#BasantiPanchami Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/tag/basantipanchami/ सत्य पर प्रकाश Sun, 25 Jan 2026 11:24:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://statemediaservice.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-new-logo-2021-32x32.jpg #BasantiPanchami Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/tag/basantipanchami/ 32 32 214855051 दंतेश्वरी मंदिर में चोरी, पुलिस ने जारी किए फुटेज https://statemediaservice.com/2026/01/25/83473/ https://statemediaservice.com/2026/01/25/83473/#respond Sun, 25 Jan 2026 11:24:33 +0000 https://statemediaservice.com/?p=83473 ०  अब तक पुलिस का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं आया सामने  जगदलपुर। दंतेश्वरी मंदिर में हुई चोरी को लेकर पुलिस द्वारा आज एक वीडियो और कुछ जानकारियां विज्ञप्ति के…

The post दंतेश्वरी मंदिर में चोरी, पुलिस ने जारी किए फुटेज appeared first on statemediaservice.com.

]]>

०  अब तक पुलिस का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं आया सामने 
जगदलपुर। दंतेश्वरी मंदिर में हुई चोरी को लेकर पुलिस द्वारा आज एक वीडियो और कुछ जानकारियां विज्ञप्ति के जरिए मीडिया से साझा की गईं हैं, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मीडिया के सामने नहीं आया है। आज जगदलपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव के आगमन को देखते हुए और अपनी किरकिरी से बचने के लिए पुलिस ने विज्ञप्ति जारी की है।
जगदलपुर के प्रसिद्ध एवं आस्था के प्रमुख केंद्र दंतेश्वरी मंदिर में बसंत पंचमी की रात चोरी की वारदात हुई थी। पुलिस की विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देशन में जिला पुलिस और फॉरेंसिक की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण और 9 टीमें गठित कर बस्तर पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अब तक पुलिस द्वारा शहर के 100 से अधिक शासकीय और निजी सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर के चेहरे की पहचान हुई है। पुलिस ने तीन सीसीटीवी फुटेज भी जारी किए हैं। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति बड़ा सा बैग लेकर मंदिर में घुसता दिखाई दे रहा है। वीडियो में संदिग्ध व्यक्ति का चेहरा भी साफ नजर आ रहा है। उक्त चोर के संबंध में सटीक जानकारी देने पर बस्तर पुलिस द्वारा 5 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस की 4-5 टीमें उड़ीसा एवं पड़ोसी जिलों में भी सघनता से जांच कर रही हैं।

The post दंतेश्वरी मंदिर में चोरी, पुलिस ने जारी किए फुटेज appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/25/83473/feed/ 0 83473