मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/state/chhattisgarh/manendragarh/ सत्य पर प्रकाश Thu, 08 Jan 2026 06:50:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://statemediaservice.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-new-logo-2021-32x32.jpg मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/state/chhattisgarh/manendragarh/ 32 32 214855051 इंस्टाग्राम मैसेज को लेकर पति-पत्नी में विवाद, गुस्से में पति ने wife को मार डाला; शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश https://statemediaservice.com/2026/01/08/82061/ https://statemediaservice.com/2026/01/08/82061/#respond Thu, 08 Jan 2026 06:50:38 +0000 https://statemediaservice.com/?p=82061 एमसीबी। जिले के खड़गवां विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लकड़ापारा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। इंस्टाग्राम पर आए मैसेज को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया…

The post इंस्टाग्राम मैसेज को लेकर पति-पत्नी में विवाद, गुस्से में पति ने wife को मार डाला; शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश appeared first on statemediaservice.com.

]]>
एमसीबी। जिले के खड़गवां विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लकड़ापारा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। इंस्टाग्राम पर आए मैसेज को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी रवीना की हत्या कर दी और शव को आत्महत्या का रूप देने की असफल कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, ग्राम लकड़ापारा निवासी देवनारायण को शक था कि उसकी पत्नी रवीना इंस्टाग्राम पर किसी अज्ञात व्यक्ति से लगातार बातचीत कर रही है। उसने कई बार पत्नी को सोशल मीडिया इस्तेमाल न करने की हिदायत दी, लेकिन रवीना नहीं मानी। इसी बात पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई।

विवाद के दौरान गुस्से में आए देवनारायण ने रवीना को जोरदार धक्का दे दिया। धक्के से रवीना का सिर पास रखी चारपाई से टकराया और उसे गंभीर चोट लगी। सिर में गहरी चोट लगने से रवीना बेहोश होकर गिर पड़ी और नाक से खून बहने लगा। आरोपी को लगा कि पत्नी की मौत हो गई है। उसने गमछे से फंदा बनाकर शव को पंखे से लटका दिया और मौके से फरार हो गया।

परिजनों ने रवीना को फंदे पर लटका देखा और इसे आत्महत्या मान लिया। मामले की सूचना मिलते ही खड़गवां पुलिस ने जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि रवीना की सिर की अंदरूनी हड्डी टूट गई थी और मौत फांसी से नहीं, बल्कि सिर पर चोट लगने से हुई थी।

पुलिस की सख्त पूछताछ में आरोपी देवनारायण टूट गया और उसने पूरी वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

The post इंस्टाग्राम मैसेज को लेकर पति-पत्नी में विवाद, गुस्से में पति ने wife को मार डाला; शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/08/82061/feed/ 0 82061
8वीं कक्षा की छात्रा की हत्या, पुलिस ने आरोपी को चिरमिरी से किया गिरफ्तार https://statemediaservice.com/2025/02/01/55536/ https://statemediaservice.com/2025/02/01/55536/#respond Sat, 01 Feb 2025 12:24:40 +0000 https://statemediaservice.com/?p=55536 मनेंद्रगढ़। जिले के  विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल की 8वीं कक्षा की छात्रा की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी को चिरमिरी में…

The post 8वीं कक्षा की छात्रा की हत्या, पुलिस ने आरोपी को चिरमिरी से किया गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
मनेंद्रगढ़। जिले के  विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल की 8वीं कक्षा की छात्रा की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी को चिरमिरी में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

घटना का पूरा विवरण:
31 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रा घर के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं पहुंची। छात्रा के पिता, जो उसी स्कूल में गार्ड के रूप में कार्यरत हैं, जब दोपहर 1 बजे घर पहुंचे, तो बेटी के न लौटने की जानकारी मिली। परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की, जिसके बाद रेलवे कॉलोनी के एक खंडहर क्वार्टर में 14 वर्षीय छात्रा का शव मिला। हत्या लोहे की भारी वस्तु से गर्दन पर वार कर की गई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज आईजी अंकित गर्ग के निर्देश पर एसपी चंद्रमोहन सिंह के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी रही और सूचना के आधार पर चिरमिरी में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और आगे की जांच जारी है। इस जघन्य अपराध से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है।

The post 8वीं कक्षा की छात्रा की हत्या, पुलिस ने आरोपी को चिरमिरी से किया गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/02/01/55536/feed/ 0 55536
गैंगरेप मामले में सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई… https://statemediaservice.com/2024/11/27/50383/ https://statemediaservice.com/2024/11/27/50383/#respond Wed, 27 Nov 2024 07:23:19 +0000 https://statemediaservice.com/?p=50383 मनेंद्रगढ़। जिले के जनकपुर में नाबालिग छात्रा से हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। इस मामले के…

The post गैंगरेप मामले में सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई… appeared first on statemediaservice.com.

]]>

मनेंद्रगढ़। जिले के जनकपुर में नाबालिग छात्रा से हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। इस मामले के बाद आरोपी सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो गया है।

पहले वन विभाग ने आरोपी उप वन क्षेत्रपाल (डिप्टी रेंजर) बनवारी सिंह को निलंबित किया था। यह निलंबन आदेश मुख्य वन संरक्षक, सरगुजा वनवृत्त, अंबिकापुर द्वारा जारी किया गया था। अब लोक शिक्षण संचनालय ने भी कार्रवाई करते हुए दो आरोपी प्रिंसिपल अशोक कुमार कुशवाहा और लेक्चरर कुशल सिंह परिहार को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के पत्र के आधार पर की गई है। इस प्रकार, मामले में शामिल चार आरोपियों में से अब तक तीन पर निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है। इस मामले में आगे की कार्रवाई और जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

The post गैंगरेप मामले में सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई… appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2024/11/27/50383/feed/ 0 50383
अवैध रूप से पेड़ो की कटाई जारी, हो रहा वीडियो वायरल, वन विभाग की मॉनिटरिंग पर उठ रहे सवाल https://statemediaservice.com/2024/10/24/48094/ https://statemediaservice.com/2024/10/24/48094/#respond Thu, 24 Oct 2024 11:31:26 +0000 https://statemediaservice.com/?p=48094 मनेंद्रगढ़। जिले के पेंड्री गांव में अवैध रूप से पेड़ काटने का वीडियो सामने आने से हड़कंप मच गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे…

The post अवैध रूप से पेड़ो की कटाई जारी, हो रहा वीडियो वायरल, वन विभाग की मॉनिटरिंग पर उठ रहे सवाल appeared first on statemediaservice.com.

]]>

मनेंद्रगढ़। जिले के पेंड्री गांव में अवैध रूप से पेड़ काटने का वीडियो सामने आने से हड़कंप मच गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे वन विभाग की मॉनिटरिंग पर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मनेंद्रगढ़ वन मंडल के मनेंद्रगढ़ वन परिक्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई हो रही है। एक ओर जहां सरकार “एक पेड़, मां के नाम” अभियान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कर रही है, वहीं दूसरी ओर अवैध तरीके से पेड़ काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कोई भी जवाब सामने नहीं आया है। इस घटना ने विभाग की कमजोर मॉनिटरिंग की पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की जरूरत है, ताकि ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। सरकार की ओर से चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान की सफलता तभी मानी जाएगी जब अवैध पेड़ कटाई पर सख्ती से रोक लगाई जाए और वन संपदा की रक्षा हो सके।

The post अवैध रूप से पेड़ो की कटाई जारी, हो रहा वीडियो वायरल, वन विभाग की मॉनिटरिंग पर उठ रहे सवाल appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2024/10/24/48094/feed/ 0 48094
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया नगर निगम चिरमिरी में यूपा का वर्चुअल उद्घाटन https://statemediaservice.com/2023/07/01/22964/ https://statemediaservice.com/2023/07/01/22964/#respond Sat, 01 Jul 2023 11:36:38 +0000 https://statemediaservice.com/?p=22964 0 शहरी योजनाओं का विस्तार 0 सेवा पहुँच रही आपके द्वार 0 75 उद्यमियों को रोज़गार देने की सकारात्मक पहल मनेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय…

The post मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया नगर निगम चिरमिरी में यूपा का वर्चुअल उद्घाटन appeared first on statemediaservice.com.

]]>

0 शहरी योजनाओं का विस्तार

0 सेवा पहुँच रही आपके द्वार

0 75 उद्यमियों को रोज़गार देने की सकारात्मक पहल

मनेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यूपा योजना का वर्चुअली लोकार्पण किया। एमसीबी ज़िले में जिलास्तरीय कार्यक्रम नगर निगम चिरमिरी के सभागार में आयोजित किया गया।

महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क यूपा अर्थात् अर्बन आजीविका पार्क योजना के क्रियान्वयन हेतु नगर पालिक निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 01 चित्ताझोर पोड़ी में कुल 1.51 हेक्टेयर (3.1 एकड़) में स्थापित किया जा रहा है जिसमें कुल 6 संभावित गतिविधियाँ (फ़र्म, एसएचजी, उद्यम) प्रारंभ करने से 25 महिलाओं और 50 पुरुषों को मिलाकर लगभग 75 लोगों को रोज़गार प्राप्त होगा। इसी तरह मनेंद्रगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में भी शीघ्र ही यूपा प्रारंभ किया जाएगा। मनेंद्रगढ़ नगरपालिका में भी आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा मितान योजना का विस्तार किया गया। नई लेदरी और झगराखंड के लिये एक एमएमयू प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा नगर निगम चिरमिरी को यूपा का सौग़ात दिया गया है। यूपा के माध्यम से स्थानीय युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों को रोज़गार के अवसर मिलेंगे। दूर-दराज के लोगों को भी निगम क्षेत्र में यूपा प्लेटफ़ॉर्म दिया जायेगा जिससे स्वरोज़गार के अवसर बढ़ेंगे। नये ज़िले के निर्माण से पूरे क्षेत्र को लाभ हो रहा है। मितान योजना के विस्तार और नये एमएमयू के संचालन से नागरिकों को लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। जनता के हितों को ध्यान में रखकर योजना बनाने वाले जनहितैषी सरकार को धन्यवाद।

वर्चुअल कार्यक्रम में सीजीएमएससी के संचालक एवं मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल, महापौर चिरमिरी कंचन जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ प्रभा पटेल, उपाध्यक्ष मनेन्द्रगढ़ कृष्ण मुरारी तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष झगराखण्ड रजनीश पांडे, कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा, निगम आयुक्त लवीना पांडे, एसडीएम बीएस मरकाम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी मनेंद्रगढ़ इशहाक ख़ान, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, नगर निगम के पार्षद, एल्डरमैन, चौम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्य एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी जुड़े थे।

The post मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया नगर निगम चिरमिरी में यूपा का वर्चुअल उद्घाटन appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2023/07/01/22964/feed/ 0 22964
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी अंचल में युद्ध स्तर पर जारी है दर्जनभर सड़कों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार https://statemediaservice.com/2022/11/08/13833/ https://statemediaservice.com/2022/11/08/13833/#respond Tue, 08 Nov 2022 16:04:08 +0000 https://statemediaservice.com/?p=13833 0 कलेक्टर श्री ध्रुव ने रतनपुर-चोपन सड़क निर्माण कार्य का किया मुआयना* 0 अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश मनेन्द्रगढ़। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के…

The post मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी अंचल में युद्ध स्तर पर जारी है दर्जनभर सड़कों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0 कलेक्टर श्री ध्रुव ने रतनपुर-चोपन सड़क निर्माण कार्य का किया मुआयना*
0 अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश

मनेन्द्रगढ़। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार लोक निर्माण विभाग द्वारा सरगुजा अंचल से लेकर बस्तर अंचल तक ग्रामीण सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्य की मॉनिटरिंग लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कलेक्टर स्वयं कर रहे हैं। नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में भी दर्जनभर से अधिक ग्रामीण सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव आज जिले के खड़गवा तहसील अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क रतनपुर-चोपन वाया कोटिया का मुआयना किया। कलेक्टर श्री ध्रुव ने निरीक्षण के दौरान सड़क की कई जगहों पर खुदाई कराकर निर्माण कार्य की लेयर और प्रयुक्त मटेरियल की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। यह सड़क 2 करोड़ 90 लाख रूपए की लागत से तैयार की जा रही है। कलेक्टर ध्रुव ने लोक निर्माण विभाग की अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखने और डामरीकरण का कार्य शीघ्र कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीओ लोक निर्माण श्री सी.पी. बंजारे, उप अभियंता एस. के. लोध, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी उनके साथ थे।

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में लगभग 60 करोड़ रूपए की लागत से दर्जनभर सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत का कार्य तेजी से जारी हैं। जनकपुर बाईपास सड़क का निर्माण 3 करोड़ 35 लाख 78 हजार रूपए की लागत से कराया जा रहा है। यह बाईपास 1.50 किलोमीटर लम्बा है। इसी तरह जिले में 3.73 करोड़ रूपए की लागत से सरभोका से डोंगरीटोला सड़क, 8.09 करोड़ की लागत से पेण्ड्री अटल चौक से मटुकपुर मार्ग, 6.09 करोड़ की लागत से घुटरा से मुसरा मार्ग, 2.19 करोड़ रूपए की लागत से केल्हारी चौक से मध्यप्रदेश सीमा तक सड़क, 3.12 करोड़ रूपए की लागत से गुड़घेला नाल से सिंगरघाट, 5.95 करोड़ रूपए की लागत से दुग्गी से खड़गवा, 2.58 करोड़ रूपए की लागत से मनेन्द्रगढ़-लेदरी-पाराडोल सड़क, 3.34 करोड़ रूपए की लागत से लेदरी से गुरचहवा मार्ग, 7.52 करोड़ रूपए की लागत से भरतपुर विकासखण्ड अंतर्गत माथमौर से भैसुन सड़क तथा 4.18 करोड़ रूपए की लागत से भगवानपुर से मां चांग देवी मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है।

The post मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी अंचल में युद्ध स्तर पर जारी है दर्जनभर सड़कों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2022/11/08/13833/feed/ 0 13833
किसान परिवार को उतेरा फसल बुआई की सलाह देते उनके साथ धान कटाई करने लगे कलेक्टर https://statemediaservice.com/2022/11/08/13830/ https://statemediaservice.com/2022/11/08/13830/#respond Tue, 08 Nov 2022 15:56:43 +0000 https://statemediaservice.com/?p=13830 0 किसानों से खेत की नमी का फायदा उठाकर उतेरा फसलों की बुआई की अपील महेन्द्रगढ़। शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का जायजा लेने आज महेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर…

The post किसान परिवार को उतेरा फसल बुआई की सलाह देते उनके साथ धान कटाई करने लगे कलेक्टर appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0 किसानों से खेत की नमी का फायदा उठाकर उतेरा फसलों की बुआई की अपील

महेन्द्रगढ़। शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का जायजा लेने आज महेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर श्री पी. एस. ध्रुव ने खड़गवा तहसील के ग्राम पंचायत उधनापुर एवं कौड़ीमार का दौरा किया। उधनापुर में ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी केन्द्र और उचित मूल्य दुकान तथा ग्राम कौड़ीमार में धान खरीदी केन्द्र, गौठान और सड़क निर्माण कार्य का उन्होंने मुआयना किया।

खड़गवा ब्लॉक अंतर्गत रतनपुर से चोपन वाया कोटिया सड़क निर्माण कार्य के मुआयना के दौरान कलेक्टर श्री ध्रुव की नजर थोड़ी दूर पर सड़क किनारे खेत में धान की कटाई कर रहे कृषक श्री छोटेलाल और श्री जहान साय पर पड़ी। कलेक्टर श्री ध्रुव उनके पास पहुंचे और उनसे धान कटाई-मिजाई तथा समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री के संबंध में बात-चीत करते हुए हाथ में हसिया पकड़ उनके साथ धान की फसल की कटाई करने लगे। कलेक्टर श्री ध्रुव ने कहा कि खेत में नमी अच्छी है, उतेरा फसल की बुआई करना लाभदायक होगा। उन्होंने कृषक श्री छोटेलाल और श्री जहान साय के खेत में तत्काल तिवड़ा, चना, गेहूं की फसल बुआई की समझाईश दी। उन्होंने कहा कि उन्हें अतिरिक्त आमदनी होगी।

कलेक्टर श्री ध्रुव ने खरीफ फसल के बाद किसानों से खेत की नमी का फायदा उठाते हुए उतेरा फसल के रूप में तिवड़ा, बटरी, सरसों, उड़द, चना की बुआई करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को अतिरिक्त आय होने से उनकी माली हालत बेहतर होगी। इसके पूर्व कलेक्टर कौड़ीमार गांव में गौठान के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्व-सहायता समूूह की महिलाओं को अधिक से अधिक आयमूलक गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए। कौड़ीमार में महिला समूह द्वारा उत्पादित हल्दी का सही ढंग से रख-रखाव न होने के कारण खराब होने की स्थिति पर अप्रसन्नता जताई और अधिकारियों को महिला समूहों के उत्पादों के रख-रखाव एवं मार्केटिंग के संबंध में सतत मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री ध्रुव ने कौड़ीमार में कृषक गुरूदेव पांडेय सहित अन्य कृषकों को कोचियों के बजाय उपार्जन केन्द्र में जाकर समर्थन मूल्य पर धान बेचने की समझाईश दी।

कलेक्टर श्री ध्रुव ने इसके पूर्व उधनापुर में पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केन्द्र और उचित मूल्य के दुकान का निरीक्षण किया और वहां हितग्राहियों को मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली। उचित मूल्य दुकान भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने जनपद पंचायत खड़गवा के सीईओ श्री सेंगर को तत्काल मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कराने का निर्देश दिए। धान खरीदी केन्द्र कौड़ीमार के प्रभारी को केन्द्र परिसर की साफ-सफाई एवं बारदाना गठान को व्यवस्थित रखवाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीओ लोक निर्माण श्री सी.पी. बंजारे, उप अभियंता एस. के. लोध, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी उनके साथ थे।

The post किसान परिवार को उतेरा फसल बुआई की सलाह देते उनके साथ धान कटाई करने लगे कलेक्टर appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2022/11/08/13830/feed/ 0 13830