#Baster_breking_news Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/tag/baster_breking_news/ सत्य पर प्रकाश Thu, 23 Apr 2026 14:45:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://statemediaservice.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-new-logo-2021-32x32.jpg #Baster_breking_news Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/tag/baster_breking_news/ 32 32 214855051 आठ दशक बाद अवैध कब्जों से मुक्त हुईं अंजुमन इस्लामिया कमेटी की वक्फ संपत्तियां https://statemediaservice.com/2026/04/23/89372/ https://statemediaservice.com/2026/04/23/89372/#respond Thu, 23 Apr 2026 14:40:12 +0000 https://statemediaservice.com/?p=89372 0 वक्फ और समाज के हित में ऐतिहासिक कदम : डाॅ. सलीम राज  जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड में पंजीकृत वक्फ संस्था अंजुमन इस्लामिया कमेटी जगदलपुर के अधीन और नगर…

The post आठ दशक बाद अवैध कब्जों से मुक्त हुईं अंजुमन इस्लामिया कमेटी की वक्फ संपत्तियां appeared first on statemediaservice.com.

]]>

0 वक्फ और समाज के हित में ऐतिहासिक कदम : डाॅ. सलीम राज 
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड में पंजीकृत वक्फ संस्था अंजुमन इस्लामिया कमेटी जगदलपुर के अधीन और नगर के हृदय स्थल पर स्थित वक्फ संपत्तियां लगभग आठ दशक बाद अवैध कब्जों से मुक्त करा ली गईं हैं। इन संपत्तियों पर हुए कब्जों को हटाने का प्रयास पूर्व कमेटी द्वारा नहीं किया गया और न ही राज्य वक्फ बोर्ड को वक्फ संपत्ति पर हुए अतिक्रमण की जानकारी दी गई थी। छग राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा डाॅ. एस. जहीरूद्दीन की अध्यक्षता में गठित एड्हाॅक कमेटी द्वारा जैसे ही संस्था का प्रभार प्राप्त किया गया, कमेटी द्वारा अंजुमन पर काबिज अवैध कब्जेधारियों को हटाने और वक्फ संपत्ति को अतिक्रमण मुक्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया गया।  डॉ. जहीरूद्दीन और कमेटी सदस्यों की कोशिशों के चलते 70-80 सालों से अतिक्रमण में रही अंजुमन जगदलपुर की वक्फ संपत्तियां अतिक्रमण मुक्त होकर अंजुमन जगदलपुर के कब्जे में आ गईं हैं। जिससे वक्फ संपत्ति का विकास कर संस्था की आय में बढ़ोतरी हुई है जिससे समाज-हित व जनकल्याण के लिए कार्य किया जा सकेगा। अंजुमन जगदलपुर के सुचारू संचालन हेतु दो दशक में पहली बार अंजुमन जगदलपुर का बैंक खाता एडहाॅक कमेटी द्वारा खुलवाया गया है। अंजुमन की वक्फ संपत्तियां जिनकी वास्तविक स्थिति ज्ञात नहीं थी उनके सीमांकन, भौतिक सत्यापन आदि का कार्य निरंतर जारी है, अंजुमन की वक्फ सम्पत्तियों को समय-सीमा में उम्मीद पोर्टल में दर्ज कराया गया। अंजुमन जगदलपुर की एडहाॅक कमेटी द्वारा प्रदेश में सर्वप्रथम वक्फ संस्था में कैशलेस पद्धति प्रारंभ की गई जिससे कार्यशैली पारदर्शी रहे, अंजुमन इस्लामिया कमेटी जगदलपुर की एड्हाॅक कमेटी द्वारा किये जा रहे कार्य सराहनीय एवं प्रशंसनीय हैं।

एड्हाॅक कमेटी अंजुमन जगदलपुर के का. मुतवल्ली एवं सदर डाॅ. एस. जहीरूद्दीन ने बताया कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विभागीय मंत्री, विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव तथा डाॅ. सलीम राज, अध्यक्ष, छग राज्य वक्फ बोर्ड के सहयोग से ही हम अंजुमन की वक्फ सम्पत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने में सफल हो सके हैं। डॉ. एस जहीरूद्दीन ने मुख्यमंत्री, विधायक, अध्यक्ष राज्य वक्फ बोर्ड व जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। डॉ. जहीरूद्दीन ने बताया कि संगम दरगाह पहुंच मार्ग के निर्माण हेतु विधायक किरण सिंह देव, तथा छग वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डाॅ.सलीम राज द्वारा राशि 86 लाख रूपये की सहायता राज्य शासन से उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार में सांय-सांय विकास के कार्य हो रहे हैं हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि अंजुमन जगदलपुर को शासन, प्रशासन, राज्य वक्फ बोर्ड का सहयोग सदैव प्राप्त होता रहेगा जिससे अंजुमन जगदलपुर एक विकसित अंजुमन के रूप में आदर्श अंजुमन बनेगी।

The post आठ दशक बाद अवैध कब्जों से मुक्त हुईं अंजुमन इस्लामिया कमेटी की वक्फ संपत्तियां appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/04/23/89372/feed/ 0 89372
कलेक्टर छिकारा ने किया शहर के विकास कार्यों का निरीक्षण https://statemediaservice.com/2026/04/23/89367/ https://statemediaservice.com/2026/04/23/89367/#respond Thu, 23 Apr 2026 14:36:46 +0000 https://statemediaservice.com/?p=89367 0  सड़क चौड़ीकरण, नाली निर्माण का लिया जायजा  0 भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर कार्य करने के दिए निर्देश  जगदलपुर। बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा ने जगदलपुर शहर में…

The post कलेक्टर छिकारा ने किया शहर के विकास कार्यों का निरीक्षण appeared first on statemediaservice.com.

]]>

0  सड़क चौड़ीकरण, नाली निर्माण का लिया जायजा 
0 भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर कार्य करने के दिए निर्देश 
जगदलपुर। बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा ने जगदलपुर शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क चौड़ीकरण, नाली निर्माण तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गुणवत्ता एवं समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।कलेक्टर ने कहा कि विकास कार्यों का क्रियान्वयन केवल वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर ही नहीं, बल्कि भविष्य में बढ़ने वाली आबादी और यातायात की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया जाए। उन्होंने सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्यों में तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए ताकि आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पल्ली नाका, धरमपुरा पीजी कॉलेज, महावीर कालोनी, एलआईसी चौक, वर्गीस कालोनी, आईबीसी कार्यालय, बालाजी मंदिर चौक, अनुपमा चौक के पास के नाली निर्माण के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का मौका मुआयना भी किया। उन्होंने जल भराव स्थल का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एलआईसी चौक से एमपीएम हॉस्पीटल मार्ग तक और हाता ग्राउंड से कोर्ट तिराहा तक के सड़क चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा, लोक निर्माण विभाग के राजीव बतरा, विद्युत विभाग के श्री खेस, तहसीलदार राहुल गुप्ता सहित लोक निर्माण विभाग के सब इंजीनियर, वन विभाग के अधिकारी, निविदाकार सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

The post कलेक्टर छिकारा ने किया शहर के विकास कार्यों का निरीक्षण appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/04/23/89367/feed/ 0 89367
पहले से पारित महिला आरक्षण अधिनियम पर भाजपा कर रही प्रलाप : जैन https://statemediaservice.com/2026/04/23/89346/ https://statemediaservice.com/2026/04/23/89346/#respond Thu, 23 Apr 2026 12:55:12 +0000 https://statemediaservice.com/?p=89346 ०  मोदी की घटती लोकप्रियता से घबरा रहे हैं भाजपाई  ०  नारी शक्ति वंदन विधेयक़ सितम्बर 2023 में हो चुका है पारित : रेखचंद जैन  जगदलपुर। जिस महिला आरक्षण विधेयक…

The post पहले से पारित महिला आरक्षण अधिनियम पर भाजपा कर रही प्रलाप : जैन appeared first on statemediaservice.com.

]]>
०  मोदी की घटती लोकप्रियता से घबरा रहे हैं भाजपाई 
०  नारी शक्ति वंदन विधेयक़ सितम्बर 2023 में हो चुका है पारित : रेखचंद जैन 
जगदलपुर। जिस महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भाजपाई आज प्रलाप कर रहे हैं, उसे तीन साल पहले संसद में पारित किया गया था। सच्चाई तो यह है कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार खुद ही भूल गई थी कि उसे महिला आरक्षण अधिनियम को अधिसूचित करना है। जब तीन दिन का विशेष सत्र बुलाया गया तो आनन फानन में भाजपा ने राष्ट्रपति से इसे 17 अप्रैल 2026 को अधिसूचित करवाया है। यह कहना है जगदलपुर के पूर्व विधायक व छ्ग शासन के पूर्व संसदीय सचिव रेखचंद जैन का।
मीडिया को जारी बयान में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि विगत महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने कृत्य व वाणी से तेजी से जनाधार घटा है। उनकी घटती लोकप्रियता से घबरा रहे भाजपाई देशभर में जो नौटंकी कर रहे हैं, उसे जनता जान व समझ रही है। हकीकत तो यह है कि भाजपाइयों को अपने खिसकते जनाधार की चिंता हो रही है। इन्हें महिला आरक्षण से कोई लगाव नहीं है। उनके राज में महिलाओं की स्थिति का आंकलन आसानी से किया जा सकता है। यह भी कहा जा सकता है कि वे महिला हितैषी होते तो वे कांग्रेस की उस चुनौती को स्वीकार करते जिसमें लोकसभा की एक तिहाई सीटों अर्थात 181 सीटों को तत्काल महिलाओं के लिए आरक्षित करने की बात पार्टी नेताओं के द्वारा कही जा रही है। श्री जैन ने कहा h कि भाजपा जिस प्रकार का सब्जबाग दिखाकर 2014 में सत्ता में आई थी, उसकी कलई खुल रही है। इससे घबराकर भाजपा के लोग जो भी हरकत कर रहे हैं उसे देश की जनता देख रही है।

फोड़े थे पटाखे, खिलाई थी मिठाई
पूर्व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा है कि नारी शक्ति वंदन विधेयक़ सितम्बर 2023 में पारित किया गया था। इससे संबंधित साक्ष्य तमाम अखबारों व अन्य माध्यमों में देखे जा सकते हैं। पूर्व विधायक श्री जैन ने कहा है कि महिलाओं की मजबूती का नारा देते भाजपाइयों ने तब बस्तर संभाग के कई जगहों पर पटाखे फोड़े थे और मिठाई खिलाई थी। पूर्व विधायक रेखचंद जैन के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने महिलाओं का मान बढ़ाया था। उनकी प्रेरणा से जो पंचायती राज व स्थानीय निकाय कानून बना था उसमें महिलाओं के लिए एक तिहाई स्थान पंचायतों व अन्य जगहों पर आरक्षित किए गए थे।इसके परिणामस्वरूप देश में आज लगभग 15 लाख पदों पर महिलाएं काबिज हैं। इनमें सरपंच, पंच, पार्षद, सदस्य से लेकर अध्यक्ष- उपाध्यक्ष के पद सम्मिलित हैं। भाजपा घबराकर देश में प्रदर्शन कर रही है। संसद में जो कानून लाया गया था उसमें परिसीमन का उल्लेख था न कि महिला आरक्षण का। भाजपा का यह खेल विपक्ष ने पकड़ लिया और इस बिल को पारित नहीं होने दिया। अगर यह बिल पास हो जाता तो भाजपा विधानसभा व लोकसभा सीटों में अपनी मर्जी से काट छांट करती। इस कारण वह देश भर में प्रदर्शन कर रही है।जबकि सच्चाई यह है कि महिला आरक्षण अधिनियम तीन साल पहले ही पारित किया जा चुका है।

ये है बिल की टाइम लाइन
2023 में पारित कानून की टाइम लाइन का उल्लेख करते हुए श्री जैन ने पूरा विवरण साझा किया है। इसके अनुसार 19 सितंबर 2023 को नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा में प्रस्तुत किया गया। 20 सितंबर 2023 को महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास हुआ। 21 सितंबर 2023 को राज्यसभा से यह विधेयक पारित हुआ। 29 सितंबर 2023 को राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से महिला आरक्षण कानून बना।

The post पहले से पारित महिला आरक्षण अधिनियम पर भाजपा कर रही प्रलाप : जैन appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/04/23/89346/feed/ 0 89346
जनपद सभापति जगमोहन ने तो मोह लिया जग का मन https://statemediaservice.com/2026/04/23/89341/ https://statemediaservice.com/2026/04/23/89341/#respond Thu, 23 Apr 2026 12:53:01 +0000 https://statemediaservice.com/?p=89341 ०  नेता नहीं, बेटा बनकर जनता के बीच पहुंचे जगमोहन बघेल  ०  जपं सदस्य ने संधकरमरी में वरिष्ठ कार्यकर्ता के परिवार से की भेंट  बकावंड। जनपद पंचायत बकावंड के सभापति…

The post जनपद सभापति जगमोहन ने तो मोह लिया जग का मन appeared first on statemediaservice.com.

]]>
०  नेता नहीं, बेटा बनकर जनता के बीच पहुंचे जगमोहन बघेल 
०  जपं सदस्य ने संधकरमरी में वरिष्ठ कार्यकर्ता के परिवार से की भेंट 
बकावंड। जनपद पंचायत बकावंड के सभापति सहकारिता एवं जनपद सदस्य जगमोहन बघेल क्षेत्र में अपनी सहजता और अपनत्व के लिए जाने जाते हैं। क्षेत्र की जनता के सुख-दुःख में तत्परता से शामिल होने के कारण क्षेत्रवासी उन्हें नेता नहीं, बेटा के स्वरूप में देखते हैं।
इसी कड़ी में जनपद सभापति जगमोहन बघेल वनांचल के ग्राम संधकरमरी पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व सरपंच एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता तुलाराम बघेल के सुपुत्र के विवाह उपरांत उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। श्री बघेल ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद प्रदान कर सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। क्षेत्र में विकास कार्यों को आयाम देने और सामाजिक कार्यों में सहभागिता उनकी कार्यशैली की पहचान बन चुकी है। इस अवसर पर मोना पाढ़ी, नेपाल, चैतू बघेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। क्षेत्र के लोग अब कहने लगे हैं कि हमारे जगमोहन भैया ने तो जग का मन मोह लिया है। उनके जैसा आचरण हर जनप्रतिनिधि को करना चाहिए।

The post जनपद सभापति जगमोहन ने तो मोह लिया जग का मन appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/04/23/89341/feed/ 0 89341
महिला आरक्षण पर सिर्फ ड्रामा कर रही है मोदी सरकार : अनवर खान https://statemediaservice.com/2026/04/23/89375/ https://statemediaservice.com/2026/04/23/89375/#respond Thu, 23 Apr 2026 12:40:53 +0000 https://statemediaservice.com/?p=89375 0  देश की महिलाओं को गुमराह कर भ्रम फैला रही भाजपा : अनवर खान  0 महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा देने में नाकाम भाजपा सरकार  जगदलपुर। लोकसभा में महिला आरक्षण…

The post महिला आरक्षण पर सिर्फ ड्रामा कर रही है मोदी सरकार : अनवर खान appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0  देश की महिलाओं को गुमराह कर भ्रम फैला रही भाजपा : अनवर खान 
0 महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा देने में नाकाम भाजपा सरकार 
जगदलपुर। लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल गिरने के बाद भाजपा द्वारा कांग्रेस पर महिला विरोधी होने के आरोपों पर छत्तीसगढ़ राज्य मदरसा बोर्ड के पूर्व सदस्य एवं जिला कांग्रेस के प्रशासनिक महामंत्री अनवर खान ने पलटवार करते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है। श्री खान ने कहा है कि भाजपा की षड्यंत्रकारी नीतियों कांग्रेस ने विरोध कर मुंहतोड़ जवाब दिया है और देश भर में विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया और महिला आरक्षण के मसले पर भाजपा के नियत पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस नेता अनवर खान ने कहा है भाजपा महिला आरक्षण पर झूठ फैलाकर महिलाओं को गुमराह कर रही है और बेनकाब भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सितंबर 2023 में संसद में जब महिला आरक्षण बिल पारित हुआ था तो कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने इस बिल के समर्थन में वोट किया था। देश की महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिले पूरा देश इसके पक्ष में सरकार के साथ खड़ा था। अगर कांग्रेस इस बिल के विरोध में होती तो इसे पारित कराने के लिए समर्थन नही करती। जब सारे दलों के समर्थन से यह बिल पास हुआ तो इसे लागू क्यों नहीं किया? अनवर खान ने कहा कि 2023 से लेकर 2025 तक इस कानून को क्यों लटकाए रखा? अब जब 2026 में देश में 5 राज्यों में चुनाव हैं, तो इसका राजनीतिक फायदा लेने के लिए इसमें परिसीमन कराने के नाम पर इस बिल को फिर से संसद में लाकर इसे तूल दिया गया। जब बिल संसद में गिर जाता है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस का नाम ले लेकर तंज कसते और आरोप लगाते हैं कि कांग्रेस ने बिल को समर्थन नहीं दिया और वह महिला आरक्षण बिल की विरोधी है।

श्री खान ने कहा कि ये वही कांग्रेस है जिसने पंचायती राज अधिनियम इस देश में लागू किया था जहां वार्ड पंच, सरपंच से लेकर विधायक एवं संसद तक में महिलाओं को आरक्षण दिया गया। फलस्वरूप आज लोकसभा एवं राज्यसभा में महिलाएं जनप्रतिनिधि के रूप में चुनकर आ रही हैं और जनता का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। यह कांग्रेस की ही देन है। अनवर खान ने कहा कि भाजपा के शासन काल मे एसटी, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक सहित अधिकांश वर्ग शासन की लाभकारी योजनाओं से वंचित हैं। भाजपा केवल चुनाव के दौरान ही महिलाओं के हितैषी होने का ढोंग करती है। आज देश के अधिकांश राज्यों में भाजपा सत्ता में है और ये भाजपाई महिलाओं को उनका हक दिलाने की बात करते हैं तो इन्हें बताना चाहिए कि मणिपुर में हमारी एक बेटी के साथ जिस तरह का बर्बरता पूर्ण व्यवहार हुआ क्या उसके लिए आज तक प्रधानमंत्री, गृहमंत्री ने मणिपुर की जनता के प्रति सहानुभूति व्यक्त की या उससे माफी मांगी, सवाल आज भी खड़ा है। यह किस मुंह से महिलाओं के अधिकार की बात करते हैं जहां महिलाओं की अस्मिता के साथ खिलवाड़ हुआ आज देश में महिला सुरक्षा कानून कहां है? भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर कोई बड़ा पॉलिटिकल खेल करने जा रही थी जिसे कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने रोका है कांग्रेस हमेशा देश व संविधान को बचाने का काम किया जिस पर हमे गर्व है।

अनवर खान ने कहा कि आरक्षण देना है तो 543 सीटों पर ही मिलना चाहिए नए संशोधन पर नही। जब 2023 में महिला आरक्षण बिल संसद के पटल पर पास हो चुका है और यह कानुन भी बन चुका है तो फिर परिसिमन जनगणना के आड़ में फिर से बिल में संशोधन पास करवाकर आखिर मोदी सरकार क्या बताना चाहती है या फिर कोई नया शिगूफा छोड़कर देश का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। श्री खान ने कहा कि महिलाओं की अस्मिता और उनकी सुरक्षा की बात करने वाली भाजपा सरकार की आज महिला आरक्षण बिल के नाम पर असलियत पूरी तरह उजागर हो चुकी है। इनकी मंशा यदि महिलाओं को आरक्षण देने की होती तो 2023 में ही कानून लोकसभा व राज्यसभा से पास हो चुका था और कानून बन चुका था इसे आगे क्यों नहीं बढ़ाया गया? भाजपा परिसिमन की आड़ में पॉलिटिकल माइलेज लेने की कोशिश कर रही थी जिसे देश की तमाम विपक्षी पार्टियों ने समर्थन न कर भाजपा को आईना दिखाने का काम किया है।

The post महिला आरक्षण पर सिर्फ ड्रामा कर रही है मोदी सरकार : अनवर खान appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/04/23/89375/feed/ 0 89375
सरकार के दो आदेशों से साफ, सरकार अफीम के नशे में चल रही – दीपक बैज https://statemediaservice.com/2026/04/23/89351/ https://statemediaservice.com/2026/04/23/89351/#respond Thu, 23 Apr 2026 11:58:30 +0000 https://statemediaservice.com/?p=89351 ० आरएसएस के दबाव में 21 अप्रैल के आदेश पर रोक लगाई गई रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार का बेहद आश्चर्यचकित करने वाला आदेश आया…

The post सरकार के दो आदेशों से साफ, सरकार अफीम के नशे में चल रही – दीपक बैज appeared first on statemediaservice.com.

]]>
० आरएसएस के दबाव में 21 अप्रैल के आदेश पर रोक लगाई गई

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार का बेहद आश्चर्यचकित करने वाला आदेश आया है, पहले सरकार ने 21 अप्रैल को आदेश निकाला था कि शासकीय कर्मचारियों को किसी भी राजनैतिक दल एवं सामाजिक संगठन में भाग लेने पर प्रतिबंध है। लेकिन उसके बाद आदेश 22 अप्रैल को आदेश आया कि 21 अप्रैल का आदेश था उसमें आगामी आदेश तक रोक लगाया जाता है। नये आदेश के बाद आज की तारीख में छत्तीसगढ़ में कोई भी कर्मचारी राजनैतिक दल का सदस्य बन सकता है, सामाजिक संगठन का सदस्य बन सकता है। सरकार का आदेश अपने ही नियम को धता बताने वाला है। इस आदेश से पता चलता है कि या तो सरकार अफीम खाकर चल रही या फिर अनाड़ी लोगों के दबाव में चल रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार ने 21 अप्रैल के आदेश को क्यों निकाला था, जबकि यह तो स्थापित नियम है शासकीय कर्मचारी अपने सर्विस रूल के अनुसार किसी भी राजनैतिक एवं गैर राजनीतिक संगठन के कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो सकता, इस आदेश को देखकर लग रहा था भाजपा सरकार का एक वर्ग आरएसएस को टारगेट करना चाह रहा था, यह वर्ग सरकार में आरएसएस के हस्तक्षेप से नाराज है, इसीलिए यह आदेश निकाला गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार का नया आदेश आरएसएस के नाराज होने के बाद यह आदेश निकाला गया है कि इस आदेश में पुराने नियमों की धज्जियां उड़ाई गई है क्योंकि प्रतिबंध लगायेंगे तो आरएसएस गतिविधियों में शासकीय कर्मचारी नहीं जा पायेंगे। 21 तारीख को जो आदेश था उसमें सबसे ज्यादा प्रभावित तो आरएसएस होने वाली थी। भाजपा की सरकार दबाव डालकर लालच देकर कर्मचारियों को आरएसएस के कार्यक्रमों में भेजती थी, 21 अप्रैल के आदेश से इसमें स्वमेव रोक लग गयी थी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आरएसएस विध्वंसक गतिविधियों के लिए पहले भी अनेकों बार प्रतिबंध लगाया जा चुका है। देश के पहले गृहमंत्री सरदार पटेल ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया था, अनेकों राज्य सरकार ने आरएसएस की गतिविधियों को देश के लिए घातक माना था, ऐसे में आरएसएस में शासकीय कर्मचारियों को छूट तो कदापि भी नहीं देना चाहिए।

The post सरकार के दो आदेशों से साफ, सरकार अफीम के नशे में चल रही – दीपक बैज appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/04/23/89351/feed/ 0 89351
भाजपा ने वंचित वर्गों के साथ अन्याय ही किया है, दलित, आदिवासी और ओबीसी वर्ग का अधिकार छीना है – सुरेंद्र वर्मा https://statemediaservice.com/2026/04/23/89355/ https://statemediaservice.com/2026/04/23/89355/#respond Thu, 23 Apr 2026 11:20:09 +0000 https://statemediaservice.com/?p=89355 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की सरकारों पर वंचित वर्गों के साथ अन्याय और भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है…

The post भाजपा ने वंचित वर्गों के साथ अन्याय ही किया है, दलित, आदिवासी और ओबीसी वर्ग का अधिकार छीना है – सुरेंद्र वर्मा appeared first on statemediaservice.com.

]]>
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की सरकारों पर वंचित वर्गों के साथ अन्याय और भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी मूल रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग विरोधी है। भारतीय जनता पार्टी का चरित्र रहा है कि विभिन्न वंचित वर्ग के लोगों को सिर्फ मतदाता के रूप में यूज करती है। छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया था। उस समय यह विधेयक को राजभवन में रोक लगा दिया गया। भाजपा की सरकार बनने के बाद कमेटी बनाकर लटका दिया गया है। यदि भाजपा पिछड़ा वर्ग के हितैषी है तो अभी तक आरक्षण विधेयक क्यो लागू नही किया? इस विधेयक में सभी वर्गो के लिये आरक्षण है, अनुसूची जाति को प्रदेश में उनकी आबादी के हिसाब से 20 से बढ़ाकर 32 प्रतिशत, अनुसूचित जाति को 12 से बढ़ा कर 13 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 14 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत, इसके अलावा सामान्य वर्ग के गरीब अर्थात ईडब्लूएस के लिए भी आरक्षण का प्रावधान है लेकिन भाजपा नही चाहती है कि वंचित वर्गों को उनके हक के अनुरूप आरक्षण मिले। राहुल गांधी पिछड़ा वर्ग के लोगों से मिलकर उनकी समस्या को आगे कर रहे है इस देश में जातिजनगणना हो रही है राहुल गांधी के आवाज उठाने के कारण हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि ओबीसी विरोधी केंद्र की मोदी सरकार पिछड़ा वर्ग समुदाय को महिला आरक्षण में पृथक से कोटा देना ही नहीं चाहती, जनगणना 2026-27 में जो घरों की गिनती के लिए ऑनलाइल फार्म जारी किया गया है उसमें केवल अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और सामान्य का कॉलम है, अन्य पिछड़ा ऑप्शन में है ही नहीं, झूठे दावे करके भ्रम फैलाना और उसका राजनैतिक लाभ लेने के बजाय घरों की गढ़ना फार्म में भी अन्य पिछड़ा वर्ग का विकल्प दे सरकार।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार ने स्थानीय निकाय (त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय) चुनाव में आरक्षण के प्रावधानों में षडयंत्र पूर्वक ओबीसी विरोधी परिवर्तन किया है। पहले तो कहा गया पिछड़ा वर्ग के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण किया जायेगा, जब नियम बनाया तो पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षण शून्य की स्थिति में पहुंच गया। पूरे प्रदेश में जिला पंचायत का एक भी अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित नहीं हुआ। नये आरक्षण प्रावधान में पिछड़ा वर्ग के लिये पंचायतों में आरक्षण कम कर दिया गया। रायपुर जिला पंचायत में 16 क्षेत्रों में से केवल 4 ओबीसी के लिए आरक्षित है। बिलासपुर जिले में सदस्यों के 17 में से केवल एक क्षेत्र क्रमांक 1 में ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है, ओबीसी पुरुष के लिए 17 में से एक भी सीट आरक्षित नहीं है। इसी तरह बिलासपुर जिले के अंतर्गत चार जनपद पंचायतों में से एक भी जनपद पंचायत अध्यक्ष का पद ओबीसी के लिये आरक्षित नहीं है। भाजपा का पिछड़ा वर्ग विरोधी चेहरा बेनकाब हो चुका है।

The post भाजपा ने वंचित वर्गों के साथ अन्याय ही किया है, दलित, आदिवासी और ओबीसी वर्ग का अधिकार छीना है – सुरेंद्र वर्मा appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/04/23/89355/feed/ 0 89355
ओम अस्पताल में सुरक्षित प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं की जांच https://statemediaservice.com/2026/04/23/89338/ https://statemediaservice.com/2026/04/23/89338/#respond Thu, 23 Apr 2026 09:43:53 +0000 https://statemediaservice.com/?p=89338 जगदलपुर। कलेक्टर बस्तर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक के आदेशानुसार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानुगर के बीएमओ डॉ. आरएस भंवर के मार्गदर्शन…

The post ओम अस्पताल में सुरक्षित प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं की जांच appeared first on statemediaservice.com.

]]>
जगदलपुर। कलेक्टर बस्तर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक के आदेशानुसार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानुगर के बीएमओ डॉ. आरएस भंवर के मार्गदर्शन में उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं कि जांच व सोनोग्राफी हेतु ओम अस्पताल में भेजा गया।
प्रसव से पूर्व जांच एवं सुरक्षित प्रसव हेतु 22 अप्रैल को नानगुर ब्लाक से ओम अस्पताल के डॉ. भवानी भगत द्वारा 14 उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं की सोनोग्राफी सफलता पूर्वक की गई। ग्रामीण अंचल से आई उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं में डोगाम से 5, कुम्हारावंड से 1, घाटपदमूर से 3, परपा से 2, पडंरीपानी से 2, कुसुमपाल से 1 गर्भवती महिलाएं शामिल थीं। सभी को जांच के बाद परामार्श दिया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व बेहतर जांच सेवा उपलब्ध कराना और सुरक्षित प्रसव सेवा देना है। इस मौके पर सेक्टर कुम्हारावंड के सुपरवाईजर प्रशंत श्रीवास्तव, नरेशचंद्र मरकाम, काउंसलर टोमेश कश्यप,के साथ कुम्हारावंड सेक्टर से गर्भवती महिलाओ को लेकर आई मितानिंनें और परिजन उपस्थ्ति थे।

The post ओम अस्पताल में सुरक्षित प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं की जांच appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/04/23/89338/feed/ 0 89338
नक्सलमुक्त बस्तर में भालू तेंदुओं के बाद भ्रष्टाचारी भेड़ियों का कहर https://statemediaservice.com/2026/04/23/89330/ https://statemediaservice.com/2026/04/23/89330/#respond Thu, 23 Apr 2026 06:45:24 +0000 https://statemediaservice.com/?p=89330 0  भ्रष्टाचार और दबाव से परेशान प्रधान पाठक ने लगा ली फांसी  0 सुसाइड नोट में ठेकेदार, इंजीनियर और एपीसी पर लगाए गंभीर आरोप  0 शाला भवन निर्माण में भ्रष्टाचार…

The post नक्सलमुक्त बस्तर में भालू तेंदुओं के बाद भ्रष्टाचारी भेड़ियों का कहर appeared first on statemediaservice.com.

]]>

0  भ्रष्टाचार और दबाव से परेशान प्रधान पाठक ने लगा ली फांसी 
0 सुसाइड नोट में ठेकेदार, इंजीनियर और एपीसी पर लगाए गंभीर आरोप 
0 शाला भवन निर्माण में भ्रष्टाचार कर बनाया भुगतान के लिए दबाव 
(अर्जुन झा)जगदलपुर। हमारा प्यारा बस्तर नक्सलमुक्त तो हो गया है और तरक्की की राह पर भी चल पड़ा है। बंदूक की गोलियों, बम बारूद के धमाकों की गूंज थम गई है। मगर बस्तर के जंगलों में अब तेंदुओं, भालुओं, बाघों की दहाड़ सुनाई देने लगी है। जंगली जानवर इंसानों पर हमले भी करने लगे हैं। वहीं अब भ्रष्टाचारी भेड़िये भी सक्रिय हो गए हैं। इन भ्रष्टाचारी भेड़ियों के आतंक ने एक प्रधान पाठक की जान ले ली है। आरोप है कि शाला भवन निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार किया गया और प्रधान पाठक पर शाला प्रबंधन के खाते से ठेकेदार को भुगतान करने के लिए प्रधान पाठक पर दबाव बनाया जा रहा था। दबाव और प्रताड़ना से परेशान होकर अंततः प्रधान पाठक ने फांसी लगाकर जान दे दी।
यह बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला बस्तर संभाग के बीजापुर जिले से सामने आया है। बीजापुर जिले की प्राथमिक शाला मांझीपारा पालनार में पदस्थ प्रधान अध्यापक राजू पुजारी ने फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार राजू पुजारी मूलतः चेरपाल के निवासी थे। शिक्षक से प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति बाद उन्हें पालनार प्राथमिक शाला में पदस्थ किया गया था। पालनार में प्राथमिक शाला भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। भवन निर्माण की राशि शाला प्रबंधन समिति के खाते से भुगतान करना था। बताया गया है कि प्रधान पाठक राजू पुजारी पर निर्माण कार्य का ठेकेदार देवाशीष मंडल, इंजीनियर शैलेष वासम व समग्र शिक्षा के एक एपीसी छबितेश डोगंरे द्वारा भुगतान करने दबाव बनाया जा रहा था। बगैर पूरा काम हुए राशि निकालने में राजू पुजारी ने मना कर दिया। इसके बाद उक्त तीनों लोगों ने श्री पुजारी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मानसिक दबाव न झेल पाने के कारण प्रधान पाठक राजू पुजारी ने अपने घर दो किमी दूर जंगल में जाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने बताया कि राजू पुजारी सुबह स्कूल के लिए निकले थे। दोपहर बाद घर न लौटने पर खोजबीन की गई। करीब 2 बजे राजू पुजारी जंगल में फांसी पर लटके पाए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला हॉस्पीटल बीजापुर भेजा।

दोषी बख्शे न जाएं: विक्रम मंडावी
राजू पुजारी की मौत की खबर मिलते ही परिजन, तेलगा समाज और आदिवासी समाज के सैकड़ों महिला, पुरुष जिला अस्पताल पहुंच गए। इन लोगों ने श्री पुजारी की मौत के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए लगभग तीन घंटे तक जिला अस्पताल के सामने धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम व थाना प्रभारी के लगातार समझाने के बाद भी परिजनों व समाज के लोगों ने भारी आक्रोश देखा गया। विधायक विक्रम मंडावी भी खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे और सारी जानकारी ली। विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि एक ईमानदार शिक्षक की आत्महत्या से साफ जाहिर होता है कि ठेकेदार, इंजीनियर और एपीसी ने उन्हें किस कदर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया होगा। विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि इस मामले में पुलिस निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे।

सुसाइड नोट में टार्चर का जिक्र
पुलिस जांच में मृतक राजू पुजारी की जेब से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में मृतक राजू पुजारी ने मानसिक रूप से प्रताड़ना की बात कही है और प्रताड़ित करने वालों के नाम भी लिखे हैं। उन्होंने अपनी आत्महत्या के लिए ठेकेदार देवाशीष मंडल, इंजीनियर शैलेष वासम और एपीसी छबितेश डोंगरे को जिम्मेदार बताया है। परिजनों ने पुलिस से मिलकर घटना पर सूक्ष्मता से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बीजापुर कोतवाली के थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने कहा कि मामले की हर एंगल से और निष्पक्ष जांच की जा रही है। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ विधिसम्मत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

The post नक्सलमुक्त बस्तर में भालू तेंदुओं के बाद भ्रष्टाचारी भेड़ियों का कहर appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/04/23/89330/feed/ 0 89330
सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय https://statemediaservice.com/2026/04/22/89318/ https://statemediaservice.com/2026/04/22/89318/#respond Wed, 22 Apr 2026 13:27:09 +0000 https://statemediaservice.com/?p=89318 ० जनजातीय अंचल में खेलों के जरिए बदलाव की नई लहर – सचिन तेंदुलकर का दौरा प्रेरणादायी ० खेलों के माध्यम से बस्तर में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव रायपुर।…

The post सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय appeared first on statemediaservice.com.

]]>
० जनजातीय अंचल में खेलों के जरिए बदलाव की नई लहर – सचिन तेंदुलकर का दौरा प्रेरणादायी

० खेलों के माध्यम से बस्तर में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि दंतेवाड़ा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र छिंदनार ग्राम में सचिन तेंदुलकर का आगमन बदलते हुए बस्तर की सशक्त पहचान है। यह उस नए बस्तर की तस्वीर प्रस्तुत करता है, जो अब भय और असुरक्षा की छाया से निकलकर विकास, अवसर और आत्मविश्वास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस तरह की पहल बस्तर के युवाओं को नई दिशा देंगी और उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेंगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सचिन तेंदुलकर द्वारा बच्चों के बीच जाकर समय बिताना, उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित करना और उनके भीतर आत्मविश्वास का संचार करना इस अभियान को और अधिक प्रभावशाली बनाता है। इससे न केवल खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलेगा, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन प्रदेश के लिए गौरव का विषय है और उनका आगमन यहां के बच्चों एवं युवाओं के लिए प्रेरणा का एक सशक्त स्रोत बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन एवं माणदेशी फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘मैदान कप अभियान’ खेल अधोसंरचना के विकास की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है। विशेष रूप से जनजातीय अंचलों में बच्चों को खेल मैदान और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का यह प्रयास बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल और युवा विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है तथा भविष्य में भी इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

दंतेवाड़ा के ग्राम छिंदनार में सचिन तेंदुलकर ने रखी खेल क्रांति की नींव

सचिन एवं मानदेशी फाउंडेशन के जरिए संवरेगा वनांचल का युवाओं के भविष्य’

स्थानीय खेल प्रतिभाओं के लिए बुनियादी खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए फाउंडेशन प्रतिबद्ध

छात्र जीवन में प्रतिभा के साथ-साथ अनुशासन एवं कड़ी मेहनत सर्वाधिक जरूरी- तेंदुलकर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले का स्वामी आत्मानंद हिन्दी मिडियम हाई स्कूल छिंदनार गाँव एक ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बना, जहाँ क्रिकेट जगत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने सचिन तेंदुलकर एवं मानदेशी फाउंडेशन द्वारा निर्मित मल्टी-स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मानदेशी फाउंडेशन की फाउंडर चेतना सिन्हा भी सचिन के साथ मौजूद रहीं, जो इस क्षेत्र में बुनियादी विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में मिलकर कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम में तेंदुलकर परिवार की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत में सचिन, सारा और सोनिया ने विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने न केवल बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरित किया, बल्कि स्वयं भी उनके साथ शामिल होकर एक सकारात्मक वातावरण तैयार किया। कार्यक्रम के दौरान रस्साकशी, वॉलीबॉल, दौड़ और खो-खो जैसे रोचक खेल आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों ने पूरे जोश और उमंग के साथ हिस्सा लिया। इन गतिविधियों से बच्चों में टीम भावना, आत्मविश्वास और खेल भावना का विकास हुआ। साथ ही, सचिन, सारा और सोनिया के सहयोग से बच्चों को प्रोत्साहन मिला और वे नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हुए। उल्लेखनीय है कि छिंदनार के गांव के ही छात्र छात्राएं भूमिका ठाकुर, नियासा मौर्य, निर्मला तरमा, पायल ठाकुर, सीताराम पुनर्म, अमित कुमार द्वारा श्री सचिन तेंदुलकर को खेल गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

मैदान के उद्घाटन के पश्चात सचिन तेंदुलकर ने देश की युवा प्रतिभाओं को तराशने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि भविष्य के चैंपियन तैयार करने के लिए केवल व्यक्तिगत जुनून पर्याप्त नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर आधुनिक और सुदृढ़ खेल सुविधाओं का होना अनिवार्य है। इस दौरान सचिन ने खुद को केवल क्रिकेट पिच तक सीमित न रखते हुए वॉलीबॉल और अन्य मैदानी खेलों के महत्व पर भी चर्चा की। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए बताया कि विभिन्न खेलों में भागीदारी करने से खिलाड़ियों की रणनीतिक समझ और मानसिक परिपक्वता बढ़ती है।

फाउंडेशन की इस दूरगामी पहल के तहत क्षेत्र के 50 गाँवों में इसी तरह के खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं, जहाँ क्रिकेट के साथ-साथ फुटबॉल और कबड्डी जैसी विधाओं को भी समान रूप से बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर ने छात्रों को प्रेरणा देते हुए कहा कि उन्होंने एक अपनी जीवन की शुरुआत मैदान से ही प्रारंभ किया था और आज इन सभी बच्चों को देख कर पुरानी यादें ताजा हो रही है। उन्होंने छात्रों को इंगित करने हुए कहा कि यहां सब ऐसे हीरे उपस्थित है जिन्हें तराशा जाना है क्योंकि हीरे की कीमत उसके पॉलिश करने के उपरांत ही होती है और उन्हें खुशी है कि माणदेशी फाउंडेशन के कोच बच्चों की प्रतिभा को तराशने का काम बखूबी कर रहे हैं उन्हेंने आगे कहा कि जीवन में कड़ी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा का संगम ही व्यक्ति को ऊंचाइयों पर ले जाता है अतः सफलता के लिए जरूरी है कि हम शॉर्टकट न अपनाए और उपरोक्त सिद्धांतों पर अमल करें।

इस मौके पर श्री तेंदुलकर ने अपने जीवन में पिता की भूमिका का भी स्मरण किया। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी संतुलन बना कर चले। इसके अलावा श्री तेंदुलकर ने कहा कि सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के प्रारंभ होने में उनकी पत्नी अंजली का सर्वाधिक योगदान है। और अब उनकी पुत्री सारा, पुत्र अर्जुन, तथा बहु सानिया भी उसी नक्शे कदम पर चलकर फाउंडेशन कार्य को आगे बढ़ा रही हैं। अंत में उन्होंने कहा कि आज आपके बीच मुझे उपस्थित रहकर आपसे भी ज्यादा खुशी का अहसास हो रहा है इस दौरान बच्चों के द्वारा सचिन तेंदुलकर के आगामी जन्म दिवस को देखते हुए अग्रिम केक काटा गया। जिसके लिए सचिन तेंदुलकर ने बच्चों को धन्यवाद दिया। ज्ञात हो कि इस दौरान पूरा कार्यक्रम स्थल ’’जन्म दिवस मुबारक हो’’ के नारों से गूंज उठा।

इसके साथ ही कार्यक्रम के समापन पर कलेक्टर द्वारा श्री तेंदुलकर को स्मृति चिन्ह के रूप में टेराकोटा शिल्प एवं छिंदनार के ग्राम वासियों द्वारा लौह शिल्प की कलाकृतियां दी गई। इसके अलावा कार्यक्रम मानदेशी फाउंडेशन द्वारा विभिन्न खेल जैसे रस्साकस्सी, बालिवाल, कबड्डी, दौड़ के विजेता प्रतिभागियों को सचिन तेंदुलकर के हाथों मोमेन्टो प्रदान किया।

इस अवसर पर कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि बस्तर अब नक्सल मुक्त होकर शांति और विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर प्राकृतिक सौंदर्य और संभावनाओं से भरपूर क्षेत्र है, जहां के बच्चों में अपार प्रतिभा है। सचिन एवं माणदेशी फाउंडेशन के माध्यम से बच्चों को खेलों के प्रति जो प्रेरणा मिल रही है, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर बस्तर के बच्चे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। कलेक्टर ने युवाओं पर विशेष फोकस करते हुए कहा कि खेल, शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दी जा सकती है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सभी प्रतिभागियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी बस्तर सुंदरराज पी, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा, डीएफओ  रामकृष्ण रगंनाथा वाय, सहित जनप्रतिनिधि, सचिन एवं माणदेशी फाउंडेशन के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

The post सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/04/22/89318/feed/ 0 89318