Cgpolice Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/tag/cgpolice/ सत्य पर प्रकाश Wed, 28 Jan 2026 12:32:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://statemediaservice.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-new-logo-2021-32x32.jpg Cgpolice Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/tag/cgpolice/ 32 32 214855051 आधारभूत सुविधा मिलने से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सकारात्मक वातावरण में कार्य करने की मिलेगी प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय https://statemediaservice.com/2026/01/28/83628/ https://statemediaservice.com/2026/01/28/83628/#respond Wed, 28 Jan 2026 12:32:12 +0000 https://statemediaservice.com/?p=83628 ० मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के 255 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का किया वर्चुअली लोकार्पण ० पुलिस विभाग को 08 नए साइबर थानों समेत पुलिस आवासीय भवनों…

The post आधारभूत सुविधा मिलने से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सकारात्मक वातावरण में कार्य करने की मिलेगी प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय appeared first on statemediaservice.com.

]]>
० मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के 255 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का किया वर्चुअली लोकार्पण

० पुलिस विभाग को 08 नए साइबर थानों समेत पुलिस आवासीय भवनों और नवीन थाना भवनों की मिली सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से वर्चुअली जुड़कर विभिन्न जिलों में 8 नए साइबर थानों और 255 करोड़ रुपए की लागत से तैयार पुलिस आवासीय भवनों तथा थाना भवनों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों और पुलिस के जवानों को इस विशेष पहल के लिए शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर कहा कि आज का दिन पुलिस विभाग के लिए अत्यंत सौभाग्य का है, क्योंकि 255 करोड़ रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रेजेंटेशन के माध्यम से हमने देखा कि साइबर थाना, एसडीओपी कार्यालय, चौकी भवन, ट्रांजिट हॉस्टल एवं आवासीय भवन अत्यंत सुंदर और सुविधाजनक बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए संबंधित एजेंसियों की सराहना करते हुए कहा कि इन सुविधाओं से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सकारात्मक वातावरण में कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और वे अपने कर्तव्यों का और अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकेंगे।

श्री साय ने कहा कि सरकार का सतत प्रयास है कि कर्मचारियों और अधिकारियों को बेहतर आवास एवं कार्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे प्रदेश में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है और इससे सुदूर अंचलों तक भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सकेगा।

उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अनेक स्थानों पर साइबर पुलिस थानों की शुरुआत की जा रही है। आज जशपुर, रायगढ़ और राजनांदगांव जिलों सहित कुल 8 नए साइबर थानों का शुभारंभ किया गया है। इससे पूर्व प्रदेश के पांच जिलों में साइबर थाना संचालित हैं। भविष्य में आवश्यकता के अनुसार अन्य जिलों में भी साइबर थाने स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही चार जिलों में भारत वाहिनी के कैंपस, नौ जिलों में नए थाना भवन, माना में सेंट्रल आर्म्ड फोर्स की चौकी तथा आवासीय भवनों का भी लोकार्पण किया गया। गृहमंत्री शर्मा ने 255 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हुए इन निर्माण कार्यों एवं 8 नए साइबर थानों की स्वीकृति और लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, पुलिस महानिदेशक पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन पवन देव, एडीजी एसआरपी कल्लूरी, एडीजी प्रदीप गुप्ता, एडीजी विवेकानंद सिन्हा, एडीजी दीपांशु काबरा, एडीजी अमित कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही वनमंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक भईया लाल रजवाड़े, ललित चंद्राकर, विधायक रायमुनि भगत एवं जनप्रतिनिधि वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में सहभागी रहे।

उल्लेखनीय है कि आज मुख्यमंत्री ने बालोद जिले के 21वीं भारत रक्षित वाहिनी करकाभाट, पुलिस थाना भवन सनौद, महासमुंद जिले के 20वीं भारत रक्षित वाहिनी परसदा, धमतरी जिले के पुलिस चौकी भवन करेलीबड़ी, रायपुर जिले के सेन्ट्रल आर्म्स स्टोर, 4थीं वाहिनी माना, ट्रांजिट हॉस्टल, बस्तर जिले के 19वीं भारत रक्षित वाहिनी करनपुर, बीजापुर जिले के पुलिस थाना भवन तर्रेम, पुलिस थाना भवन नैमेड़, सुकमा जिले के पुलिस थाना भवन चिंतागुफा, पुलिस थाना भवन चिंतलनार, कांकेर जिले के 22वीं भारत रक्षित वाहिनी भीरावाही, नारायणपुर जिले के पुलिस थाना भवन भरण्डा, पुलिस थाना भवन बैनुर, ट्रांजिस्ट हॉस्टल नारायणपुर, दुर्ग जिले के पुलिस थाना भवन पद्द्मनाभपुर, पुलिस थाना भवन पुलगांव, 36 अराजपत्रित एवं 48 प्रधान आरक्षक आवासगृह, एस.डी.ओ.पी. कार्यालय भवन धमधा, बेमेतरा जिले के एस.डी.ओ.पी. कार्यालय भवन बेरला, राजनांदगांव जिले के एस.आई.बी. फिल्ड यूनिट, ट्रांजिट हॉस्टल, दुर्ग, सूरजपुर जिले के पुलिस चौकी कुदरगढ़, कोरिया जिले के 24 अराजपत्रित एवं 144 प्र.आर./आरक्षक आवासगृह बैकुण्ठपुर एवं ट्रांजिट हॉस्टल बलरामपुर का लोकार्पण किया।

The post आधारभूत सुविधा मिलने से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सकारात्मक वातावरण में कार्य करने की मिलेगी प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/28/83628/feed/ 0 83628
प्रदेश में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की अमिट पहचान बनेगा रजत जयंती पदक : CM साय https://statemediaservice.com/2026/01/28/83620/ https://statemediaservice.com/2026/01/28/83620/#respond Wed, 28 Jan 2026 12:16:13 +0000 https://statemediaservice.com/?p=83620 ० मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ पुलिस के रजत जयंती पदक का किया अनावरण ० मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर की थी राज्य पुलिस बल को रजत जयंती पदक प्रदान…

The post प्रदेश में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की अमिट पहचान बनेगा रजत जयंती पदक : CM साय appeared first on statemediaservice.com.

]]>
० मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ पुलिस के रजत जयंती पदक का किया अनावरण

० मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर की थी राज्य पुलिस बल को रजत जयंती पदक प्रदान किए जाने की घोषणा

० 25 वर्षों के छत्तीसगढ़ पुलिस बल के कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और नक्सल विरोधी अभियानों में असाधारण साहस को मिला सम्मान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस बल को समर्पित रजत जयंती पदक का विमोचन किया। उन्होंने पुलिस बल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पदक प्रदेश में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की अमिट पहचान बनेगा। उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य पुलिस बल को रजत जयंती पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की गई थी, जिस पर त्वरित अमल करते हुए आज इस पदक का विमोचन किया गया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ पुलिस बल ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और नक्सल विरोधी अभियानों में असाधारण साहस का परिचय देते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि यह पदक उनके समर्पण को सदैव स्मरणीय बनाए रखेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह पदक छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और परंपरा की पहचान को आत्मसात करता है। पदक गोल आकार का एवं चांदी के रंग का होगा, जिसके अग्र भाग में साल वृक्ष तथा पीछे के भाग में पहाड़ी मैना का उभरा हुआ चित्र अंकित रहेगा और इसे रिबन के साथ धारण किया जाएगा। वर्दी के बाईं ओर जेब के ऊपर यह पदक अशोक चक्र, कीर्ति चक्र, वीरता पदक, राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक तथा राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक के पश्चात वरीयता क्रम में लगाया जाएगा।

पदक में अंकित पहाड़ी मैना सतर्कता, संवाद, निडरता, स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव और पुलिस बल की टीम भावना का प्रतीक है, जबकि साल वृक्ष मजबूती, दृढ़ता, दीर्घायु, संरक्षण, प्राकृतिक संतुलन तथा मौन रहकर भी प्रभावशाली योगदान का संदेश देता है। छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा अंचल में पूजनीय साल वृक्ष की भांति यह पदक भी पुलिस बल के समर्पण, सेवा और समाज के प्रति प्रतिबद्धता को सम्मानित करेगा और छत्तीसगढ़ पुलिस की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक बनेगा।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, पुलिस महानिर्देशक पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन पवन देव, एडीजी एसआरपी कल्लूरी, एडीजी प्रदीप गुप्ता, एडीजी विवेकानंद सिन्हा, एडीजी  दीपांशु काबरा, एडीजी अमित कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

The post प्रदेश में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की अमिट पहचान बनेगा रजत जयंती पदक : CM साय appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/28/83620/feed/ 0 83620
सुकमा–बीजापुर सीमा क्षेत्र में नक्सली हथियार डम्प बरामद, सीआरपीएफ को बड़ी सफलता https://statemediaservice.com/2026/01/25/83486/ https://statemediaservice.com/2026/01/25/83486/#respond Sun, 25 Jan 2026 12:25:38 +0000 https://statemediaservice.com/?p=83486 सुकमा/बीजापुर। जिले के सीमा के पालागुड़ा जंगल में नक्सलियों द्वारा बनाए गए दो हथियार डम्प पर सीआरपीएफ की 150वीं बटालियन ने सफल छापामार कार्रवाई की। इस दौरान भारी मात्रा में…

The post सुकमा–बीजापुर सीमा क्षेत्र में नक्सली हथियार डम्प बरामद, सीआरपीएफ को बड़ी सफलता appeared first on statemediaservice.com.

]]>
सुकमा/बीजापुर। जिले के सीमा के पालागुड़ा जंगल में नक्सलियों द्वारा बनाए गए दो हथियार डम्प पर सीआरपीएफ की 150वीं बटालियन ने सफल छापामार कार्रवाई की। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और नक्सली उपयोग का सामान बरामद किया गया।

सुरक्षाबलों को यह कार्रवाई विशेष खुफिया सूचना के आधार पर पालागुड़ा कैंप से दक्षिण दिशा में स्थित जंगल क्षेत्र में अंजाम दी गई। ऑपरेशन का नेतृत्व एफ/150 कंपनी के चीता रौशन कुमार झा और जी/150 कंपनी के चीता अजय कुमार ने किया, जबकि पूरी कार्रवाई की निगरानी 150वीं बटालियन के कमांडेंट राकेश चंद्र शुक्ला द्वारा की गई।

सर्चिंग के दौरान जंगल में बने दो नक्सली ठिकानों से हथियार डम्प बरामद किए गए, जो नक्सलियों द्वारा हथियार निर्माण और विस्फोटक तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे। इसके अलावा, ऑपरेशन में क्यूएटी/150 टीम भी शामिल रही।

The post सुकमा–बीजापुर सीमा क्षेत्र में नक्सली हथियार डम्प बरामद, सीआरपीएफ को बड़ी सफलता appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/25/83486/feed/ 0 83486
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर पुरानी बस्ती थाना में पेश https://statemediaservice.com/2026/01/25/83481/ https://statemediaservice.com/2026/01/25/83481/#respond Sun, 25 Jan 2026 12:07:52 +0000 https://statemediaservice.com/?p=83481 रायपुर। फरार हिस्ट्रीशीटर और सूदखोर रोहित तोमर आज सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद पुरानी बस्ती थाना पहुंचे और पुलिस के सामने पूछताछ में सहयोग किया। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी…

The post सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर पुरानी बस्ती थाना में पेश appeared first on statemediaservice.com.

]]>

रायपुर। फरार हिस्ट्रीशीटर और सूदखोर रोहित तोमर आज सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद पुरानी बस्ती थाना पहुंचे और पुलिस के सामने पूछताछ में सहयोग किया। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा रखी है।

रोहित तोमर के खिलाफ तेलीबांधा, पुरानी बस्ती और राजधानी के अन्य थानों में 16 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चाकूबाजी, मारपीट, हत्या के प्रयास, धमकी, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग जैसी गंभीर घटनाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि रोहित के बड़े भाई रूबी उर्फ वीरेंद्र तोमर को बीते साल 8 नवंबर को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन रोहित को पकड़ने में अब तक असफल रही थी।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद आज रोहित तोमर ने पुरानी बस्ती थाना में पेश होकर पूछताछ कराई। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और कोर्ट के आदेशों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

The post सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर पुरानी बस्ती थाना में पेश appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/25/83481/feed/ 0 83481
दोपहिया के रजिस्ट्रेशन में दौड़ रहे तिपहिया, चौपहिया वाहनों में ब्लैक फिल्म के साथ हूटर… https://statemediaservice.com/2023/04/05/19275/ https://statemediaservice.com/2023/04/05/19275/#respond Wed, 05 Apr 2023 12:47:03 +0000 https://statemediaservice.com/?p=19275 (सत्यप्रकाश दुबे) रायपुर। राजधानी रायपुर में बड़े वाहनों की धमाचौकड़ी से आये दिन लोगों की जान जा रही है और पुलिस दोपहिया वाहनों के खिलाफ कार्यवाही कर खानापूर्ति कर रही…

The post दोपहिया के रजिस्ट्रेशन में दौड़ रहे तिपहिया, चौपहिया वाहनों में ब्लैक फिल्म के साथ हूटर… appeared first on statemediaservice.com.

]]>
(सत्यप्रकाश दुबे) रायपुर। राजधानी रायपुर में बड़े वाहनों की धमाचौकड़ी से आये दिन लोगों की जान जा रही है और पुलिस दोपहिया वाहनों के खिलाफ कार्यवाही कर खानापूर्ति कर रही है। ऐसे वाहनों पर सख्त कार्यवाही होनी ही चाहिए जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं लेकिन व्यवस्था में सुधार के पर्याप्त प्रयास जरूरी हैं। इन दिनों पुलिस मॉडिफाइड मोटर साइकल, ध्वनि प्रदूषण करने वाले वाहनों के वाहन चालकों पर कार्यवाही कर रही है। ऐसे में तीनपहिया एवं चारपहिया वाहन पर कार्यवाही कम कर दी है। यह विचित्र लग रहा है।

तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों से लेकर यातायत के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्यवाही हो रही है लेकिन पुलिस की निगाह से ऐसे चारपहिया वाहन बच रहे हैं, जो ब्लैक फ़िल्म एवं हूटर के साथ तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं। इन पर पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं की जा रही। तीनपहिया वाहन ओवर लोड चल रहे हैं। जिसमें मॉडिफाइड तीन पहिया माल वाहक वाहनों का प्रचलन राजधानी में तेजी से बढ़ता जा रहा है। ये वाहन बड़ी घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है। इन वाहनों का परमिट दोपहिया वाहन के रूप में होता है लेकिन इन वाहनों को मॉडिफाइड कराकर तीन पहिया के रूप में परिवर्तन किया जा रहा है। जिससे सामान्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों पर कितनी कार्यवाही की गई? चार पहिया प्राइवेट वाहनों के चारों शीशे में ब्लैक फ़िल्म के साथ वाहन में क्या हूटर की अवैध सुविधा भी मिल रही है। लोग सवाल कर रहे हैं कि पुलिस द्वारा इस तरह के वाहन चालकों पर कार्यवाही आखिर क्यों नहीं हो रही है।

The post दोपहिया के रजिस्ट्रेशन में दौड़ रहे तिपहिया, चौपहिया वाहनों में ब्लैक फिल्म के साथ हूटर… appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2023/04/05/19275/feed/ 0 19275