#RaipurSalutes Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/tag/raipursalutes/ सत्य पर प्रकाश Thu, 29 May 2025 08:30:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://statemediaservice.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-new-logo-2021-32x32.jpg #RaipurSalutes Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/tag/raipursalutes/ 32 32 214855051 शहीद राजीव पाण्डेय के 45वें शहादत दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि, महापौर मीनल चौबे ने किया नमन https://statemediaservice.com/2025/05/29/63273/ https://statemediaservice.com/2025/05/29/63273/#respond Thu, 29 May 2025 08:29:50 +0000 https://statemediaservice.com/?p=63273 रायपुर। विश्व की सबसे दुर्गम सैन्य चोटी सियाचिन ग्लेशियर पर राष्ट्रध्वज फहराकर मातृभूमि की सेवा करते हुए बलिदान देने वाले रायपुर निवासी शहीद राजीव पाण्डेय को उनके 45वें शहादत दिवस…

The post शहीद राजीव पाण्डेय के 45वें शहादत दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि, महापौर मीनल चौबे ने किया नमन appeared first on statemediaservice.com.

]]>

रायपुर। विश्व की सबसे दुर्गम सैन्य चोटी सियाचिन ग्लेशियर पर राष्ट्रध्वज फहराकर मातृभूमि की सेवा करते हुए बलिदान देने वाले रायपुर निवासी शहीद राजीव पाण्डेय को उनके 45वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में जोन क्रमांक 6 के सहयोग से संजय नगर टिकरापारा स्थित शहीद की प्रतिमा स्थल पर एक संक्षिप्त समारोह आयोजित किया गया।

इस आयोजन में नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से शहीद को सादर नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। महापौर ने कहा कि शहीद राजीव पाण्डेय न केवल रायपुर और छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए गौरव के प्रतीक हैं। उन्होंने मातृभूमि की सेवा करते हुए जो बलिदान दिया, उसे देशवासी युगों-युगों तक सम्मानपूर्वक याद रखेंगे।

महापौर ने कहा कि भारतीय सेना की जिस टुकड़ी का नेतृत्व करते हुए शहीद पाण्डेय ने सियाचिन जैसे कठोर और दुर्गम क्षेत्र में दुश्मन देश पाकिस्तान की सेना को परास्त कर तिरंगा फहराया, वह एक अद्वितीय गौरवगाथा है। यह शौर्यगाथा प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा की शक्ति प्रदान करती है।

इस अवसर पर शहीद के बड़े भाई सुनील पाण्डेय, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, राजस्व विभाग अध्यक्ष अवतार भारती बागल, जोन 6 के अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, वार्ड पार्षद स्वप्निल मिश्रा, प्रमोद कुमार साहू, जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव सहित अनेक विशिष्ट नागरिक, जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित थे। सभी ने शहीद राजीव पाण्डेय को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके बलिदान को स्मरण किया।

The post शहीद राजीव पाण्डेय के 45वें शहादत दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि, महापौर मीनल चौबे ने किया नमन appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/05/29/63273/feed/ 0 63273