PM मोदी ने बीजेपी स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई, भाजपा को बताया देश सबसे पसंदीदा पार्टी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज यानी 6 अप्रैल को अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है। भाजपा आज के दिन हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फहराएगी और भाजपा को खड़ा करने वाले नेताओं को याद किया जाएगा। भाजपा के स्थापना दिवस पद पार्टी के वरिष्ट नेता और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के कर्मठ और मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है आज से 44 साल पहले इसकी स्थापना हुई थी। आज 6 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस पर मना रही है। इस मौके पर पार्टी के बड़े नेताओं ने लंबे सफर को याद करते हुए कार्यकर्ताओं की तारीफ की है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर देशभर के पार्टी के कर्मठ और मेहनती कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आज भाजपा की सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने सालों की कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। मैं आज पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं कि भाजपा देश की सबसे पसंदीदा पार्टी है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के साथ जन-जन की सेवा में जुटी है। उन्होंने आगे लिखा कि हमें एनडीए का अभिन्न अंग होने पर भी गर्व है। क्योंकि एनडीए देश की प्रगति और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को साथ लेकर भारत को आगे ले जाने में यकीन रखता है। एनडीए एक ऐसा गठबंधन है, जो देश की विविधता के खूबसूरत रंगों से सजा है। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे पक्का विश्वास है कि आने वाले समय में हमारा यह गठबंधन और भी मजबूत होगा। नरेंद्र

मोदी ने आगे कहा कि देश की जनता इस साल एक नई लोकसभा चुनने को पूरी तरह से तैयार है। मुझे आशा है कि मेरे परिवारजन हमें एक और कार्यकाल का आशीर्वाद देने जा रहे हैं, ताकि बीते एक दशक में विकसित भारत के लिए जो नींव तैयार की गई है, उसे नई मजबूती दी जा सके। मैं एक बार फिर भाजपा और एनडीए के अपने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं, जो सरकार और जनता के बीच विकास की सबसे मजबूत कड़ी हैं। केंद्र हो या राज्य, भाजपा ने सुशासन को नए सिरे से परिभाषित किया है। हमारी योजनाओं और नीतियों ने देश के गरीब और वंचित भाई-बहनों को ताकत दी है, जो लोग दशकों तक हाशिए पर रहे थे, उन्हें भाजपा में उम्मीद की किरण दिखाई दी। भाजपा उनकी सशक्त आवाज बनकर सामने आई। हमने हमेशा समग्र विकास के काम किए जिससे हर देशवासी का जीवन आसान बना। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी पार्टी देश को भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, जातिवाद, सांप्रदायिकता और वोट बैंक की राजनीति से मुक्त करने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि दशकों तक शासन करने वाली पार्टियों ने राजनीतिक संस्कृति को देश की पहचान बना दिया था। नए भारत में स्वच्छ और पारदर्शी शासन होने से अंतिम पायदान पर खड़े गरीबों तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई. प्रबल और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए पार्टी की निष्ठा को मेरा नमन। राजनाथ सिंह ने क्या कहा- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने कठोर मेहनत कर भाजपा को भारत की ही नहीं दुनिया की नंबर वन राजनीतिक पार्टी बनाया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भाजपा विकसित भारत के संकल्प को लेकर काम कर रही है। इस पुनीत कार्य में हमें जनता का आशीर्वाद भी मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *