जोर लगा रहा है। इसके बाद भी शहर के कई वार्ड ऐंसे है जहां पानी की आपूर्ति में व्यवधान आ रहा है। नगर प्रशासन ने सुचारू आपूर्ति के लिए पाइप लाइन में बनने वाले लीकेज सुधारने के साथ ही नए कनेक्शन करने के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। जिससे गर्मी के मौसम में शहर में कहीं पानी की आपूर्ति प्रभावित होने और शिकवा-शिकायते बढऩे ने की नौबत न बने।
नगरीय क्षेत्र में जलावर्धन योजना से पानी की आपूर्ति हो रही है। शहर के 28 वार्डो में नगरपालिका के 7 हजार से अधिक नल कनेक्शन है। पूर्व में पाइप लाइन में लीकेज की बढ़ती समस्याओं के कारण शहर में जलापूर्ति प्रभावित होती रही है। जिससे गर्मी के मौसम में नगर प्रशासन विशेष सावधानी बरत रहा है कि हर वार्ड में पानी की आपूर्ति सुचारू हो। वहीं शहर के निरंजन वार्ड, शंकर वार्ड में कई लोग इस समस्या से परेशान हैं कि कभी नलो में पानी कम आता है तो कभी समय के पहले नल बंद हो जाते है। वार्ड में पानी की समस्या के साथ ही सफाई व्यवस्था को लेकर भी लोगों में नाराजगी है।
वर्जन
नलों में कम पानी आ रहा है, गर्मी में पानी की जरुरत अधिक हो गई है। लेकिन पूरा पानी ही नहीं भर पाते और नल चले जाते है।
घस्सीबाई रजक, गृहणी
पानी की समस्या तो कई दिनों से बनी है। समय पर नहीं नहीं आते और जल्दी चले जाते है। नलों से कम पानी भी निकलता है जिससे पानी भरने में समय लगता है। रेखा कोरी, गृहणी
गर्मी में दोनों समय पर्याप्त पानी मिलना चाहिए लेकिन मिल नहीं रहा है। पानी की समस्या से तो सभी परेशान है। नल तो आते हैं लेकिन बिजली जाते ही बंद हो जाते है। छत्रपाल कोष्ठी

 

हमनें वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया है। सभी मोटर रिपेयर करा दी हैं। गर्मी में कहीं पानी की दिक्कत नहीं आएगी। जरूरत पडऩे पर पाइप लाइन का विस्तार भी कराएंगे और टेंकर से आपूर्ति करेंगे। वैसे अभी कहीं ज्यादा समस्या नहीं है। निरंजन वार्ड की जानकारी संज्ञान में आई हैं वहां सुचारु आपूर्ति के लिए निर्देश दिए गए है।
नीलम चौहान, सीएमओ नगरपालिका नरसिंहपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *