सुकमा Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/state/chhattisgarh/sukma/ सत्य पर प्रकाश Thu, 05 Mar 2026 14:02:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://statemediaservice.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-new-logo-2021-32x32.jpg सुकमा Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/state/chhattisgarh/sukma/ 32 32 214855051 सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर https://statemediaservice.com/2026/03/05/86176/ https://statemediaservice.com/2026/03/05/86176/#respond Thu, 05 Mar 2026 14:02:15 +0000 https://statemediaservice.com/?p=86176 0 मौके से एसएलआर, इंसास राइफलें और पिस्टल की गई बरामद  जगदलपुर। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की पर जंगल-पहाड़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई…

The post सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0 मौके से एसएलआर, इंसास राइफलें और पिस्टल की गई बरामद 

जगदलपुर। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की पर जंगल-पहाड़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक सशस्त्र नक्सली मारा गया है। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान जवानों ने एक पुरुष नक्सली का शव बरामद किया है, जिसकी पहचान भैरमगढ़ एरिया कमेटी के एसीएम सदस्य राजेश पुनेम के रूप में हुई है। उस पर शासन द्वारा 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
जानकारी के अनुसार 3 मार्च को थाना गीदम क्षेत्र के ग्राम गुमलनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा के मध्य जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा हथियार और सामग्री डंप किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसपी दंतेवाड़ा के निर्देश और डीएसपी (नक्सल ऑप्स) राहुल कुमार उईके के नेतृत्व में डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के जवानों को सर्चिंग के लिए रवाना किया गया। रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच घात लगाए बैठे 8–10 सशस्त्र नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। जिसके बाद नक्सली जंगल और पहाड़ी इलाके का फायदा उठाकर फरार हो गए। मुठभेड़ स्थल से एसएलआर और इंसास रायफल, पिस्टल, वॉकी टॉकी सेट, मैगजीन, जिंदा कारतूस और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ और सभी जवान सुरक्षित जिला मुख्यालय लौट आए। फिलहाल इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है।

The post सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/03/05/86176/feed/ 0 86176
तीन बैंककर्मी नदी में डूबे, एक का शव बरामद https://statemediaservice.com/2026/03/05/86170/ https://statemediaservice.com/2026/03/05/86170/#respond Thu, 05 Mar 2026 08:46:24 +0000 https://statemediaservice.com/?p=86170 0 स्टेट बैंक कोंटा शाखा के कर्मचारी हैं तीनों, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी  जगदलपुर। बस्तर संभाग के सुकमा जिले से एक बड़ी ही दुखद खबर सामने आई है। यहां होली का…

The post तीन बैंककर्मी नदी में डूबे, एक का शव बरामद appeared first on statemediaservice.com.

]]>

0 स्टेट बैंक कोंटा शाखा के कर्मचारी हैं तीनों, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

जगदलपुर। बस्तर संभाग के सुकमा जिले से एक बड़ी ही दुखद खबर सामने आई है। यहां होली का उल्लास तब मातम में बदल गया, जब भारतीय स्टेट बैंक शाखा कोंटा के तीन कर्मचारी असीरगुड़ा की नदी में डूब गए।
जानकारी के मुताबिक ये तीनों कर्मचारी नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान वे नदी के तेज बहाव में बह गए। एकसाथ तीन कर्मचारियों के डूबने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और होली की खुशी मातम में बदल गई। बताया जा रहा है कि कोंटा स्थित स्टेट बैंक के तीन कर्मचारी असीरगुड़ा के पास नदी में नहाने गए थे, जहां नहाते समय तीनों डूब गए। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस जवानों, पत्रकारों और कोंटा के जागरूक नागरिकों ने संयुक्त प्रयास कर एक कर्मचारी की डेड बॉडी नदी से निकाल ली गई। मृतक की पहचान सांई के रूप में हुई है। शेष दो कर्मचारियों की तलाश जारी है।

The post तीन बैंककर्मी नदी में डूबे, एक का शव बरामद appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/03/05/86170/feed/ 0 86170
सुकमा प्रेस क्लब के संजय सिंह अध्यक्ष, जगदीश माहेश्वरी उपाध्यक्ष मनोनीत https://statemediaservice.com/2026/03/01/86035/ https://statemediaservice.com/2026/03/01/86035/#respond Sun, 01 Mar 2026 14:35:16 +0000 https://statemediaservice.com/?p=86035 ०  पत्रकारों के हित में काम करने का लिया संकल्प सुकमा। जिले के पत्रकारों की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सुकमा जिला प्रेस…

The post सुकमा प्रेस क्लब के संजय सिंह अध्यक्ष, जगदीश माहेश्वरी उपाध्यक्ष मनोनीत appeared first on statemediaservice.com.

]]>
०  पत्रकारों के हित में काम करने का लिया संकल्प
सुकमा। जिले के पत्रकारों की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सुकमा जिला प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठन किया गया। कार्यकारिणी में वरिष्ठ एवं सक्रिय पत्रकारों को दायित्व सौंपे गए हैं, जिससे संगठन को सशक्त और प्रभावी नेतृत्व मिल सके। संघ के अध्यक्ष संजय (रिंटू) सिंह भदौरिया मनोनीत किए गए हैं। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में अमन सिंह भदौरिया एवं जगदीश माहेश्वरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव पद की जिम्मेदारी पवन शाहा को, सह सचिव के रूप में रफीक खान को तथा कोषाध्यक्ष के रूप में लीलाधर राठी को नियुक्त किया गया है। संगठन को अनुभवी मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु वरिष्ठ पत्रकार पीसा राजेंद्र, जोगराज जैन, आशीष दुबे एवं राजा राठौर को संरक्षक नामजद किया गया है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संघ को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इसके अतिरिक्त 13 पत्रकारों को कार्यसमिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, जो संगठन की गतिविधियों, कार्यक्रमों और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नवगठित संघ ने स्पष्ट किया है कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों की रक्षा और निष्पक्ष पत्रकारिता के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। साथ ही जिले में पत्रकारों के बीच समन्वय, संवाद और सहयोग की भावना को और मजबूत करने का संकल्प भी व्यक्त किया गया। जिले के पत्रकारों ने इस गठन को ऐतिहासिक बताते हुए उम्मीद जताई है कि सुकमा जिला पत्रकार संघ आने वाले समय में पत्रकार हितों की आवाज बुलंद करेगा और संगठनात्मक एकता का उदाहरण प्रस्तुत करेगा।कार्य समिति सदस्य डमरू राम, जयपाल सिंह, नवीन डांधडे, सुजीत वैदिक, राहुल राजपूत, समीर कीर्तन, ज्ञानेंद्र सिंह, अंकित चौहान, माड़वी पवन, राजकुमार श्रीवाने, गौरव सिंह राठौर, आदर्श शुक्ला, वरुण नायडू, मोहम्मद रफीक मनोनीत किए गए हैं।

The post सुकमा प्रेस क्लब के संजय सिंह अध्यक्ष, जगदीश माहेश्वरी उपाध्यक्ष मनोनीत appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/03/01/86035/feed/ 0 86035
जगरगुड़ा एजुकेशन सिटी देगी बस्तर के भविष्य को नई दिशा : भदौरिया https://statemediaservice.com/2026/02/26/85912/ https://statemediaservice.com/2026/02/26/85912/#respond Thu, 26 Feb 2026 10:09:51 +0000 https://statemediaservice.com/?p=85912   0 शिक्षा, शांति और रोजगार के रचे जाएंगे नए आयाम  सुकमा। छत्तीसगढ़ राज्य के बजट 2026-27 में सुकमा जिले के जगरगुड़ा को एजुकेशन सिटी के रूप में विकसित करने…

The post जगरगुड़ा एजुकेशन सिटी देगी बस्तर के भविष्य को नई दिशा : भदौरिया appeared first on statemediaservice.com.

]]>
 

0 शिक्षा, शांति और रोजगार के रचे जाएंगे नए आयाम 

सुकमा। छत्तीसगढ़ राज्य के बजट 2026-27 में सुकमा जिले के जगरगुड़ा को एजुकेशन सिटी के रूप में विकसित करने की घोषणा को ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए सांसद प्रतिनिधि अरुण सिंह भदौरिया ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप एवं बस्तर सांसद महेश कश्यप के प्रति आभार व्यक्त किया है।
श्री भदौरिया ने कहा है कि जगरगुड़ा जैसे दूरस्थ और पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एजुकेशन सिटी की स्थापना का निर्णय बस्तर अंचल के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा अपने ही जिले में उपलब्ध हो सकेगी, जिससे उन्हें बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। प्रस्तावित एजुकेशन सिटी के अंतर्गत विद्यालय, महाविद्यालय, तकनीकी संस्थान तथा कौशल विकास केंद्रों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगारोन्मुखी एवं व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।सांसद प्रतिनिधि अरुण सिंह भदौरिया ने कहा कि यह पहल न केवल शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी। शिक्षा संस्थानों की स्थापना से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी। श्री भदौरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार बस्तर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बजट में जगरगुड़ा को एजुकेशन हब के रूप में विकसित करने की घोषणा इस प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने प्रदेश सरकार एवं सभी जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय सुकमा जिले के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी कदम है, जो आने वाले वर्षों में शिक्षा, शांति और रोजगार के नए आयाम स्थापित करेगा।

The post जगरगुड़ा एजुकेशन सिटी देगी बस्तर के भविष्य को नई दिशा : भदौरिया appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/26/85912/feed/ 0 85912
जिला पंचायत सीईओ का औचक निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति पर विशेष फोकस https://statemediaservice.com/2026/02/19/85352/ https://statemediaservice.com/2026/02/19/85352/#respond Thu, 19 Feb 2026 07:15:56 +0000 https://statemediaservice.com/?p=85352 0 पारदर्शिता और परिणाम दोनों जरूरी : ठाकुर  कोंटा। जिला पंचायत सुकमा के सीईओ मुकुंद ठाकुर ने कोंटा जनपद पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था और योजनाओं की…

The post जिला पंचायत सीईओ का औचक निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति पर विशेष फोकस appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0 पारदर्शिता और परिणाम दोनों जरूरी : ठाकुर 

कोंटा। जिला पंचायत सुकमा के सीईओ मुकुंद ठाकुर ने कोंटा जनपद पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था और योजनाओं की जमीनी स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। सीईओ के अचानक दौरे से कार्यालय में हलचल तेज रही और सभी शाखाओं में दस्तावेज़ों व प्रगति रिपोर्ट की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान सीईओ श्री ठाकुर जनपद ने पंचायत की सभी शाखाओं में पहुंचकर योजनाओं और कार्यों का बारीकी से आकलन किया। कंप्यूटर कक्ष, रिकॉर्ड रूम, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम बिहान), स्वच्छ भारत मिशन, बैंक सखी, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा पेंशन शाखा सहित अन्य विभागों का अवलोकन किया गया। इस दौरान कार्यालय में साफ-सफाई, फर्नीचर व्यवस्था और रिकॉर्ड संधारण को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।सीईओ ने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, हितग्राहियों को मिल रहे लाभ और लंबित प्रकरणों की अद्यतन जानकारी मांगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप हर पात्र व्यक्ति तक योजना का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए। विशेष रूप से मनरेगा के भुगतान मामलों में उन्होंने नकद भुगतान की बजाय बैंक खातों के माध्यम से राशि अंतरण पर जोर दिया, ताकि लेन-देन में पारदर्शिता बनी रहे और वास्तविक हितग्राहियों को ही लाभ मिल सके। सीईओ ने कहा कि जिले की समन्वित टीम आवास, स्वच्छ भारत मिशन, बिहान और मनरेगा से जुड़े अधिकारी मैदान स्तर पर लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि लंबित भुगतान के मामलों को प्राथमिकता से निपटाया जा रहा है और अधिकांश राशि शीघ्र हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया जारी है। पलायन अथवा मृत्यु जैसे विशेष प्रकरणों में नियमानुसार ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के संदर्भ में उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने और अपात्र नामों को दावा आपत्ति के बाद सूची से अलग करने की प्रक्रिया जारी है। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण और स्वीकृतियों को गति देने के निर्देश दिए गए, ताकि सभी गांवों में स्वच्छता का लक्ष्य समय पर प्राप्त हो सके। बिहान, एनआरएलएम के माध्यम से महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त करने और बैंक सखी जैसी पहलों को मजबूती देने पर भी जोर दिया गया। सीईओ ने कहा कि कोंटा जनपद जिला प्रशासन की प्राथमिकता में शीर्ष पर है और कलेक्टर के मार्गदर्शन में लगातार भ्रमण, निगरानी और समीक्षा बैठकों के जरिए अधिकारियों और कर्मचारियों को सक्रिय रखा जा रहा है। कई ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, स्कूल, आंगनबाड़ी और पीडीएस भवन जैसे निर्माण कार्य प्रगति पर हैं, जिन्हें निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। निरीक्षण के अंत में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि अब केवल स्वीकृतियों पर नहीं, बल्कि जमीनी परिणाम और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर फोकस जरूरी है। योजनाओं की गति, पारदर्शिता और जवाबदेही इन्हीं तीन आधारों पर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को सीधा और ठोस लाभ मिले।

The post जिला पंचायत सीईओ का औचक निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति पर विशेष फोकस appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/19/85352/feed/ 0 85352
जिला सीईओ मुकुन्द कुमार ने किया कोंटा जनपद कार्यालय पर औचक निरीक्षण https://statemediaservice.com/2026/02/18/85304/ https://statemediaservice.com/2026/02/18/85304/#respond Wed, 18 Feb 2026 13:22:08 +0000 https://statemediaservice.com/?p=85304 ० हर शाखा में पहुंचे सीईओ, प्रगति रिपोर्ट पर मांगा जवाब सुकमा। जिला सीईओ मुकुन्द कुमार बुधवार को कोंटा विकासखंड में स्थित जनपद पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण…

The post जिला सीईओ मुकुन्द कुमार ने किया कोंटा जनपद कार्यालय पर औचक निरीक्षण appeared first on statemediaservice.com.

]]>
० हर शाखा में पहुंचे सीईओ, प्रगति रिपोर्ट पर मांगा जवाब

सुकमा। जिला सीईओ मुकुन्द कुमार बुधवार को कोंटा विकासखंड में स्थित जनपद पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में पहुँचकर संचालित योजनाओं की जमीनी स्थिति का गहन आकलन किया। कंप्यूटर कक्ष, रिकॉर्ड रूम, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), स्वच्छ भारत मिशन, बैंक सखी, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तथा पेंशन शाखा सहित अन्य विभागों का बारीकी से अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में पर्याप्त मात्रा में कुर्सी टेबल लगाने और साफ़-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

सीईओ मुकुन्द कुमार ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, हितग्राहियों को मिल रहे लाभ तथा लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी हितग्राहीमूलक कार्यों में तेजी लाई जाए और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुँचे।

The post जिला सीईओ मुकुन्द कुमार ने किया कोंटा जनपद कार्यालय पर औचक निरीक्षण appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/18/85304/feed/ 0 85304
मंच पर यशोगान, श्मशान पर भीड़: आखिर कौन दे रहा है ऐसी सोच को बढ़ावा : दीपिका शोरी https://statemediaservice.com/2026/02/18/85272/ https://statemediaservice.com/2026/02/18/85272/#respond Wed, 18 Feb 2026 08:09:04 +0000 https://statemediaservice.com/?p=85272 ०  यह सीधी चुनौती है बस्तर की शांति को- अधिवक्ता दीपिका शोरी के कड़े तेवर सुकमा। भूमकाल दिवस जैसे ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर पर कुख्यात नक्सली माड़वी हिड़मा के यशोगान…

The post मंच पर यशोगान, श्मशान पर भीड़: आखिर कौन दे रहा है ऐसी सोच को बढ़ावा : दीपिका शोरी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
०  यह सीधी चुनौती है बस्तर की शांति को- अधिवक्ता दीपिका शोरी के कड़े तेवर
सुकमा। भूमकाल दिवस जैसे ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर पर कुख्यात नक्सली माड़वी हिड़मा के यशोगान वाले गीत बजाकर युवाओं से नृत्य करवाने और पूर्वती के श्मशान घाट में हिड़मा तथा उसकी पत्नी राजे के चिता स्थल पर 80–100 बाहरी लोगों के जमावड़े की घटना पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य अधिवक्ता दीपिका शोरी ने बेहद आक्रामक प्रतिक्रिया दी है। अधिवक्ता दीपिका शोरी ने कहा है कि यह केवल एक कार्यक्रम की गलती नहीं है। यह बस्तर की शांति और सामाजिक चेतना को खुली चुनौती है।उन्होंने कहा है कि भूमकाल दिवस बस्तर की अस्मिता का प्रतीक है। दीपिका शोरी ने बेहद तल्ख लहजे में कहा कि भूमकाल दिवस बस्तर की अस्मिता का प्रतीक है। यह दिन हमारे पूर्वजों के स्वाभिमान, संघर्ष और बलिदान की स्मृति का दिन है। ऐसे आयोजन के मंच पर हिंसा और खून-खराबे से जुड़े व्यक्ति का महिमामंडन करना शहीदों का अपमान है। हमारे हीरो स्वतंत्रता सेनानी हैं न कि कुख्यात नक्सली हिड़मा। एक तरफ सार्वजनिक मंच पर गीत बजते हैं, युवा नाचते हैं, और दूसरी तरफ उसी व्यक्ति के चिता स्थल पर 80 से 100 बाहरी लोग एकत्र होकर श्रद्धांजलि, पूजा-अर्चना और क्रियाकर्म करते हैं। क्या यह महज संयोग है? या बस्तर को फिर से वैचारिक रूप से भड़काने की सुनियोजित कोशिश?” उन्होंने सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि बस्तर को बारूद के अंधेरे से निकालने में वर्षों लगे हैं। अब जब विकास और विश्वास की राह बन रही है, तब हिंसा के प्रतीकों को “हीरो” की तरह प्रस्तुत करना युवाओं को भ्रमित करने की खतरनाक साजिश हो सकती है। दीपिका शोरी ने स्पष्ट किया कि युवाओं के आदर्श भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, सुभाषचंद्र बोस और भीमराव अंबेडकर जैसे राष्ट्रनिर्माता हैं, न कि वे लोग जिनका नाम निर्दोषों के खून से जुड़ा रहा है। उन्होंने आयोजकों पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि यदि यह अज्ञानता है तो गंभीर लापरवाही भी है, और यदि यह जानबूझकर किया गया है तो यह वैचारिक अपराध है। पूर्वती की घटना पर उन्होंने कहा कि संवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बाहरी लोगों का इतना बड़ा जमावड़ा सुरक्षा एजेंसियों के लिए चेतावनी है। यदि किसी प्रकार का नेटवर्क सक्रिय है, तो उसे उजागर करना जरूरी है। बस्तर को प्रयोगशाला बनाने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। दीपिका शोरी ने घोषणा की कि वह इस पूरे मामले को छत्तीसगढ़ गृह विभाग के समक्ष उठाकर उच्च स्तरीय जांच की औपचारिक मांग करेंगी। उन्होंने दो टूक कहा- “मैं इसका पुरजोर विरोध करती हूं। बस्तर को फिर से अशांत करने की किसी भी कोशिश का हर स्तर पर प्रतिरोध किया जाएगा। जो लोग हिंसा के प्रतीकों को पुनर्जीवित करना चाहते हैं, उन्हें स्पष्ट संदेश है कि बस्तर अब चुप नहीं बैठेगा।

The post मंच पर यशोगान, श्मशान पर भीड़: आखिर कौन दे रहा है ऐसी सोच को बढ़ावा : दीपिका शोरी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/18/85272/feed/ 0 85272
22 नक्सलियों ने किया सरेंडर, हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटे – पुलिस ने कहा, माओवादी संगठन अब कमजोर https://statemediaservice.com/2026/02/17/85205/ https://statemediaservice.com/2026/02/17/85205/#respond Tue, 17 Feb 2026 07:33:33 +0000 https://statemediaservice.com/?p=85205 सुकमा। जिले में 22 नक्सलियों ने सामूहिक रूप से सरेंडर कर दिया। ये सभी नक्सली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में शामिल होने और सरकार के साथ मिलकर विकास…

The post 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर, हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटे – पुलिस ने कहा, माओवादी संगठन अब कमजोर appeared first on statemediaservice.com.

]]>


सुकमा।
जिले में 22 नक्सलियों ने सामूहिक रूप से सरेंडर कर दिया। ये सभी नक्सली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में शामिल होने और सरकार के साथ मिलकर विकास कार्यों में योगदान देने की इच्छा जताई है। नक्सल उन्मूलन नीति और ‘पूना मारगेम पुनर्वास से पुनर्जीवन’ अभियान से प्रभावित होकर इन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों के नाम और पद

गोंचे हुंगा – जीआरडी मिलिशिया कमांडर
मड़कम बंडी – आरपीसी मिलिशिया सदस्य
माड़वी हांडा – आरपीसी मिलिशिया सदस्य
मड़कम नंदा – आरपीसी मिलिशिया सदस्य
मड़कम रामा – आरपीसी मिलिशिया सदस्य
मड़कम सोमड़ा – आरपीसी मिलिशिया सदस्य
मिडियाम आयता – आरपीसी जंगल कमेटी अध्यक्ष
मड़कम चैतू – आरपीसी मिलिशिया सदस्य
माड़वी हूंगा – आरपीसी मिलिशिया सदस्य
लक्ष्मी मुचाकी – केएएमएस सदस्या
गोंचे उर्फ मड़कम हुंगा – आरपीसी मिलिशिया सदस्य
माड़वी दूला – आरपीसी मिलिशिया सदस्य
कुंजाम केसा – आरपीसी कृषि कमेटी अध्यक्ष
वेको विज्जा – पंचायत मिलिशिया सदस्य
वेको हड़मा – पंचायत मिलिशिया सदस्य
मुचाकी सुक्का – जनताना सरकार उपाध्यक्ष
माड़वी जोगा – आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य
मड़कम पांडू – आरपीसी डीएकेएमएस उपाध्यक्ष
नुप्पो देवा – आरपीसी मिलिशिया सदस्य
भोगाम दसरू उर्फ सोना – आरपीसी मिलिशिया सदस्य
सलवम लखमा – आरपीसी मिलिशिया सदस्य
जगत उर्फ मुचाकी भीमा – आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य

पुलिस का दावा
सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि जिले में लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों, नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना, सुदृढ़ सड़क संपर्क और विकास कार्यों की बढ़ती पहुंच के कारण माओवादी संगठन का प्रभाव तेजी से कमजोर पड़ रहा है। इसी का नतीजा है कि नक्सली अब हिंसा का रास्ता छोड़कर पुनर्वास नीति पर भरोसा जता रहे हैं। एसपी ने कहा, “नक्सल संगठन अब काफी कमजोर हो चुका है। ये 22 नक्सली हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौट आए हैं। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत लाभ दिया जाएगा, जिसमें आर्थिक सहायता, रोजगार, शिक्षा और परिवार की सुरक्षा शामिल है।

The post 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर, हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटे – पुलिस ने कहा, माओवादी संगठन अब कमजोर appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/17/85205/feed/ 0 85205
नक्सलीयों के सहारे कन्वर्जन का खेल? https://statemediaservice.com/2026/02/16/85110/ https://statemediaservice.com/2026/02/16/85110/#respond Mon, 16 Feb 2026 09:45:18 +0000 https://statemediaservice.com/?p=85110 0 मतांतरण के लिए नक्सलियों को विदेश से फंडिंग की भी चर्चा  (अर्जुन झा) जगदलपुर। क्या नक्सली बस्तर समेत पड़ोसी राज्यों के आदिवासी बाहुल्य इलाकों में धर्मांतरण गतिविधियों को बढ़ावा…

The post नक्सलीयों के सहारे कन्वर्जन का खेल? appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0 मतांतरण के लिए नक्सलियों को विदेश से फंडिंग की भी चर्चा 
(अर्जुन झा) जगदलपुर। क्या नक्सली बस्तर समेत पड़ोसी राज्यों के आदिवासी बाहुल्य इलाकों में धर्मांतरण गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं? क्या नक्सलियों के संरक्षण में धर्मांतरण का खेल चल रहा है? क्या इसके लिए मिशनरी या विदेशी संस्थाओं से नक्सली संगठनों को फंडिंग हो रही है? ये सवाल कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा की मौत के बाद उसकी कब्र पर दीनकर्म करने के लिए बाहरी लोगों की भीड़ उमड़ने के बाद उठ रहे हैं।
सुकमा जिले के ग्राम पूवर्ती निवासी कुख्यात नक्सली हिड़मा और उसकी पत्नी राजे को मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया था। वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों के शवों का अंतिम संस्कार ग्राम पूवर्ती के श्मशान घाट में किया गया था। दो दिन पहले आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के करीब 80 लोग हिड़मा दंपत्ति के अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे थे। ये लोग वहां तथाकथित दीनकर्म कर रहे थे। ग्रामीणों के विरोध और शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इन सभी बाहरी सभी लोगों को सुकमा जिला मुख्यालय ले जाकर पूछताछ की गई और सुबह उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या हिड़मा अपना धर्म छोड़ कर मिशनरी के साथ हो लिया था, क्या उसने ईसाई धर्म अपना लिया था? हिड़मा के समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया में डाली गई कई रील्स, पोस्ट और गीत भी इस बात की तस्दीक करते प्रतीत हो रहे हैं। हिड़मा के समर्थक ऐसे बताते और प्रचार करते आ रहे हैं कि जैसे वह अपने समाज में मसीही बनकर मसीहा का कार्य कर रहा था। अभी हाल में ही सर्व आदिवास समाज के एक कार्यक्रम में हिड़मा को मसीहा बताने वाला एक गीत चर्चा में रहा, जिसकी भी पुलिस अधीक्षक स्तर पर जांच हुई और फिर मामला रफा दफा कर दिया गया। पूवर्ती अंचल के कई ग्रामीणों का कहना है कि कथित दीनकर्म करने आए आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के लोग धर्म विशेष से जुड़े हुए थे। नक्सलियों के मसीही धर्म के प्रति लगाव और हिंदुत्व के प्रति नफरत का एक उदाहरण यह भी है कि सुदूर बस्तर के जंगलों में नक्सलियों द्वारा आज तक कभी किसी चर्च को निशाना नहीं बनाया गया है। जबकि वहीं बारसूर की पहाड़ी पर स्थित भगवान गणेश की अति प्राचीन शिवलिंगों और दुर्गाजी की प्रतिमाओं को खंडित करने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जबकि भगवान भोलेनाथ और आदिशक्ति मां दुर्गा आदिवासियों के आराध्य हैं।हालांकि नगा बटालियन जब सुकमा जिले में पदस्थ थी तो उनके कैंप में चर्च स्थापित हुए थे, जिसकी शिकायत तत्कालीन डीजीपी विश्वरंजन से की गई थी।कुछ माह बाद ही नगा बटालियन की वापसी बस्तर से हो गई। अब अगर नक्सली लीडरों के माध्यम से अगर कन्वर्जन की खबर आ रही है तो यह गंभीर विषय है क्योंकि इससे आदिवासी की संस्कृति बदलने का कृत्य इन नक्सली लीडरों द्वारा किया जा रहा है।

The post नक्सलीयों के सहारे कन्वर्जन का खेल? appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/16/85110/feed/ 0 85110
दो नव चयनित सचिवों को मिला नियुक्ति पत्र https://statemediaservice.com/2026/02/13/84904/ https://statemediaservice.com/2026/02/13/84904/#respond Fri, 13 Feb 2026 13:19:17 +0000 https://statemediaservice.com/?p=84904 0  कलेक्टर, जिपं सीईओ ने दी शुभकामनाएं  सुकमा। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर कक्ष में एक कार्यक्रम में कलेक्टर अमित कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर ने सचिव पद पर…

The post दो नव चयनित सचिवों को मिला नियुक्ति पत्र appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0  कलेक्टर, जिपं सीईओ ने दी शुभकामनाएं 
सुकमा। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर कक्ष में एक कार्यक्रम में कलेक्टर अमित कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर ने सचिव पद पर चयनित दो अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत पुजारीपाली निवासी अंकित कुमार मांझी तथा सुकमा विकासखंड अंतर्गत रामाराम निवासी मुचाकी अनिल कुमार शामिल हैं। दोनों अभ्यर्थियों का चयन अनुसूचित जनजाति वर्ग से कोंटा विकासखंड के नियद नेल्लानार क्षेत्र में पदस्थापना हेतु किया गया है। नियुक्ति से पूर्व सभी आवश्यक नियमों एवं शर्तों की पूर्ति के उपरांत आज औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र जारी किए गए। इस अवसर पर कलेक्टर अमित कुमार ने दोनों नवचयनित सचिवों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ करें तथा क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।उल्लेखनीय है कि पूर्व में सचिव भर्ती के लिए सुकमा जिले में विज्ञापन जारी किया गया था। जिसके क्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा त्वरित एवं पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए भर्ती प्रक्रिया को नियत समय में सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इस नियुक्ति से नियद नेल्लानार क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों को गति मिलने के साथ ही ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

The post दो नव चयनित सचिवों को मिला नियुक्ति पत्र appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/13/84904/feed/ 0 84904