सुकमा Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/state/chhattisgarh/sukma/ सत्य पर प्रकाश Tue, 21 Apr 2026 13:29:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://statemediaservice.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-new-logo-2021-32x32.jpg सुकमा Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/state/chhattisgarh/sukma/ 32 32 214855051 भाजपा नेता गांव-गांव में बिकवा रहे हैं शराब, पुलिस ने दे रखी है खुली छूट : हरीश कवासी https://statemediaservice.com/2026/04/21/89247/ https://statemediaservice.com/2026/04/21/89247/#respond Tue, 21 Apr 2026 12:27:47 +0000 https://statemediaservice.com/?p=89247 ० अस्पतालों में नहीं मिलती मलेरिया की भी दवा ० नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भी बरसे हरीश कवासी  सुकमा। कांग्रेस के सुकमा जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने भाजपा नेताओं पर…

The post भाजपा नेता गांव-गांव में बिकवा रहे हैं शराब, पुलिस ने दे रखी है खुली छूट : हरीश कवासी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
० अस्पतालों में नहीं मिलती मलेरिया की भी दवा
० नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भी बरसे हरीश कवासी 
सुकमा। कांग्रेस के सुकमा जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने भाजपा नेताओं पर गांव गांव में शराब बिकवाने, इस गोरख धंधे को पुलिस का संरक्षण प्राप्त होने के आरोप लगाए हैं। कवासी ने कहा है कि मलेरिया के मामले में अति संवेदनशील सुकमा जिले के सरकारी अस्पतालों में मलेरिया की दवा तक उपलब्ध नहीं है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भी केंद्र सरकार और भाजपा को घेरा।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा कि सुकमा जिले को मलेरिया और डेंगू के मामले में बेहद संवेदनशील माना जाता है। मगर दुर्भाग्य की बात है कि जिले के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर नहीं मिलते मरीजों को देने के लिए दवा नहीं होती। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता जनता की भलाई नहीं चाहते वह सिर्फ अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सुकमा जिले में भाजपा नेताओं के संरक्षण में गांव-गांव में शराब बिक्री कराई जा रही है। जिले को अपराध का गढ़ बनाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन का इन भाजपा नेताओं और अपराधी तत्वों को संरक्षण प्राप्त है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरीश कवासी ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर भाजपा पर महिला आरक्षण संबंधी नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने साफ किया कि वो महिला आरक्षण के समर्थन में थी और है। कांग्रेस नेता हरीश कवासी ने कहा कि भाजपा ने 16 अप्रैल 2026 को संसद में जो 131वां संविधान संशोधन विधेयक पेश किया, वह महिला आरक्षण के लिए नहीं था, कांग्रेस ने याद दिलाया कि महिला आरक्षण बिल यानि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर 128वां संविधान संशोधन संसद के दोनों सदनों से पास हो का चुका है, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर के बाद ये कानून भी बन चुका है। भाजपा का 131वां संशोधन विधेयक असल में परिसीमन से जुड़ा था, इसमें लोकसभा सीटें 850 करने का प्रस्ताव था 815 राज्यों में और 35 केंद्र शासित प्रदेशों में, भाजपा झूठ बोल रही है। श्री कवासी ने कहा कि महिला आरक्षण कानून तो 2023 में ही बन गया था। भाजपा 16 अप्रैल को महिला आरक्षण का मुखौटा लगाकर परिसीमन बिल पास कराना चाहती थी, वो 2011 की जनगणना के आधार पर सीटें बढ़ाना चाहती है, जबकि 2026-27 की जनगणना शुरू हो चुकी है। जातिगत जनगणना की बात भी सरकार कर चुकी है। फिर नए आंकड़ों का इंतजार क्यों नहीं। श्री कवासी ने सवाल उठाया कि अगर सरकार की नीयत साफ है तो 2023 के महिला आरक्षण कानून में संशोधन कर उसे तुरंत लागू क्यों नहीं करती मौजूदा कानून के हिसाब से महिला आरक्षण 2036 के बाद ही लागू होगा, क्योंकि वो परिसीमन के बाद ही प्रभावी होगा। कांग्रेस का कहना है कि परिसीमन का इंतजार किए बिना वर्तमान सदस्य संख्या में ही 33 फीसदी आरक्षण दिया जा सकता है। विपक्ष इसके लिए तैयार है।

The post भाजपा नेता गांव-गांव में बिकवा रहे हैं शराब, पुलिस ने दे रखी है खुली छूट : हरीश कवासी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/04/21/89247/feed/ 0 89247
सुकमा में बलिराम कश्यप की प्रतिमा लगाने की मांग https://statemediaservice.com/2026/04/11/88609/ https://statemediaservice.com/2026/04/11/88609/#respond Sat, 11 Apr 2026 11:49:53 +0000 https://statemediaservice.com/?p=88609   ० बस्तर की अस्मिता और स्वाभिमान के प्रतीक थे बली दादा : कांता राठी ० बस्तर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई थी स्व कश्यप ने  ० नपा की…

The post सुकमा में बलिराम कश्यप की प्रतिमा लगाने की मांग appeared first on statemediaservice.com.

]]>
 

० बस्तर की अस्मिता और स्वाभिमान के प्रतीक थे बली दादा : कांता राठी
० बस्तर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई थी स्व कश्यप ने 
० नपा की पार्षद ने प्रतिमा स्थापित करने अध्यक्ष, सीएमओं को लिखा पत्र
सुकमा। नगर में पूर्व बस्तर सांसद बस्तर माटी पुत्र स्वर्गीय बलिराम कश्यप की स्मृति मे उनकी प्रतिमा स्थापना को लेकर पार्षद कांता राठी ने सामान्य सभा की बैठक व उससे पूर्व अध्यक्ष तथा सीएमओ को ज्ञापन की देकर इस पर त्वरित पहल करने का आग्रह किया है।
सुकमा नगर पालिका में दादा स्व. बलीराम कश्यप की प्रतिमा लगाये जाने को लेकर वार्ड क्रं. 13 की पार्षद कांता राठी ने नगर पालिका अध्यक्ष हुंगाराम मरकाम व सीएमओ हुंगाराम गोंदे को ज्ञापन सौंप कर इस दिशा में तत्काल कार्यवाही करने का आग्रह किया है। इस मामले को लेकर सामान्य सभा की बैठक में भी प्रस्ताव लाया गया। पार्षद कांता राठी ने सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि सुकमा नगर एवं सम्पूर्ण बस्तर अंचल के विकास, सामाजिक समरसता एवं जनसेवा के प्रतीक रहे पूर्व सांसद स्वर्गीय बलिराम कश्यप की स्मृति में सुकमा नगर के किसी प्रमुख स्थल चौक पर उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करना अत्यंत आवश्यक एवं जनभावनाओं के अनुरूप है। स्वर्गीय बलीराम कश्यप जी बस्तर की माटी से जुड़े ऐसे जननेता थे जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन आदिवासी समाज, ग्रामीण उत्थान और क्षेत्रीय विकास के लिए समर्पित कर दिया था।

राष्ट्रीय स्तर पर दिलाई पहचान
श्रीमती राठी ने बताया कि दादा बलीराम कश्यप बस्तर क्षेत्र से कई बार सांसद निर्वाचित हुए तथा संसद भवन में बस्तर की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। सरल स्वभाव, निष्कलंक छवि और समर्पित नेतृत्व के कारण वे जन-जन के हृदय में आज भी आदरपूर्वक स्मरण किए जाते हैं। उन्होंने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं संचार सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विशेषकर वनांचल दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की मुख्यधारा पहुंचाने हेतु उनके प्रयास सराहनीय रहे। बस्तर के आदिवासी समुदाय को राजनीतिक मुख्यधारा से जोड़ने में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही है। वे केवल एक जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि बस्तर की अस्मिता और स्वाभिमान के प्रतीक थे।

युवाओं को मिलेगी प्रेरणा श्रीमती राठी ने कहा कि आज जब सुकमा सहित पूरा बस्तर विकास की नई दिशा में अग्रसर है, ऐसे में स्वर्गीय बलिराम कश्यप जी की प्रतिमा स्थापना से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी तथा क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास से नई पीढ़ी परिचित होगी। यह कार्य न केवल एक महान जननायक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी, बल्कि सामाजिक एकता और सकारात्मक सोच को भी सुदृढ़ करेगा।

The post सुकमा में बलिराम कश्यप की प्रतिमा लगाने की मांग appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/04/11/88609/feed/ 0 88609
सुकमा में भाजपा नेतृत्व का आत्मीय संवाद: यशवंत जैन और अन्य नेताओं ने राठी परिवार से की भेंट https://statemediaservice.com/2026/04/05/88114/ https://statemediaservice.com/2026/04/05/88114/#respond Sun, 05 Apr 2026 13:17:22 +0000 https://statemediaservice.com/?p=88114 0 पार्टी नेताओं ने संगठन में एकजुटता का दिया संदेश सुकमा। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों से सतत संपर्क बनाए रखने…

The post सुकमा में भाजपा नेतृत्व का आत्मीय संवाद: यशवंत जैन और अन्य नेताओं ने राठी परिवार से की भेंट appeared first on statemediaservice.com.

]]>

0 पार्टी नेताओं ने संगठन में एकजुटता का दिया संदेश
सुकमा। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों से सतत संपर्क बनाए रखने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं बस्तर संभाग प्रभारी यशवंत जैन तथा सुकमा जिला संगठन प्रभारी टिकेश्वर जैन ने सुकमा में पूर्व जिला कोषाध्यक्ष लीलाधर राठी एवं पार्षद कांता जी के निवास पहुंचकर उनके माता-पिता एवं परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात की एवं कुशलक्षेम जाना।
इस दौरान नेताओं ने परिवारजनों से विस्तार से चर्चा करते हुए उनके स्वास्थ्य और दैनिक जीवन की जानकारी ली तथा हर परिस्थिति में संगठन के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इस आत्मीय भेंट ने भाजपा के पारिवारिक और संवेदनशील संगठनात्मक स्वरूप को एक बार फिर उजागर किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण सिंह भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा श्री सोयम मुक्का जी, दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, दंतेवाड़ा मंडल कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री कश्यप एवं राजकुमार श्रीवाने की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं ने एक स्वर में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और आपसी समन्वय को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह है, जहां हर कार्यकर्ता और उसका परिवार महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस मुलाकात ने न केवल संगठनात्मक एकजुटता को मजबूती दी, बल्कि कार्यकर्ताओं और नेतृत्व के बीच विश्वास और आत्मीयता के संबंधों को भी और अधिक सुदृढ़ किया।

The post सुकमा में भाजपा नेतृत्व का आत्मीय संवाद: यशवंत जैन और अन्य नेताओं ने राठी परिवार से की भेंट appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/04/05/88114/feed/ 0 88114
सागौन गोलों से भरा ट्रैक्टर जप्त, दो आरोपी धराए https://statemediaservice.com/2026/04/04/88041/ https://statemediaservice.com/2026/04/04/88041/#respond Sat, 04 Apr 2026 11:08:01 +0000 https://statemediaservice.com/?p=88041 0  गोलापल्ली वन परिक्षेत्र अधिकारी एच प्रसाद राव की ने की बड़ी कार्रवाई  सुकमा। जिले के वन मंडलाधिकारी अक्षय भोंसले के निर्देश पर सागौन तस्करों पर वन विभाग ने बड़ी…

The post सागौन गोलों से भरा ट्रैक्टर जप्त, दो आरोपी धराए appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0  गोलापल्ली वन परिक्षेत्र अधिकारी एच प्रसाद राव की ने की बड़ी कार्रवाई 
सुकमा। जिले के वन मंडलाधिकारी अक्षय भोंसले के निर्देश पर सागौन तस्करों पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सागौन गोले लदे हुए एक ट्रैक्टर को जप्त किया है। वन परिक्षेत्र गोलापल्ली में अवैध सागौन के गोले जप्त किए गए हैं। वन विभाग के फायर वॉचर कर्मचारी गोलापल्ली एवं टीम द्वारा लकड़ी माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में गोलापल्ली रेंज के वन परिक्षेत्र अधिकारी एच प्रसाद राव के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने 2 आरोपियों से 11 नग सागौन लकड़ी के गोलों के साथ एक ट्रैक्टर को जप्त किया है। रात्रि गश्त के दौरान वनपरिक्षेत्र अधिकारी, फायर वॉचर एवं वन रक्षकों ने 2 आरोपियों से मौके पर 2.101 घनमीटर 11 नग गोलों सहित एक ट्रैक्टर जप्त किया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

The post सागौन गोलों से भरा ट्रैक्टर जप्त, दो आरोपी धराए appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/04/04/88041/feed/ 0 88041
सुकमा में होगा वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता एवं समाजसेवी सम्मान समारोह https://statemediaservice.com/2026/03/18/86945/ https://statemediaservice.com/2026/03/18/86945/#respond Wed, 18 Mar 2026 06:37:47 +0000 https://statemediaservice.com/?p=86945 0  देवी मां चिटमिट्टीन अम्मा मंदिर से हुई शुरुआत, कमलचंद्र भंजदेव को दिया गया आमंत्रण  सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आगामी 9 अक्टूबर को बीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता…

The post सुकमा में होगा वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता एवं समाजसेवी सम्मान समारोह appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0  देवी मां चिटमिट्टीन अम्मा मंदिर से हुई शुरुआत, कमलचंद्र भंजदेव को दिया गया आमंत्रण 

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आगामी 9 अक्टूबर को बीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता एवं समाजसेवी सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह का उद्देश्य देशभर के स्वैच्छिक रक्तदाताओं और समाजसेवियों को सम्मानित करना तथा समाज में सेवा, समर्पण और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के आयोजक जसराज जैन ‘रक्तमित्र’ ने बताया कि सुकमा की पहचान अक्सर संघर्ष और चुनौतियों से जुड़ी रही है, लेकिन अब यह धरती सेवा और सम्मान का संदेश भी देगी। उन्होंने कहा कि “जहां कभी गोलियों की आवाजें सुनी जाती थीं, उस जमीन पर अब सम्मान में तालियां गूंजेंगी। जसराज जैन ने आगे कहा कि इतिहास हमेशा तलवार से नहीं लिखा जाता, कई बार रक्तदान की एक बूंद और समाजसेवा का संकल्प भी इतिहास रच देता है। यह मंच उन लोगों के लिए है जो अक्सर चर्चा में नहीं रहते, लेकिन रक्तदान कर जीवन बचाते हैं और अपने सेवा कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। आयोजन की शुभ शुरुआत धार्मिक परंपरा के अनुसार देवी माँ चिटमिट्टीन अम्मा मंदिर रामाराम (सुकमा) में प्रथम आमंत्रण पत्र अर्पित कर की गई। माता के चरणों में आमंत्रण अर्पित कर कार्यक्रम की सफलता और जनकल्याण की कामना की गई। बस्तर अंचल में स्थित यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है और यहां प्रतिवर्ष लगने वाला रामाराम मेला दक्षिण बस्तर का एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन है। इसके पश्चात बस्तर क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तित्व कमलचंद्र भंजदेव (जगदलपुर, बस्तर) को भी समारोह के लिए आमंत्रण पत्र प्रदान किया गया। बस्तर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपरा से जुड़े कमलचंद्र भंजदेव क्षेत्र की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।जसराज जैन ने बताया कि इस आयोजन के अंतर्गत “रक्तवीर पुस्तक” का भी प्रकाशन किया जाएगा, जिसमें देशभर के रक्तदाताओं और समाजसेवियों की प्रेरक जीवनगाथाओं को संकलित किया जाएगा। इसके लिए देशभर के समाजसेवियों और रक्तदाताओं से जानकारी भी एकत्र की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुकमा से शुरू हुई यह पहल छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पूरे भारत में सेवा और मानवता का संदेश देने का प्रयास है। इस समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से रक्तदाता, समाजसेवी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

The post सुकमा में होगा वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता एवं समाजसेवी सम्मान समारोह appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/03/18/86945/feed/ 0 86945
प्रधानमंत्री आवास योजना में वित्तीय गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई, सचिव समेत कई कर्मचारी बर्खास्त https://statemediaservice.com/2026/03/13/86647/ https://statemediaservice.com/2026/03/13/86647/#respond Fri, 13 Mar 2026 07:26:16 +0000 https://statemediaservice.com/?p=86647 0 कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन में दोषियों पर गिरी प्रशासनिक गाज  जगदलपुर। बस्तर संभाग के सुकमा जिले में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के…

The post प्रधानमंत्री आवास योजना में वित्तीय गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई, सचिव समेत कई कर्मचारी बर्खास्त appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0 कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन में दोषियों पर गिरी प्रशासनिक गाज 

जगदलपुर। बस्तर संभाग के सुकमा जिले में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन तथा जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर के मार्गदर्शन में विकासखंड कोंटा की ग्राम पंचायत बंडा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में सामने आई वित्तीय अनियमितताओं के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बंडा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शासकीय राशि के उपयोग में अनियमितताओं की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा जांच दल गठित कर पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कराई गई। जांच में वित्तीय अनियमितताओं के तथ्य सामने आने के बाद प्रशासन ने संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। कार्रवाई के तहत ग्राम पंचायत बंडा के तत्कालीन सचिव कृष्ण प्रकाश सिंह जो कि निलंबित चल रहे हैं को पद से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं वर्तमान सचिव गरिमा नाग तथा सचिव जी. लक्ष्मी को कार्य में लापरवाही न बरतने के निर्देश देते हुए अंतिम चेतावनी पत्र जारी किया गया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत के आवास मित्र, रोजगार सहायक तथा जनपद पंचायत कोंटा के आवास ऑपरेटर को भी पद से बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही जनपद पंचायत कोंटा के ब्लॉक समन्वयक आवास को कलेक्टर द्वारा अंतिम चेतावनी जारी करते हुए भविष्य में किसी भीकार की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। कार्रवाई से पहले सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया गया था। तथ्यों के आधार पर ही यह निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि ग्रामीणों के अधिकारों का हनन करने या शासकीय राशि के दुरुपयोग में लिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जिला प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी यदि किसी भी शासकीय कार्य में अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

The post प्रधानमंत्री आवास योजना में वित्तीय गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई, सचिव समेत कई कर्मचारी बर्खास्त appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/03/13/86647/feed/ 0 86647
होली के रंगों से भरे रिश्तों में नए रंग, प्रेस क्लब सुकमा का होली मिलन समारोह बना एकता की मिसाल https://statemediaservice.com/2026/03/07/86298/ https://statemediaservice.com/2026/03/07/86298/#respond Sat, 07 Mar 2026 14:19:20 +0000 https://statemediaservice.com/?p=86298 0 प्रेस क्लब के बाद का पहला ही आयोजन रच गया नया आयाम  सुकमा। प्रेस क्लब सुकमा के गठन के बाद पहली बार आयोजित होली मिलन समारोह ने जिले में…

The post होली के रंगों से भरे रिश्तों में नए रंग, प्रेस क्लब सुकमा का होली मिलन समारोह बना एकता की मिसाल appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0 प्रेस क्लब के बाद का पहला ही आयोजन रच गया नया आयाम 

सुकमा। प्रेस क्लब सुकमा के गठन के बाद पहली बार आयोजित होली मिलन समारोह ने जिले में एक नई मिसाल पेश की। रंगों के इस पर्व पर आयोजित यह भव्य कार्यक्रम सिर्फ एक उत्सव नहीं रहा, बल्कि पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच संवाद, आत्मीयता और आपसी विश्वास को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम बन गया। होली के रंगों ने लोकतंत्र के इन तीनों अंगों के बीच रिश्तों के नए रंग भर दिए।
होली के पावन अवसर पर आयोजित इस मिलन समारोह में जिले के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी, जिले के वरिष्ठ वकील और पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह रंग, गुलाल और भाईचारे की खुशबू से सराबोर रहा। मनवा कैफे परिसर में आयोजित इस समारोह में अतिथियों का स्वागत पत्रकारों ने गुलाल लगाकर किया। चारों ओर होली है की गूंज, मुस्कुराते चेहरे और आत्मीय बातचीत ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। इस दौरान राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि इसमें जिले के दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एकसाथ नजर आए। सामान्य दिनों में जहां राजनीतिक मंचों पर विचारों की भिन्नता दिखाई देती है, वहीं इस होली मिलन समारोह में सभी ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। यह दृश्य इस बात का प्रतीक था कि लोकतंत्र में विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन समाज और क्षेत्र के विकास के लिए सबका उद्देश्य एक ही होता है। जिला प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति ने भी इस आयोजन को और अधिक गरिमा प्रदान की। अधिकारियों ने पत्रकारों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और उनकी जिम्मेदारी सिर्फ खबरें लिखने या दिखाने तक ही सीमित नहीं होती, बल्कि समाज की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में भी उनकी अहम भूमिका होती है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष सतीश चांडक ने कहा कि सुकमा जैसे संवेदनशील और दूरस्थ जिले में पत्रकारिता करना चुनौती भरा होता है। ऐसे में प्रेस क्लब का गठन पत्रकारों को एक मंच देने के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का भी काम कर रहा है। यह पहला होली मिलन समारोह उसी दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम है।
भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे ने कहा कि पहली बार प्रेस क्लब गठन के बाद इस तरह का आयोजन जिले में पत्रकारों द्वारा किया गया है जो काफी सराहनीय है। पत्रकार जिले के हर कमी बेसी को शासन प्रशासन तक पहुंचाने का काम करते है। वही जनता तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में अहम योगदान देते है। होली मिलन समारोह आपसी भाईचारे और एकता का जीवंत उदाहरण है। समारोह के दौरान सांस्कृतिक माहौल भी देखने को मिला। गीत, संगीत, हंसी, मजाक और आपसी बातचीत के बीच सभी ने मिलकर होली के रंगों को साझा किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने प्रेस क्लब सुकमा की इस पहल की सराहना करते हुए इसे परंपरा के रूप में आगे भी जारी रखने की उम्मीद जताई। होली के रंगों से सजा यह आयोजन सिर्फ एक त्योहार का उत्सव नहीं था, बल्कि यह संदेश भी दे गया कि जब समाज के अलग-अलग वर्ग एक मंच पर आते हैं तो रिश्तों में विश्वास और सहयोग की नई ऊर्जा जन्म लेती है। प्रेस क्लब सुकमा द्वारा आयोजित यह पहला होली मिलन समारोह निश्चित ही जिले की सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन गया, जिसने यह साबित कर दिया कि रंगों का यह पर्व दिलों को जोड़ने की सबसे खूबसूरत ताकत रखता है।

The post होली के रंगों से भरे रिश्तों में नए रंग, प्रेस क्लब सुकमा का होली मिलन समारोह बना एकता की मिसाल appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/03/07/86298/feed/ 0 86298
सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर https://statemediaservice.com/2026/03/05/86176/ https://statemediaservice.com/2026/03/05/86176/#respond Thu, 05 Mar 2026 14:02:15 +0000 https://statemediaservice.com/?p=86176 0 मौके से एसएलआर, इंसास राइफलें और पिस्टल की गई बरामद  जगदलपुर। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की पर जंगल-पहाड़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई…

The post सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0 मौके से एसएलआर, इंसास राइफलें और पिस्टल की गई बरामद 

जगदलपुर। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की पर जंगल-पहाड़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक सशस्त्र नक्सली मारा गया है। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान जवानों ने एक पुरुष नक्सली का शव बरामद किया है, जिसकी पहचान भैरमगढ़ एरिया कमेटी के एसीएम सदस्य राजेश पुनेम के रूप में हुई है। उस पर शासन द्वारा 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
जानकारी के अनुसार 3 मार्च को थाना गीदम क्षेत्र के ग्राम गुमलनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा के मध्य जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा हथियार और सामग्री डंप किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसपी दंतेवाड़ा के निर्देश और डीएसपी (नक्सल ऑप्स) राहुल कुमार उईके के नेतृत्व में डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के जवानों को सर्चिंग के लिए रवाना किया गया। रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच घात लगाए बैठे 8–10 सशस्त्र नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। जिसके बाद नक्सली जंगल और पहाड़ी इलाके का फायदा उठाकर फरार हो गए। मुठभेड़ स्थल से एसएलआर और इंसास रायफल, पिस्टल, वॉकी टॉकी सेट, मैगजीन, जिंदा कारतूस और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ और सभी जवान सुरक्षित जिला मुख्यालय लौट आए। फिलहाल इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है।

The post सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/03/05/86176/feed/ 0 86176
तीन बैंककर्मी नदी में डूबे, एक का शव बरामद https://statemediaservice.com/2026/03/05/86170/ https://statemediaservice.com/2026/03/05/86170/#respond Thu, 05 Mar 2026 08:46:24 +0000 https://statemediaservice.com/?p=86170 0 स्टेट बैंक कोंटा शाखा के कर्मचारी हैं तीनों, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी  जगदलपुर। बस्तर संभाग के सुकमा जिले से एक बड़ी ही दुखद खबर सामने आई है। यहां होली का…

The post तीन बैंककर्मी नदी में डूबे, एक का शव बरामद appeared first on statemediaservice.com.

]]>

0 स्टेट बैंक कोंटा शाखा के कर्मचारी हैं तीनों, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

जगदलपुर। बस्तर संभाग के सुकमा जिले से एक बड़ी ही दुखद खबर सामने आई है। यहां होली का उल्लास तब मातम में बदल गया, जब भारतीय स्टेट बैंक शाखा कोंटा के तीन कर्मचारी असीरगुड़ा की नदी में डूब गए।
जानकारी के मुताबिक ये तीनों कर्मचारी नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान वे नदी के तेज बहाव में बह गए। एकसाथ तीन कर्मचारियों के डूबने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और होली की खुशी मातम में बदल गई। बताया जा रहा है कि कोंटा स्थित स्टेट बैंक के तीन कर्मचारी असीरगुड़ा के पास नदी में नहाने गए थे, जहां नहाते समय तीनों डूब गए। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस जवानों, पत्रकारों और कोंटा के जागरूक नागरिकों ने संयुक्त प्रयास कर एक कर्मचारी की डेड बॉडी नदी से निकाल ली गई। मृतक की पहचान सांई के रूप में हुई है। शेष दो कर्मचारियों की तलाश जारी है।

The post तीन बैंककर्मी नदी में डूबे, एक का शव बरामद appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/03/05/86170/feed/ 0 86170
सुकमा प्रेस क्लब के संजय सिंह अध्यक्ष, जगदीश माहेश्वरी उपाध्यक्ष मनोनीत https://statemediaservice.com/2026/03/01/86035/ https://statemediaservice.com/2026/03/01/86035/#respond Sun, 01 Mar 2026 14:35:16 +0000 https://statemediaservice.com/?p=86035 ०  पत्रकारों के हित में काम करने का लिया संकल्प सुकमा। जिले के पत्रकारों की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सुकमा जिला प्रेस…

The post सुकमा प्रेस क्लब के संजय सिंह अध्यक्ष, जगदीश माहेश्वरी उपाध्यक्ष मनोनीत appeared first on statemediaservice.com.

]]>
०  पत्रकारों के हित में काम करने का लिया संकल्प
सुकमा। जिले के पत्रकारों की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सुकमा जिला प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठन किया गया। कार्यकारिणी में वरिष्ठ एवं सक्रिय पत्रकारों को दायित्व सौंपे गए हैं, जिससे संगठन को सशक्त और प्रभावी नेतृत्व मिल सके। संघ के अध्यक्ष संजय (रिंटू) सिंह भदौरिया मनोनीत किए गए हैं। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में अमन सिंह भदौरिया एवं जगदीश माहेश्वरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव पद की जिम्मेदारी पवन शाहा को, सह सचिव के रूप में रफीक खान को तथा कोषाध्यक्ष के रूप में लीलाधर राठी को नियुक्त किया गया है। संगठन को अनुभवी मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु वरिष्ठ पत्रकार पीसा राजेंद्र, जोगराज जैन, आशीष दुबे एवं राजा राठौर को संरक्षक नामजद किया गया है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संघ को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इसके अतिरिक्त 13 पत्रकारों को कार्यसमिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, जो संगठन की गतिविधियों, कार्यक्रमों और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नवगठित संघ ने स्पष्ट किया है कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों की रक्षा और निष्पक्ष पत्रकारिता के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। साथ ही जिले में पत्रकारों के बीच समन्वय, संवाद और सहयोग की भावना को और मजबूत करने का संकल्प भी व्यक्त किया गया। जिले के पत्रकारों ने इस गठन को ऐतिहासिक बताते हुए उम्मीद जताई है कि सुकमा जिला पत्रकार संघ आने वाले समय में पत्रकार हितों की आवाज बुलंद करेगा और संगठनात्मक एकता का उदाहरण प्रस्तुत करेगा।कार्य समिति सदस्य डमरू राम, जयपाल सिंह, नवीन डांधडे, सुजीत वैदिक, राहुल राजपूत, समीर कीर्तन, ज्ञानेंद्र सिंह, अंकित चौहान, माड़वी पवन, राजकुमार श्रीवाने, गौरव सिंह राठौर, आदर्श शुक्ला, वरुण नायडू, मोहम्मद रफीक मनोनीत किए गए हैं।

The post सुकमा प्रेस क्लब के संजय सिंह अध्यक्ष, जगदीश माहेश्वरी उपाध्यक्ष मनोनीत appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/03/01/86035/feed/ 0 86035