सरगुजा Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/state/chhattisgarh/sarguja/ सत्य पर प्रकाश Fri, 20 Feb 2026 08:16:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://statemediaservice.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-new-logo-2021-32x32.jpg सरगुजा Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/state/chhattisgarh/sarguja/ 32 32 214855051 बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही दर्दनाक सड़क हादसा, एक छात्र की मौत https://statemediaservice.com/2026/02/20/85469/ https://statemediaservice.com/2026/02/20/85469/#respond Fri, 20 Feb 2026 08:16:20 +0000 https://statemediaservice.com/?p=85469 सरगुजा। जिले में 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। परीक्षा देने जा रहे दो छात्र NH-43 मार्ग पर बाइक से जा रहे थे, तभी…

The post बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही दर्दनाक सड़क हादसा, एक छात्र की मौत appeared first on statemediaservice.com.

]]>

सरगुजा। जिले में 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। परीक्षा देने जा रहे दो छात्र NH-43 मार्ग पर बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, बेलकोटा निवासी निष्क एक्का और झेराडीह निवासी अनिकेश तिवारी 12वीं बोर्ड परीक्षा देने परीक्षा केंद्र जा रहे थे। बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत शांतिपारा–कुनकुरी मुख्य मार्ग पर उनकी बाइक सड़क किनारे पड़ी गिट्टी में फिसल गई। तेज रफ्तार के कारण बाइक लगभग 20 मीटर तक घिसटती चली गई। दुर्घटना में निष्क एक्का की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिकेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया। सूचना मिलते ही बतौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गौरतलब है कि प्रदेश में 12वीं बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक और 10वीं बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा के पहले ही दिन हुए इस हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

The post बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही दर्दनाक सड़क हादसा, एक छात्र की मौत appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/20/85469/feed/ 0 85469
मैनपाट महोत्सव से सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता को मिलेगी व्यापक पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय https://statemediaservice.com/2026/02/13/84945/ https://statemediaservice.com/2026/02/13/84945/#respond Fri, 13 Feb 2026 15:40:43 +0000 https://statemediaservice.com/?p=84945 0 मुख्यमंत्री साय ने तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का किया शुभारंभ 0 मैनपाट में पर्यटन के विकास हेतु 1 करोड़ तथा सीतापुर में सर्व सुविधायुक्त बस स्टैंड के निर्माण हेतु…

The post मैनपाट महोत्सव से सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता को मिलेगी व्यापक पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय appeared first on statemediaservice.com.

]]>

0 मुख्यमंत्री साय ने तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का किया शुभारंभ

0 मैनपाट में पर्यटन के विकास हेतु 1 करोड़ तथा सीतापुर में सर्व सुविधायुक्त बस स्टैंड के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने की घोषणा

0 सरगुजा जिले को 523 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की मिली सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सरगुजा जिले के मैनपाट में आयोजित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ किया। समारोह में उन्होंने सभी को मैनपाट महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान मैनपाट में पर्यटन के विकास हेतु 1 करोड़ रुपए तथा सीतापुर में सर्व सुविधायुक्त बस स्टैंड के निर्माण हेतु घोषणा भी की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले में 523 करोड़ 20 लाख 53 हजार रूपए की राशि के 109 विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरगुजा की संस्कृति, अस्मिता को दिखाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है यह समारोह। इस महोत्सव से यहां की संस्कृति से देश-दुनिया परिचित होंगे। बाहर से आने वाले एवं स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिलेगा और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है। उनके विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम लोग विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लिए हैं। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से ज्यादा माताओं-बहनों के खाते में एक हजार हर महीने आता है, 15 हजार करोड़ से ज्यादा रुपए उनके खाते में जा चुका है। आप लोगों ने देखा है कि 2 साल में यशस्वी प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री के आशीर्वाद के कारण उनके दृढ़ ईच्छा शक्ति के कारण यह क्षेत्र नक्सवाद से मुक्त हो रहा है। मैं अपने प्रदेश के जवानों के साहस को नमन करता हूं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का तिब्बती बंधुओं द्वारा तिब्बती संस्कृति पर आधारित “ताशी शोपा“ नृत्य के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक सामग्रियों का वितरण किया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में निरंतर विकास हो रहा है। राज्य सरकार पर्यटन स्थलों के समग्र विकास, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण और नई संभावनाओं के सृजन की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मैनपाट जैसे प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण स्थल पर पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही से स्थानीय युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

विधायक राम कुमार टोप्पो ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन केवल एक उत्सव का शुभारंभ नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और प्रकृति के प्रति प्रेम का महोत्सव है। मैनपाट महोत्सव जन-गौरव का उत्सव है, जहां प्रकृति ने स्वयं इस धरती को अद्भुत सौंदर्य से सजाया है। विधायक प्रबोध मिंज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैनपाट महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर आज क्षेत्र के विकास हेतु 500 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिली है। इन कार्यों से मैनपाट में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

सरगुजा जिले को 523 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की मिली सौगात

मैनपाट महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले में विकास को नई गति देते हुए कुल 523 करोड़ 20 लाख 53 हजार रुपए 109 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 429 करोड़ 11 लाख 40 हजार रुपए की लागत के 81 कार्यों का भूमिपूजन एवं 94 करोड़ 09 लाख 13 हजार रुपए की लागत के 28 कार्यों का लोकार्पण किया गया।

The post मैनपाट महोत्सव से सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता को मिलेगी व्यापक पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/13/84945/feed/ 0 84945
सरगुजा का अब तेजी से हो रहा विकास – उप मुख्यमंत्री अरुण साव https://statemediaservice.com/2025/12/08/79631/ https://statemediaservice.com/2025/12/08/79631/#respond Mon, 08 Dec 2025 13:47:13 +0000 https://statemediaservice.com/?p=79631 ० उप मुख्यमंत्री ने 82.24 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में 82 करोड़ 23 लाख 71 हजार रुपए…

The post सरगुजा का अब तेजी से हो रहा विकास – उप मुख्यमंत्री अरुण साव appeared first on statemediaservice.com.

]]>
० उप मुख्यमंत्री ने 82.24 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में 82 करोड़ 23 लाख 71 हजार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने शहर के स्वच्छता पार्क में 50 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित अटल परिसर के लोकार्पण के साथ ही लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन भी किया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल भी लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरगुजा तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। केवल 23 महीनों में ही अम्बिकापुर शहर के विकास के लिए 209 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा सरगुजा संभाग में सड़कों के कायाकल्प के लिए 1737 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विष्णु के सुशासन में प्रदेश सरकार तेजी से विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि आज लोकार्पित और भूमिपूजन किए गए कार्यों से सरगुजा में न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि पर्यटन, कृषि और स्थानीय व्यापार को नई दिशा मिलेगी। महापौर मंजूषा भगत ने अपने संबोधन में कहा कि शहर के विकास के लिए स्वीकृत बड़े कार्यों से अम्बिकापुर का तेजी से विकास होगा और जन सुविधाएं बढ़ेंगी। उन्होंने स्वीकृत सभी कार्यों के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति शहरवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।

विधायक प्रबोध मिंज और रामकुमार टोप्पो, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, जिला पंचायत की अध्यक्ष निरूपा सिंह, कलेक्टर विलास भोसकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल और नगर निगम के कमिश्नर डी.एन. कश्यप सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

लोक निर्माण विभाग के 27.95 करोड़ के 6 सड़कों का भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री साव ने लोक निर्माण विभाग द्वारा कुल 27 करोड़ 94 लाख 86 हजार रुपए की लागत से बनाए जाने वाले छह सड़कों का भूमिपूजन किया। इनमें फरसाबहार–धरमपुर मार्ग, लंबाई 4 किमी, लागत 602.58 लाख, बतौली–शांतिकुंज मार्ग, लंबाई 3 किमी, लागत 344.16 लाख, फरसाबहार–जनरलगो सड़क, लंबाई 3.50 किमी, लागत 373.58 लाख, डूमरपाखना–पेण्डरमारी रोड, लंबाई एक किमी, लागत 260.56 लाख, कटकोना शिवान रोड, लंबाई 4.20 किमी, लागत 504.05 लाख तथा पोईबोहरा–गुढ़उपूरीगुड़ा–बुढ़ा गांव मार्ग, लंबाई 5 किमी, लागत 709.93 लाख शामिल हैं। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन बेहतर होगा, व्यापारिक गतिविधियों को सुगमता मिलेगी और ग्रामीण संपर्क मार्ग मजबूत होंगे।

नगर निगम क्षेत्र में 33.79 करोड़ के कार्यों की सौगात

श्री साव ने अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत 33 करोड़ 78 लाख 75 हजार रुपए की लागत के छह शहरी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल परिसर के लोकार्पण के साथ ही 11 करोड़ 59 लाख रुपए के माँ महामाया कॉरिडोर निर्माण तथा दो करोड़ 39 लाख रुपए लागत के पुष्प वाटिका, सरगवा पार्क तथा पेयजल पाइप लाइन विस्तार कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने दो करोड़ 76 लाख रुपए के दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन, 11 करोड़ 18 लाख रुपए के नालंदा परिसर तथा पांच करोड़ 35 लाख रुपए लागत के स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के कार्यों के लिए भी भूमिपूजन किया। इन परियोजनाओं से शहर के सौंदर्यीकरण, नागरिक सुविधाएं, स्वच्छता और सामुदायिक ढांचा मज़बूत होगा।

32 करोड़ से अधिक की नल जल योजनाओं से हर घर पहुंचेगा शुद्ध जल

उप मुख्यमंत्री साव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत भिट्टीकला, कंचनपुर, नवानगर, देवीटिकरी, तेंदुटिकरा, बकनाकला, बरगीडीह, चिरगा, गंगापुर, करांकी, दर्रीटोला, बतौली, नवडीहा, दोरना, तेंदूडांड, कुनकुरी, कछारडीह, डूमरभावना, लैगू एवं चैनपुर में कुल 32 करोड़ नौ लाख रुपए की नल-जल योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इन योजनाओं से हर घर में नल से शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

The post सरगुजा का अब तेजी से हो रहा विकास – उप मुख्यमंत्री अरुण साव appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/12/08/79631/feed/ 0 79631
9वीं कक्षा की छात्रा ने किया आत्महत्या, परीक्षा परिणाम बना कारण https://statemediaservice.com/2025/03/23/58600/ https://statemediaservice.com/2025/03/23/58600/#respond Sun, 23 Mar 2025 11:58:50 +0000 https://statemediaservice.com/?p=58600 सरगुजा। जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र के पटपरिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 9वीं कक्षा की छात्रा ने मानसिक तनाव के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या…

The post 9वीं कक्षा की छात्रा ने किया आत्महत्या, परीक्षा परिणाम बना कारण appeared first on statemediaservice.com.

]]>

सरगुजा। जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र के पटपरिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 9वीं कक्षा की छात्रा ने मानसिक तनाव के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक, मृतका शहर के प्रतिष्ठित कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई कर रही थी और हिंदी विषय में सप्लीमेंट्री आने से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान थी। बताया जा रहा है कि परीक्षा परिणाम के बाद वह इस कदर परेशान हो गई थी कि उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, जबकि इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है।

The post 9वीं कक्षा की छात्रा ने किया आत्महत्या, परीक्षा परिणाम बना कारण appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/03/23/58600/feed/ 0 58600
तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत https://statemediaservice.com/2025/03/18/58347/ https://statemediaservice.com/2025/03/18/58347/#respond Tue, 18 Mar 2025 13:11:38 +0000 https://statemediaservice.com/?p=58347 सरगुजा। जिले में एक और भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक दुर्घटना में…

The post तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत appeared first on statemediaservice.com.

]]>
सरगुजा। जिले में एक और भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक और 15 वर्षीय नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा नेशनल हाइवे 130 पर ग्राम दावा के ओवर ब्रिज पर हुआ, जो उदयपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

घटना के समय बाइक पर दोनों युवक सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसा देख राहगीरों के होश उड़ गए। दुर्घटना के बाद हाइवा का चालक मौके से फरार हो गया, जिससे पुलिस के लिए चालक की पहचान और गिरफ्तारी करना चुनौती बन गई है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने फरार चालक की तलाश में जुटते हुए उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।

The post तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/03/18/58347/feed/ 0 58347
शादी के नाम पर ठगी और अपहरण का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार https://statemediaservice.com/2025/01/23/54832/ https://statemediaservice.com/2025/01/23/54832/#respond Thu, 23 Jan 2025 08:30:06 +0000 https://statemediaservice.com/?p=54832 सरगुजा। अंबिकापुर में पुलिस ने दो युवकों के अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला शादी के नाम पर ठगी और अपहरण की फिल्मी…

The post शादी के नाम पर ठगी और अपहरण का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
सरगुजा। अंबिकापुर में पुलिस ने दो युवकों के अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला शादी के नाम पर ठगी और अपहरण की फिल्मी कहानी जैसा है। एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि 20 जनवरी 2025 को दरिमा थाने में इंदर शाह मरावी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा दिनेश मरावी और उसका दोस्त काबिल अंसारी घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।

अपहरण की घटना

जांच में खुलासा हुआ कि दिनेश ने अपनी पत्नी को बताया था कि कुछ लोग उन्हें जबरन ट्रेन में बैठाकर ले जा रहे हैं। आरोपियों ने इंदर शाह से फोनपे के जरिए 25,000 रुपये की मांग की थी, जिसे उन्होंने तुरंत ट्रांसफर कर दिया। पुलिस ने तकनीकी सहायता से आरोपियों का लोकेशन ट्रेस किया और उन्हें मध्यप्रदेश के सागर से गिरफ्तार कर लिया।

ठगी की कहानी

पूछताछ में सामने आया कि काबिल अंसारी ने शादी के लिए दुल्हन दिलाने का सौदा किया था। इस सौदे के तहत आरोपियों ने कुल 1.45 लाख रुपये का भुगतान किया। लड़की देखने और शादी की सहमति बनने के बाद, जब सभी ट्रेन से रवाना होने वाले थे, तब लड़कियां स्टेशन से फरार हो गईं।

बदला लेने की साजिश

लड़कियों के भाग जाने के बाद आरोपियों ने अपनी रकम वापस मांगनी शुरू की। जब दिनेश और काबिल ने पैसे लौटाने में असमर्थता जताई, तो आरोपियों ने उन्हें मारपीट कर सागर ले जाने का फैसला किया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सागर पहुंचकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया और अपहृत युवकों को सुरक्षित बचा लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दमोह निवासी शाहिद खान, राशिद खान, रामनरेश तिवारी, और सागर निवासी सोनू राय, राहुल जैन, तथा मुकेश दुबे शामिल हैं। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पूरी कर ली है और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

The post शादी के नाम पर ठगी और अपहरण का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/01/23/54832/feed/ 0 54832
उत्तर प्रदेश की शराब खपाने वाले युवक को आबकारी विभाग ने दबोचा https://statemediaservice.com/2025/01/18/54475/ https://statemediaservice.com/2025/01/18/54475/#respond Sat, 18 Jan 2025 11:29:42 +0000 https://statemediaservice.com/?p=54475 सरगुजा। अंबिकापुर शहर में दूसरे राज्य की अवैध शराब खपाने का मामला उजागर हुआ है। आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुधीर पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर…

The post उत्तर प्रदेश की शराब खपाने वाले युवक को आबकारी विभाग ने दबोचा appeared first on statemediaservice.com.

]]>
सरगुजा। अंबिकापुर शहर में दूसरे राज्य की अवैध शराब खपाने का मामला उजागर हुआ है। आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुधीर पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर उत्तर प्रदेश से अंग्रेजी शराब लाकर अंबिकापुर में बेचने का आरोप है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
जिला आबकारी अधिकारी लक्ष्मीकांत गायकवाड़ ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि सुधीर पांडेय नाम का युवक लंबे समय से अवैध रूप से उत्तर प्रदेश की अंग्रेजी शराब अंबिकापुर में बेच रहा है। इस सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त
आरोपी के पास से विभिन्न ब्रांड की 16.24 बल्क लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। यह शराब उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ लाकर अवैध रूप से खपाई जा रही थी। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आबकारी विभाग ने इस कार्रवाई को अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता माना है।

 

The post उत्तर प्रदेश की शराब खपाने वाले युवक को आबकारी विभाग ने दबोचा appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/01/18/54475/feed/ 0 54475
सरगुजा पुलिस ने महादेव सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, मुख्य सरगना सुधीर गुप्ता गिरफ्तार https://statemediaservice.com/2025/01/15/54191/ https://statemediaservice.com/2025/01/15/54191/#respond Wed, 15 Jan 2025 08:33:47 +0000 https://statemediaservice.com/?p=54191 सरगुजा। सरगुजा जिले में पुलिस ने एक बड़े सट्टा रैकेट का पर्दाफाश करते हुए इसके मुख्य सरगना सुधीर गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह रैकेट महादेव सट्टा…

The post सरगुजा पुलिस ने महादेव सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, मुख्य सरगना सुधीर गुप्ता गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
सरगुजा। सरगुजा जिले में पुलिस ने एक बड़े सट्टा रैकेट का पर्दाफाश करते हुए इसके मुख्य सरगना सुधीर गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह रैकेट महादेव सट्टा एप के जरिए संचालित हो रहा था, और इसमें सैकड़ों फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया था। अब तक पुलिस ने करीब सौ करोड़ से अधिक के लेन-देन का खुलासा किया है।

सट्टे का संचालन फर्जी खातों से

पुलिस को सूचना मिली थी कि सट्टे का संचालन सरगुजा के एक कमरे से किया जा रहा है। जब पुलिस ने छापेमारी की, तो चार सटोरियों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन मुख्य आरोपी सुधीर गुप्ता मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मौके से कई महत्वपूर्ण सामान बरामद किए, जिनमें बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, क्यूआर कोड, नगद राशि और हवाला के पैसों में उपयोग किए गए नोट शामिल थे।

एसपी के निर्देश पर विशेष टीम ने की कार्रवाई

एसपी के निर्देश पर सीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने सुधीर गुप्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी फर्जी दस्तावेजों के जरिए विभिन्न बैंकों में खाते खोलते थे और यूपीआई सेवाओं जैसे फोन पे, पेटीएम और गूगल पे के माध्यम से सट्टे का लेन-देन करते थे।

जबरदस्त बरामदगी

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों से 73 मोबाइल, 234 एटीएम कार्ड, 78 चेकबुक, 81 पासबुक, 77 सिम कार्ड, 8 बार कोड स्कैनर, 13 आधार कार्ड की छायाप्रति, 4 पैन कार्ड की छायाप्रति और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री जब्त की। इसके अलावा, 154,100 रुपये की नगद राशि भी जब्त की गई। इन सामानों की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने अर्जुन गुप्ता नामक एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया, जो फर्जी बैंक खातों के जरिए रैकेट चला रहा था। पुलिस का कहना है कि इस सट्टा रैकेट का नेटवर्क काफी बड़ा हो सकता है, और इसके और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

The post सरगुजा पुलिस ने महादेव सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, मुख्य सरगना सुधीर गुप्ता गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/01/15/54191/feed/ 0 54191
दुष्कर्म पीड़िता ने 1 करोड़ में केस खत्म करने की मांग, 61 लाख में सौदा तय, पुलिस ने की गिरफ्तारी https://statemediaservice.com/2024/12/27/52827/ https://statemediaservice.com/2024/12/27/52827/#respond Fri, 27 Dec 2024 08:17:30 +0000 https://statemediaservice.com/?p=52827 सरगुजा। जिले में पुलिस ने एक दुष्कर्म पीड़िता को दुष्कर्म के आरोपी से लाखों रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है। चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि…

The post दुष्कर्म पीड़िता ने 1 करोड़ में केस खत्म करने की मांग, 61 लाख में सौदा तय, पुलिस ने की गिरफ्तारी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
सरगुजा। जिले में पुलिस ने एक दुष्कर्म पीड़िता को दुष्कर्म के आरोपी से लाखों रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है। चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि आरोपी विनोद केडिया के खिलाफ दुष्कर्म केस को जल्द खत्म करने के लिए पीड़िता ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी से 1 करोड़ रुपये का सौदा किया था।

यह मामला तब सामने आया जब पिछले महीने दुष्कर्म पीड़िता ने सरगुजा के कमलेश्वरपुर थाने में रायपुर के कपड़ा व्यापारी विनोद केडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि व्यापारी ने उसे मैनपाट रिजॉर्ट पर घुमाने के बहाने दुष्कर्म किया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी, लेकिन मामला नया मोड़ तब लिया जब आरोपी विनोद केडिया के जीजा सुभाष अग्रवाल ने पुलिस में दुष्कर्म पीड़िता के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई।

सुभाष अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म पीड़िता के दोस्त संतोष विश्वकर्मा ने उनसे संपर्क कर 1 करोड़ रुपये की मांग की थी और सौदा 61 लाख में तय किया गया। इसमें से 21 लाख रुपये की टोकन मनी की मांग की गई थी। संतोष विश्वकर्मा ने यह भी आश्वासन दिया था कि पैसे मिलने के बाद दुष्कर्म पीड़िता आरोपी के पक्ष में गवाही देगी, जिससे विनोद केडिया पर चल रहा रेप केस खत्म हो जाएगा।

सुभाष अग्रवाल की शिकायत के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। जानकारी मिली कि पहले चरण में 5 लाख रुपये अंबिकापुर कोर्ट के पास दुष्कर्म पीड़िता के दोस्त को दे दिए गए थे। इसके बाद, दूसरी किस्त के लिए उन्हें 25 दिसंबर को अनन्या होटल के पास बुलाया गया था। पुलिस ने योजना बनाकर दुष्कर्म पीड़िता और उसके दोस्तों को पैसे लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

इस मामले में पुलिस ने 10 लाख रुपये, एक कार, एक स्कूटी और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दुष्कर्म पीड़िता के अलावा सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर निवासी संतोष विश्वकर्मा, मनेन्द्रगढ़ के वार्ड 04 निवासी कमलेश देवांगन, और मनेन्द्रगढ़ के महोरपारा निवासी घनश्याम विश्वकर्मा शामिल हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने मामले की जांच पूरी होने तक आरोपियों से सख्त कार्रवाई की बात की है।

The post दुष्कर्म पीड़िता ने 1 करोड़ में केस खत्म करने की मांग, 61 लाख में सौदा तय, पुलिस ने की गिरफ्तारी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2024/12/27/52827/feed/ 0 52827
शिक्षक के स्कूल के सामने पत्नी और बेटी ने की आत्महत्या, क्षेत्र में फैली दहशत https://statemediaservice.com/2024/12/06/51305/ https://statemediaservice.com/2024/12/06/51305/#respond Fri, 06 Dec 2024 07:07:20 +0000 https://statemediaservice.com/?p=51305 सरगुजा। जिले के कुन्नी क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। शुक्रवार को कुन्नी शासकीय माध्यमिक शाला के पास एक शिक्षक की पत्नी और सात वर्षीय पुत्री की फांसी…

The post शिक्षक के स्कूल के सामने पत्नी और बेटी ने की आत्महत्या, क्षेत्र में फैली दहशत appeared first on statemediaservice.com.

]]>
सरगुजा। जिले के कुन्नी क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। शुक्रवार को कुन्नी शासकीय माध्यमिक शाला के पास एक शिक्षक की पत्नी और सात वर्षीय पुत्री की फांसी पर लटकी हुई लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद से इलाके में मातम और दहशत का माहौल है।

घटना का विवरण

मृतकों की पहचान मीना गुप्ता (35 वर्ष) और उनकी बेटी आस्था गुप्ता (7 वर्ष) के रूप में हुई है। मीना गुप्ता ने अपनी बेटी के साथ पति संजय गुप्ता के स्कूल के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संजय गुप्ता हाई स्कूल कुन्नी में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं।

पारिवारिक विवाद बना वजह?

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, संजय गुप्ता और उनकी पत्नी मीना के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। माना जा रहा है कि इस पारिवारिक कलह के कारण मीना ने यह कदम उठाया। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की असल वजह का पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कुन्नी पुलिस चौकी के अधिकारी मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। परिवार के अन्य सदस्यों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है।

इलाके में शोक और दहशत

इस हृदयविदारक घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पूरे इलाके में शोक की लहर है। घटना के बाद परिवार के सदस्यों और अन्य रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

The post शिक्षक के स्कूल के सामने पत्नी और बेटी ने की आत्महत्या, क्षेत्र में फैली दहशत appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2024/12/06/51305/feed/ 0 51305