#PoliceDiscipline Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/tag/policediscipline/ सत्य पर प्रकाश Sat, 14 Jun 2025 06:50:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://statemediaservice.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-new-logo-2021-32x32.jpg #PoliceDiscipline Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/tag/policediscipline/ 32 32 214855051 ड्यूटी में लापरवाही भारी पड़ी: बलरामपुर एसपी ने 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड https://statemediaservice.com/2025/06/14/64488/ https://statemediaservice.com/2025/06/14/64488/#respond Sat, 14 Jun 2025 06:50:58 +0000 https://statemediaservice.com/?p=64488 बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में ड्यूटी में लापरवाही बरतना छह पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई के दौरान गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में…

The post ड्यूटी में लापरवाही भारी पड़ी: बलरामपुर एसपी ने 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड appeared first on statemediaservice.com.

]]>

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में ड्यूटी में लापरवाही बरतना छह पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई के दौरान गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने राजपुर थाना में पदस्थ एक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और चार आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, 12 जून को थाना राजपुर के सामने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान उक्त पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्य के निर्वहन में गंभीर शिथिलता दिखाई। मामले की शिकायत मिलने पर एसपी ने तत्काल जांच करवाई और प्रथम दृष्टया लापरवाही प्रमाणित पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की।

एसपी वैभव बैंकर ने कहा, “कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले अधिकारी-कर्मचारियों से कर्तव्य पर सजगता और निष्ठा अपेक्षित है। ड्यूटी में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

The post ड्यूटी में लापरवाही भारी पड़ी: बलरामपुर एसपी ने 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/06/14/64488/feed/ 0 64488