गहरी खाई में गिरा बेकाबू ऑटो, 3 महिलाओं सहित 4 की मौत

जशपुर। बेकाबू ऑटो 50 फीट गहरी खाई में गिरने से ऑटो चालक, उसकी पत्नी सहित 4 लोगों की मौत हो गई। मौके पर ही 3 लोगों ने दम तोड़ दिया। एक की मौत इलाज के दौरान हो गई। सोनक्यारी चौकी इलाके में हुए इस हादसे में एक बच्चा सहित 2 लोग घायल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर 6 लोगों को लेकर ऑटो ग्राम सोनक्यारी से ग्राम करदना की ओर जा रहा था। इस दौरान करदना घाटी में ऑटो बेकाबू हो गया, जिससे यह हादसा हो गया। एक महिला के सिर से अधिक खून बह गया था। इस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने बताया कि ऑटो तेज रफ्तार में था। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद आस-पास के लोगों की मदद से ही घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया था। वहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इसके अलावा अन्य घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई थी। जिसके बादपुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि जिस पुरुष की इस हादसे में मौत हुई है। वह खुद ऑटो चालक था। घटना के वक्त वही ऑटो चला रहा था। जबकि मृतक 3 महिलाओं में उसकी पत्नी भी शामिल है। ऑटो चालक बुधनाथ राम, उसकीपत्नी फूलमती बाई, सेवंती बाई बृहस्पति बाई की मौत हो गई।
8 वर्ष के दिलेश्वर राम और 57 वर्षीय निर्मल तिग्गा घायल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *