आदिवासियों को साधने आए रायगढ़ के गोंड राजा…

0 पांच दिनों तक लोकसभा क्षेत्र में किया तूफानी दौरा

जगदलपुर। सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी भी अब पूरे फुल फॉर्म में हैं और चुनाव में अपने स्टार प्रचारकों को चुनाव मैदान में उतार रही है।इसी कड़ी में नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह को बस्तर में आदिवासी समाज को साधने की जिम्मेदारी दी गई है। 04 अप्रैल से 08 अप्रैल तक पांच दिनों तक आदिवासियों को साधने की जिम्मेदारी दी गई जिसके तहत् दंतेवाड़ा, कोंडागांव व जगदलपुर में आदिवासियों को लामबंद किया तथा कुछ स्थानों पर चुनावी सभा भी ली। राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा के आव्हान पर छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति मोर्चा के निर्देश पर राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप को जीताने आदिवासियों को गोलबंद कर रहे हैं।
राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह मुलत: राज गोंड हैं और बस्तर गोंड बाहुल्य राज्य है, उनको चुनाव मैदान में स्टार प्रचारक के रुप में उतारने के लिए कई मायने निकाले जा रहे हैं। राज्यसभा सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह जैसे स्टार प्रचारकों के साथ शामिल किए गए हैं जिनसे उनका कद एकाएक बढ़ाया गया है। गोंड राजा को चुनाव में उतारने के पिछे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में आदिवासियों को लामबंद करना है। बस्तर लोकसभा आदिवासियों से भरा है और राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह की चलती है तो कवासी लखमा के लिए समीकरण कठिन हो सकता है।
ज्ञात हो कि बस्तर जिले के वनवासी मौर्य जोकि भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बस्तर संभाग के सह प्रभारी है वह आदिवासियों को गोलबंद कर रहे हैं। उनको लोकसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वह साये की तरह राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह के साथ कदमताल करते हुए लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप के लिए प्रचार कर रहें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *