Moscow Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/tag/moscow/ सत्य पर प्रकाश Tue, 09 Jul 2024 11:27:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://statemediaservice.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-new-logo-2021-32x32.jpg Moscow Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/tag/moscow/ 32 32 214855051 दुनिया हिंदुस्तान का टैलेंट देखकर अचंभित है – PM मोदी https://statemediaservice.com/2024/07/09/40574/ https://statemediaservice.com/2024/07/09/40574/#respond Tue, 09 Jul 2024 11:27:57 +0000 https://statemediaservice.com/?p=40574 मॉस्को। पीएम नरेंद्र मोदी रूस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। पीएम मोदी आज मोस्को में भारतीय समुदाय से मिले, वहां मौजूद लोगों ने मोदी का जोरदार स्वागत किया। पीएम…

The post दुनिया हिंदुस्तान का टैलेंट देखकर अचंभित है – PM मोदी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
मॉस्को। पीएम नरेंद्र मोदी रूस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। पीएम मोदी आज मोस्को में भारतीय समुदाय से मिले, वहां मौजूद लोगों ने मोदी का जोरदार स्वागत किया। पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि मैं आज यहां अकेले नहीं आया हूं बल्कि अपने साथ देश की मिट्टी और 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं। पीएम मोदी ने कहा आज 9 जुलाई है, इस दिन की खास बात ये है कि मैंने इस दिन भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इस तरह से मुझे तीसरी बार पीएम पद की शपथ लिए हुए एक महीना हो गया है।

बता दें कि इससे एक दिन पहले पीएम मोदी सोमवार को मॉस्को पहुंचे थे जहां रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उनका स्वागत किया था। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने शपथ ली थी कि तीसरी बार पीएम बनने पर तीन गुनी रफ्तार से काम करूंगा। इस सरकार में तीन का अंक छाया हुआ है। हमें तीन गुनी रफ्तार से काम करना है। हमारा लक्ष्य भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बनाना है। तीन करोड़ लखपति दीदी बनाना है। गरीबों के लिए तीन करोड़ घर बनाना है। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया हिंदुस्तान का टैलेंट देखकर अचंभित है। दुनिया कहती है कि भारत बदल रहा है, आज भारत में लाखों स्टार्टअप है। भारत जो ठान लेता है, पूरा करता है। उन्होंने कहा कि भारत डिजिटल ट्रांजैक्शन का सबसे बड़ा मॉडल है। विदेशों में रहने वाले भारतीय आज भारत पर गर्व करते हैं। 2014 से पहले हताशा-निराशा ने हमें जकड़ रखा था, लेकिन आज देश आत्मविश्वास से भरा है। एक ही बीमारी के दो मरीज अस्पताल में हो, उतने ही सामर्थ्यवान डॉक्टर हो, लेकिन एक मरीज निराशा में डूबा हो, दूसरा आत्मविश्वास से भरा हुआ हो तो आपने देखा होगा आत्मविश्वास से भरा हुआ मरीज जल्द ठीक होकर चला जाता है। आज देश आत्मविश्वास से भरा है, ये हिंदुस्तान की सबसे बड़ी पूंजी है।

The post दुनिया हिंदुस्तान का टैलेंट देखकर अचंभित है – PM मोदी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2024/07/09/40574/feed/ 0 40574