सूरजपुर Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/state/chhattisgarh/surajpur/ सत्य पर प्रकाश Fri, 20 Feb 2026 13:47:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://statemediaservice.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-new-logo-2021-32x32.jpg सूरजपुर Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/state/chhattisgarh/surajpur/ 32 32 214855051 हाईकोर्ट की चेतावनी के बावजूद सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन, 7 युवक गिरफ्तार https://statemediaservice.com/2026/02/20/85536/ https://statemediaservice.com/2026/02/20/85536/#respond Fri, 20 Feb 2026 13:45:28 +0000 https://statemediaservice.com/?p=85536 सूरजपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की बार-बार चेतावनी और सख्ती के बावजूद सोशल मीडिया लाइक्स और वायरल होने की चाह में युवा सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन करने से बाज नहीं आ रहे।…

The post हाईकोर्ट की चेतावनी के बावजूद सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन, 7 युवक गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की बार-बार चेतावनी और सख्ती के बावजूद सोशल मीडिया लाइक्स और वायरल होने की चाह में युवा सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन करने से बाज नहीं आ रहे। 16 फरवरी की रात अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाइवे पर युवकों ने कार की बोनट पर केक काटा, आतिशबाजी की और करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित किया। इस दौरान एंबुलेंस सहित कई वाहन जाम में फंस गए और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र के सोनवाही में आरव रेस्टोरेंट के सामने हुई। वायरल वीडियो के बाद एसएसपी के निर्देशन में दो पुलिस टीमों ने जांच शुरू की और अम्बिकापुर से 6 तथा लटोरी से 1 युवक को गिरफ्तार किया। दो वाहन भी जब्त किए गए। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार युवकों की सूची:

  • अमितेश गुप्ता उर्फ जानू (24), पिता राकेश गुप्ता, वार्ड क्र. 44, अम्बिकापुर

  • अंशुल अग्रवाल (25), पिता सोहन लाल अग्रवाल, अम्बिकापुर

  • प्रथम अग्रवाल (24), पिता प्रमोद अग्रवाल, मणीपुर, अम्बिकापुर

  • शुभम अग्रवाल (23), पिता सुभाष अग्रवाल, कुण्डला सिटी, अम्बिकापुर

  • महेश साहू (27), पिता विनय साहू, बिलासपुर चौक, अम्बिकापुर

  • निखिल रामा (26), पिता तुलसी राम, जनपदपारा, अम्बिकापुर

  • अरूण देवांगन (39), पिता कैलाश प्रसाद देवांगन, लटोरी, चौकी लटोरी

पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 285, 126(2), 283 आदि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। हाईकोर्ट पहले ही सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन, स्टंटबाजी और यातायात बाधित करने वाले मामलों में स्वत: संज्ञान लेकर राज्य सरकार से जवाब मांग चुका है और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने के नाम पर सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।

The post हाईकोर्ट की चेतावनी के बावजूद सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन, 7 युवक गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/20/85536/feed/ 0 85536
स्वामी विवेकानंद के विचारों से ही होगा सशक्त भारत का निर्माण : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े https://statemediaservice.com/2026/01/12/82552/ https://statemediaservice.com/2026/01/12/82552/#respond Mon, 12 Jan 2026 14:28:37 +0000 https://statemediaservice.com/?p=82552 ० 400 ‘नन्हें विवेकानंद’ बने आकर्षण, युवाओं से पंच परिवर्तन अपनाने का आह्वान रायपुर। स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर ही सशक्त, समरस और विकसित भारत का निर्माण संभव…

The post स्वामी विवेकानंद के विचारों से ही होगा सशक्त भारत का निर्माण : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े appeared first on statemediaservice.com.

]]>
० 400 ‘नन्हें विवेकानंद’ बने आकर्षण, युवाओं से पंच परिवर्तन अपनाने का आह्वान

रायपुर। स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर ही सशक्त, समरस और विकसित भारत का निर्माण संभव है यह बात महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कही। उन्होंने युवाओं से सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्यों के पालन जैसे पंच परिवर्तन को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षित, जागरूक और संस्कारवान युवा ही देश और प्रदेश का भविष्य तय करेंगे।

राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) के अवसर पर सूरजपुर जिला स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला, जब जिले के 400 स्कूली विद्यार्थी स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री राजवाड़े ने इस दृश्य को अद्भुत बताते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो स्वामी विवेकानंद की ऊर्जा स्वयं युवाओं के माध्यम से मंच पर साकार हो उठी हो।

मंत्री राजवाड़े ने युवाओं से नशे से दूर रहने, राष्ट्र सेवा को जीवन का लक्ष्य बनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान आत्मनिर्भर भारत और नशामुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई। समारोह में भाषण, काव्यपाठ, रंगोली एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें 400 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि पैकरा, पूर्व विधायक रजनी रविशंकर त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के अंत में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने स्वामी विवेकानंद के मंत्र “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” का स्मरण कराते हुए कहा कि यह संदेश आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र निर्माण और मानव कल्याण के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

The post स्वामी विवेकानंद के विचारों से ही होगा सशक्त भारत का निर्माण : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/12/82552/feed/ 0 82552
गरियाबंद के बाद सूरजपुर में वन विभाग के गेस्ट हाउस में ‘अय्याशी का अड्डा’! अश्लील डांस-शराबखोरी का वीडियो वायरल, प्रशासन कटघरे में https://statemediaservice.com/2026/01/12/82508/ https://statemediaservice.com/2026/01/12/82508/#respond Mon, 12 Jan 2026 11:44:39 +0000 https://statemediaservice.com/?p=82508 सूरजपुर। गरियाबंद में एसडीएम और पुलिस की मौजूदगी में हुए बार बालाओं के अश्लील नृत्य का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब सूरजपुर जिले से एक और…

The post गरियाबंद के बाद सूरजपुर में वन विभाग के गेस्ट हाउस में ‘अय्याशी का अड्डा’! अश्लील डांस-शराबखोरी का वीडियो वायरल, प्रशासन कटघरे में appeared first on statemediaservice.com.

]]>
सूरजपुर। गरियाबंद में एसडीएम और पुलिस की मौजूदगी में हुए बार बालाओं के अश्लील नृत्य का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब सूरजपुर जिले से एक और शर्मनाक तस्वीर सामने आ गई है। इस बार मामला वन विभाग के विश्राम गृह से जुड़ा है, जहां कथित तौर पर अर्धनग्न युवतियों के अश्लील डांस, शराबखोरी और रातभर चलने वाली महफिल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह वीडियो सूरजपुर जिले के पर्यटन स्थल कुमेली स्थित वन विभाग के फॉरेस्ट गेस्ट हाउस का बताया जा रहा है। वायरल फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि गेस्ट हाउस के भीतर लोग फर्श पर बैठे हैं, शराब खुलेआम परोसी जा रही है और युवतियां आपत्तिजनक गानों पर नृत्य कर रही हैं। यह दृश्य किसी निजी फार्महाउस का नहीं, बल्कि सरकारी वन विश्राम गृह का बताया जा रहा है यही बात पूरे मामले को बेहद गंभीर बना देती है।

सरकारी विश्राम गृह या अय्याशी का ठिकाना?

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं है। बल्कि पिछले तीन से चार वर्षों से कुमेली का यह फॉरेस्ट गेस्ट हाउस रात के समय अय्याशी की महफिलों का स्थायी ठिकाना बन चुका है। अश्लील नृत्य, शराबखोरी और जुए जैसी गतिविधियां यहां नियमित रूप से चलती रही हैं। दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं और पूरी रात सरकारी परिसर में मौज-मस्ती करते हैं।

वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

इस वायरल वीडियो ने वन विभाग और जिला प्रशासन की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं—

  • क्या वन विभाग के विश्राम गृह ऐसे आयोजनों के लिए दिए जा सकते हैं?

  • गेस्ट हाउस की बुकिंग और चाबी किसके पास थी?

  • रात में रुकने वालों की एंट्री रजिस्टर में दर्ज है या नहीं?

  • क्या बिना विभागीय अनुमति के बाहरी लोगों को ठहराया गया?

  • या फिर जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से यह सब चलता रहा?

निगरानी व्यवस्था फेल या संरक्षण प्राप्त?

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मामला पर्यटन स्थल का है, जहां सुरक्षा और निगरानी की अपेक्षा और भी ज्यादा होनी चाहिए थी। बावजूद इसके, अगर वर्षों से इस तरह की गतिविधियां चल रही थीं, तो यह महज लापरवाही नहीं बल्कि संरक्षण और सांठगांठ की ओर इशारा करता है।

अब कार्रवाई होगी या फाइलों में दब जाएगा मामला?

वायरल वीडियो के सामने आने के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इसे भी सोशल मीडिया का शोर मानकर नजरअंदाज कर देगा, या फिर निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अफसरों और कर्मचारियों को बेनकाब करेगा?

The post गरियाबंद के बाद सूरजपुर में वन विभाग के गेस्ट हाउस में ‘अय्याशी का अड्डा’! अश्लील डांस-शराबखोरी का वीडियो वायरल, प्रशासन कटघरे में appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/12/82508/feed/ 0 82508
सूरजपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: इलाज के अभाव में जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों का हंगामा https://statemediaservice.com/2025/12/09/79699/ https://statemediaservice.com/2025/12/09/79699/#respond Tue, 09 Dec 2025 11:52:52 +0000 https://statemediaservice.com/?p=79699 सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां जिला अस्पताल में समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण गर्भवती महिला और…

The post सूरजपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: इलाज के अभाव में जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों का हंगामा appeared first on statemediaservice.com.

]]>
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां जिला अस्पताल में समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण गर्भवती महिला और उसके नवजात की मौत हो गई। यह मामला लांछा गांव का बताया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि जिला अस्पताल में डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण गर्भवती महिला को समय पर इलाज नहीं मिल पाया। मजबूरी में अस्पताल प्रबंधन ने महिला को अंबिकापुर रेफर कर दिया। बताया गया कि सुबह करीब 5 बजे अंबिकापुर ले जाते समय रास्ते में महिला का प्रसव हो गया, जिसमें नवजात की मौके पर ही मौत हो गई।

महिला को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

The post सूरजपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: इलाज के अभाव में जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों का हंगामा appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/12/09/79699/feed/ 0 79699
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 8 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाले पुल निर्माण कार्यों का शुभारंभ https://statemediaservice.com/2025/12/02/79103/ https://statemediaservice.com/2025/12/02/79103/#respond Tue, 02 Dec 2025 12:43:00 +0000 https://statemediaservice.com/?p=79103 सूरजपुर। जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिरमताल और कुस्मुसी में लगभग 8 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत से बनाए जा रहे उच्चस्तरीय पुल एवं पुलिया निर्माण…

The post मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 8 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाले पुल निर्माण कार्यों का शुभारंभ appeared first on statemediaservice.com.

]]>

सूरजपुर। जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिरमताल और कुस्मुसी में लगभग 8 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत से बनाए जा रहे उच्चस्तरीय पुल एवं पुलिया निर्माण कार्यों का आज विधिवत शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देशन एवं पहल पर यह बहुप्रतीक्षित कार्य शुरू हुआ है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में आवागमन और विकास को नई दिशा मिलने वाली है।

ग्राम बिरमताल और कुस्मुसी में भूमिपूजन के दौरान जिला पंचायत सदस्य कुसुम सिंह, जनपद उपाध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामू गोस्वामी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मार्तण्ड साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

लोक निर्माण विभाग के अनुसार दोनों स्थानों पर निर्माण कार्य पूरे होने के बाद क्षेत्र के 16 से अधिक गांवों के लगभग 16,000 से अधिक ग्रामीण प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। पुल निर्माण से दूरस्थ गांवों का जिला मुख्यालय, तहसील व जनपद मुख्यालयों के साथ संपर्क मजबूत होगा तथा बाजार, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा तक पहुंच और अधिक सुगम होगी।

इन परियोजनाओं के शुरू होने से भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में विकास की रफ्तार तेज होगी और स्थानीय लोगों के लिए आवागमन, व्यापार और दैनिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध होगी।

The post मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 8 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाले पुल निर्माण कार्यों का शुभारंभ appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/12/02/79103/feed/ 0 79103
होमवर्क नहीं करने पर LKG के बच्चे को पेड़ से लटकाया: सूरजपुर के निजी स्कूल की दो शिक्षिकाएँ विवादों में, शिक्षा विभाग की जांच शुरू https://statemediaservice.com/2025/11/25/78490/ https://statemediaservice.com/2025/11/25/78490/#respond Tue, 25 Nov 2025 07:41:35 +0000 https://statemediaservice.com/?p=78490 सूरजपुर। जिले के नारायणपुर स्थित हंस वाहिनी विद्या मंदिर स्कूल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि LKG के 4 वर्षीय बच्चे को केवल…

The post होमवर्क नहीं करने पर LKG के बच्चे को पेड़ से लटकाया: सूरजपुर के निजी स्कूल की दो शिक्षिकाएँ विवादों में, शिक्षा विभाग की जांच शुरू appeared first on statemediaservice.com.

]]>

सूरजपुर। जिले के नारायणपुर स्थित हंस वाहिनी विद्या मंदिर स्कूल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि LKG के 4 वर्षीय बच्चे को केवल इसलिए खौफनाक सजा दी गई क्योंकि वह अपना होमवर्क पूरा करके स्कूल नहीं आया था।

जानकारी के अनुसार, दो महिला शिक्षिकाओं ने गुस्से में बच्चे के कपड़े उतरवाए और उसकी शर्ट के सहारे उसे पेड़ से लटका दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना पास की एक छत पर मौजूद युवक ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग तुरंत हरकत में आया। जांच के लिए भेजे गए अधिकारी ने मौके का निरीक्षण करने के बाद माना कि शिक्षिकाओं का कृत्य पूरी तरह से अनुचित, निंदनीय और बाल सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि मामले में अब जिला स्तरीय अधिकारी आगे की कार्रवाई तय करेंगे।

उधर स्कूल प्रबंधन कैमरे पर कुछ भी कहने से बचता रहा। घटना ने यह बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि यदि इस अमानवीय सजा के दौरान बच्चे के साथ कोई हादसा हो जाता, तो जिम्मेदार कौन होता?

फिलहाल बच्चा सुरक्षित है, लेकिन इस घटना ने निजी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा, अनुशासनात्मक तरीकों और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

The post होमवर्क नहीं करने पर LKG के बच्चे को पेड़ से लटकाया: सूरजपुर के निजी स्कूल की दो शिक्षिकाएँ विवादों में, शिक्षा विभाग की जांच शुरू appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/11/25/78490/feed/ 0 78490
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अजबनगर में सायकल वितरण कर विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित https://statemediaservice.com/2025/11/11/77774/ https://statemediaservice.com/2025/11/11/77774/#respond Tue, 11 Nov 2025 13:52:45 +0000 https://statemediaservice.com/?p=77774 सूरजपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधानसभा विधायक लक्ष्मी राजवाड़े आज सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा अंतर्गत ग्राम अजबनगर पहुंचीं, जहां उन्होंने शासकीय हाई स्कूल…

The post मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अजबनगर में सायकल वितरण कर विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित appeared first on statemediaservice.com.

]]>
सूरजपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधानसभा विधायक लक्ष्मी राजवाड़े आज सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा अंतर्गत ग्राम अजबनगर पहुंचीं, जहां उन्होंने शासकीय हाई स्कूल में आयोजित सायकल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने छात्राओं को सायकल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सायकल वितरण योजना से बच्चों को विद्यालय आने-जाने में सुगमता होगी, जिससे शिक्षा के प्रति उनकी निरंतरता बनी रहेगी और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

The post मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अजबनगर में सायकल वितरण कर विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/11/11/77774/feed/ 0 77774
वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ : राष्ट्रभावना का अद्वितीय उत्सव — मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े https://statemediaservice.com/2025/11/07/77407/ https://statemediaservice.com/2025/11/07/77407/#respond Fri, 07 Nov 2025 12:04:56 +0000 https://statemediaservice.com/?p=77407 ० वंदे मातरम् का सामूहिक स्वर सूरजपुर में गूँजा सूरजपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई दिल्ली से राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर वर्षभर चलने वाले…

The post वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ : राष्ट्रभावना का अद्वितीय उत्सव — मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े appeared first on statemediaservice.com.

]]>
० वंदे मातरम् का सामूहिक स्वर सूरजपुर में गूँजा

सूरजपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई दिल्ली से राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर वर्षभर चलने वाले समारोह के शुभारंभ के अवसर पर पूरे देश में उल्लासपूर्ण माहौल रहा। इसी कड़ी में जिला सूरजपुर में संयुक्त जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा “वंदे मातरम्” आधारित स्मारक सिक्का एवं डाक टिकट जारी किए जाने का सीधा प्रसारण भी किया गया। जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएँ एवं जनप्रतिनिधि सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत गान में शामिल हुए।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि वंदे मातरम् केवल राष्ट्रीय गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों व राष्ट्रनिर्माताओं की पीढ़ियों को प्रेरित करने वाली अमर कृति है। यह गीत भारतीय अस्मिता, एकता और त्याग की भावना का अनन्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर को मनाना सभी भारतीयों के लिए मातृभूमि के प्रति समर्पण, शक्ति और संस्कारों का संदेश पुनः स्मरण कराता है। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि ऐसी ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण और भावी पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति का संचार समय की मांग है।

इस अवसर पर प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, पूर्व गृहमंत्री एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कलेक्टर एस. जयवर्धन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र सिंह पाटले तथा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

The post वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ : राष्ट्रभावना का अद्वितीय उत्सव — मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/11/07/77407/feed/ 0 77407
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर शिवनंदनपुर में 4 करोड़ के विकास कार्य मंजूर https://statemediaservice.com/2025/10/30/76720/ https://statemediaservice.com/2025/10/30/76720/#respond Thu, 30 Oct 2025 13:57:45 +0000 https://statemediaservice.com/?p=76720 सूरजपुर। जिले के शिवनंदनपुर नगर में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 4 करोड़ रुपए के महत्वपूर्ण विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। महिला एवं बाल…

The post मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर शिवनंदनपुर में 4 करोड़ के विकास कार्य मंजूर appeared first on statemediaservice.com.

]]>
सूरजपुर। जिले के शिवनंदनपुर नगर में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 4 करोड़ रुपए के महत्वपूर्ण विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि इन योजनाओं से आमजन को प्रत्यक्ष राहत मिलेगी और क्षेत्र की बुनियादी जरूरतों को पूरा किया जाएगा। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि जनता की सुविधा हमारी पहली प्राथमिकता है। विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ाए जा रहे हैं ताकि लोगों को जल्द से जल्द लाभ मिल सके।

अधिकारियों ने बताया कि स्वीकृत प्रमुख कार्य में वार्ड 6 और वार्ड 13 में घाट निर्माण के लिए लगभग 21.87 लाख रुपए की लागत से स्वीकृति मिली है।जिससे धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों के लिए सुरक्षित पहुंच और श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों को नदी से जुड़ी सुविधाएँ मिल सकेगी। वार्ड 12 में फुटपाथ निर्माण कार्य के लिए लगभग 27.23 लाख की मंजूरी मिली है।स्वीकृति से महिलाओं, बच्चों और आम लोगों के लिए सुरक्षित आवागमन प्राप्त होगा। वार्ड 13 में लगभग 52.94 लाख की स्वीकृति से नई चौपाटी की स्वीकृति मिली है। जिससे परिवारों व युवाओं के लिए नया मनोरंजन स्थल और स्थानीय व्यापार व रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

अन्य बुनियादी कार्यों में बी.टी. रोड निर्माण के लिए 1.28 लाख रुपए ,सी.सी. रोड निर्माण के लिए 3.14 लाख रुपए, आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 1.64 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। सड़कों व नालियों के बनने से जलभराव की परेशानी कम होगी साथ ही आवागमन सुगम होगा। नागरिकों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि,ये कार्य वर्षों से लंबित थे। इनसे शहर की तस्वीर बदलेगी, छोटे व्यापारी, महिलाएँ व स्कूली बच्चे सबसे अधिक लाभान्वित होंगे। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने हमारी चिंताओं को समझकर बड़ा कदम उठाया है।

The post मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर शिवनंदनपुर में 4 करोड़ के विकास कार्य मंजूर appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/10/30/76720/feed/ 0 76720
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से सूरजपुर को मिली दो नई सड़कें, 11.39 करोड़ की परियोजना का शुभारंभ https://statemediaservice.com/2025/10/28/76542/ https://statemediaservice.com/2025/10/28/76542/#respond Tue, 28 Oct 2025 12:46:15 +0000 https://statemediaservice.com/?p=76542 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी दिशा में महिला एवं बाल विकास मंत्री…

The post मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से सूरजपुर को मिली दो नई सड़कें, 11.39 करोड़ की परियोजना का शुभारंभ appeared first on statemediaservice.com.

]]>

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी दिशा में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से सूरजपुर जिले के ग्रामीणों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए कुल 11 करोड़ 39 लाख 63 हजार रुपये (1,139.63 लाख रुपये) की लागत से दो प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्यों का आज भूमि पूजन एवं शुभारंभ किया गया।

पहला निर्माण कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग-43 से नया कृष्ण मंदिर होकर सिलफिली बनारस रोड तक (5.20 किमी) का है, जिस पर 6 करोड़ 90 लाख 68 हजार रुपये की लागत स्वीकृत की गई है।दूसरा निर्माण कार्य एनएच-43 से नावापारा दुर्गाबाड़ी होकर रवीन्द्र नगर (3.96 किमी) तक सड़क निर्माण का है, जिसकी लागत 4 करोड़ 48 लाख 95 हजार रुपये है।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से सैकड़ों ग्रामीण परिवारों को आवागमन की सुविधा, व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि और जीवन स्तर में सुधार मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव-गांव तक पक्की सड़क और विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भूमिपूजन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सड़कों की स्वीकृति से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा।

The post मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से सूरजपुर को मिली दो नई सड़कें, 11.39 करोड़ की परियोजना का शुभारंभ appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/10/28/76542/feed/ 0 76542