CRAIM Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/tag/craim/ सत्य पर प्रकाश Wed, 12 Jun 2024 07:12:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://statemediaservice.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-new-logo-2021-32x32.jpg CRAIM Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/tag/craim/ 32 32 214855051 जमीन विवाद के चलते दो सगे भाइयों की हत्या https://statemediaservice.com/2024/06/12/38769/ https://statemediaservice.com/2024/06/12/38769/#respond Wed, 12 Jun 2024 07:12:51 +0000 https://statemediaservice.com/?p=38769 जगदलपुर। शहर से लगे ग्राम इरिकपाल में जमीन विवाद के चलते दो सगे भाईयों की हत्या कर दी गई। जमीन विवाद का मामला अभी अदालत में विचाराधीन है। खेत में…

The post जमीन विवाद के चलते दो सगे भाइयों की हत्या appeared first on statemediaservice.com.

]]>
जगदलपुर। शहर से लगे ग्राम इरिकपाल में जमीन विवाद के चलते दो सगे भाईयों की हत्या कर दी गई। जमीन विवाद का मामला अभी अदालत में विचाराधीन है। खेत में काम कर रहे बड़े भाई योगेश कश्यप और छोटे भाई चंद्रशेखर कश्यप की हत्या कर दी गई। मौके पर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के परिजनों के अनुसार मारने वाले हल्बा जाति के हैं, जिनके साथ जमीन का विवाद कोर्ट में चल रहा है।

The post जमीन विवाद के चलते दो सगे भाइयों की हत्या appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2024/06/12/38769/feed/ 0 38769
नक्सल प्रभावित गांवों में चोरी की बाईक खपाने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे https://statemediaservice.com/2024/05/20/37882/ https://statemediaservice.com/2024/05/20/37882/#respond Mon, 20 May 2024 13:04:33 +0000 https://statemediaservice.com/?p=37882 0  15 लाख रुपए क़ीमत की 20 मोटर साईकिल जप्त  जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने एक ऐसे अंतर्राज्यीय मोटर सायकल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो चोरी की बाईक्स को…

The post नक्सल प्रभावित गांवों में चोरी की बाईक खपाने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे appeared first on statemediaservice.com.

]]>

0  15 लाख रुपए क़ीमत की 20 मोटर साईकिल जप्त 
जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने एक ऐसे अंतर्राज्यीय मोटर सायकल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो चोरी की बाईक्स को नक्सल प्रभावित गांवों में खपाता था। गिरोह के पास से 15 लाख रुपए मूल्य की 20 मोटर साईकिल बरामद की गई हैं। गिरोह का सरगना समीर खान अपने भाई अनाश खान एवं उसके साथियों से मोटर सायकल चोरी करवाता था और उन मोटर सायकलों को नक्सल क्षेत्र में और अन्य राज्यों में खपाता था। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जगदलपुर के संजय मार्केट, डिमरापाल अस्पताल, कोड़ेनार क्षेत्र, बोधघाट क्षेत्र एवं बीजापुर, भैरमगढ़, दंतेवाड़ा क्षेत्र से चोरी की गई 20 मोटर सायकलें बरामद की गई हैं, जिनकी कीमत लगभग 15 लाख रूपए है। बस्तर पुलिस क्षेत्र से लगातार मोटर सायकल चोरी की रिपोर्ट आने पर चोर गिरोह को पकड़ने हेतु पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी केशलूर विश्वदीपक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में नव पदस्थ थाना प्रभारी परपा दिलबाग सिंह एवं सायबर प्रभारी निरीक्षक शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज एवं चोरी गई मोटर सायकल एवं अज्ञात चोर की पतासाजी के दौरान शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर अनाश खान निवासी बचेली को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने बड़े भाई समीर खान द्वारा उससे और उसके साथी आकाश नाग एवं मोहन कुंजाम के साथ मिलकर जगदलपुर के आसपास संजय मार्केट, डिमरापाल अस्पताल, कोड़ेनार क्षेत्र, बोधघाट क्षेत्र एवं बीजापुर, भैरमगढ़, दंतेवाड़ा क्षेत्र से चोरी की गई 20 मोटर सायकल की चोरी की बात कबूल कर ली। चोरी की मोटर सायकलों को आरोपियों ने नक्सल प्रभावित अंदरूनी क्षेत्रों से जप्त किया गया है। गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

एसपी ने दिया कैश रिवार्ड

मामले की तह तक पहुंचने में महत्पूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रूपये नगद इनाम दिया गया। इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक दिलबाग सिंह, शिवानंद सिंह सहायक उप निरीक्षक अजीत सिंह, अविनाश कुमार झा, प्रधान आरक्षक जोगीलाल बुड़ेक, प्रकाशचंद्र बांधव, उमेश चंदेल रवींद्र ठाकुर, गोबरू राम कश्यप, भावेश ठाकुर, सायबर आरक्षक सोनू कुमार गौतम, भूपेंद्र नेताम, गौतम सिन्हा, बलराम राणा ने निभाई।

The post नक्सल प्रभावित गांवों में चोरी की बाईक खपाने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2024/05/20/37882/feed/ 0 37882
दारोगा व डिप्टी रेंजर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार… https://statemediaservice.com/2023/11/25/29959/ https://statemediaservice.com/2023/11/25/29959/#respond Sat, 25 Nov 2023 08:02:28 +0000 https://statemediaservice.com/?p=29959 नई दिल्ली। एंटी करप्शन की टीम ने वन विभाग के एक दारोगा व डिप्टी रेंजर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पेड़ काटने के मामले की जांच में…

The post दारोगा व डिप्टी रेंजर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार… appeared first on statemediaservice.com.

]]>
नई दिल्ली। एंटी करप्शन की टीम ने वन विभाग के एक दारोगा व डिप्टी रेंजर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पेड़ काटने के मामले की जांच में आरोपितों के द्वारा आठ हजार रुपये की रिश्वत ली जा रही थी। आरोपितों के खिलाफ कासना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कासना कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले इसरायल ने कुछ सप्ताह पूर्व एक पेड़ काट दिया था। लोगों के द्वारा की गई शिकायत के बाद मामले की जांच वन विभाग में वन दारोगा अमित व डिप्टी रेंजर तालिब के द्वारा की जा रही थी। जांच में आरोपित को बचाने के लिए दोनों के द्वारा पैसों की मांग की जा रही थी। भरोसा दिया जा रहा था जांच में उसे बचा दिया जाएगा। आरोपितों के द्वारा लगातार मांगे जा रहे रुपयों से पीड़ित परेशान था। पीड़ित ने आरोपितों के द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एंटी करप्शन में की थी। शुक्रवार को आरोपित पैसा लेने के लिए पहुंचे थे। पैसा लेने के दौरान ही एंटी करप्शन टीम ने आरोपितों को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। जिला वन अधिकारी प्रमोद कुमार का कहना है कि दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जाएगी।

The post दारोगा व डिप्टी रेंजर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार… appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2023/11/25/29959/feed/ 0 29959