Dalli Rajhara Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/tag/dalli-rajhara/ सत्य पर प्रकाश Fri, 08 Nov 2024 15:03:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://statemediaservice.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-new-logo-2021-32x32.jpg Dalli Rajhara Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/tag/dalli-rajhara/ 32 32 214855051 छठ घाट पर पहुंचे कांग्रेस नेता… https://statemediaservice.com/2024/11/08/48981/ https://statemediaservice.com/2024/11/08/48981/#respond Fri, 08 Nov 2024 14:59:05 +0000 https://statemediaservice.com/?p=48981 दल्ली राजहरा। सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर नगर के मध्य र स्थित छठ घाट पर जाकर संध्याकालीन एवं प्रातः कालीन अर्ध्य के दौरान कांग्रेसजनों ने…

The post छठ घाट पर पहुंचे कांग्रेस नेता… appeared first on statemediaservice.com.

]]>

दल्ली राजहरा। सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर नगर के मध्य र स्थित छठ घाट पर जाकर संध्याकालीन एवं प्रातः कालीन अर्ध्य के दौरान कांग्रेसजनों ने छठ उपासकों व उपस्थित नगर वासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी और छठी मैया से नगर के सुख समृद्धि के आशीर्वाद की कामना की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुरेश ठाकुर के निमंत्रण पर उनके परिवार जनों के साथ छठ आरती में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, नपा अध्यक्ष शीबू नायर, मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह व संतोष पांडेय, जिला संयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड, रामजतन भारद्वाज, जिला सचिव रवि जायसवाल, जिला अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदीप बबलू, रामू शर्मा, पूर्व एल्डरमैन प्रमोद तिवारी, पार्षद स्वप्निल तिवारी, सुरेश ठाकुर,जोगेंद्र ठाकुर, श्रीनिवास राव, घनश्याम शर्मा सहित कांग्रेसियों ने छठ पर्व की बधाई दी।

छत्तीसगढ़ यूपी बिहार सांस्कृतिक समिति से राजकिशोर सिंह, अभय सिंह,प्रमोद तिवारी,वशिष्ठ प्रसाद रस्तोगी, अश्विनी कुशवाहा, संतोष बरनवाल,बिरसपति सिंह,वी डी सिंह, भीम सिंह, रामजीत भारद्वाज, अशोक ठाकुर, सुरेश ठाकुर, राजेश ठाकुर, अमित ठाकुर, राकेश ठाकुर,संस्कार ठाकुर, समर्पित ठाकुर, निक्कू, बॉबी, मोहन सिंह, अशोक श्रीवास्तव, आकाश सिंह, उपेन्द्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, रघुनंदन सिंह सहित सदस्यों से मुलाकात कर छठ पर्व की बधाई देते हुए सफल आयोजन की प्रशंसा की।

The post छठ घाट पर पहुंचे कांग्रेस नेता… appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2024/11/08/48981/feed/ 0 48981
रायपुर दक्षिण के उप चुनाव में दल्ली राजहरा के कांग्रेस नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी https://statemediaservice.com/2024/11/07/48870/ https://statemediaservice.com/2024/11/07/48870/#respond Thu, 07 Nov 2024 12:26:23 +0000 https://statemediaservice.com/?p=48870 दल्ली राजहरा। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के उप चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को विजयश्री दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ भर के प्रमुख रणनीतिकारों…

The post रायपुर दक्षिण के उप चुनाव में दल्ली राजहरा के कांग्रेस नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
दल्ली राजहरा। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के उप चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को विजयश्री दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ भर के प्रमुख रणनीतिकारों को सेक्टर एवं बूथ स्तर का प्रभार सौंपा जा रहा है इसी तारतम्य में डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया को डॉ खूबचंद बघेल ब्लॉक का सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। उन्हें बूथ नंबर 182 से 185 तक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दल्ली राजहरा के तीन वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को रायपुर दक्षिण के बूथ क्रमांक 130, बूथ क्रमांक 34, बूथ क्रमांक 44 में प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है जिसमें बूथ क्रमांक 130 लक्ष्मी नारायण दास ब्लॉक में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रतिराम कोसमा को प्रभारी बनाया गया है। वहीं अरविंद दीक्षित ब्लॉक के बूथ क्रमांक 34 में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद को जिम्मेदारी सौंपी गई है । बूथ क्रमांक 44 में दल्ली राजहरा नगर पालिका के अध्यक्ष शीबू नायर को प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट, सह प्रभारी जरीता लैतफलांग व सह प्रभारी विजय जांगिड़ के मार्गदर्शन में तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए दल्ली राजहरा के तीनों वरिष्ठ नेता संबंधित बूथों में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को विजयश्री दिलाने कटिबद्ध हैं। दल्ली राजहरा के कांग्रेस जनों को पूरा विश्वास है कि अपनी नेतृत्व क्षमता के दम पर संबंधित बूथों में अवश्य ही कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने में रतिराम कोसमा, काशीराम निषाद एवं शीबू नायर सफल होंगे। रायपुर दक्षिण के विधानसभा सीट के उपचुनाव में दल्ली राजहरा के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाने पर नगर के कांग्रेस जनों में हर्ष व्यक्त करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को अग्रिम बधाई दी है एवं अनिला भेड़िया और दीपक बैज को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

The post रायपुर दक्षिण के उप चुनाव में दल्ली राजहरा के कांग्रेस नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2024/11/07/48870/feed/ 0 48870
वृहद रोग चिकित्सा परामर्श शिविर में लाभान्वित हुए 300 लोग https://statemediaservice.com/2024/11/03/48644/ https://statemediaservice.com/2024/11/03/48644/#respond Sun, 03 Nov 2024 11:35:57 +0000 https://statemediaservice.com/?p=48644 0  माइंस अस्पताल ने किया शिविर का आयोजन दल्ली राजहरा। राजहरा माइंस अस्पताल ने विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। स्थानीय समुदाय को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के…

The post वृहद रोग चिकित्सा परामर्श शिविर में लाभान्वित हुए 300 लोग appeared first on statemediaservice.com.

]]>

0  माइंस अस्पताल ने किया शिविर का आयोजन

दल्ली राजहरा। राजहरा माइंस अस्पताल ने विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। स्थानीय समुदाय को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने शिविर में सेवाएं दी।
स्वास्थ्य जांच के लिए में डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में टीम मौजूद थी। टीम में डॉ. नूतन वर्मा शिशुरोग विशेषज्ञ, डॉ. इमैनुएल मैसी आर्थोपेडिक, डॉ. हिमानी गुप्ता प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. दीपाली गुप्ता नेत्र रोग चिकित्सक, डॉ. धीरज शर्मा सर्जरी, डॉ. श्वेता वर्मा ईएनटी विभाग, दिग्विजय किशोर फिजियोथेरेपिस्ट, रीता भटनागर आहार विशेषज्ञ, डीएनबी डॉ. अक्षय ऑर्थो, डीएनबी डॉ. जेएलएन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, भिलाई से जूली ओ एंड जी विभाग, राजहरा माइंस हॉस्पिटल के फिजिशियन डॉ. मनोज डहरवाल और उनकी टीम मौजूद रही। प्रत्येक विशेषज्ञ ने रोगों के निदान, उपचार और उनकी विशिष्ट स्वास्थ्य चिंताओं पर सलाह देने के लिए अपनी विशेषज्ञता दिखाई। आयोजन में 300 से अधिक लोग परामर्श सेवाओं से लाभान्वित हुए। मरीजों को विभिन्न बीमारियों के लिए परामर्श, नैदानिक ​​परीक्षण और उपचार प्राप्त हुए। विशेषज्ञों ने यह सुनिश्चित करने के लिए पूरे दिन अथक परिश्रम किया कि सभी को उनकी आवश्यक देखभाल मिले। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा सत्र भी शामिल थे, जहां मरीजों को निवारक उपायों और स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जानकारी दी गई।

डॉ. श्वेता वर्मा ने मरीज के कान से कीड़ा लाइव निकाला, डॉ. धीरज शर्मा, एलएसआई सहित 3 ऑर्थो प्रक्रियाएं की गईं। व्यापक स्वास्थ्य जांच की सफलता प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ प्रभारी) डॉ. रवींद्रनाथ एम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीता द्विवेदी, डॉ. कौशलेंद्र के समर्पित प्रयासों से संभव हो सकी। डॉ. ठाकुर, डॉ. सौरव मुखर्जी और राजहरा माइंस के मुख्य महाप्रबंधक श्री गहरवाल, डॉ. मनोज डहरवाल, डॉ. जय बघेल कार्मिक अधिकारी, राजहरा माइंस अस्पताल के सहायक कर्मचारियों के साथ ने आयोजन को सफल बनाया।

The post वृहद रोग चिकित्सा परामर्श शिविर में लाभान्वित हुए 300 लोग appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2024/11/03/48644/feed/ 0 48644
नगरवासी मांग रहे हैं बीएसपी का फ़िल्टर्ड वाटर https://statemediaservice.com/2024/10/24/48126/ https://statemediaservice.com/2024/10/24/48126/#respond Thu, 24 Oct 2024 13:16:30 +0000 https://statemediaservice.com/?p=48126 0 दल्ली राजहरा के कई वार्डों में जलापूर्ति चरमराई  दल्ली राजहरा। खनिज नगरी दल्ली राजहरा के कई वार्डों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है।नागरिक अब बीएसपी के फ़िल्टर्ड वाटर…

The post नगरवासी मांग रहे हैं बीएसपी का फ़िल्टर्ड वाटर appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0 दल्ली राजहरा के कई वार्डों में जलापूर्ति चरमराई 

दल्ली राजहरा। खनिज नगरी दल्ली राजहरा के कई वार्डों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है।नागरिक अब बीएसपी के फ़िल्टर्ड वाटर की आपूर्ति हर घर में करने की मांग उठा रहे हैं।
जल संकट का सबसे ज्यादा सामना नगर के वार्ड क्रमांक -4 के रहवासियों को करना पड़ रहा है। जल संकट का निराकरण कराए जाने की मांग को लेकर एकलव्य वार्ड के नागरिक मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मिलने कार्यालय पहुंचे थे। सीएमओ आवश्यक मिटिगं में व्यस्त रहने के कारण मिल नही पाए। वार्ड के अप्पल राव, शांति देवी, दुलौरिन, डी. नारायण, सारिता, सरस्वती, गोदावरी, सीमा, रूपा, मलेश्वरी, सीता बाई, गीता बाई, मीना बाई सहित अन्य नागरिकों ने बताया कि वार्ड में दो साल से जल संकट की स्थिति बनी हुई है। वार्ड पार्षद और नगर पालिका में दर्जनों बार आवेदन दिए जा चुके हैं, मगर समस्या का समाधान करने की दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है।पहले नगर पालिका कार्यालय के पीछे स्थित पंप हाउस से हम आशा करते हैं साहब दो इंची पाईप लाइन से वार्ड में जलापूर्ति की जाती थी, तब कोई समस्या नहीं थी। जबसे पाईप को आधा इंची कर दिया गया है, तबसे जलापूर्ति ठप हो गई है। वार्ड के लोगों को बूंद बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। महिलाएं इसे लेकर बहुत ज्यादा परेशान हैं। उन्हें दूसरे इलाकों में जाकर पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। इन लोगों ने नगर पालिका सीएमओ के नाम आवेदन अन्य अधिकारी को सौंपकर समस्या को संज्ञान में लेकर निराकरण की पहल करने की मांग की है। उन्होंने अपने क्षेत्र में बीएसपी के फिल्टर्ड पानी के नल कनेक्शन का सर्वे कर फिल्टर्ड पानी उपलब्ध कराने की मांग नगर पालिका प्रशासन से की है।

The post नगरवासी मांग रहे हैं बीएसपी का फ़िल्टर्ड वाटर appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2024/10/24/48126/feed/ 0 48126
मुंबई में डॉ अब्दुल कलाम अवार्ड से प्रदेश अध्यक्ष श्याम जायसवाल सम्मानित https://statemediaservice.com/2024/10/20/47783/ https://statemediaservice.com/2024/10/20/47783/#respond Sun, 20 Oct 2024 10:27:53 +0000 https://statemediaservice.com/?p=47783 0  खनिज नगरी दल्ली राजहरा के सेवाभावी युवा हैं श्याम जायसवाल  दल्लीराजहरा। देश आर्थिक राजधानी मुंबई में गैर राजनीतिक संस्था राजनीति की पाठशाला द्वारा भारत रत्न डॉ अब्दुल कलाम की…

The post मुंबई में डॉ अब्दुल कलाम अवार्ड से प्रदेश अध्यक्ष श्याम जायसवाल सम्मानित appeared first on statemediaservice.com.

]]>

0  खनिज नगरी दल्ली राजहरा के सेवाभावी युवा हैं श्याम जायसवाल 
दल्लीराजहरा। देश आर्थिक राजधानी मुंबई में गैर राजनीतिक संस्था राजनीति की पाठशाला द्वारा भारत रत्न डॉ अब्दुल कलाम की जयंती पर कलाम को सलाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देश के अलग अलग क्षेत्रों में सामाजिक व राजनीतिक कार्य करने वाली हस्तियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित लोगों को आमंत्रित किया गया था। अलग अलग दलों के नेताओं , उधोगपतियों, प्रशासनिक अधिकारियों, प्रतिष्ठित वकीलों व बुद्धिजीवी वर्ग ने राजनीति की पाठशाला के मंच पर एकत्रित होकर कलाम को सलाम कार्यक्रम के माध्यम से देश के युवा पीढी को कलाम साहब के द्वारा देश मे किये कार्यो से अवगत कराया। डॉ अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर देशभर से आये प्रतिष्ठित लोगों का सम्मान किया गया। व कई उभरते युवा वैज्ञानिकों को डॉ अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही राजनीति की पाठशाला के छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम करने व राजनीति में सक्रिय रुप से शामिल होकर जनता के अधिकारों के लिए काम करने पर श्याम जायसवाल को सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए श्याम जायसवाल ने राजनीति की पाठशाला के संस्थापक अजय पाण्डे, सह संस्थापक धीरज शर्मा, प्रोग्राम व प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन रोमेश शर्मा, सह संस्थापक अमित द्विवेदी, संगठन महासचिव हरीश कुमार , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र दुबे, राजबली मांझी के साथ ही पूरे राजनीति की पाठशाला परिवार का आभार व्यक्त किया।

The post मुंबई में डॉ अब्दुल कलाम अवार्ड से प्रदेश अध्यक्ष श्याम जायसवाल सम्मानित appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2024/10/20/47783/feed/ 0 47783
बोलेरो की टक्कर से बीएसपी कर्मी मृत, एक की हालत गंभीर https://statemediaservice.com/2024/10/18/47682/ https://statemediaservice.com/2024/10/18/47682/#respond Fri, 18 Oct 2024 14:21:20 +0000 https://statemediaservice.com/?p=47682   दल्ली राजहरा। नगर के दास चौक के पास कच्चे माइंस की बोलेरो गाड़ी क्रमांक सीजी 10 एनबी 7871 से राजहरा क्वारी से माइंस ऑफिस में कागज छोड़ने आई थी।…

The post बोलेरो की टक्कर से बीएसपी कर्मी मृत, एक की हालत गंभीर appeared first on statemediaservice.com.

]]>
 

दल्ली राजहरा। नगर के दास चौक के पास कच्चे माइंस की बोलेरो गाड़ी क्रमांक सीजी 10 एनबी 7871 से राजहरा क्वारी से माइंस ऑफिस में कागज छोड़ने आई थी। कागज छोड़कर वापस जाते समय मोटर साइकिल सवार बीएसपी कर्मी को टक्कर मार दी। जिससे बीएसपी कर्मी की मौके पर मौत हो गई।बीएसपी कर्मी का नाम जगत राम ठाकुर बताया जा रहा है। वहीं एक स्कूटी सवार घायल हो गया है जिसे बीएसपी अस्पताल लाया गया जहां से उसे सेक्टर 9 रेफर किया जा गया है। घायल का नाम उत्तम कोठारी बताया जा रहा है। मौके पर पुलिस पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है

The post बोलेरो की टक्कर से बीएसपी कर्मी मृत, एक की हालत गंभीर appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2024/10/18/47682/feed/ 0 47682
भाजपा सरकार के कार्यों का झूठा श्रेय ले रहे हैं नपा अध्यक्ष शीबू नायर : श्याम जायसवाल https://statemediaservice.com/2024/10/15/47441/ https://statemediaservice.com/2024/10/15/47441/#respond Tue, 15 Oct 2024 12:42:58 +0000 https://statemediaservice.com/?p=47441 0 भाजपा नेता जायसवाल ने की नपाध्यक्ष की खिंचाई दल्लीराजहरा। भाजपा के युवा नेता श्याम जायसवाल ने भाजपा सरकार के कार्यों का श्रेय लेने पर नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर…

The post भाजपा सरकार के कार्यों का झूठा श्रेय ले रहे हैं नपा अध्यक्ष शीबू नायर : श्याम जायसवाल appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0 भाजपा नेता जायसवाल ने की नपाध्यक्ष की खिंचाई
दल्लीराजहरा। भाजपा के युवा नेता श्याम जायसवाल ने भाजपा सरकार के कार्यों का श्रेय लेने पर नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर की जमकर खिंचाई की है। श्याम जायसवाल ने शीबू नायर पर झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले 5 सालों से कांग्रेस सरकार ने दल्ली राजहरा का कोई विकास नहीं किया। जो भी पैसा पिछली सरकार में आया उसका नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर द्वारा दुरुपयोग और भारी भ्रष्टाचार कर शहर के विकास को रोक दिया गया था। हमारे भाजपा पार्षदों के वार्डो में शीबू नायर ने कोई विकास कार्य नही किया। लगातार भाजपा पार्षदों को परेशान कर उनके वार्डो में उनकी छवि खराब करने भरपूर प्रयास शीबू नायर द्वारा किया गया। आज हमारी भाजपा सरकार व पार्षदों के कार्यो का श्रेय लेने तुरंत विज्ञप्ति जारी कर रहे हैं। शीबू नायर अपनी पीठ खुद थपथपा रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष को कुछ तो शर्म आनी चाहिए। श्याम जायसवाल ने आगे कहा कि पिछले 1 वर्ष में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही हमारे भाजपा पार्षद लगातार सक्रियता के साथ दल्लीराजहरा के विकास की मांग कर रहे थे। जिसके बाद छाया विधायक व प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, जिला अध्यक्ष पवन साहू के प्रयासों से हमारी विष्णु देव साय सरकार ने भाजपा पार्षदों की मांग अनुसार करोड़ों की सौगात दल्ली राजहरा को दी है। जैसे ही विकास कार्यों की स्वीकृति की जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर को मिली उनके द्वारा दल्लीराजहरा की जनता को गुमराह करने हमारी साय सरकार द्वारा स्वीकृति विभिन्न विकास कार्यों जिनमे नाली, सीसी, पाइप लाइन आदि कार्यों को अपनी उपलब्धि बताने में लग गए हैं। श्याम जायसवाल ने कहा है कि अधोसंरचना मद के 3 करोड़ की राशि से 27 वार्डों में नाली एवं सीसी निर्माण हेतु, 15 वें वित्त अंतर्गत 1 करोड़ 62 लाख की लागत से विभिन्न वार्डों में आरसीसी नाली एवं सीसी रोड तथा पाइप लाइन, 15वें वित्त में पेयजल समस्या निवारण बाबत 1 करोड़ 29 लाख की लागत से पाइपलाइन विस्तारीकरण की राशि शामिल हैं। श्री जायसवाल ने कहा है कि इसका श्रेय लेने का प्रयास करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने मीडिया में झूठा बयान जारी कर दिया, हमारी सरकार व हमारे भाजपा नेताओं के कार्यो को अपना कार्य बताना नगर पालिका अध्यक्ष की छोटी सोच को दर्शाता है। श्याम जायसवाल ने आगे कहा कि पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच हेतु कई आवेदन कलेक्टर व सरकार के उच्च अधिकारियों को दिए गए हैं। जांच के लिए कमेटी भी गठित की जा चुकी है। हमे पूरा भरोसा है। कि जांच पूर्ण होने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष के ऊपर सरकारी पैसों की बंदरबांट व भ्रष्टाचार के मामले दर्ज होंगे।

The post भाजपा सरकार के कार्यों का झूठा श्रेय ले रहे हैं नपा अध्यक्ष शीबू नायर : श्याम जायसवाल appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2024/10/15/47441/feed/ 0 47441
दल्ली राजहरा में सजी चैतन्य देवियों की झांकी https://statemediaservice.com/2024/10/11/47170/ https://statemediaservice.com/2024/10/11/47170/#respond Fri, 11 Oct 2024 12:37:29 +0000 https://statemediaservice.com/?p=47170 दल्लीराजहरा। लौह नगरी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ज्ञानांजलि भवन में चैतन्य देवियों की झांकी सजाई गई है। चैतन्य झांकी का उद्घाटन ब्रह्मा कुमारीज़ दल्लीराजहरा की संचालिका ब्रह्मा कुमारी पूर्णिमा…

The post दल्ली राजहरा में सजी चैतन्य देवियों की झांकी appeared first on statemediaservice.com.

]]>

दल्लीराजहरा। लौह नगरी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ज्ञानांजलि भवन में चैतन्य देवियों की झांकी सजाई गई है। चैतन्य झांकी का उद्घाटन ब्रह्मा कुमारीज़ दल्लीराजहरा की संचालिका ब्रह्मा कुमारी पूर्णिमा बहिनजी,आईओसी राजहरा मुख्य महाप्रबंधक आरबी गहरवार, रेखा गहरवार, व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ शेखर गुप्ता, डॉ. शिरोमणि माथुर,जयदीप गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी मोर्चा स्वाधीन जैन, पूर्व पार्षद गीता मरकाम, प्राचार्य टीआर रानाडे ने किया। इस चैतन्य देवियों की झांकी में विशेष रूप से कन्याओं द्वारा किया गया राजयोग अभ्यास से एकाग्रता की शक्ति है जो कि तपस्वी रूप में बैठी रहती हैं। नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भवन दल्लीराजहरा में आयोजित चैतन्य देवियों की झांकी के तीसरे दिन उद्घाटन अवसर पर दल्लीराजहरा शहर व आसपास क्षेत्र के लोग पहुँचे। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक आईओसी राजहरा आर.बी गहरवार ने चैतन्य देवियों के एकाग्रचित मन की सराहना करते हुए कहा कि यह राजयोग का ही कमाल है जो इतने समय तक पूर्ण स्थिरता के साथ यह बहने देवी स्वरूप में एकाग्रचित होकर बैठी है।डॉ.शिरोमणि माथुर ने कहा की मानव जीवन का उद्देश्य है मैं कौन हूं? मेरा कौन है? और मुझे इस सृष्टि पर क्या करना है।इन बातों को जानना। जिसका ज्ञान हमें इस संस्था में आने से प्राप्त होता है। राजहरा व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने कहा कि इस स्थान पर आने से ही एक अलग सी ऊर्जा की अनुभूति हो रही है जो कि इन ब्रह्मकुमारी बहनों की तपस्या एवं साधना का परिणाम है । मुख्य महाप्रबंधक आरबी घर ने कहा कि हमारा जीवन आज इतना व्यस्ततम हो गया है कि शांति की कल्पना भी नहीं कर सकते, इसलिए केवल योग ही वह माध्यम है जिसके द्वारा हम अपने जीवन में पुनः शांति को स्थापित कर सकते हैं। प्राचार्य टीआर रानाडे कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था पूरे विश्व को एकता एवं बंधुत्व में बांधने का सराहनीय कार्य कर रही है।ब्रह्माकुमारी दल्लीराजहरा की मुख्य संचालिका पूर्णिमा दीदी ने कहा कि आप सभी को यहां पाकर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे है। शांति एवं प्रेम के सागर परमपिता परमात्मा इन बहनों के द्वारा विश्व में शांति एवं प्रेम स्थापित करने का अनुपम कार्य कर रहे हैं। इस दौरान पत्रकार भोजराम साहू, निलेश श्रीवास्तव एवं प्रजापति ब्रह्मकुमारी के अनुयायी उपस्थित थे।

The post दल्ली राजहरा में सजी चैतन्य देवियों की झांकी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2024/10/11/47170/feed/ 0 47170
भाजपा नेता मनोज दुबे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए भिलाई सदस्यता अभियान प्रभारी https://statemediaservice.com/2024/10/07/46924/ https://statemediaservice.com/2024/10/07/46924/#respond Mon, 07 Oct 2024 11:38:05 +0000 https://statemediaservice.com/?p=46924 0 क्षमता को देखते हुए मनोज दुबे को दियाभिलाई महानगर का दायित्व  दल्ली राजहरा। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में अपना राष्ट्रीय सदस्यता अभियान जोर शोर से चला रही है।…

The post भाजपा नेता मनोज दुबे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए भिलाई सदस्यता अभियान प्रभारी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0 क्षमता को देखते हुए मनोज दुबे को दियाभिलाई महानगर का दायित्व 
दल्ली राजहरा। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में अपना राष्ट्रीय सदस्यता अभियान जोर शोर से चला रही है। इसी क्रम में बालोद जिले के दल्ली राजहरा निवासी ओजस्वी एवं ऊर्जावान भाजपा नेता मनोज दुबे को भिलाई जैसे महानगर का सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से नवीन सदस्यता ग्रहण कर भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान- 2024 का शुभारंभ किया था। इस कार्यक्रम को ‘संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024’ नाम दिया गया है। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी का पहला सदस्य बनाकर अभियान की शुरुआत की। पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी के टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल के जरिए फिर से भाजपा की सदस्य ली। प्रदेश भाजपा कार्यालय में सदस्यता अभियान के संबंध में एक बैठक संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय ने भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी को 1000 जिला संयोजकों, 500 जिला पदाधिकारियों को 200 एवं कार्य समिति सदस्य को 150 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया। सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने एवं दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सयोजक महेंद्र पंडित द्वारा संभाग एवं जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई। जिसमे भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज दुबे को भिलाई का प्रभारी बनाया गया है। भाजपा नेता मनोज दुबे को भिलाई का सदस्यता प्रभारी बनाए जाने पर दल्ली राजहरा के गोविंद वाधवानी, राजू कुकरेजा, महेश पांडे, सौरभ लूनिया, रमेश जैन, राघवेंद्र शर्मा, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र बेहरा, जयदीप गुप्ता, स्वाधीन जैन, आशीष लालवानी, मनोज सिंग, ललित जैन, सोमेश जायसवाल, विनय सिंग, दीपक शर्मा, महेंद्र, अमित आदि कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बधाई दी है।

दुबे ने लिखी है नई गाथा

मनोज दुबे वही नेता हैं, जिन्होंने दल्ली राजहरा में सदस्यता अभियान को लेकर एक नया इतिहास लिखा है। श्री दुबे ने समाज के सबसे पंक्ति में खड़े और सर्वाधिक उपेक्षित तबके को भाजपा से जोड़ने का ऐसा काम कर दिखाया है, जिसकी चारों ओर प्रशंसा हुई थी। भाजपा संगठन में तो श्री दुबे की इस पहल की सराहना हुई ही, विपक्षी कांग्रेस के कई नेता भी मनोज दुबे के इस कार्य के कायल नजर आए। दरअसल भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज दुबे ने भाजपा की अपनी विंग के नाम को सार्थक करते हुए गली कूंचों और कूड़े करकट के ढेर में जीने की लालसा में लगे झिल्ली पन्नी बीनने वालों और अस्थायी डेरों में रहने वाले घूमंतू जनजाति के दर्जनों लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई है। मनोज दुबे ने डेरों और झुग्गी झोपड़ियों कई दिन तक जा जाकर इस वंचित तबके के लोगों को भाजपा से जोड़ने का सराहनीय काम किया है। इसके पीछे मनोज दुबे की मंशा भाजपा के पितृ पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की परिकल्पना को साकार करने की रही है।

The post भाजपा नेता मनोज दुबे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए भिलाई सदस्यता अभियान प्रभारी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2024/10/07/46924/feed/ 0 46924
बीएसपी ने रोका पेमेंट, अस्पताल ने बंद कर दिया ईलाज, भाजपा नेता द्विवेदी ने जताई कड़ी नाराजगी https://statemediaservice.com/2024/10/07/46920/ https://statemediaservice.com/2024/10/07/46920/#respond Mon, 07 Oct 2024 11:23:43 +0000 https://statemediaservice.com/?p=46920 0  ज्योति हॉस्पिटल में ठेका श्रमिकों का ईलाज बंद 0 मंडल भाजपा अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने दिखाए कड़े तेवर, करेंगे शिकायत  दल्ली राजहरा। मंडल भाजपा अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने कहा…

The post बीएसपी ने रोका पेमेंट, अस्पताल ने बंद कर दिया ईलाज, भाजपा नेता द्विवेदी ने जताई कड़ी नाराजगी appeared first on statemediaservice.com.

]]>

0  ज्योति हॉस्पिटल में ठेका श्रमिकों का ईलाज बंद
0 मंडल भाजपा अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने दिखाए कड़े तेवर, करेंगे शिकायत 
दल्ली राजहरा। मंडल भाजपा अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने कहा है कि बीएसपी प्रबंधन द्वारा माइंस कार्यरत ठेका श्रमिकों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। भाजपा नेता राकेश द्विवेदी ने कहा है कि माइंस क्षेत्र में कार्य करने वाले ठेका श्रमिको को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर स्थानीय शहीद हॉस्पिटल एवं ज्योति हॉस्पिटल के साथ बीएसपी प्रबंधन द्वारा अनुबंध किया गया था किन्तु पिछले आठ नौ माह से बीएसपी द्वारा दोनों अस्पतालों का भुगतान रोक दिए जाने के कारण दोनों अस्पतालों में ठेका श्रमिको की चिकित्सा सुविधा बंद कर दी गई है। राकेश द्विवेदी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बीएसपी प्रबंधन की इस तरह की ठेका श्रमिको की सुविधा के साथ अनदेखी प्रबंधन द्वारा श्रमिकों का शोषण किया जाना सर्वथा अनुचित है। बीएसपी प्रबंधन द्वारा माइंस क्षेत्र में कार्यरत ठेका श्रमिको के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है। दल्ली राजहरा में स्थित एक मात्र बीएसपी अस्पताल भी रेफर सेंटर बन कर रहा गया है। ऐसे में किसी घटना दुर्घटना में आपात कालीन चिकित्सा के अभाव में लोगों को जान से हाथ धोना पड़ सकता है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने पूर्व में भी माइंस क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के शोषण की शिकायत श्रममंत्री लखन लाल देवांगन से की थी।श्री द्विवेदी ने कहा कि स्थानीय श्रम अधिकारी अपने कानों में रूई डाल कर बैठे हुए हैं। द्विवेदी ने कहा कि वे चिकित्सा सुविधाएं बंद होने की शिकायत जल्द ही स्थानीय लोकसभा सांसद भोजराज नाग श्रम विभाग एवं इस्पात मंत्री से करेंगे।

The post बीएसपी ने रोका पेमेंट, अस्पताल ने बंद कर दिया ईलाज, भाजपा नेता द्विवेदी ने जताई कड़ी नाराजगी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2024/10/07/46920/feed/ 0 46920