Uncategorized Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/uncategorized/ सत्य पर प्रकाश Fri, 19 Dec 2025 12:26:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.2 https://statemediaservice.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-new-logo-2021-32x32.jpg Uncategorized Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/uncategorized/ 32 32 214855051 23-25 दिसम्बर तक राज्य युवा महोत्सव, 3100 युवा करेंगे भागीदारी https://statemediaservice.com/2025/12/19/80553/ https://statemediaservice.com/2025/12/19/80553/#respond Fri, 19 Dec 2025 12:26:22 +0000 https://statemediaservice.com/?p=80553   0 14 विधाओं में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा, विजेता प्रतिभागियों को राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने का मिलेगा मौका 0 उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य युवा महोत्सव के…

The post 23-25 दिसम्बर तक राज्य युवा महोत्सव, 3100 युवा करेंगे भागीदारी appeared first on statemediaservice.com.

]]>

 

0 14 विधाओं में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा, विजेता प्रतिभागियों को राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने का मिलेगा मौका

0 उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य युवा महोत्सव के पोस्टर का किया विमोचन

0 प्रेस-कॉन्फ्रेंस में महोत्सव के दौरान होने वाले प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों की दी जानकारी

रायपुर। न्यायधानी बिलासपुर में आगामी 23 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक आयोजित राज्य युवा महोत्सव-2025 में 3100 युवा भागीदारी करेंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में इसका आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिला स्तरीय युवा उत्सव के विजेता प्रतिभागी 14 विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। राज्य युवा महोत्सव के विजेता प्रतिभागी अगले वर्ष होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। 23 दिसम्बर को महोत्सव के उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ की मेजबानी में होने वाले प्रथम खेलो इण्डिया ट्रायबल गेम्स की लॉन्चिंग सेरेमनी भी होगी। तीन दिवसीय इस आयोजन के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं मंचीय कार्यक्रम भी होंगे।

उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज प्रेस-कॉन्फ्रेंस में राज्य युवा महोत्सव के दौरान होने वाले प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने अपने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस में महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया। राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार और संचालक तनूजा सलाम भी प्रेस-कॉन्फ्रेंस में मौजूद थीं।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस में बताया कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को निखारने तथा राष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए मंच प्रदान करने राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2026 के तारतम्य में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला एवं राज्य स्तर पर युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राज्य के सभी जिलों में युवा महोत्सव का जिला स्तरीय आयोजन 24 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक किया गया था। जिला स्तर पर 14 विभिन्न विधाओं के विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में हिस्सेदारी करेंगे।

राज्य युवा महोत्सव में 14 विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें 8 दलीय विधाएं और 6 एकल विधाएं शामिल हैं। दलीय विधाओं में लोकनृत्य, पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य, करमा नृत्य, लोकगीत, रॉक बैंड और एकांकी की प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं एकल विधाओं में वाद-विवाद, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन, नवाचार (साइंस मेला) और पारंपरिक वेशभूषा शामिल हैं।

राज्य युवा महोत्सव में दलीय विधाओं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को 20 हजार रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को 15 हजार रुपए एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को 10 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। एकल विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 5 हजार रुपए, 3 हजार रुपए एवं 2 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। महोत्सव में भाग लेने वाले हर प्रतिभागी को एक-एक हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। राज्य युवा महोत्सव में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की 5 विधाओं लोकनृत्य, लोकगीत, वाद-विवाद, चित्रकला और कविता लेखन के विजेता प्रतिभागी नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव-2026 में भागीदरी करेंगे।

राज्य युवा महोत्सव के दौरान प्रसिद्ध कलाकारों के गायन, बैण्ड परफॉर्मेंस, कवि सम्मेलन जैसे विविध आयोजन भी होंगे। 23 दिसम्बर को उद्घाटन समारोह के दिन राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक आरूग बैण्ड ( अनुज शर्मा) की प्रस्तुति तथा नारायणपुर के प्रसिद्ध मल्लखंब का प्रदर्शन किया जाएगा। 23 दिसम्बर को ही बिलासपुर पुलिस ग्राउंण्ड में रात साढ़े 8 बजे से कवि सम्मेलन होगा, जिसमें प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास एवं अन्य कवि कविता पाठ करेंगे।

राज्य युवा महोत्सव के दूसरे दिन 24 दिसम्बर को राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में शाम 6 बजे से काफिला बैण्ड एवं स्वप्निल लाइव बैण्ड की प्रस्तुति होगी। अंतिम दिन 25 दिसम्बर को शाम 6 बजे से सुश्री आरू साहू तथा दायरा (बस्तर) बैण्ड की प्रस्तुति होगी। समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की उप संचालक रश्मि ठाकुर और कई विभागीय अधिकारी भी प्रेस-कॉन्फ्रेंस में उपस्थित थे।

The post 23-25 दिसम्बर तक राज्य युवा महोत्सव, 3100 युवा करेंगे भागीदारी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/12/19/80553/feed/ 0 80553
कवर्धा में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए चिकित्सकों का आभार – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा https://statemediaservice.com/2025/12/09/79652/ https://statemediaservice.com/2025/12/09/79652/#respond Tue, 09 Dec 2025 07:50:31 +0000 https://statemediaservice.com/?p=79652 ० उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सकों का सम्मान कर साथ किया रात्रि भोज ० जिले के सुदूर वनांचलों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की सेवा करने वाले चिकित्सकों को भी किया सम्मानित…

The post कवर्धा में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए चिकित्सकों का आभार – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा appeared first on statemediaservice.com.

]]>

० उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सकों का सम्मान कर साथ किया रात्रि भोज

० जिले के सुदूर वनांचलों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की सेवा करने वाले चिकित्सकों को भी किया सम्मानित

रायपुर। कवर्धा में स्वास्थ्य सुविधाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए अपना योगदान देने वाले चिकित्सकों के सम्मान में समारोह का आयोजन उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर कवर्धा के जिला अस्पताल एवं निजी अस्पतालों के चिकित्सक उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री ने सभी के साथ इस समारोह में शामिल हुए और सभी को साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित कर सभी के साथ रात्रि भोज किया। उन्होंने सभी से कवर्धा में चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर बनाने पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जिले के सुदूर वनांचलों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की सेवा करने वाले चिकित्सकों को विशेष रूप से सम्मानित किया।

उन्होंने सभी को चिकित्सकों से कवर्धा में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि चिकित्सक आधे भगवान होते हैं किसी भी आपात स्थिति में लोगों की जान बचाने का कार्य करते हैं, यह काम सेवा भावना से ही किया जा सकता है। यहां कवर्धा के स्थानीय चिकित्सकों के साथ बाहर से आये चिकित्सकों ने भी कवर्धा को अपना कर यहां के लोगों की पूरे मन से सेवा की है जिसके लिए पूरा कवर्धा आपका आभारी है।

उन्होंने बताया कि कवर्धा स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए 50 बिस्तरीय मातृत्व एवं शिशु अस्पताल हेतु 40 पद की स्वीकृति, जिला अस्पताल कबीरधाम में 16.63 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक, सिटी स्कैन, अत्याधुनिक इंट्रीगेटेड पब्लिक हेल्थ लैब, ओटी एवं हमर लैब में पॉवर बैकअप प्रणाली, जिला चिकित्सालय कबीरधाम की क्षमता 100 बिस्तर बढ़ाकर 220 बिस्तर करने एवं इसके लिए 258 नवीन पदों को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरिया एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रेंगाखार को एम्बुलेंस, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोड़ला में सोनोग्राफी मशीन प्रदान किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोड़ला में रहने हेतु शासकीय आवास, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरिया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहसपुर लोहारा में पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ किया गया है।उपस्वास्थ्य केन्द्र राजा नवागाँव को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तरेगाँव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन किया गया। सबसे अहम 318.27 करोड़ रूपए की लागत से मेडिकल कॉलेज निर्माण की स्वीकृति मिली है जिससे अब कवर्धा मेडिकल हब बनने जा रहा है। यहां महानगरों जैसी सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी।

उपमुख्यमंत्री ने सभी चिकित्सकों को बताया कि आगामी 11 दिसम्बर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा कवर्धा मेडिकल कॉलेज की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूजित आधार शिला का शिलान्यास किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने के लिए उन्होंने सभी को आमंत्रित किया।

The post कवर्धा में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए चिकित्सकों का आभार – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/12/09/79652/feed/ 0 79652
विभागीय आदेश को धता बताते दानी को फिर बना दिया ओपन स्कूल बोर्ड परीक्षा का प्रभारी https://statemediaservice.com/2025/11/14/77956/ https://statemediaservice.com/2025/11/14/77956/#respond Fri, 14 Nov 2025 12:18:10 +0000 https://statemediaservice.com/?p=77956 ० शिक्षा विभाग में मलाई खाने- खिलाने का खेल  (अर्जुन झा)जगदलपुर। शिक्षकों के संलग्नीकरण पर शासन द्वारा रोक लगाए जाने के बावजूद बस्तर जिले में शिक्षकों का बेधड़क संलग्नीकरण किया…

The post विभागीय आदेश को धता बताते दानी को फिर बना दिया ओपन स्कूल बोर्ड परीक्षा का प्रभारी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
० शिक्षा विभाग में मलाई खाने- खिलाने का खेल 
(अर्जुन झा)जगदलपुर। शिक्षकों के संलग्नीकरण पर शासन द्वारा रोक लगाए जाने के बावजूद बस्तर जिले में शिक्षकों का बेधड़क संलग्नीकरण किया जा रहा है। दरअसल विभाग की मलाईदार शाखाओं में अटैचमेंट के लिए खुद शिक्षक लालायित रहते हैं। वहीं अफसर भी उन पर विशेष रूप से मेहरबान रहते हैं। ऐसा ही एक उप प्राचार्य से जुड़ा हुआ मामला सामने आया है। संलग्नीकरण पर रोक संबंधी आदेश जारी होने के बीस दिन बाद ही इस उप प्राचार्य को फिर से राज्य ओपन परीक्षा का प्रभारी बना दिया गया है।
बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड के हायर सेकंडरी स्कूल सिरिसगुड़ा के उप प्राचार्य अवनीश कुमार दानी को संयुक्त संचालक लोक शिक्षण बस्तर संभाग ने 22 सितंबर 2025 को एक आदेश जारी कर महारानी बाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जगदलपुर में संचालित ओपन स्कूल बोर्ड परीक्षा का प्रभारी नियुक्ति कर दिया। इस अतिरिक्त प्रभार के पीछे संयुक्त संचालक ने श्री दानी के पूर्व के कार्य अनुभव को आधार माना है। मजे की बात तो यह है कि यह अटैचमेंट स्कूल शिक्षा विभाग संचालनालय के उस आदेश के महज बीस दिन बाद ही कर दिया गया, जिसमें साफ तौर पर संलग्नीकरण पर रोक लगाने की बात कही गई है। संचालनालय ने यह आदेश 2 सितंबर 2025 को जारी किया था। श्री दानी के संलग्नीकरण ने यह भी जाहिर कर दिया है कि बस्तर में पदस्थ बड़े अधिकारियों को उच्च कार्यालय के आदेश की कोई परवाह नहीं रहती।
चर्चा है कि अविनाश कुमार दानी ने वर्षों से इस परीक्षा के जरिए परीक्षार्थियों को परीक्षा पास करने और शत प्रतिशत अंक दिलाने का खेल करने के लिए बस्तर से लेकर रायपुर तक अपनी गोटी बिठा रखी है। उन्होंने पद प्रतिष्ठा का ख्याल नहीं करते हुए बस्तर क्षेत्र के गरीब आदिवासी समाज को खूब मनमाने ढंग से लूट लिया है। ओपन परीक्षा के मुख्य अधिकारी संजय पांडेय से चर्चा करने का प्रयास दूरभाष पर किया गया किंतु उन्होंने इस बाबत शासन के नियमों का हवाला देकर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

The post विभागीय आदेश को धता बताते दानी को फिर बना दिया ओपन स्कूल बोर्ड परीक्षा का प्रभारी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/11/14/77956/feed/ 0 77956
मातृशक्ति का दिवाली मिलन समारोह https://statemediaservice.com/2025/10/27/76407/ https://statemediaservice.com/2025/10/27/76407/#respond Mon, 27 Oct 2025 12:38:09 +0000 https://statemediaservice.com/?p=76407 जगदलपुर। दीपावली का त्यौहार निपटने के बाद अब दिवाली मिलन समारोह आयोजन का सिलसिला चल रहा है। शहर व गांवों में उत्साह के साथ दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया जा…

The post मातृशक्ति का दिवाली मिलन समारोह appeared first on statemediaservice.com.

]]>
जगदलपुर। दीपावली का त्यौहार निपटने के बाद अब दिवाली मिलन समारोह आयोजन का सिलसिला चल रहा है। शहर व गांवों में उत्साह के साथ दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है।
विभिन्न हिंदू संगठनों व इससे जुड़े आनुषंगिक संगठन द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आम नागरिक भी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। प्रभु श्रीराम के वनवास के उपरांत अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाने वाला हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार है दीपावली। आज जगदलपुर की हाउसिंग बोर्ड कालोनी धरमपुरा में मातृशक्ति विभाग संयोजिका उमा गुप्ता के नेतृत्व में उनके आवास पर बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति के साथ उत्साह, उल्हास पूर्वक मनाया गया। सर्व प्रथम उपस्थित मातृशक्ति का स्वागत किया गया। सभी ने दीप प्रज्वलित कर प्रभु श्रीराम के चित्र पट पर फूल माला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। इसके पश्चात सभी ने एक दूसरे को दीवाली की शुभकामना दी। इस अवसर पर मातृशक्ति संयोजिका उमा गुप्ता ने कहा की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य धर्म के प्रति श्रद्धा व कटिबद्धता, आपसी सौहार्द, हिंदू एकता व धर्म का प्रसार करने के साथ सभी में अपने समाज में अपनी संस्कृति को बढ़ावा देना है। अंत में सभी को प्रसाद वितरित कर उनके जीवन की मंगलकामना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं मातृशक्ति पदाधिकारी उपस्थित रहीं? सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर उमा गुप्ता, आस्था गुप्ता, सुनीता कुशवाहा, शिखा घोष, सरोज रेड्डी, प्रीति, श्रुति, अनिता पटेल, कल्पना सिंह, आरती गुप्ता, हेमंती यादव, पूजा और अंजलि, गीता जोशी अन्य उपस्थित रहीं।

The post मातृशक्ति का दिवाली मिलन समारोह appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/10/27/76407/feed/ 0 76407
नारायणपुर में पांच लोगों की मौत सरकार की लापरवाही का नतीजा – धनंजय सिंह https://statemediaservice.com/2025/10/25/76269/ https://statemediaservice.com/2025/10/25/76269/#respond Sat, 25 Oct 2025 10:37:45 +0000 https://statemediaservice.com/?p=76269 0 भाजपा सरकार में स्वास्थ्य विभाग खुद बीमार लोगों की जीवन की रक्षा नहीं कर पा रही रायपुर। नारायणपुर में फूड प्वाइजनिंग से पांच लोगों की मौत और 30 लोगों…

The post नारायणपुर में पांच लोगों की मौत सरकार की लापरवाही का नतीजा – धनंजय सिंह appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0 भाजपा सरकार में स्वास्थ्य विभाग खुद बीमार लोगों की जीवन की रक्षा नहीं कर पा रही

रायपुर। नारायणपुर में फूड प्वाइजनिंग से पांच लोगों की मौत और 30 लोगों की गंभीर रूप से बीमार होने के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार की लापरवाही के चलते नारायणपुर अबूझमाड़ के डूंगा के गोट गांव में फूड प्वाइजनिंग से पांच मासूम लोगों की मौत हो गई और 30 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गये। गांव के एक पारिवारिक समारोह में भोजन करने के बाद उनको उल्टी, दस्त, चक्कर आने लगी, लेकिन समय पर इन्हें एंबुलेंस नही मिला। समय पर इलाज होता तो उन पांच लोगों को भी बचाया जा सकता था। इस घटना के पहले एक गर्भवती महिला को समय पर एंबुलेंस नहीं मिला जिसके चलते उसका गर्भपात हो गया।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद से स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो गई है। नारायणपुर की घटना बड़ी चिंताजनक है और स्पष्ट हो गया है कोई बड़ी मेडिकल इमरजेंसी होती है तो स्वास्थ्य विभाग उसके लिए सक्षम नहीं है, संसाधनों की कमी है, चिकित्सकों की कमी है, भाजपा सरकार प्रदेश की जनता के जान की रक्षा नहीं कर पा रही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य व्यवस्था देने में असफल साबित हो गए हैं। नारायणपुर में फूड प्वाइजनिंग से पांच लोगों की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार है। स्वास्थ मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिये।

 

The post नारायणपुर में पांच लोगों की मौत सरकार की लापरवाही का नतीजा – धनंजय सिंह appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/10/25/76269/feed/ 0 76269
गुलामी से आजादी दिलाने के लिए हमारे औलमा और मशाएरत ने दिया बलिदान-जहीरुद्दीन https://statemediaservice.com/2025/08/15/69451/ https://statemediaservice.com/2025/08/15/69451/#respond Fri, 15 Aug 2025 07:36:09 +0000 https://statemediaservice.com/?p=69451 0 मुस्लिम समाज ने फहराया जामा मस्जिद ग्राउंड में तिरंगा जगदलपुर। बस्तर जिले की सबसे बड़ी मस्जिद के जामा मस्जिद ग्राउण्ड के सामने 79 वॉ यौम्मे आजादी झण्डारोहण किया। झंडावंदन…

The post गुलामी से आजादी दिलाने के लिए हमारे औलमा और मशाएरत ने दिया बलिदान-जहीरुद्दीन appeared first on statemediaservice.com.

]]>

0 मुस्लिम समाज ने फहराया जामा मस्जिद ग्राउंड में तिरंगा

जगदलपुर। बस्तर जिले की सबसे बड़ी मस्जिद के जामा मस्जिद ग्राउण्ड के सामने 79 वॉ यौम्मे आजादी झण्डारोहण किया। झंडावंदन अंजुमन इस्लामिया (एडहॉक कमेटी) जगदलपुर के सदर डॉ.एस. जहीरूद्दीन द्वारा किया गया। उन्होनें मुस्लिम जमात को संबोधित करते हुए कहा कि गुलामी से आजादी दिलाने के लिए हमारे औलमा और मशाएरत और हमारे दानिश्वरों ने भरपूर जद्दोजहद की। एक तस्वीर मुद्दत तक जद्दोजहद करने के बाद 15 अगस्त 1947 को हमारे देश को आजादी दिलावाई हैं। इस देश में अमनों अमन कायम रखने के लिए हमारे औलामाओं ने हिन्दूस्तान की रक्षा के लिए हिन्दूस्तान की गंगा जमुना तहजीब को
बरकरार रखने के लिए इत्तेहाद किया और अंग्रेजो से जंग किया। श्री जहीरूद्दीन ने आगे कहा कि मौलाना अब्दूल कलाम आजाद, जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गाँधी, सुभाषचंद्र बौस और हमारे औलमा और दानिश्वरों ने काफी तकलीफ शिद्दत का सामना किया। हिन्दु, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई सब लोग ने मिलकर इत्तेहाद किया आजादी दिलवाई ।
श्री जहीरूद्दीन ने आगे कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हमें शिक्षा, विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होनें कहा कि हम भारत को आर्थिक, नैतिक और सांस्कृतिक रूप से विश्व में अग्रणी बनाने का संकल्प लेना चाहिए। हम सब मिलकर अपने देश को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बनाने का संकल्प ले। आज इस मंच सेयुवाओ, विद्यार्थियों और समाज के हर जिम्मेदार नागरिक से यह गुजारिश करता हुं कि आइए हम सब मिलकर देश को और बेहतर बनाने में अपनी भूमिका निभाए। उक्त कार्यक्रम में अंजुमन इस्लामिया (एडहॉक कमेटी) के मेंम्बर समस्त छात्राएं, शिक्षक मस्जिदों के मौलाना / मोअज्जन, अंजुमन उर्दू / हिन्दी स्कुल के छात्र – शिक्षिकाए एवं गणमान्य नागरिक लोग उपस्थित थे।

The post गुलामी से आजादी दिलाने के लिए हमारे औलमा और मशाएरत ने दिया बलिदान-जहीरुद्दीन appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/08/15/69451/feed/ 0 69451
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं https://statemediaservice.com/2025/08/08/68882/ https://statemediaservice.com/2025/08/08/68882/#respond Fri, 08 Aug 2025 15:29:25 +0000 https://statemediaservice.com/?p=68882 रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को अनंत शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, प्रेम और विश्वास…

The post राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं appeared first on statemediaservice.com.

]]>
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को अनंत शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी रिश्तों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने ईश्वर से सभी भाइयों और बहनों के लिए कामना करते हुए कहा कि उनके बीच के स्नेह का यह पवित्र बंधन हमेशा मजबूत और अटूट बना रहे। रक्षाबंधन का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियों का संचार करे।

The post राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/08/08/68882/feed/ 0 68882
राष्ट्रीय इस्पात सुरक्षा पुरस्कार 2024 में एनएसएल का परचम https://statemediaservice.com/2025/07/31/68004/ https://statemediaservice.com/2025/07/31/68004/#respond Thu, 31 Jul 2025 14:24:08 +0000 https://statemediaservice.com/?p=68004 0 दुर्घटना रहित कार्य स्थल और कार्यशैली को मिला सम्मान  नगरनार। इस्पात उद्योग में सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर 25 और 26 जुलाई को रांची में आयोजित 75वीं संयुक्त समिति…

The post राष्ट्रीय इस्पात सुरक्षा पुरस्कार 2024 में एनएसएल का परचम appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0 दुर्घटना रहित कार्य स्थल और कार्यशैली को मिला सम्मान 

नगरनार। इस्पात उद्योग में सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर 25 और 26 जुलाई को रांची में आयोजित 75वीं संयुक्त समिति (जेसीएसएसआई) की बैठक में, एनएमडीसी स्टील लिमिटेड नगरनार (एनएसएल) ने अपने उत्कृष्ट सुरक्षा प्रदर्शन के लिए सोलह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर के इस्पात सुरक्षा पुरस्कार 2024 जीते।
ये पुरस्कार एकीकृत इस्पात संयंत्रों के लिए घातक दुर्घटना रहित श्रेणी के अंतर्गत प्रदान किए गए, जिनमें ये उपलब्धियां शामिल हैं- एकीकृत इस्पात संयंत्र में कलैंडर वर्ष 2023 और 2024 में कोई घातक दुर्घटना नहीं हुई, संयंत्र के विभिन्न क्षेत्रों में कलैंडर वर्ष 2022-23 और 2023-24 में कोई घातक दुर्घटना नहीं,
ठेकेदार श्रमिकों से जुड़ी कोई भी घातक दुर्घटना नहीं,
यह सम्मान मज़बूत सुरक्षा प्रणालियों, निरंतर निगरानी और कर्मचारियों व ठेकेदार कार्यबल, दोनों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से शून्य हानिकारक कार्यस्थल को बढ़ावा देने के लिए एनएसएल की दृढ़ प्रतिब‌द्धता को दर्शाते हैं।
यह पुरस्कार एनएमडीसी स्टील लिमिटेड की ओर से पवन कुमार, सहायक महाप्रबंधक (सुरक्षा), और अनुज कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक) के साथ-साथ यूनियन नेता संतराम शेलिया, अध्यक्ष सिम्स, रमेश कश्यप सचिव सिम्स, मानदास कश्यप अध्यक्ष एसएसयू और विजयेंद्र नाथ मैथ्यूज, सचिव एसएसयू ने ग्रहण किया। इस उपलब्धि पर कार्यकारी निदेशक एवं प्लांट प्रमुख, एमएनवीएस प्रभाकर ने एनएमडीसी स्टील लिमिटेड समूह को शून्य हानिकारक कार्यस्थल प्राप्त करने के प्रति उनकी प्रतिब‌द्धता के लिए बधाई दी और सभी से उच्चतम सुरक्षा मानकों को बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने दोहराया कि ये उपलब्धियां सामूहिक सतर्कता, सुरक्षा प्रोटोकॉल के सख्त पालन और संगठन के सभी स्तरों पर व्याप्त सुरक्षा संस्कृति का परिणाम हैं। एनएमडीसी स्टील लिमिटेड अपने दुर्घटना-मुक्त रिकॉर्ड को बनाए रखने, अपनी सुरक्षा प्रबंधन प्रणालियों को और मज़बूत करने, तथा परिचालन उत्कृष्टता के लिए प्रयास करते हुए अपने कर्मचारियों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है। जॉइंट कमिटी ऑन सेफ्टी, हेल्थ एंड एनवायरनमेंट इन द स्टील इंडस्ट्री सार्वजनिक और निजी, दोनों क्षेत्रों की इस्पात कंपनियों के प्रबंधन और ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों का एक अनूठा राष्ट्रीय स्तर का द्विपक्षीय मंच है।

The post राष्ट्रीय इस्पात सुरक्षा पुरस्कार 2024 में एनएसएल का परचम appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/07/31/68004/feed/ 0 68004
जगदलपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सबकी भागीदारी जरूरी – मेयर संजय पाण्डेय https://statemediaservice.com/2025/07/15/66717/ https://statemediaservice.com/2025/07/15/66717/#respond Tue, 15 Jul 2025 13:39:29 +0000 https://statemediaservice.com/?p=66717 ०  नगर को साफ सुथरा बनाने के लिए नगर निगम ने कस ली है कमर  जगदलपुर। शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली…

The post जगदलपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सबकी भागीदारी जरूरी – मेयर संजय पाण्डेय appeared first on statemediaservice.com.

]]>

०  नगर को साफ सुथरा बनाने के लिए नगर निगम ने कस ली है कमर 
जगदलपुर। शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। रोजाना अलग-अलग तरीकों से नए प्रयास किए जा रहे हैं। सभी से अपिल की जा रही है कि अपने घरों से निकलने वाले गीला व सूखे कचरे को अलग- अलग रखें। जिससे कि स्वच्छता दीदी सेग्रीग्रेशन सेंटर में कचरे को व्यवस्थित कर सकें। इंदौर की तर्ज पर जगदलपुर को भी स्वच्छता में नंबर वन लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी शुरुआत सोमवार से की गई है। अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को महापौर संजय पाण्डे के नेतृत्व में सभी गोल बाजार चौक में शाम 5 बजे एकत्र हुए। बैनर व माईक लेकर रैली की शक्ल में सभी निकले और लोगों को जागरूक किया। संजय पाण्डे व सभी लोगों ने प्रत्येक दुकान में जाकर दुकानदारों से हाथ जोड़कर निवेदन किया कि वह गीला व सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखें। आपका यह सहयोग शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में बड़ा योगदान देगा। उन्होंने कहा आपका एक छोटा सा सहयोग नगर निगम के लिए बहुत बड़ा सहयोग होगा। नगर को स्वच्छता के क्षेत्र में टॉप पर लाना है। इसी उद्देश्य को लेकर महापौर अपनी टीम के साथ लोगों के समक्ष पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वे कचरे को अन्यत्र न फेंके। नगर निगम की कचरा गाड़ी में ही कचरा डालें। उन्होंने कहा स्वच्छ जगदलपुर एवं सुंदर जगदलपुर बनाने में सबकी भागीदारी आवश्यक है। सभी अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान में डस्टबीन रखें। कचरा गाड़ी यदि नियमित नहीं आता है तो टोल फ्री नंबर निदान 1100 या अपने वार्ड पार्षद से संपर्क करें।
स्वच्छता सभापति लक्ष्मण झा ने कहा कि गीला और सूखा कचरा अलग अलग करने से न केवल पुनर्चक्रण आसान होता है, बल्कि इससे पर्यावरण की भी रक्षा होती है। गीले कचरे को सही तरीके से प्रबंधित करने से जैविक खाद तैयार किया जा सकता है। जिससे भूमि की उर्वरता बढ़ाई जा सकती है और पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचता। सूखा कचरा वह कचरा होता है जो जैविक नहीं होता और जिसे पुनः उपयोग किया जा सकता है। महापौर संजय पाण्डे के साथ निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, योगेंद्र पांडे, संजय विश्वकर्मा, हरीश पारेख, पार्षद नेहा ध्रुव, आशा साहू, पूनम सिन्हा, उमा मिश्रा, गायत्री बघेल, श्वेता बघेल, अनूप जैन, विवेक जैन, वैभव जैन, रुपेश जैन, अंश, सिद्धार्थ, विकास चौधरी, निवेश, विशाल, हार्दिक, सौरभ, पारस जैन, राजपाल कसेर, रामनरेश पांडे, रतन व्यास, राजीव निगम, नलिन शुक्ला, धीरज कश्यप, रोशन झा, गीता नाग, रंजीता पाणिग्रही, अनिमेष चौहान, श्रीश मिश्रा, हेमंत श्रीवास, दामोदर कुमार, योगेश पांडे, रूपेश बिजोरा आदि उपस्थित रहे।

The post जगदलपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सबकी भागीदारी जरूरी – मेयर संजय पाण्डेय appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/07/15/66717/feed/ 0 66717
नड्डा की मंत्री विधायकों को नसीहत जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश, भ्रष्ट मंत्रियों पर कार्यवाही क्यों नहीं – बैज https://statemediaservice.com/2025/07/08/66159/ https://statemediaservice.com/2025/07/08/66159/#respond Tue, 08 Jul 2025 13:49:54 +0000 https://statemediaservice.com/?p=66159 रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंत्री और विधायकों को ठेकेदारों से दूर रहने की जो हिदायत…

The post नड्डा की मंत्री विधायकों को नसीहत जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश, भ्रष्ट मंत्रियों पर कार्यवाही क्यों नहीं – बैज appeared first on statemediaservice.com.

]]>
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंत्री और विधायकों को ठेकेदारों से दूर रहने की जो हिदायत दी है वह सिर्फ राजनीतिक नौटंकी है भाजपा सरकार से त्रस्त जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश है। जब नड्डा को पता है कि उनके मंत्री और विधायक ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं, कमीशन और भ्रष्टाचार की काली कमाई में भाजपा के मंत्री विधायकों की हिस्सेदारी है। ऐसे में वह भ्रष्ट मंत्री और विधायकों के खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं करते हैं? भाजपा की सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, कोई भी काम बिना लेनदेन के होता नहीं है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के विभाग में करोड़ों रुपए का दो पूल का निर्माण बिना टेंडर चाहते ठेकेदारों को दिया गया। मंत्री टँक राम वर्मा पर तहसीलदार के ट्रांसफर में करोड़ों रुपए लेनदेन का आरोप लगा। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पर भारी भ्रष्टाचार के आरोप हैं। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विभाग में 40 करोड रुपए की सामान खरीदी में गड़बड़ी हुई है। मंत्री ओपी चौधरी 6 अधिकारियों की भ्रष्टाचार की फाइल बनाने के बाद उन पर कार्यवाही नहीं करते हैं, बल्कि उन्हें संरक्षण देते हैं, इन्हें अब तक पद से क्यों नहीं हटाया गया?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा, चंद ठेकेदार और उद्योगपति मिलकर लूट के लिये संगठित गिरोह चला रहे है। देश देख रहा है किस प्रकार से केंद्र की भाजपा सरकार दो उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है वही स्थिति राज्य में भी है। भाजपा अगर चंद ठेकेदारों और उद्योगपतियों का साथ छोड़ दे तो भारतीय जनता पार्टी अधूरी होगी। इन्हीं की काली कमाई से तो भाजपा चुनाव लड़ती है। मोदी की सभा के लिए भीड़ जुटती है सोशल मीडिया का संचालन करती है अराजकता फैलती है। प्रदेश में जिस प्रकार से अदानी को सरगुजा से लेकर बस्तर तक की जंगलों की कटाई की छूट दी गई है प्रदेश के खनिज संसाधनों को लूटने की परमिशन दी गई है यह भाजपा कि भ्रष्टाचार की निशानी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 15 साल के भाजपा सरकार के दौरान भी छत्तीसगढ़ को लूट गया और छत्तीसगढ़ के गरीब जनता बेहाल रही। तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भाजपा कर समिति के बैठक में भाजपा नेताओं को एक साल के लिए कमीशन खोरी बंद करने और 30 साल तक राज करने की नसीहत दी थी। 17 महीने में फिर एक बार कमीशन खोरी भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और भाजपा के केंद्रीय नेता भी इसमें शामिल है।

The post नड्डा की मंत्री विधायकों को नसीहत जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश, भ्रष्ट मंत्रियों पर कार्यवाही क्यों नहीं – बैज appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/07/08/66159/feed/ 0 66159