कोरबा Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/state/chhattisgarh/korba/ सत्य पर प्रकाश Thu, 29 Jan 2026 07:05:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://statemediaservice.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-new-logo-2021-32x32.jpg कोरबा Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/state/chhattisgarh/korba/ 32 32 214855051 आरडीएसएस योजना के गोदाम से 2 लाख का एल्यूमिनियम केबल उड़ा लिया – कबाड़ी मदन अग्रवाल समेत 6 चोर गिरफ्तार, पूरा माल बरामद! https://statemediaservice.com/2026/01/29/83671/ https://statemediaservice.com/2026/01/29/83671/#respond Thu, 29 Jan 2026 07:05:58 +0000 https://statemediaservice.com/?p=83671 कोरबा। जिले में बिजली विभाग के गोदाम से बड़ी मात्रा में एल्यूमिनियम केबल और तार चोरी की वारदात पर उरगा पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। आरडीएसएस (Revamped Distribution Sector…

The post आरडीएसएस योजना के गोदाम से 2 लाख का एल्यूमिनियम केबल उड़ा लिया – कबाड़ी मदन अग्रवाल समेत 6 चोर गिरफ्तार, पूरा माल बरामद! appeared first on statemediaservice.com.

]]>
कोरबा। जिले में बिजली विभाग के गोदाम से बड़ी मात्रा में एल्यूमिनियम केबल और तार चोरी की वारदात पर उरगा पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। आरडीएसएस (Revamped Distribution Sector Scheme) योजना के तहत रखे गए करीब 2 लाख रुपये मूल्य के केबल-तार चोरी करने वाले कबाड़ चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को धर दबोचा। चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया है और सभी को जेल भेज दिया गया है।

चोरी की रात: गोदाम पर धावा, लाखों का माल गायब

जानकारी के अनुसार, ग्राम लबेद में बिजली विभाग द्वारा केबल कन्वर्जन का काम पूरा होने के बाद एल्यूमिनियम केबल और तार गोदाम में सुरक्षित रखे गए थे। 26 जनवरी 2026 की रात अज्ञात चोरों ने गोदाम में घुसकर लगभग 400 मीटर एल्यूमिनियम केबल (70 स्क्वायर) (कीमत करीब ₹80,400) और 400 किलोग्राम एल्यूमिनियम तार (कीमत करीब ₹1,33,000) चुरा लिया। कुल चोरी कीमत लगभग 2 लाख 13 हजार रुपये बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी।

तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना से खुलासा

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर एक मालवाहक ट्रक को संदिग्ध ठहराया। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर सख्त पूछताछ की गई, तो उसने खुलासा किया कि चोरी झगरहा निवासी कबाड़ी मदन अग्रवाल (43 वर्ष) के संरक्षण में एक संगठित गिरोह ने अंजाम दी है। कबाड़ की दुकान की आड़ में यह गिरोह ऐसी वारदातें करता था।

बड़ी गिरफ्तारी और बरामदगी

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया – मुख्य आरोपी: मदन अग्रवाल (43, कबाड़ी, झगरहा),सुरेश कुमार सोहा (34),संजय मंडावर (28),सचिन बागड़ी (25),अर्जुन गोड़ (22),सागर कुमार बरेठ (22) आरोपियों के कब्जे से चोरी का पूरा एल्यूमिनियम केबल और तार बरामद कर लिया गया। सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

The post आरडीएसएस योजना के गोदाम से 2 लाख का एल्यूमिनियम केबल उड़ा लिया – कबाड़ी मदन अग्रवाल समेत 6 चोर गिरफ्तार, पूरा माल बरामद! appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/29/83671/feed/ 0 83671
भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार! एसीबी ने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा https://statemediaservice.com/2026/01/28/83653/ https://statemediaservice.com/2026/01/28/83653/#respond Wed, 28 Jan 2026 13:17:01 +0000 https://statemediaservice.com/?p=83653 ० ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर किसान से मांगी थी अवैध रकम कोरबा। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की लगातार कार्रवाई जारी है। बिलासपुर ACB ने…

The post भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार! एसीबी ने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा appeared first on statemediaservice.com.

]]>
० ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर किसान से मांगी थी अवैध रकम

कोरबा। त्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की लगातार कार्रवाई जारी है। बिलासपुर ACB ने कोरबा जिले के दीपका में सीएसपीडीसीएल (छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड) के सहायक अभियंता सत्येंद्र दिवाकर को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

रिश्वत की पूरी कहानी
शिकायतकर्ता श्यामता टंडन ने ACB को बताया कि उनके मित्र के पिता की कृषि भूमि में ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए अभियंता सत्येंद्र दिवाकर ने निरीक्षण के बाद नाश्ता-पानी और चालान के नाम पर कुल 80,000 रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने पहले ही 30,000 रुपये दे दिए थे, लेकिन शेष 50,000 रुपये देने से इनकार कर दिया और आरोपी को फंसाने के लिए ACB से संपर्क किया।

ट्रैप ऑपरेशन में सफलता
शिकायत की सत्यता की जांच के बाद ACB बिलासपुर ने 28 जनवरी को सावधानीपूर्वक ट्रैप लगाया। शिकायतकर्ता ने निर्धारित राशि 50,000 रुपये आरोपी को सौंपे। जैसे ही रिश्वत की रकम आरोपी के हाथ में पहुंची, ACB की टीम ने दीपका स्थित विद्युत विभाग कार्यालय में घेराबंदी कर दिवाकर को दबोच लिया। आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई।

डीएसपी ACB की टिप्पणी
ACB बिलासपुर के डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया कि आरोपी ने सरकारी पद का दुरुपयोग करते हुए आम नागरिक से अनुचित लाभ उठाने की कोशिश की, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है और यदि कोई अन्य अधिकारी या कर्मचारी इस मामले में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

The post भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार! एसीबी ने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/28/83653/feed/ 0 83653
युवती की निर्मम हत्या, एकतरफा प्रेम और मोबाइल विवाद में आरोपी ने किया वार; कुछ ही घंटों में गिरफ्तार https://statemediaservice.com/2026/01/17/82920/ https://statemediaservice.com/2026/01/17/82920/#respond Sat, 17 Jan 2026 11:53:33 +0000 https://statemediaservice.com/?p=82920 कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झोरखी इलाके में एक 25 वर्षीय युवती की घर में ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले…

The post युवती की निर्मम हत्या, एकतरफा प्रेम और मोबाइल विवाद में आरोपी ने किया वार; कुछ ही घंटों में गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झोरखी इलाके में एक 25 वर्षीय युवती की घर में ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में महज कुछ घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान रानू साहू (पिता रामकुमार साहू) के रूप में हुई है। घटना के समय रानू घर पर अकेली थीं, जबकि उनके माता-पिता काम पर गए हुए थे। शाम करीब 7 बजे जब परिजन लौटे तो कमरे के भीतर रानू की खून से लथपथ लाश मिली। सिर पर किसी भारी/धारदार वस्तु से वार किया गया था, जिससे सिर बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की। जांच में पुलिस को सफलता मिली और आरोपी राहुल जोगी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और मृतका के बीच एकतरफा प्रेम संबंध को लेकर विवाद चल रहा था। मोबाइल पर हुई कहासुनी के बाद आरोपी युवती के घर पहुंचा और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। डॉग स्क्वायड की भूमिका आरोपी तक पहुंचने में अहम रही।

फिलहाल पुलिस आरोपी से सख्त पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

The post युवती की निर्मम हत्या, एकतरफा प्रेम और मोबाइल विवाद में आरोपी ने किया वार; कुछ ही घंटों में गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/17/82920/feed/ 0 82920
धान खरीदी की अनियमितताओं से तंग आकर 60 वर्षीय किसान ने किया कीटनाशक का सेवन, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; 24 घंटे में दूसरी घटना https://statemediaservice.com/2026/01/13/82589/ https://statemediaservice.com/2026/01/13/82589/#respond Tue, 13 Jan 2026 11:10:59 +0000 https://statemediaservice.com/?p=82589 कोरबा। जिले में धान खरीदी व्यवस्था की लगातार अनियमितताओं ने किसानों को मानसिक रूप से तोड़ दिया है। हरदी बाजार थाना क्षेत्र में एक और किसान ने हताशा में कीटनाशक…

The post धान खरीदी की अनियमितताओं से तंग आकर 60 वर्षीय किसान ने किया कीटनाशक का सेवन, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; 24 घंटे में दूसरी घटना appeared first on statemediaservice.com.

]]>
कोरबा। जिले में धान खरीदी व्यवस्था की लगातार अनियमितताओं ने किसानों को मानसिक रूप से तोड़ दिया है। हरदी बाजार थाना क्षेत्र में एक और किसान ने हताशा में कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया है। बीते 24 घंटे के भीतर यह दूसरी ऐसी घटना है, जिससे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, झांझ गांव निवासी 60 वर्षीय किसान बैसाखू मरकाम लंबे समय से धान बिक्री के टोकन, रकबा निर्धारण और अन्य प्रक्रियात्मक अड़चनों से परेशान थे। आज उन्होंने हरदी बाजार तहसील कार्यालय के सामने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जहर सेवन के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल हरदी बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से उनकी हालत और बिगड़ने पर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

किसान को कई बार दफ्तरों के चक्कर लगाने के बावजूद टोकन नहीं मिल रहा था। बार-बार आवेदन और शिकायतों के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला, जिससे वह मानसिक रूप से टूट चुके थे। इसी हताशा में उन्होंने यह कदम उठाया।

गौरतलब है कि इससे ठीक एक दिन पहले हरदी बाजार के कोरबी निवासी किसान सुमेर सिंह गोड़ ने भी धान बिक्री का टोकन न मिलने से परेशान होकर कीटनाशक पी लिया था। उस घटना में सांसद ज्योत्सना महंत अस्पताल पहुंची थीं और सरकार व प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे।

लगातार हो रही इन घटनाओं ने धान खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता, ऑनलाइन टोकन प्रणाली और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। किसानों का कहना है कि रकबा निर्धारण में गड़बड़ी, अधिकारियों की लापरवाही और समय पर धान न बिकने से आर्थिक संकट गहरा रहा है, जिससे मानसिक दबाव बढ़ रहा है। इधर, बैसाखू मरकाम द्वारा आत्महत्या के प्रयास की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया है। राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। परिजन और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि धान खरीदी में व्याप्त अनियमितताओं को तत्काल दूर किया जाए, ताकि भविष्य में किसी और किसान को ऐसी हताशाजनक स्थिति का सामना न करना पड़े।

The post धान खरीदी की अनियमितताओं से तंग आकर 60 वर्षीय किसान ने किया कीटनाशक का सेवन, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; 24 घंटे में दूसरी घटना appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/13/82589/feed/ 0 82589
धान बिक्री टोकन न मिलने से परेशान किसान ने खाया कीटनाशक, हालत गंभीर https://statemediaservice.com/2026/01/12/82511/ https://statemediaservice.com/2026/01/12/82511/#respond Mon, 12 Jan 2026 11:59:32 +0000 https://statemediaservice.com/?p=82511 कोरबा। जिले के कोरबी क्षेत्र के 40 वर्षीय किसान सुमेर सिंह गोड़ ने धान बिक्री का टोकन नहीं मिलने से मानसिक तनाव के चलते कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर…

The post धान बिक्री टोकन न मिलने से परेशान किसान ने खाया कीटनाशक, हालत गंभीर appeared first on statemediaservice.com.

]]>
कोरबा। जिले के कोरबी क्षेत्र के 40 वर्षीय किसान सुमेर सिंह गोड़ ने धान बिक्री का टोकन नहीं मिलने से मानसिक तनाव के चलते कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर स्थिति में उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सुमेर सिंह ने लगभग 3 एकड़ 75 डिसमिल जमीन पर खेती की थी और 68 क्विंटल से अधिक धान बिक्री के लिए लगातार टोकन कटवाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन मोबाइल न होने और प्रशासनिक अड़चनों के कारण उन्हें कोई मदद नहीं मिल सकी।

स्थानीय निवासी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि किसान को टोकन कटवाने के लिए दुकान, पटवारी और तहसीलदार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़े। पीए के माध्यम से आवेदन देने और जनदर्शन में शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। किसान की पत्नी मुकुंद बाई ने बताया कि देर रात करीब 1 बजे उनके पति ने कीटनाशक पी लिया। पड़ोसियों की मदद से पहले हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, और हालत गंभीर होने पर जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इस घटना पर अस्पताल पहुंची सांसद ज्योत्सना महंत ने इसे बेहद दुखद बताया और राज्य सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “जहां आदिवासी मुख्यमंत्री हैं, वहां आदिवासी किसान जहर खाने को मजबूर है। गरीब आदमी जहर खाने को मजबूर है, और जब हमारे अन्नदाता खतरे में हैं, तो हम सुरक्षित नहीं हैं। प्रशासन ने घटना की जानकारी ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

The post धान बिक्री टोकन न मिलने से परेशान किसान ने खाया कीटनाशक, हालत गंभीर appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/12/82511/feed/ 0 82511
कोरबा में अधजला अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप: गुप्तांग क्षत-विक्षत, पुलिस को हत्या की आशंका https://statemediaservice.com/2025/12/02/79132/ https://statemediaservice.com/2025/12/02/79132/#respond Tue, 02 Dec 2025 13:06:07 +0000 https://statemediaservice.com/?p=79132 कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत औराई के पास खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला और अर्धनग्न शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई…

The post कोरबा में अधजला अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप: गुप्तांग क्षत-विक्षत, पुलिस को हत्या की आशंका appeared first on statemediaservice.com.

]]>
कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत औराई के पास खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला और अर्धनग्न शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस के मुताबिक शव 3–4 दिन पुराना लग रहा है और अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल का मंजर इतना भयावह था कि स्थानीय लोग देखते ही दहशत में आ गए। शव पूरी तरह निर्वस्त्र और काफी फूला हुआ था, जबकि मृतक के गुप्तांग बुरी तरह क्षत-विक्षत मिले हैं।

फोरेंसिक टीम और पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह आशंका गहराई है कि वारदात कहीं और हुई है और शव को बाद में यहां लाकर जलाने की कोशिश की गई। क्योंकि आसपास के क्षेत्र में आग या जलने का कोई निशान नहीं मिला है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। उनका कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद ही मौत के असली कारणों तक पहुंचना आसान होगा। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए आसपास के गांवों में मुनादी कराई है और मृतक की तस्वीर स्थानीय व्हाट्सऐप ग्रुपों में भेजी जा रही है। फिलहाल पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर चल रही है। फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह और वारदात के तरीके पर अंतिम पुष्टि की जा सकेगी।

The post कोरबा में अधजला अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप: गुप्तांग क्षत-विक्षत, पुलिस को हत्या की आशंका appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/12/02/79132/feed/ 0 79132
गेवरा माइंस में रोजगार की मांग पर बवाल – भू-विस्थापितों पर CISF का लाठीचार्ज, कई घायल, थाने पहुंचा आक्रोश https://statemediaservice.com/2025/10/23/76086/ https://statemediaservice.com/2025/10/23/76086/#respond Thu, 23 Oct 2025 11:36:32 +0000 https://statemediaservice.com/?p=76086 कोरबा। एसईसीएल की गेवरा माइंस में रोजगार, पुनर्वास और मुआवजा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे भू-विस्थापितों पर CISF जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में कई ग्रामीण घायल…

The post गेवरा माइंस में रोजगार की मांग पर बवाल – भू-विस्थापितों पर CISF का लाठीचार्ज, कई घायल, थाने पहुंचा आक्रोश appeared first on statemediaservice.com.

]]>

कोरबा। एसईसीएल की गेवरा माइंस में रोजगार, पुनर्वास और मुआवजा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे भू-विस्थापितों पर CISF जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में कई ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद आक्रोशित प्रदर्शनकारी दीपका थाना पहुंच गए और जवानों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया।

शांतिपूर्ण आंदोलन में मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ किसान सभा के नेतृत्व में गेवरा क्षेत्र के प्रभावित गांवों के भू-विस्थापित शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे।
उनकी मुख्य मांगें —

  • एसईसीएल से स्थायी रोजगार,

  • बसावट की व्यवस्था, और

  • लंबित मुआवजा का भुगतान।

प्रदर्शन स्थल पर पुलिस और CISF के जवानों की भारी तैनाती थी। इसी दौरान जब एसईसीएल अधिकारी वार्ता के लिए बुला रहे थे, तभी एक CISF अधिकारी और प्रदर्शनकारियों के बीच कहासुनी हो गई।देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि जवानों ने लाठियां चला दीं।

लाठीचार्ज के बाद मचा अफरातफरी

अचानक हुए लाठीचार्ज से प्रदर्शन स्थल पर अफरातफरी मच गई। महिलाएं और बुजुर्ग भी चोटिल हुए। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी उकसावे के CISF ने बल प्रयोग किया। घटना के बाद गुस्साए प्रदर्शनकारी दीपका थाना पहुंचे, जहां उन्होंने सीआईएसएफ अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

प्रशासन ने जांच का भरोसा दिया

थाना प्रभारी ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की और कहा कि घटना की जांच की जाएगी। वहीं, छत्तीसगढ़ किसान सभा ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। गौरतलब है कि गेवरा क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण वर्षों से भूमि अधिग्रहण के बदले रोजगार और पुनर्वास की मांग कर रहे हैं। कई बार लिखित आश्वासन मिलने के बावजूद समाधान नहीं निकल पाया, जिसके चलते आंदोलन ने फिर जोर पकड़ा है।

The post गेवरा माइंस में रोजगार की मांग पर बवाल – भू-विस्थापितों पर CISF का लाठीचार्ज, कई घायल, थाने पहुंचा आक्रोश appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/10/23/76086/feed/ 0 76086
CAF जवान टेकराम मिंझवार ने पारिवारिक विवाद में साली और चाचा ससुर की गोली मारकर हत्या की, गिरफ्तार https://statemediaservice.com/2025/09/10/72167/ https://statemediaservice.com/2025/09/10/72167/#respond Wed, 10 Sep 2025 07:40:46 +0000 https://statemediaservice.com/?p=72167 कोरबा। जिले के  हरदीबाजार थाना क्षेत्र के उमेंदीभाठा में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के जवान टेकराम मिंझवार ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी साली और चाचा ससुर पर रायफल से…

The post CAF जवान टेकराम मिंझवार ने पारिवारिक विवाद में साली और चाचा ससुर की गोली मारकर हत्या की, गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
आरोपी गिरफ्तार
आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। जिले के  हरदीबाजार थाना क्षेत्र के उमेंदीभाठा में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के जवान टेकराम मिंझवार ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी साली और चाचा ससुर पर रायफल से गोलीबारी कर दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस सनसनीखेज घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, टेकराम मिंझवार, जो एतमनगर में बांगा बटालियन में तैनात है, का अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है और उसके ससुराल पक्ष से लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना के दिन वह अपनी ड्यूटी छोड़कर ससुराल पहुंचा और झगड़े के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया।

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि आरोपी को नेवसा नर्सरी के पास गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक तनाव और विवाद को इस हत्याकांड का कारण बताया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। यह घटना उस समय हुई, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में हिस्सा लेने कोरबा में मौजूद थे।

The post CAF जवान टेकराम मिंझवार ने पारिवारिक विवाद में साली और चाचा ससुर की गोली मारकर हत्या की, गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/09/10/72167/feed/ 0 72167
बांसबाड़ी नर्सरी में स्कूली छात्र पर ब्लेड से हमला, आरोपी छात्र जंगल की ओर फरार https://statemediaservice.com/2025/07/12/66419/ https://statemediaservice.com/2025/07/12/66419/#respond Sat, 12 Jul 2025 09:42:26 +0000 https://statemediaservice.com/?p=66419 कोरबा। जिले के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के बीच आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपने साथी छात्र…

The post बांसबाड़ी नर्सरी में स्कूली छात्र पर ब्लेड से हमला, आरोपी छात्र जंगल की ओर फरार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
कोरबा। जिले के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के बीच आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपने साथी छात्र पर धारदार ब्लेड से गले और चेहरे पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया और जंगल की ओर भाग गया।

घटना उस समय हुई जब स्कूल में खेल की छुट्टी के दौरान कुछ छात्र परिसर से बाहर स्थित बांसबाड़ी नर्सरी पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र वहीं मौजूद थे और किसी बात को लेकर उनमें बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक छात्र ने जेब में छुपाकर लाया गया ब्लेड निकालकर दूसरे छात्र पर हमला कर दिया।

घटना की जानकारी अन्य छात्रों ने स्कूल लौटकर शिक्षकों को दी। शिक्षक तत्काल घायल छात्र को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। इस मामले की सूचना मानिकपुर पुलिस चौकी को दी गई है, और पुलिस ने आरोपी छात्र की तलाश शुरू कर दी है।

स्कूल के शिक्षक सुशील कुमार ने बताया कि जिस छात्र ने हमला किया, वह उस दिन स्कूल नहीं आया था लेकिन अपने दोस्तों के साथ बांसबाड़ी नर्सरी पहुंच गया था। वहीं पीड़ित छात्र भी अपने मित्रों के साथ वहां मौजूद था। इसी दौरान दोनों के बीच झड़प हुई जो गंभीर हिंसा में बदल गई।

घटना ने स्कूल प्रबंधन की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब छात्रों ने बिना निगरानी के स्कूल परिसर के बाहर जाकर गतिविधियां कीं।

The post बांसबाड़ी नर्सरी में स्कूली छात्र पर ब्लेड से हमला, आरोपी छात्र जंगल की ओर फरार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/07/12/66419/feed/ 0 66419
कोरबा में मेडिकल छात्रा ने की आत्महत्या, तनाव में थी बीते कुछ दिनों से https://statemediaservice.com/2025/06/14/64491/ https://statemediaservice.com/2025/06/14/64491/#respond Sat, 14 Jun 2025 06:57:34 +0000 https://statemediaservice.com/?p=64491 कोरबा। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां रायपुर मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही छात्रा छाया गौतम (22) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर…

The post कोरबा में मेडिकल छात्रा ने की आत्महत्या, तनाव में थी बीते कुछ दिनों से appeared first on statemediaservice.com.

]]>
कोरबा। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां रायपुर मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही छात्रा छाया गौतम (22) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सुबह की है, जब घर में कोई मौजूद नहीं था।

मिली जानकारी के अनुसार, छाया गौतम पिछले 15 दिनों से रायपुर से कोरबा आई हुई थी और मानसिक रूप से तनाव में चल रही थी। उसने अपने पिता शशि भूषण गौतम, जो कि SECL में पदस्थ हैं, को बताया था कि उसे पढ़ाई के दौरान कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद परिजनों ने उसका इलाज कोरबा के एक निजी अस्पताल में शुरू कराया था।

छाया का शव कला मंदिर क्षेत्र स्थित M-55 माइनस क्वार्टर में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के समय मां भी घर से बाहर थीं। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

कुसमुंडा थाना प्रभारी राकेश गुप्ता ने बताया कि मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मामले की गहराई से जांच के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज और छाया की सहेलियों से पूछताछ की जाएगी। इसके साथ ही मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी खंगाले जा रहे हैं।

The post कोरबा में मेडिकल छात्रा ने की आत्महत्या, तनाव में थी बीते कुछ दिनों से appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/06/14/64491/feed/ 0 64491