मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाह, 21 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, दिव्यांग जोड़ा भी शामिल…

कोरिया। मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के लाइवलीहुड कॉलेज कैंपस, सलका में आयोजित सामूहिक विवाह में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इसमें एक दिव्यांग जोड़ा भी शामिल रहा। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष  रेणुका सिंह, उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जनपद पंचायत अध्यक्ष सौभाग्यवती सिंह कुसरो एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शामिल होकर वर-वधु को सुखमय जीवन का आर्शीवाद दिया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत प्रति जोड़े 25 हजार रूपए का प्रावधान है। जिसमें 5 हजार रूपए भोजन एवं व्यवस्था, प्रोत्साहन हेतु चेक राशि 1 हजार रूपए चेक के माध्यम से एवं शेष राशि की उपहार सामग्री प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह शासन की एक ऐसी योजना है जो निर्धन परिवारों के लिए बहुत ही सहयोगी है। इससे गरीब परिवारों के बच्चों की शादी पूरे सामाजिक रीति रिवाज के साथ संपन्न होने के साथ ही उन्हे आर्थिक राशि एवं सामग्री दी जाती है। बजट 2023-24 के अंतर्गत योजना के तहत 25 हजार रुपए की राशि को बढ़ाकर 50 हजार रुपए का प्रावधान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *