#ChhattisgarhNews Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/tag/chhattisgarhnews/ सत्य पर प्रकाश Tue, 14 Apr 2026 13:28:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://statemediaservice.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-new-logo-2021-32x32.jpg #ChhattisgarhNews Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/tag/chhattisgarhnews/ 32 32 214855051 सक्ती बॉयलर ब्लास्ट बना ‘मौत का मंजर’: मृतकों की संख्या 10 पहुंची, परिजनों का हंगामा, CM साय ने दिए जांच के आदेश https://statemediaservice.com/2026/04/14/88845/ https://statemediaservice.com/2026/04/14/88845/#respond Tue, 14 Apr 2026 13:28:49 +0000 https://statemediaservice.com/?p=88845 सक्ती। जिले में वेदांता पावर प्लांट में  दोपहर बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट के बॉयलर के फटने से जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें अब तक 10 मजदूरों की मौत हो…

The post सक्ती बॉयलर ब्लास्ट बना ‘मौत का मंजर’: मृतकों की संख्या 10 पहुंची, परिजनों का हंगामा, CM साय ने दिए जांच के आदेश appeared first on statemediaservice.com.

]]>

सक्ती। जिले में वेदांता पावर प्लांट में  दोपहर बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट के बॉयलर के फटने से जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें अब तक 10 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 40 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

घटना डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुई। अचानक बॉयलर ब्लास्ट होने से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों में दहशत फैल गई। हादसे के बाद प्लांट के बाहर मृतकों के परिजनों और मजदूरों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने एम्बुलेंस रोककर घायलों को तुरंत बेहतर अस्पताल दिखाने की मांग की और मुख्य गेट पर जमकर नारेबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्लांट प्रबंधन ने मुख्य गेट बंद कर दिया और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

राहत कार्य जारी:

मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान तेजी से चल रहा है। जैसे-जैसे रेस्क्यू आगे बढ़ेगा, आंकड़ों में बदलाव संभव है। घायल मजदूरों को रायगढ़ जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों को ओपी फोर्टिस जिंदल अस्पताल में रखा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

सीएम विष्णुदेव साय का बयान:
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “यह बहुत दुखद घटना है। मृतकों के परिवारों के साथ हम खड़े हैं। भगवान उन्हें शक्ति दें। हादसे की पूरी जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

पूर्व CM भूपेश बघेल का शोक:
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी एक्स पर पोस्ट कर शोक जताया। उन्होंने लिखा कि हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और घायलों को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने की अपील की।

प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक आशंका तकनीकी खराबी को लेकर है। यह हादसा औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों की सुरक्षा और प्लांट की रखरखाव व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है। स्थानीय लोग और मजदूर संगठन अब प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं और उचित मुआवजे व दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

The post सक्ती बॉयलर ब्लास्ट बना ‘मौत का मंजर’: मृतकों की संख्या 10 पहुंची, परिजनों का हंगामा, CM साय ने दिए जांच के आदेश appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/04/14/88845/feed/ 0 88845
डीपीओ पर महिला कर्मियों से अश्लील व्यवहार का आरोप https://statemediaservice.com/2026/04/08/88369/ https://statemediaservice.com/2026/04/08/88369/#respond Wed, 08 Apr 2026 12:06:05 +0000 https://statemediaservice.com/?p=88369 0  महिला कांग्रेस ने किया डीपीओ पुतला दहन  0 एक हफ्ते का अल्टीमेटम, कार्रवाई न होने पर घेरेंगे कलेक्टर कार्यालय  दंतेवाड़ा। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी…

The post डीपीओ पर महिला कर्मियों से अश्लील व्यवहार का आरोप appeared first on statemediaservice.com.

]]>

0  महिला कांग्रेस ने किया डीपीओ पुतला दहन 
0 एक हफ्ते का अल्टीमेटम, कार्रवाई न होने पर घेरेंगे कलेक्टर कार्यालय 
दंतेवाड़ा। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) वरुण नागेश पर उन्हीं के विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारियों द्वारा अश्लील व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। महिला कांग्रेस की जांच टीम द्वारा सखी सेंटर एवं विभाग में पहुंच सभी कर्मचारियों के बयान दर्ज कर कलेक्टर से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग रखी गई थी। आज महिला कांग्रेस द्वारा तुलिका कर्मा के नेतृत्व में डीपीओ वरुण नागेश का पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन से पहले महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर महिलाओं का शोषण करना बंद करो, वरुण नागेश इस्तीफा दो, शासन-प्रशासन होश में आओ जैसे नारे लगाए। इस दौरान तुलिका कर्मा ने कहा कि यह मामला केवल एक अधिकारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे महिला समाज के सम्मान से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी महिला कर्मचारी के साथ अन्याय होता है, तो महिला कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो महिला कांग्रेस द्वारा कलेक्ट्रेट घेराव किया जाएगा। वहीं महिला शहर अध्यक्ष इंदिरा शर्मा ने कहा कि सरकारी दफ्तरों में कार्यरत महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि इस तरह के मामलों में ढिलाई बरती जाती है, तो इससे गलत संदेश जाता है और पीड़ित महिलाओं का मनोबल टूटता है। जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा ने कहा कि जांच प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो और इसमें किसी भी प्रकार का दबाव या पक्षपात न हो। साथ ही दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी को तत्काल पद से हटाकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुतला दहन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच हल्की झूमा झटकी भी हुई पर जूतों से सजे वरुण नागेश का पुतला दहन करने में महिला कांग्रेस सफल रही इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सुमित्रा सोरी, पार्षद राधा नाग, जिला महासचिव अविनाश सरकार, गायन सिंह, वेदांत, कविश समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

The post डीपीओ पर महिला कर्मियों से अश्लील व्यवहार का आरोप appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/04/08/88369/feed/ 0 88369
नियत समय में खत्म हो रहा है नक्सलवाद : गृहमंत्री विजय शर्मा https://statemediaservice.com/2026/03/25/87347/ https://statemediaservice.com/2026/03/25/87347/#respond Wed, 25 Mar 2026 12:55:45 +0000 https://statemediaservice.com/?p=87347 0  जंगल से पुनर्वास हो सकता है तो जेल से क्यों नहीं : शर्मा  0 पापाराव ने 18 नक्सलियों के साथ किया सरेंडर  जगदलपुर। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के 50…

The post नियत समय में खत्म हो रहा है नक्सलवाद : गृहमंत्री विजय शर्मा appeared first on statemediaservice.com.

]]>

0  जंगल से पुनर्वास हो सकता है तो जेल से क्यों नहीं : शर्मा 
0 पापाराव ने 18 नक्सलियों के साथ किया सरेंडर 
जगदलपुर। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के 50 लाख के कुख्यात नक्सली पापाराव ने अपने 18 साथियों के साथ बुधवार दोपहर जगदलपुर पुलिस लाइन के शौर्य भवन में विधिवत आत्मसमर्पण कर दिया। जो नक्सली अब तक गीता- रामायण जलाते रहे हैं उन्हें समाज प्रमुखों ने संविधान की किताब भेंट कर समाज की मुख्यधारा में लौटने पर उनका स्वागत किया।

इस मौके पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अगस्त 2024 में कहा था कि 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त हो जाएगा और यह नियत समय में खत्म हो रहा है। शहरी नेटवर्क पर भी कड़ी कार्रवाई होगी। नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई कोई हैप्पी बर्थडे पार्टी नहीं है। अभी भी एहतियात बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि जब जंगल से पुनर्वास हो सकता है तो जेल से भी पुनर्वास हो सकता है। जो नक्सली जेल में बंद है, वह रिहा होने के बाद दोबारा शास्त्र नहीं उठाएंगे, चूंकि अब तक ऐसा एक भी उदाहरण छत्तीसगढ़ में सामने नहीं आया है। श्री शर्मा ने कहा कि पुनर्वास से पुनर्जीवन छत्तीसगढ़ सरकार चाहती है। पापाराव ने 8 एके 47, एक एसएलआर और एक इंसास रायफल के साथ आत्मसमर्पण किया है। हालांकि उसने मंगलवार शाम को ही बीजापुर जिले के फरसेगढ़ में पुलिस के सामने हथियार डाल दिया था। इन सभी को भारी सुरक्षा के बीच जगदलपुर लाया गया था। बुधवार दोपहर पुलिस ने आत्म समर्पित नक्सलियों को मीडिया के सामने पेश किया। उधर शौर्य भवन में मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि परिवार,पंचायत, प्रतिनिधि और पत्रकारों के प्रयास से ही बस्तर नक्सल मुक्त हुआ है। छत्तीसगढ़ से सशस्त्र नक्सली खत्म होने की कगार पर हैं। छत्तीसगढ़ का 95 प्रतिशत हिस्सा नक्सली हिंसा से मुक्त हो चुका है। जेल में जो नक्सली बंद है। वह बेगुनाह नहीं है इसलिए उन्हें छोड़ने की बात कहना गलत है। पुलिस ने किसी के साथ जबरदस्ती नहीं की। आरोप सिद्ध होने पर ही इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 3000 नक्सलियों का पुनर्वास हो चुका है। 2000 से ज्यादा नक्सलों की गिरफ्तारी हुई है और 525 नक्सलियों को मार गिराया गया है। इस मौके पर प्रदेश के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तथा स्थानीय विधायक किरण सिंह देव, बेवरेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद, बस्तर के आईजी सुंदरराज पी. के अलावा बस्तर संभाग के सातों जिला के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

The post नियत समय में खत्म हो रहा है नक्सलवाद : गृहमंत्री विजय शर्मा appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/03/25/87347/feed/ 0 87347
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन भी जम्बूरी की तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई – धनंजय सिंह https://statemediaservice.com/2026/03/25/87391/ https://statemediaservice.com/2026/03/25/87391/#respond Wed, 25 Mar 2026 12:47:09 +0000 https://statemediaservice.com/?p=87391 ० ट्राईबल गेम्स में खिलाड़ियों के खाना चोरी मेन्यू में कुछ औऱ परोसा गया कुछ और रायपुर। खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स आयोजन में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रदेश…

The post खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन भी जम्बूरी की तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई – धनंजय सिंह appeared first on statemediaservice.com.

]]>
० ट्राईबल गेम्स में खिलाड़ियों के खाना चोरी मेन्यू में कुछ औऱ परोसा गया कुछ और

रायपुर। खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स आयोजन में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार में खेलो इंडिया के तहत आयोजित ट्राईबल गेम्स भी जम्बूरी की तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।आयोजन स्थल में खिलाड़ियों को भरपेट भोजन के लिए तरसना पड़ा।मेन्यू के अनुसार खिलाड़ियों को जो भोजन मिलना था, वो मिला नही बल्कि भरपेट भोजन एवं पानी के लिए भी खिलाड़ी तरस रहे थे। प्रदेश में ट्राईबल गेम्स में भाग लेने देश के किये राज्यो से खिलाड़ी आये है, उनके सामने भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार उजागर हो गई। ट्राईबल गेम के आयोजन के पहले बालोद में जम्बूरी के आयोजन में भारी भ्रष्टाचार हुआ था जिसकी जांच भी नही कराई गई।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री ट्राईबल गेम्स के आयोजन में शामिल हुए उन्होंने भोजन के स्टाल का निरीक्षण का निरीक्षण किये तब तक खिलाड़ियों को भोजन में परोसने मेन्यू के अनुसार पनीर की सब्जी मौजूद था, जैसे मंत्री निकले स्टाल से पनीर की सब्जी एवं अन्य भोजन सामग्री गायब हो गई खिलाड़ी पनीर ढूंढते रहे है, स्थिति यह रही कि खिलाड़ियों को भोजन करने भी वाद विवाद का सामना करना पड़ा।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम में मांसाहार परोसने पर सवाल खड़ा करते हुये कहा नवरात्रि के पावन पर्व पर सरकारी आयोजन में आखि़र मांसाहार परोसने की अनुमति कैसे दे दी गई।जब सरकार खुद मांसाहार की दुकानों को बंद रखने निर्देश जारी करते है।ये सीधा सीधा नवरात्रि पावन पर्व का अपमान है।इसकी जांच होनी चाहिये।ट्राइबल गेम्स के आयोजन में शामिल होने आये खिलाड़ियों को सरकार पूरी सुविधा दे एवं गड़बड़ी करने वालो पर कड़ी कार्यवाही करें।

The post खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन भी जम्बूरी की तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई – धनंजय सिंह appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/03/25/87391/feed/ 0 87391
प्यार में दीवाना युवक ने लगाई जान की बाजी! मोबाइल टावर पर चढ़कर 4 घंटे तक मचाया हाई वोल्टेज ड्रामा, आखिरकार पुलिस ने उतारा नीचे https://statemediaservice.com/2026/03/25/87328/ https://statemediaservice.com/2026/03/25/87328/#respond Wed, 25 Mar 2026 07:32:41 +0000 https://statemediaservice.com/?p=87328 अंबिकापुर। जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र में एक दिलचस्प लेकिन बेहद खतरनाक प्रेम ड्रामा देखने को मिला। पसंद की लड़की से शादी कराने की जिद पर एक युवक मोबाइल टावर…

The post प्यार में दीवाना युवक ने लगाई जान की बाजी! मोबाइल टावर पर चढ़कर 4 घंटे तक मचाया हाई वोल्टेज ड्रामा, आखिरकार पुलिस ने उतारा नीचे appeared first on statemediaservice.com.

]]>

अंबिकापुर। जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र में एक दिलचस्प लेकिन बेहद खतरनाक प्रेम ड्रामा देखने को मिला। पसंद की लड़की से शादी कराने की जिद पर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और करीब 4 घंटे तक वहां बैठकर हंगामा करता रहा। युवक लगातार चिल्ला-चिल्लाकर कह रहा था कि अगर उसकी मर्जी से शादी नहीं हुई तो वह टावर से कूदकर जान दे देगा। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए, जिससे पूरा इलाका तनावपूर्ण हो गया।

जानकारी के अनुसार, युवती ने युवक की शादी की मांग साफ तौर पर ठुकरा दी थी। बल्कि युवक के बार-बार परेशान करने और छेड़छाड़ करने की शिकायत पहले ही लुंड्रा थाने में दर्ज कराई जा चुकी थी। इसके बावजूद युवक नहीं माना और टावर पर चढ़कर नाटक रच दिया।

घटना लुंड्रा थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक समझाइश देने के बाद युवक को किसी तरह सुरक्षित नीचे उतारा गया। नीचे उतरते ही पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

The post प्यार में दीवाना युवक ने लगाई जान की बाजी! मोबाइल टावर पर चढ़कर 4 घंटे तक मचाया हाई वोल्टेज ड्रामा, आखिरकार पुलिस ने उतारा नीचे appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/03/25/87328/feed/ 0 87328
जुआ केस पर चढ़ा सियासी रंग, कवासी लखमा ने लॉज मालिक को बताया भाजपा का नेता https://statemediaservice.com/2026/03/25/87324/ https://statemediaservice.com/2026/03/25/87324/#respond Wed, 25 Mar 2026 06:59:11 +0000 https://statemediaservice.com/?p=87324 ०  लॉज होटल पर बुलडोजर चलाने की मांग उठाई पूर्व मंत्री लखमा ने  ०  सरकार के संरक्षण में चल रहे हैं अवैध कारोबार  जगदलपुर। विधायक एवं पूर्व मंत्री कवासी लखमा…

The post जुआ केस पर चढ़ा सियासी रंग, कवासी लखमा ने लॉज मालिक को बताया भाजपा का नेता appeared first on statemediaservice.com.

]]>
०  लॉज होटल पर बुलडोजर चलाने की मांग उठाई पूर्व मंत्री लखमा ने 
०  सरकार के संरक्षण में चल रहे हैं अवैध कारोबार 
जगदलपुर। विधायक एवं पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा और साय सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि कोंटा के जिस लॉज होटल में जुए का बड़ा मामला पकड़ा गया है, उस लॉज होटल का मालिक मुरली भाजपा का नेता है। प्रदेश में अवैध कारोबारों को भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त है।
पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने यह बयान उड़ीसा के मल्कानगिरी से जारी किया है। आबकारी घोटाला मामले में फंसे कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त अंतरिम जमानत मिली हुई है। इसी शर्त के तहत वे अपने निर्वाचन क्षेत्र कोंटा से दूर उड़ीसा के मलकानगिरी में निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे हैं। वैसे मलकानगिरी शहर सुकमा जिले के कोंटा से ज्यादा दूर नहीं है। दो दिन पहले सुकमा जिला पुलिस ने आरएसएन लॉज में जुए का बड़ा मामला पकड़ा था। अड्डे से लॉज मालिक सहित तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के 22 जुआरी पकड़े गए थे। पुलिस ने मौके से दो लाख नगद समेत कुल 11 लाख 50 हजार 400 रुपए की संपत्ति बरामद की थी। कोंटा के विधायक एवं पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का बयान आने के बाद इस मामले पर राजनीतिक रंग चढ़ गया है।

कवासी लखमा ने कहा है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली का होटल अंतर्राज्यीय जुआ व गांजा का अड्डा है। उसके लॉज और होटल पर बुलडोजर चलना चाहिए। कवासी लखमा ने आगे कहा है कि अफीम का खेती दुर्ग से लेकर रायगढ़ तक चल रही है। छत्तीसगढ़ पहले धान का कटोरा हुआ करता था, नारा लगता था छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। मगर भाजपा के राज में सब कुछ चौपट हो गया है। धान के कटोरे में अफीम की खेती हो रही है, अंतर्राज्यीय जुआ अड्डे चल रहे हैं। श्री लखमा ने कहा कि इस तरह के अवैध व्यापार को सरकार का संरक्षण है। मैं इसकी निंदा करता हूं।

The post जुआ केस पर चढ़ा सियासी रंग, कवासी लखमा ने लॉज मालिक को बताया भाजपा का नेता appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/03/25/87324/feed/ 0 87324
नक्सली पापाराव के बाद नेतृत्व विहीन हो गई दंडाकारण्य सब जोनल कमेटी https://statemediaservice.com/2026/03/25/87318/ https://statemediaservice.com/2026/03/25/87318/#respond Wed, 25 Mar 2026 06:54:57 +0000 https://statemediaservice.com/?p=87318 ० 18 नक्सलियों के सामूहिक सरेंडर करने से माओवाद को झटका  जगदलपुर। नक्सल संगठन दंडाकारण्य सब जोनल कमेटी सदस्य तथा साउथ सब जोनल ब्यूरो के इंचार्ज पापाराव का 17 अन्य…

The post नक्सली पापाराव के बाद नेतृत्व विहीन हो गई दंडाकारण्य सब जोनल कमेटी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
० 18 नक्सलियों के सामूहिक सरेंडर करने से माओवाद को झटका 
जगदलपुर। नक्सल संगठन दंडाकारण्य सब जोनल कमेटी सदस्य तथा साउथ सब जोनल ब्यूरो के इंचार्ज पापाराव का 17 अन्य नक्सलियों के साथ आत्मसमर्पण क्षेत्र में वामपंथी उग्रवाद को समाप्त करने के पुलिस और सुरक्षा बलों के सतत प्रयासों में एक निर्णायक सफलता का प्रतीक है।
नक्सली संगठन दंडकारण्य सब जोनल कमेटी सदस्य पापा राव, डीवीसीएम प्रकाश मड़वी डीवीसीएम अनिल ताती सहित कुल 18 नक्सलियों का यह समूह, जिसमें 07 महिला कैडर भी शामिल हैं, हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में शांतिपूर्ण जीवन अपनाने की इच्छा व्यक्त करते हुए सरकार के समक्ष आगे आया है। पुनर्वास की प्रक्रिया के अंतर्गत वे एके- 47 राइफलें तथा अन्य श्रेणीबद्ध हथियार भी सौंपेंगे। 24 मार्च को हुआ यह महत्वपूर्ण घटनाक्रम इस बात का सशक्त प्रमाण है कि नक्सल मुक्त बस्तर का संकल्प अब वास्तविकता का रूप ले चुका है।

बीजापुर पुलिस का दावा है कि बस्तर के दंडकारण्य क्षेत्र में माओवादी आंदोलन के इतिहास में पहली बार नक्सल संगठन प्रभावी रूप से नेतृत्वविहीन हो गया है। सरकार की परिकल्पना और क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से रही आकांक्षा के अनुरूप बस्तर अब एक नई ऊर्जा, नए उत्साह और सकारात्मक पहचान के साथ और अधिक सशक्त होकर उभरने की दिशा में अग्रसर है। बीजापुर पुलिस ने आशा जताई है कि शेष बचे कुछ कैडर, जो वर्तमान में छोटे-छोटे समूहों में भटक रहे हैं, वे भी आने वाले दिनों में शांति का मार्ग चुनते हुए मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लेंगे। साउथ सब जोनल ब्यूरो क्षेत्र से आत्मसमर्पण करने वाले इन सभी 18 कैडरों, जिनमें डीकेएसजेडसी सदस्य पापा राव भी शामिल हैं और इनके औपचारिक पुनर्वास की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।

The post नक्सली पापाराव के बाद नेतृत्व विहीन हो गई दंडाकारण्य सब जोनल कमेटी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/03/25/87318/feed/ 0 87318
नक्सलियों के ‘पापा’ के बाद नक्सलमुक्त हो जाएगा बस्तर संभाग https://statemediaservice.com/2026/03/24/87242/ https://statemediaservice.com/2026/03/24/87242/#respond Tue, 24 Mar 2026 11:28:08 +0000 https://statemediaservice.com/?p=87242 ०  नक्सली कमांडर पापा राव के सरेंडर करने के बाद अब नहीं बचा कोई लीडर  ०  डेडलाइन 31 मार्च से पहले ही माओवाद की ताबूत पर आखिरी कील  (अर्जुन झा)…

The post नक्सलियों के ‘पापा’ के बाद नक्सलमुक्त हो जाएगा बस्तर संभाग appeared first on statemediaservice.com.

]]>

०  नक्सली कमांडर पापा राव के सरेंडर करने के बाद अब नहीं बचा कोई लीडर 
०  डेडलाइन 31 मार्च से पहले ही माओवाद की ताबूत पर आखिरी कील 
(अर्जुन झा) जगदलपुर। तेजी से नक्सलमुक्त बस्तर से एज एक बड़ी खबर है कि दोरला जनजाति के डीकेएसजेडसी रैंक माओवादी पापाराव 12 साथियों के साथ पुनर्वास के लिए जगदलपुर पहुंच रहा है। पापाराव के पास एके-47, एसएलआर सहित भारी मात्रा में हथियार मौजूद हैं। पापा राव के आत्मसमर्पण को शासन के पूना मार्गेम योजना की बड़ी उपलब्धि और माओवाद की ताबूत में आखिरी कील माना जा रहा है।
पुष्ट खबरों के मुताबिक नक्सल संगठन डीकेएसजेडसीका टॉप लीडर है। पापाराव के साथ दर्जनभर नक्सली आत्मसमर्पण करने जगदलपुर आ रहे हैं। इस टीम में कई महिला नक्सली भी शामिल हैं। खबरों के मुताबिक पापाराव और अन्य नक्सली बीजापुर से रवाना होकर जगदलपुर पहुंचेंगे और संभवतः बुधवार को यहां छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष सरेंडर करेंगे। इस दौरान वे अपने सारे असलहे भी पुलिस को सौंप देंगे।यह आत्मसमर्पण बस्तर के मायने में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गृहमंत्री विजय शर्मा का दावा है कि पापाराव के आत्मसमर्पण के बाद बस्तर और छत्तीसगढ़ में अब इस रैंक का कोई नक्सली नेता नहीं रह जाएगा। जो हैं वे तेलंगाना जा चुके हैं। यहां अब पापाराव जैसा कमांडर लेवल का कोई नक्सली नहीं है। बस्तर में अब सिर्फ एरिया कमेटी और पार्टी सदस्य लेवल के ही चंद नक्सली रह गए हैं तथा वे भी हथियारविहीन हैं। ये नक्सली भी स्वतः समाज की मुख्यधारा से जुड़ कर जीवन यापन कर रहे हैं। तेजी से नक्सलमुक्त हो रहे बस्तर के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। नक्सलमुक्त होने के साथ ही बस्तर के विकास के द्वार खुल चुके हैं। बस्तर संभाग के सुदूर, बीहड़ और अति नक्सल प्रभावित गांवों में बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा, मोबाईल फोन कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं पहुंच रही हैं। विकास और जन सुविधाओं के कार्यों पर जिन माओवादियों ने ग्रहण लगा रखा था, अब उन्हीं पर अस्तित्व का ग्रहण लग चुका है।

डेडलाइन के 6 दिन शेष
जब यह खबर आपकी नजरों में होगी, तब नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन को महज 6 या 7 दिन ही शेष बचे होंगे। इस लिहाज से पापाराव के आत्मसमर्पण को बस्तर में माओवाद की ताबूत पर आखिरी कील माना जा रहा है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी कहा है कि माओवाद लगभग समाप्त हो चुका है और बस्तर में अमन एवं विकास की बयार बहने लगी है।

The post नक्सलियों के ‘पापा’ के बाद नक्सलमुक्त हो जाएगा बस्तर संभाग appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/03/24/87242/feed/ 0 87242
करोड़ों की ठगी: सोलर लाइट पोल लगाने के नाम पर वकील से 1.33 करोड़ ऐंठे, चेक भी बाउंस https://statemediaservice.com/2026/03/24/87239/ https://statemediaservice.com/2026/03/24/87239/#respond Tue, 24 Mar 2026 08:16:33 +0000 https://statemediaservice.com/?p=87239 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोलर लाइट पोल लगाने के नाम पर एक वकील से 1 करोड़ 33 लाख 64 हजार रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

The post करोड़ों की ठगी: सोलर लाइट पोल लगाने के नाम पर वकील से 1.33 करोड़ ऐंठे, चेक भी बाउंस appeared first on statemediaservice.com.

]]>
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोलर लाइट पोल लगाने के नाम पर एक वकील से 1 करोड़ 33 लाख 64 हजार रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

ऐसे रचा गया ठगी का जाल
रायपुर के चौबे कॉलोनी निवासी अधिवक्ता विनीत तिवारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके कनिष्ठ अधिवक्ता के जरिए उनकी मुलाकात भावेश जैन, ऋतुप्रण वैष्णव और संतोष कर्ण से हुई थी, जो खुद को लायजनिंग का काम करने वाला बताते थे।

इन लोगों ने सोलर लाइट पोल लगाने का प्रोजेक्ट दिलाने का झांसा देकर उनसे अलग-अलग किस्तों में कुल 1 करोड़ 33 लाख 64 हजार रुपये ले लिए।

पैसा मांगने पर दिया बाउंस चेक
पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उन्हें 1.33 करोड़ रुपये का चेक दिया, लेकिन बैंक में लगाने पर वह बाउंस हो गया। इसके बाद ठगी का मामला स्पष्ट हुआ।

पुलिस ने दर्ज किया केस
सिरगिट्टी थाना पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत के आधार पर संतोष कर्ण, गोपाल वैष्णव सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है।

जांच जारी, आरोपियों की तलाश
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

The post करोड़ों की ठगी: सोलर लाइट पोल लगाने के नाम पर वकील से 1.33 करोड़ ऐंठे, चेक भी बाउंस appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/03/24/87239/feed/ 0 87239
अटैचमेंट खत्म करने में ‘आपसी समझौते’ का खेल https://statemediaservice.com/2026/03/24/87232/ https://statemediaservice.com/2026/03/24/87232/#respond Tue, 24 Mar 2026 07:52:25 +0000 https://statemediaservice.com/?p=87232 ०  फैसले से काम में आएगी कसावट, मगर कुछ कर्मियों पर विशेष कृपा क्यों? (अर्जुन झा)जगदलपुर। शासन द्वारा वर्षों से मलाईदार जगहों पर जमे और संलग्नीकरण का फायदा उठा रहे…

The post अटैचमेंट खत्म करने में ‘आपसी समझौते’ का खेल appeared first on statemediaservice.com.

]]>

०  फैसले से काम में आएगी कसावट, मगर कुछ कर्मियों पर विशेष कृपा क्यों?
(अर्जुन झा)जगदलपुर। शासन द्वारा वर्षों से मलाईदार जगहों पर जमे और संलग्नीकरण का फायदा उठा रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों को उनकी मूल जगह पर भेजने का फैसला लिया गया है। बस्तर में इस आदेश पर अमल भी शुरू हो गया है, मगर यहां अटैचमेंट खत्म करने में आपसी समझौते की झलक साफ दिखाई दे रही है।
विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग में अटैचमेंट प्रथा खत्म करने की घोषणा की है। इस घोषणा पर बस्तर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अमल भी शुरू कर दिया है। सीएमएचओ ने विभाग के 68 अधिकारी कर्मचारियों को उनकी मूल पदास्थापना वाली जगह पर भेजने का आदेश जारी किया है। कुछ लोगों के अनुसार अब स्वास्थ्य कर्मचारी संघ को भी ऐसे कर्मचारियों को उनकी मूल जगह में भेजे जाने पर आपत्ति नहीं करनी चाहिए। इसी विभाग से जुड़े एक कर्मचारी नेता के अनुसार इससे स्वास्थ्य सेवाओं में कसावट और तेजी आएगी तथा कर्मचारी अपनी मूल पदास्थपना वाली जगह पर जिम्मेदारी से कार्य करेंगे।
लेकिन आज जारी आदेश के बाद कुछ विरोधाभास की स्थिति भी सामने आ रही है। बस्तर जिले में अभी भी कुछ कर्मचारी पूर्व की जगह पर जमे हुए हैं। इनके नाम लिस्ट में नहीं हैं। चर्चा है कि आपसी समझौते के तहत इन कर्मचारियों पर विशेष कृपा की गई है।

The post अटैचमेंट खत्म करने में ‘आपसी समझौते’ का खेल appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/03/24/87232/feed/ 0 87232