#Prerna Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/tag/prerna/ सत्य पर प्रकाश Sun, 25 Jan 2026 12:33:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://statemediaservice.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-new-logo-2021-32x32.jpg #Prerna Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/tag/prerna/ 32 32 214855051 ‘मन की बात’ से पूरा देश और दुनिया नई चीजों से अवगत होती है : देव https://statemediaservice.com/2026/01/25/83490/ https://statemediaservice.com/2026/01/25/83490/#respond Sun, 25 Jan 2026 12:33:16 +0000 https://statemediaservice.com/?p=83490 ० प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा और जनप्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक प्रसारण ‘मन की बात’ का रविवार को…

The post ‘मन की बात’ से पूरा देश और दुनिया नई चीजों से अवगत होती है : देव appeared first on statemediaservice.com.

]]>

० प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा और जनप्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक प्रसारण ‘मन की बात’ का रविवार को यहाँ स्थित कृषि महाविद्यालय के सभागार में सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा, स्थानीय सांसद, विधायकगण, छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रसारण के बाद पत्रकारों से चर्चा में कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रधानमंत्री मोदी इस मंच के माध्यम से देश के सुदूर क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों और सकारात्मक प्रयासों को जनता के सामने लाते हैं। आज के संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता, तालाबों और नदियों के संरक्षण, तथा देश में आधुनिक तकनीक के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के ग्रामीण विकास विजन पर भी विशेष चर्चा हुई। श्री देव ने बताया कि ‘विकसित भारत जी-राम जी’ संकल्प के तहत ग्राम पंचायतों में ही विकास की रूपरेखा तैयार करने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सुनिश्चित करने का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ से पूरा देश और दुनिया नई चीजों से अवगत होती है। चाहे वह स्वच्छता अभियान हो या जल संरक्षण, उनके विचार हमें एक बेहतर समाज बनाने की प्रेरणा देते हैं। आज किसान मोर्चा और संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एक साथ बैठकर इस मार्गदर्शन को सुना।

कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, गुरु खुशवंत साहेब, विधायक मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, अमित साहू, अशोक बजाज, श्याम नारंग, शताब्दी पांडेय, किरण बघेल सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जम्वाल ने भाठागांव मंडल के बूथ में मन की बात सुनी

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा अंतर्गत भाजपा भाठागांव मंडल के बूथ क्रमांक-135 में मन की बात का श्रवण किया। इस अवसर पर भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेशसिंह ठाकुर, विधायक सुनील सोनी, जिला संगठन प्रभारी रायपुर शहर राजेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

The post ‘मन की बात’ से पूरा देश और दुनिया नई चीजों से अवगत होती है : देव appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/25/83490/feed/ 0 83490