#JagdalpurNews Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/tag/jagdalpurnews/ सत्य पर प्रकाश Sat, 28 Feb 2026 10:39:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://statemediaservice.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-new-logo-2021-32x32.jpg #JagdalpurNews Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/tag/jagdalpurnews/ 32 32 214855051 जिला शिक्षा अधिकारियों ने अटका दी पदोन्नति! https://statemediaservice.com/2026/02/28/86023/ https://statemediaservice.com/2026/02/28/86023/#respond Sat, 28 Feb 2026 10:39:04 +0000 https://statemediaservice.com/?p=86023 0 बस्तर के चार जिलों के प्रधान पाठक वंचित  0 संयुक्त संचालक ने मांगा डीईओ से स्पष्टीकरण  (अर्जुन झा) जगदलपुर। सरकार होली से पहले शिक्षकों को बड़ा तोहफा देने वाले…

The post जिला शिक्षा अधिकारियों ने अटका दी पदोन्नति! appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0 बस्तर के चार जिलों के प्रधान पाठक वंचित 
0 संयुक्त संचालक ने मांगा डीईओ से स्पष्टीकरण 
(अर्जुन झा) जगदलपुर। सरकार होली से पहले शिक्षकों को बड़ा तोहफा देने वाले थे। शिक्षक भी पदोन्नति की उम्मीद लगाए बैठे थे, मगर चार जिलों के अधिकारियों की लापरवाही ने सारे किए धरे और शिक्षकों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
दरअसल यह मामला प्राथमिक शालाओं के प्रधान पाठकों की पदोन्नति से जुड़ा हुआ है। इन शिक्षकों को पूर्व माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठक पद पर पदोन्नत किया जाना है। यह मसला सालों से लटका हुआ है और पचासों प्राथमिक शालाओं के प्रधान पाठक पदोन्नति की राह देखते देखते रिटायर हो चुके हैं और सैकड़ों प्रधान पाठक सेवानिवृत्ति की दहलीज पर पहुंच चुके हैं। विभिन्न शिक्षक संगठन इस मुद्दे को समय समय पर शासन और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष उठाते भी रहे हैं। मांग को देखते हुए शासन ने शिक्षकों की पदोन्नति हेतु दिशा निर्देश जारी भी कर दिए हैं।जिला शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों से प्राथमिक शालाओं के प्रधान पाठकों की वरिष्ठता सूची संयुक्त संचालक कार्यालय में भेजनी थी। संयुक्त संचालक के अनुमोदन के बाद यह पदोन्नति सूची जारी की जानी थी। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण बस्तर संभाग श्री सोम से मिली जानकारी के मुताबिक संभाग के बस्तर, बीजापुर, कोंडागांव और नारायणपुर जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों ने अब तक प्राथमिक शालाओं के प्रधान पाठकों की वरिष्ठता और पदोन्नति सूची संयुक्त संचालक कार्यालय को नहीं भेजी है। इस वजह से पदोन्नति अधर में लटक गई है। इस संबंध में संयुक्त संचालक ने चारों जिला शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। इससे जाहिर होता है कि उच्च अधिकारी ही नहीं चाहते कि समय पर शिक्षकों की पदोन्नति हो। संयुक्त संचालक के पत्र के बाद अब देखना होगा कि चारों जिला शिक्षा अधिकारी कितनी ततपरता दिखाते हैं?

The post जिला शिक्षा अधिकारियों ने अटका दी पदोन्नति! appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/28/86023/feed/ 0 86023
सांसद महेश कश्यप ने बालेंगा में 2.82 करोड़ के तटरक्षण निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन https://statemediaservice.com/2026/02/16/85163/ https://statemediaservice.com/2026/02/16/85163/#respond Mon, 16 Feb 2026 12:52:45 +0000 https://statemediaservice.com/?p=85163 0  मारकंडी नदी के कटाव से ग्रामीणों को मिलेगी मुक्ति  ​जगदलपुर। बस्तर के विकास और ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सांसद महेश कश्यप ने ग्राम बालेंगा के समीप…

The post सांसद महेश कश्यप ने बालेंगा में 2.82 करोड़ के तटरक्षण निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0  मारकंडी नदी के कटाव से ग्रामीणों को मिलेगी मुक्ति 
​जगदलपुर। बस्तर के विकास और ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सांसद महेश कश्यप ने ग्राम बालेंगा के समीप मारकंडी नदी पर महत्वपूर्ण तटरक्षण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। जल संसाधन विभाग द्वारा स्वीकृत इस परियोजना की कुल लागत 2 करोड़ 82 लाख रुपए है, जो क्षेत्र में नदी के कटाव को रोकने और तटवर्ती कृषि भूमि को बचाने में मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मां दंतेश्वरी और छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्रों के समक्ष पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर बालेंगा और आसपास के ग्रामीणों ने सांसद कश्यप का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पुष्प वर्षा कर भव्य आतिथ्य सत्कार किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद महेश कश्यप ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार बस्तर के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि मारकंडी नदी के जलस्तर में वृद्धि और तेज बहाव के कारण हर साल ग्रामीणों की उपजाऊ भूमि का कटाव होता था, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। इस तटरक्षण कार्य के पूर्ण होने से न केवल ग्रामीणों की जमीन सुरक्षित होगी, बल्कि भविष्य में बाढ़ जैसे खतरों से भी गांव को सुरक्षा कवच मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता में कोई समझौता न हो और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि आने वाले मानसून से पहले इसका लाभ ग्रामीणों को मिलने लगे। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए सांसद और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनहित के कार्यों को धरातल पर उतारने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि ग्राम बालेंगा की यह मांग लंबे समय से लंबित थी, जिसे वर्तमान सरकार ने प्राथमिकता के साथ स्वीकृति दी है। वेद प्रकाश पांडे ने क्षेत्र में चल रही अन्य विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बस्तर की बुनियादी सुविधाओं में सुधार करना ही संगठन और सरकार का मुख्य ध्येय है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शकुंतला कश्यप, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, जनपद अध्यक्ष संतोष बघेल, जनपद सदस्य रमली कश्यप, सरपंच चंद्र बघेल, उप सरपंच चमेली साहू, भाजपा कार्यालय मंत्री रोहित त्रिवेदी, वरिष्ठ भाजपा सदस्य रामानंद मिश्रा और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे l

The post सांसद महेश कश्यप ने बालेंगा में 2.82 करोड़ के तटरक्षण निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/16/85163/feed/ 0 85163
बस्तर के छात्रावासों में घटिया सामानों की सप्लाई : हेमंत कश्यप https://statemediaservice.com/2026/02/16/85141/ https://statemediaservice.com/2026/02/16/85141/#respond Mon, 16 Feb 2026 12:39:04 +0000 https://statemediaservice.com/?p=85141 0  युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने किया मामले का खुलासा 0 बस्तर विधायक एवं कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन  जगदलपुर। बस्तर जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप…

The post बस्तर के छात्रावासों में घटिया सामानों की सप्लाई : हेमंत कश्यप appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0  युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने किया मामले का खुलासा

0 बस्तर विधायक एवं कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 

जगदलपुर। बस्तर जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने बस्तर जिले में संचालित शासकीय छात्रावासों एवं आश्रमों में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं में भारी अनियमितता का गंभीर मामला सामने लाया है। वर्ष 2024–25 में छात्रावास/आश्रमों में सप्लाई किए गए आयरन पलंग, गद्दों एवं बेडशीट की गुणवत्ता अत्यंत घटिया पाई गई है। युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 100 सीटर बालक छात्रावास, मालगांव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने खराब गुणवत्ता की सामग्री को लेकर गंभीर शिकायतें दर्ज कराई। निरीक्षण में यह पाया गया कि आयरन खाट की वेल्डिंग एवं मोटाई अत्यंत कमजोर है, जो अल्प उपयोग में ही टेढ़ी होकर टूटने की स्थिति में है। वहीं गद्दे अत्यधिक पतले एवं निम्न स्तर के फोम व कपास से निर्मित हैं तथा बेडशीट की गुणवत्ता इतनी खराब है कि वे कुछ ही दिनों में फटने लगी हैं। इस गंभीर विषय को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल एवं जिला कलेक्टर आकाश छिकारा को शिकायती ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है। ज्ञापन में दोषी आपूर्तिकर्ताओं एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा विद्यार्थियों को तत्काल मानक गुणवत्ता की सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

ज्ञापन प्राप्त करने के पश्चात बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर को जांच हेतु पत्र लिखा। वहीं जिला कलेक्टर आकाश छिकारा ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित एवं त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने कहा कि आदिवासी एवं ग्रामीण अंचलों के छात्रावासों में पढ़ने वाले बच्चे पहले ही कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासकीय राशि का दुरुपयोग कर घटिया सामग्री की सप्लाई करना सीधा सीधा भ्रष्टाचार है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो युवा कांग्रेस विद्यार्थियों के हित में लोकतांत्रिक एवं वैधानिक आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। युवा कांग्रेस ने मांग की है कि भविष्य में छात्रावासों में होने वाली सभी खरीदी प्रक्रियाओं में पूर्ण पारदर्शिता, गुणवत्ता परीक्षण एवं नियमित निरीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि इस प्रकार की अनियमितताओं की पुनरावृत्ति न हो। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के बस्तर जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप, बकावंड ब्लॉक अध्यक्ष विजय भारती, एकादशी बघेल, रामचंद्र बघेल, तोषण, पूरन, लय गोयल, मनबोश, रूपेश सहित अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The post बस्तर के छात्रावासों में घटिया सामानों की सप्लाई : हेमंत कश्यप appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/16/85141/feed/ 0 85141
अब बस्तर में भी ‘बाबू-सोना’ का खेल https://statemediaservice.com/2026/02/15/85058/ https://statemediaservice.com/2026/02/15/85058/#respond Sun, 15 Feb 2026 08:45:18 +0000 https://statemediaservice.com/?p=85058 0 बस्तर की अस्मिता पर पश्चिमी संस्कृति का हमला 0  बस्तर पंडुम महोत्सव वाली जगह पर वेलेंटाइन डे की सजावट  (अर्जुन झा) जगदलपुर। जिस जगह पर बस्तर की समृद्ध और…

The post अब बस्तर में भी ‘बाबू-सोना’ का खेल appeared first on statemediaservice.com.

]]>
 
 

0 बस्तर की अस्मिता पर पश्चिमी संस्कृति का हमला
0  बस्तर पंडुम महोत्सव वाली जगह पर वेलेंटाइन डे की सजावट 
(अर्जुन झा) जगदलपुर। जिस जगह पर बस्तर की समृद्ध और वैभवशाली संस्कृति के साक्षी देश की श्रीमती राष्ट्रपति द्रौपदी, राज्यपाल रमेन डेका, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बने थे, उस जगह पर बाबू सोना के वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने का मामला सामने आया है। यह बस्तर की संस्कृति और परंपराओं पर करारा हमला है।
हालिया संपन्न हुए बस्तर पंडुम की पूरे देश में चर्चा हुई है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने संभाग स्तरीय इस आयोजन का उद्घाटन किया था। इस अवसर पर राजयपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत अन्य कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। राष्ट्रपति ने बस्तर की कला, संस्कृति और परंपराओं की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इनके संरक्षण संवर्धन पर जोर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बस्तर पंडुम के आयोजन की तारीफ करते हुए बस्तर की समृद्ध धरोहरों को विश्व पटल पर स्थापित करने की बात कही थी। इसे चार दिन नहीं बीते थे कि आधुनिकता और पाश्चात्य संस्कृति की चकाचौंध में फंसे कुछ सिरफिरों ने बस्तर की संस्कृति पर हमला कर दिया। बस्तर पंडुम आयोजन स्थल की वेलेंटाइन डे पर विशेष रूप सजावट की गई थी। लाल, गुलाबी रंग के दिल के आकार वाले बलूनों और फूलों से इसे सजाया गया था। यहां आधुनिक वेशभूषा में सजी धजी कुछ युवतियां टहलती भी नजर आईं।इससे जाहिर होता है कि बस्तर में भी बाह्य संस्कृति की घुसपैठ हो गई है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बस्तर की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण संवर्धन के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बस्तर की आदिमकालीन प्रमुख विरासत घोटुल संस्कृति को कायम रखने के उपाय किए जा रहे हैं। इसी के तहत बस्तर संभाग के नारायणपुर क्षेत्र में करोड़ों की लागत से भव्य घोटुल का निर्माण कराया गया है। यहां की लोक संस्कृति और परंपराओं से आज की युवा पीढ़ी को जोड़े रखने के लिए बस्तर ओलंपिक, बस्तर पंडुम जैसे आयोजन किए जा रहे हैं। बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम में आत्मसमर्पित नक्सलियों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लेना शुरू कर दिया है। नक्सलियों को समाज, लोकतंत्र और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में ये आयोजन बड़े ही सहायक साबित हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बस्तर की युवा पीढ़ी अपनी समृद्ध और गौरवशाली संस्कृति को छोड़ वेलेंटाइन डे, हग डे, मदर्स डे, फादर्स डे, फ्रेंडशिप डे, रोज डे जैसी पश्चिमी सभ्यता के दीवाने हुए जा रहे हैं। जगदलपुर की कई युवतियां दो कदम आगे निकल गई हैं। इसकी झलक वेलेंटाइन डे पर बस्तर पंडुम आयोजन स्थल पर देखने को मिली, जहां कुछ युवतियां चहल कदमी करती हुई अपने बाबू का इंतजार कर रही थीं। शहर के होटलों में वेलेंटाइन डे पर विशेष सजावट नहीं हुई, लेकिन बस्तर पंडुम स्थल पर की गई व्यवस्था चर्चा में है,।बजरंग दल और अन्य बाबू सोना को पकड़ने वाले अन्य संगठनों के लोग बस्तर पंडुम स्थल पर नजर नहीं आए।

The post अब बस्तर में भी ‘बाबू-सोना’ का खेल appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/15/85058/feed/ 0 85058
बस्तर की संस्कृति एवं कलाएं भारत देश का आभूषण – अमित शाह https://statemediaservice.com/2026/02/09/84612/ https://statemediaservice.com/2026/02/09/84612/#respond Mon, 09 Feb 2026 13:30:03 +0000 https://statemediaservice.com/?p=84612 0 बस्तर की आवाज तेलंगाना में छुपे नक्सलियों तक पहुंचे : शाह  0  राष्ट्रपति भवन में बिखरेगी बस्तरिहा लोक संस्कृति की निराली छटा  जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार…

The post बस्तर की संस्कृति एवं कलाएं भारत देश का आभूषण – अमित शाह appeared first on statemediaservice.com.

]]>

0 बस्तर की आवाज तेलंगाना में छुपे नक्सलियों तक पहुंचे : शाह 
0  राष्ट्रपति भवन में बिखरेगी बस्तरिहा लोक संस्कृति की निराली छटा 
जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को जगदलपुर में कहा कि बस्तर की परंपराएं, कला, संस्कृति और जीवनशैली का दुनिया में कोई मुकाबला नहीं है।यहां की लोक संस्कृति और कलाएं हमारी भारत माता के आभूषण हैं। श्री शाह ने कहा कि बस्तर पंडुम में प्रथम तीन स्थान प्राप्त कलाकार और दलों को राष्ट्रपति भवन में कला प्रदर्शन का मौका मिलेगा। इसके लिए राष्ट्रपति महोदया ने सहमति दे दी है। अमित शाह ने नक्सलियों के तेलंगाना में छुपे होने की बात भी कही।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को जगदलपुर में तीन दिन से चल रहे बस्तर पंडुम 2026 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत भारत माता और दंतेश्वरी मैय्या के जयकारे लगवा कर की। भीड़ से जब जयकारे की आवाज कम आई तो श्री शाह ने अपील करते हुए कहा कि इतनी जोर के जयकारे लगाएं कि आवाज तेलंगाना में छुपे नक्सलियों तक पहुंचे। बता दें कि एक दिन पहले ही अमित शाह ने रायपुर में कांग्रेस और उसकी सरकार पर नक्सलियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया था। अपने संबोधन की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अमित शाह ने कहा कि बस्तर पंडुम में जो कुछ भी देखने को मिला, वह अद्वितीय है। बस्तर की कलाओं, संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली का पूरी दुनिया में कोई मुकाबला नहीं है। यहां की कला संस्कृति बस्तर के ही नहीं भारत माता के आभूषण हैं। इसे सहेजने का बड़ा काम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी सरकार ने किया है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी भी जनजातीय लोक परंपराओं और कला संस्कृति के संवर्धन संरक्षण के लिए लगातार काम कर रहे हैं। जनजातीय जननायकों के देश की आजादी और लोक उत्थान में योगदान का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि इतिहास वो नहीं, जो किताबों में लिखा गया है, बल्कि इतिहास वो है जो आज भी जन जन के दिलो दिमाग पर जीवित है। हमारे जनजातीय नायकों के योगदान को चिरस्मरणीय बनाए रखने के लिए हमारे प्रधानमंत्री मोदीजी ने बड़ी पहल की है। बस्तर की मौजूदा कई जनजातीय विभूतियों को पद्म सम्मान दिए गए हैं। श्री शाह ने कहा कि बस्तर का जनजातीय समाज अपनी कला, संस्कृति और परंपराओं के लिए पहचाना जाता है। बस्तर पंडुम ने इस बात को साबित कर दिया है। अमित शाह ने घोषणा की कि बस्तर पंडुम 2026 में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कलाकारों व दलों को राष्ट्रपति भवन में कला प्रदर्शन का मौका मिलेगा, जहां से उनकी कला का जादू पूरी दुनिया में बिखरेगा। श्री शाह ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने राष्ट्रपति महोदया से निवेदन किया था, जिसे राष्ट्रपति महोदया ने स्वीकार कर लिया है।

साय-शर्मा की तारीफ, देव राजा साहब
संबोधन की शुरुआत में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उपस्थित जनसमुदाय से भारत माता और बस्तर की आराध्य देवी दंतेश्वरी मैय्या के जयकारे लगवाए। बस्तर से भागे हुए नक्सलियों के तेलंगाना में छुपे होने की बात कही। उन्होंने बस्तर पंडुम के सफल आयोजन और जनजातीय कला, संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के नामों का बार उल्लेख किया। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव का नाम लेते हुए अमित शाह ने उन्हें राजा साहब कहकर पुकारा। दंतेवाड़ा जिले की उल्लेखनीय सहभागिता के लिए दंतेवाड़ा के लोगों को शाह ने बधाई भी दी।

The post बस्तर की संस्कृति एवं कलाएं भारत देश का आभूषण – अमित शाह appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/09/84612/feed/ 0 84612
अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, अभिभूत हो उठे शाह https://statemediaservice.com/2026/02/09/84606/ https://statemediaservice.com/2026/02/09/84606/#respond Mon, 09 Feb 2026 11:40:40 +0000 https://statemediaservice.com/?p=84606   0  विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उनका हौसला  0 बस्तर पंडुम में प्रदर्शनी देखकर शाह मंत्रमुग्ध  जगदलपुर। संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 के समापन अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित…

The post अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, अभिभूत हो उठे शाह appeared first on statemediaservice.com.

]]>
 

0  विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उनका हौसला 
0 बस्तर पंडुम में प्रदर्शनी देखकर शाह मंत्रमुग्ध 
जगदलपुर। संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 के समापन अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लालबाग मैदान पर आयोजित जनजातीय परंपराओं और संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर जनजातीय समाज के जीवन में उपयोग होने वाले उत्पादों, हस्तशिल्प और कलाओं की जानकारी ली। केंद्रीय गृहमंत्री ने ढोकरा शिल्प, टेराकोटा, वुड कार्विंग, सीसल कला, बांस व लौह शिल्प, जनजातीय वेशभूषा एवं आभूषण, तुम्बा कला, जनजातीय चित्रकला, वन औषधि, स्थानीय व्यंजन तथा लोक चित्रों पर आधारित प्रदर्शनी की सराहना की। उन्होंने कहा कि बस्तर की संस्कृति भारत की आत्मा का जीवंत स्वरूप है। प्रदर्शनी में दंडामी माड़िया, अबूझमाड़िया, मुरिया, भतरा एवं हल्बा जनजातियों की पारंपरिक वेशभूषा और आभूषणों का प्रदर्शन किया गया।जनजातीय चित्रकला के माध्यम से आदिवासी जीवन, प्रकृति और परंपराओं की सजीव झलक प्रस्तुत की गई। वहीं, वैद्यराज द्वारा वन औषधियों का जीवंत प्रदर्शन भी किया गया। स्थानीय व्यंजन स्टॉल में जोंधरी लाई के लड्डू, मंडिया पेज, आमट, चापड़ा चटनी, कुलथी दाल, पान बोबो, तीखुर जैसे पारंपरिक व्यंजन तथा लांदा और सल्फी पेय पदार्थ प्रदर्शित किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर पंडुम जनजातीय संस्कृति को सहेजने और अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। राज्य सरकार जनजातीय कला, शिल्प और परंपराओं के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री ने बस्तर पंडुम की बारह विधाओं की प्रतियोगिता में विजेता दलों से भेंट कर उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसदद्वय महेश कश्यप एवं भोजराज नाग, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, महापौर संजय पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये रहे बस्तर पंडुम के विजेता
संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम के विजेताओं का ऐलान भी कर दिया गया है। विधा अनुसार विजेता इस प्रकार हैं- जनजातीय नृत्य श्रेणी के गौर माड़िया नृत्य में बुधराम सोढ़ी, दंतेवाड़ा, जनजातीय गीत में पालनार दल मंगली एवं साथी दंतेवाड़ा, नाट्य में लेखम लखा सुकमा, जनजातीय वाद्ययंत्र में रजऊ मंडदी एवं साथी कोंडागांव, जनजातीय वेशभूषा में गुंजन नाग सुकमा, जनजातीय आभूषण में सुदनी दुग्गा नारायणपुर, जनजातीय शिल्प में ओमप्रकाश गावड़े कोया आर्ट्स कांकेर, जनजातीय चित्रकला में दीपक जुर्री कांकेर, जनजातीय पेय पदार्थ भैरम बाबा समूह उर्मिला प्रधान, बीजापुर, जनजातीय व्यंजन में ताराबती दंतेवाड़ा, आंचलिक साहित्य में उत्तम नाईक कोंडागांव, बस्तर वन औषधि में राजदेव बघेल बस्तर।

बच्चों के लिए बजाई ताली
अमित शाह के स्वागत में जगदलपुर के हजारों स्कूली बच्चों ने”ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” गाने में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दी। स्कूली बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने केंद्रीय गृहमंत्री को भी ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया। बालिकाओं के द्वारा मलखंब का भी प्रदर्शन किया गया। श्री शाह ने बच्चों की शानदार प्रस्तुति की प्रशंसा कर बच्चों को बधाई दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने भी बच्चों की हौसला अफजाई की। ज्ञात हो कि “ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” गीत को हिंदी और हल्बी बोली में रचित किया गया है जिसमें बस्तर के बादल अकादमी के कलाकारों ने अपनी आवाज और संगीत में योगदान दिया है। गीत को दायरा बैंड ने आधुनिक संगीत के साथ जोड़कर नया स्वरूप दिया है।

The post अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, अभिभूत हो उठे शाह appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/09/84606/feed/ 0 84606
भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह https://statemediaservice.com/2026/02/09/84596/ https://statemediaservice.com/2026/02/09/84596/#respond Mon, 09 Feb 2026 11:24:19 +0000 https://statemediaservice.com/?p=84596 0 बस्तर की संस्कृति को नए प्राण देने का कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सरकार 0 पांच साल में विकसित बनेगा बस्तर 0 बस्तर पंडुम के विजेताओं को किया गया सम्मानित…

The post भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0 बस्तर की संस्कृति को नए प्राण देने का कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सरकार
0 पांच साल में विकसित बनेगा बस्तर
0 बस्तर पंडुम के विजेताओं को किया गया सम्मानित
जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर भारत की संस्कृति का आभूषण है। बस्तर पण्डुम के माध्यम से यहां की संस्कृति और गौरवशाली परंपरा को छत्तीसगढ़ सरकार ने नए प्राण देने का काम किया। बस्तर पंडुम 2026 के सभी विजेताओं को केंद्रीय गृहमंत्री शाह और मुख्यमंत्री साय ने सम्मानित किया। केंद्रीय गृहमंत्री ने बताया कि इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले लोक कलाकारों को राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित किया जाएगा, जहां उन्हें अपनी कला का प्रदर्शन करने और सहभोज करने का अवसर भी मिलेगा। केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह ने जनजातीय कला एवं संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन तथा जनजातीय प्रकृति व परंपरा का उत्सव बस्तर पण्डुम के तीन दिवसीय संभाग स्तरीय आयोजन के समापन अवसर पर आज जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर संभाग के 07 जिले के 32 जनपद पंचायतों और 1885 ग्राम पंचायतों के 53 हजार से अधिक लोक कलाकारों ने 12 विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन्हीं लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य बस्तर पण्डुम 2026 के माध्यम से राज्य की सरकार द्वारा किया जा रहा है।
आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक विरासतों को पुनर्जीवित करने धरती आबा योजना
श्री शाह ने कहा कि बस्तर जैसी संस्कृति विश्व के किसी देश में नहीं है और इसे प्रभु श्री राम के समय से संजोकर यहां के लोगों ने अक्षुण्ण बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 700 से अधिक जनजातियों की आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक विरासतों को पुनर्जीवित करने धरती आबा योजना और पीएम जनमन योजना जैसी अनेक योजनाएं लागू की। श्री शाह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हमारी लड़ाई किसी से नहीं बल्कि यहां की भोली-भाली आदिवासी जनता को सुरक्षा देना है। माओवाद उन्मूलन की समय सीमा अभी भी वही है। जवानों के अदम्य साहस और बहादुरी से 31 मार्च 2026 तक हो माओवाद को घुटने टेकने पड़ेंगे। उन्होंने प्रदेश में संचालित की जा रही नक्सल पुनर्वास नीति की सराहना करते हुए कहा कि पुनर्वास केंद्रों में उन्हें रोजगारमूलक और सृजनात्मक गतिविधियों से भी जोड़ा जा रहा है।
40 गांवों के स्कूलों में गोलियों की आवाज की जगह स्कूल की घंटियां सुनाई देती है
केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि नियद नेल्ला नार योजना के तहत प्रदेश सरकार लगातार माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में रोडमैप तैयार कर सड़क, पुल पुलिया, मोबाईल टॉवर स्थापित करने के साथ-साथ राशन वितरण, शुद्ध पेयजल, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड बना रही है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि बस्तर संभाग के माओवाद प्रभावित गांवों में लाल आतंक के चलते विकास से कोसों दूर थे, वहां के 40 गांवों में स्कूल फिर से खोले गए। अब वहां गोलियों की आवाज की जगह स्कूल की घंटियां सुनाई देती हैं।
दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले में 02 लाख 75 हजार एकड़ जिले में सिंचाई के लिए 220 मेगावॉट बिजली उत्पादन का कार्य शीघ्र प्रारंभ   
श्री शाह ने मंच से जानकारी दी कि बस्तर जिले में 118 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किया जाएगा तथा पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अलावा दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले में 02 लाख 75 हजार एकड़ में सिंचाई के लिए 220 मेगावॉट बिजली उत्पादन का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। वहीं दूरस्थ अंचलों को मुख्यालयों से जोड़ने के लिए रेल परियोजनाओं और नदी जोड़ो परियोजना को विस्तार दिया जाएगा।
बस्तर पंडुम एक आयोजन बस नहीं है, यह बस्तर की पहचान का उत्सव- मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर पंडुम के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि माता दंतेश्वरी से ही बस्तर की पहचान है। बस्तर पंडुम एक आयोजन बस नहीं है, बल्कि यह बस्तर की पहचान का उत्सव है। उन्होंने छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से बस्तर के प्रति गृह मंत्री अमित शाह के स्नेह और लगाव के लिए आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार भी श्री शाह की मौजूदगी ने बस्तरवासियों का हौसला बढ़ाया था और आज फिर उनकी उपस्थिति ने कलाकारों और यहां के लोगों में नई ऊर्जा भर रही है।
समृद्ध संस्कृति को देश- दुनिया के सामने लाने बस्तर पंडुम का आयोजन
श्री साय ने कहा कि बस्तर की समृद्ध संस्कृति को देश- दुनिया के सामने लाने बस्तर पंडुम में भाग लेने वाले सभी कलाकारों, प्रतिभागियों को बधाईयां। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष 47 हजार कलाकारों ने बस्तर पंडुम में भाग लिया और इस वर्ष 54 हजार से अधिक कलाकारों ने इसमें हिस्सा लिया है और बस्तर की संस्कृति, खान-पान, वेशभूषा, स्थानीय साहित्य, लोकनृत्य, गीत, शिल्प, बस्तरिया पेय, औषधि चित्रकला, वाद्ययंत्र, नाटक की विद्या सहित 12 विद्याओं का प्रदर्शन कलाकारों के द्वारा किया गया। बस्तर पंडुम के माध्यम से बस्तर की समृद्ध संस्कृति को देश-दुनिया के समक्ष प्रदर्शित करने और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का काम किया गया।
बस्तर के विकास की चर्चा देश भर में
 मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बस्तर अब संभावनाओं की भूमि बन चुकी है। यह नए भारत का नया बस्तर है। प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से बस्तर के विकास की चर्चा देश भर में हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले बस्तर की चर्चा देश भर में माओवादी के नाम से होती थी, किन्तु अब बस्तर की संस्कृति, पर्यटन और समृद्ध विरासत की चर्चा होने लगी है।
बस्तर तरक्की की एक नई सुबह देखने को मिल रही है
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर की सुंदर धरती लंबे समय तक नक्सलवाद की पीड़ा से गुजरी है। गौर, माड़िया, मुरिया, भतरा, धुरवा, गोंड जैसे विभिन्न नृत्य की लय धीमी पड़ गई थी, मांदर की थाप खामोश हो गई थी, लेकिन आज बस्तर बदल रहा है। यहां तरक्की की एक नई सुबह देखने को मिल रही है। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है और मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से खत्म करेंगे।
आत्म समर्पण नीति के तहत सम्मान के साथ पुनर्वास
 मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों ने घने जंगलों में, विपरीत परिस्थितियों में, अपनी जान की परवाह किए बिना नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार कर रहे हैं। नियद नेल्ला नार – (आपका अच्छा गांव) योजना के माध्यम से सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं गांव में पहुंचाई हैं। आत्मसमर्पण नीति को और अधिक मानवीय और संवदेनशील बनाया है, जो लोग हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उनका सम्मान के साथ पुनर्वास कराया जा रहा है।
पर्यटन के क्षेत्र में बस्तर तेजी से आगे बढ़ रहा है
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में संसद में भी बस्तर के विकास की चर्चा की। श्री साय ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में भी बस्तर तेजी से आगे बढ़ रहा है। धुड़मारास गांव को संयुक्त राष्ट्र द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव घोषित किया जाना हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि ईको टूरिज्म, होम-स्टे, ट्रेकिंग जैसे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार सतत पर्यत्नशील है, जिससे बस्तर ही नहीं छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, सभ्यता की जानकारी पर्यटकों को मिल सके और पर्यटन छत्तीसगढ़ की ओर आर्कर्षित हो सके।
उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर पांडुम के भव्य आयोजन से बस्तर की समृद्ध और विशिष्ट जनजातीय संस्कृति की सराहना करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और स्थायी शांति के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। श्री शर्मा ने कहा कि बस्तर की सांस्कृतिक विरासत विश्व में अद्वितीय है। उन्होंने छेरछेरा पंडुम, तिहार और विजा पंडुम जैसे पारंपरिक उत्सवों को जनजातीय जीवन, प्रकृति और कृषि से जुड़ी अमूल्य परंपराएं बताया। नक्सलवाद पर दृढ़ प्रहार की बात दोहराते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बस्तर के दूरस्थ और उपेक्षित क्षेत्रों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और राष्ट्रीय ध्वज की उपस्थिति पहुँची है, जो विकास और विश्वास की नई शुरुआत है। श्री शर्मा ने बस्तर पांडुम को समाज-नेतृत्वत आयोजन बताते हुए कहा कि इसके असली सूत्रधार मांझी-चालकी, गयाता और पुजारी जैसे पारंपरिक समाज प्रमुख हैं, जिनके सहयोग से बस्तर पंडुम का आयोजन सफल हुआ। उन्होंने इस आयोजन में हिस्सा लेने वाले सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने बस्तर पंडुम 2026 के उद्देश्य और 12 विद्याओं पर भाग लेने वाले कलाकारो की विस्तृत जानकारी दी, और कहा कि यह आयोजन बस्तर की समृद्ध संस्कृति को देश-विदेश तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा जिससे हमारी संस्कृति और सभ्यता की जानकारी लोगों तक पहुंचेगी।
इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, पद्म अजय मंडावी, बुधरी ताती, हेमचंद मांझी, पंडीराम मांझी, सांसद भोजराज नाग, बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी सहित जनप्रतिनिधिगण, गायता, पुजारी, मांझी-चालकी, बस्तर पंडुम के कलाकार, महापौर संजय पांडे, कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

The post भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/09/84596/feed/ 0 84596
मेयर संजय पाण्डेय ने किया अमित शाह का स्वागत https://statemediaservice.com/2026/02/09/84593/ https://statemediaservice.com/2026/02/09/84593/#respond Mon, 09 Feb 2026 08:28:21 +0000 https://statemediaservice.com/?p=84593 जगदलपुर। माई दंतेश्वरी की धरती जगदलपुर में शहर के महापौर संजय पांडेय ने देश के गृहमंत्री अमित शाह का आत्मीय स्वागत किया। अमित शाह आज बस्तर पांडुम के समापन समारोह…

The post मेयर संजय पाण्डेय ने किया अमित शाह का स्वागत appeared first on statemediaservice.com.

]]>
जगदलपुर। माई दंतेश्वरी की धरती जगदलपुर में शहर के महापौर संजय पांडेय ने देश के गृहमंत्री अमित शाह का आत्मीय स्वागत किया। अमित शाह आज बस्तर पांडुम के समापन समारोह कार्यक्रम में भाग लेने जगदलपुर आए हैं। सनातनी महापौर संजय पाण्डेय को आदिवासी वेशभूषा में सजे देख केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खुशी से मुस्कुराते नजर आए।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज यहां ऐतिहासिक लालबाग मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इससे पहले विमानतल पर श्री शाह का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने भी स्वागत किया था।

The post मेयर संजय पाण्डेय ने किया अमित शाह का स्वागत appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/09/84593/feed/ 0 84593
मजदूर विरोधी भी है भाजपा सरकार : सुशील मौर्य https://statemediaservice.com/2026/02/09/84587/ https://statemediaservice.com/2026/02/09/84587/#respond Mon, 09 Feb 2026 08:01:11 +0000 https://statemediaservice.com/?p=84587 ० बीरिंगपाल में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत हुई कांग्रेस की अहम बैठक जगदलपुर। नगरनार ब्लॉक अंतर्गत घाटपदमूर मंडल के बीरिंगपाल में शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर के अध्यक्ष सुशील…

The post मजदूर विरोधी भी है भाजपा सरकार : सुशील मौर्य appeared first on statemediaservice.com.

]]>

० बीरिंगपाल में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत हुई कांग्रेस की अहम बैठक
जगदलपुर। नगरनार ब्लॉक अंतर्गत घाटपदमूर मंडल के बीरिंगपाल में शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर के अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश पर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत नगरनार महत्वपूर्ण बैठक रखी गई। बैठक में समस्त मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। मंडल कमेटी संगठन के विस्तार हेतु एवं मनरेगा बचाओ जनजागरूकता अभियान आगामी कार्यक्रम को लेकर कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा साफ है कि यह सरकार मजदूर विरोधी है किसान विरोधी है अब मनरेगा याेजना में अकुशल श्रमिकाें काे राेजगार की काेई गारंटी नहीं हाेगी।भाजपा सरकार ने मनरेगा का नाम विकसित भारत गारंटी फाॅर राेजगार करके राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और रविंद्र नाथ टैगाेर जैसी महान विभूतियाें काे अपमानित करने का कार्य किया है। इस योजना में किए गए बदलाव के पीछे योजना की कानूनी गारंटी और महत्व को कमजोर करना है। मोदी सरकार द्वारा मनरेगा को खत्म करना सिर्फ एक योजना को खत्म करना नहीं, बल्कि गरीब, मजदूर, किसान से उसका संवैधानिक हक छीनने का सुनियोजित षड्यंत्र है। श्री मौर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा बचाओ जनजागरूकता अभियान चलाएगी। बैठक में मुख्य रूप से नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया, दयाराम कश्यप, भोजराज नाग, धरम दास, नाग, हस्ता कश्यप, ललित रावत, संदीप कश्यप, त्रिनाथ बेलसरिया, तनुज भट्टी, सुनील साहू, सुरेंद्र कश्यप, लक्ष्मी कश्यप, भालूराम, राजेश, कश्यप, लक्ष्मी नारायण नाग, रमेश ठाकुर, दिनेश मौर्य, रत्ना नाग, भय कश्यप, रुक्मिणी कश्यप, सोनू राम, सुदेन बघेल, गनेश, हरिराम बघेल, बदरू, बालेश्वर गौतम सहित सैकड़ों ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

The post मजदूर विरोधी भी है भाजपा सरकार : सुशील मौर्य appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/09/84587/feed/ 0 84587
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे जगदलपुर, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत https://statemediaservice.com/2026/02/09/84581/ https://statemediaservice.com/2026/02/09/84581/#respond Mon, 09 Feb 2026 07:52:50 +0000 https://statemediaservice.com/?p=84581 ​जगदलपुर। ​केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर पहुंचे। वे यहां ऐतिहासिक लालबाग मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम समापन समारोह में मुख्य अतिथि…

The post केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे जगदलपुर, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत appeared first on statemediaservice.com.

]]>

​जगदलपुर। ​केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर पहुंचे। वे यहां ऐतिहासिक लालबाग मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। श्री शाह का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, जगदलपुर के महापौर संजय पांडे और अन्य जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह का स्वागत किया। इस दौरान कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा मौजूद रहे।

The post केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे जगदलपुर, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/09/84581/feed/ 0 84581