शिवनाथ नदी में गिरा वाहन, दो बच्चों सहित 4 की मौत…

दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र में शिवनाथ नदी के पुल से एक चार पहिया वाहन नदी में अनियंत्रित होकर गिर जाने से 4 लोगों की मृत्यु हो गई।। वाहन सवार राजनांदगांव से दुर्ग आ रहे थे। घटना देर रात 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। जैसे ही हादसे की सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को मिली, तत्काल मौके पर पहुंचकर वाहन को निकाला। पता चला कि वाहन में 4 लोग सवार थे। सभी की मृत्यु हो गई। हादसे का शिकार गाड़ी जैसे ही छोटे पुल पर आई, बीस से तीस मीटर चलने के बाद अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे लोगों को निकाला।

हादसे की खबर जैसे ही आसपास के लोगों को मिली, घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग देखने पहुंच गए। मृतकों में में मृतक में एक पुरुष, एक महिला और दो छोटे बच्चे शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *