कोंडगाँव Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/state/chhattisgarh/kondagaon/ सत्य पर प्रकाश Sat, 04 Apr 2026 14:20:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://statemediaservice.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-new-logo-2021-32x32.jpg कोंडगाँव Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/state/chhattisgarh/kondagaon/ 32 32 214855051 माओवाद खत्म, अब विकास की बारी! वन मंत्री कश्यप ने बस्तर को दी 1.20 करोड़ की सौगात https://statemediaservice.com/2026/04/04/88106/ https://statemediaservice.com/2026/04/04/88106/#respond Sat, 04 Apr 2026 14:20:01 +0000 https://statemediaservice.com/?p=88106 रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप ने आज कोंडागांव के सुदूर अंचल स्थित ग्राम केजंग पहुंचे और क्षेत्रवासियों को लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपए के 11 विकास कार्यों की सौगात…

The post माओवाद खत्म, अब विकास की बारी! वन मंत्री कश्यप ने बस्तर को दी 1.20 करोड़ की सौगात appeared first on statemediaservice.com.

]]>

रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप ने आज कोंडागांव के सुदूर अंचल स्थित ग्राम केजंग पहुंचे और क्षेत्रवासियों को लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपए के 11 विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों में सड़क, भवन एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं सड़कों, पुलों, जल संरक्षण के कार्य और सामुदायिक भवनों का निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीण अंचल में आवागमन को आसान बनाना, कृषि को मजबूती देना और ग्रामीण जीवनस्तर में सुधार लाना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार आम नागरिकों के हित में क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पूर्व में माओवाद से प्रभावित रहा है, किन्तु पूरा छत्तीसगढ़ माओवाद के प्रभाव से मुक्त हो गया है और अब बस्तर संभाग भयमुक्त होकर विकास की मुख्यधारा में तेजी से आगे बढ़ेगा और अधिक समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को आवागमन, शिक्षा एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार मिलेगा।

विकास कार्याे के लिए भूमिपूजन किए गए कार्यों में ग्राम पंचायत कुधूर में 1 किमी मुरमीकरण कार्य (मांझानार से साहूपारा प्रतीक घर तक) लागत 19 लाख रुपए, तरईपारा से पंडेला घर तक सीसी सड़क निर्माण लागत 9.60 लाख रुपए, ग्राम पंचायत कोरमेल के पटेलपारा में सीसी सड़क निर्माण लागत 9.60 लाख रुपए के कार्य शामिल हैं। इसी प्रकार ग्राम पंचायत जोडेंगा में सांस्कृतिक भवन से कमलू घर तक सीसी सड़क निर्माण लागत 9.60 लाख रुपए, ग्राम पंचायत पदनार में प्राथमिक शाला भवन से समलू घर तक सीसी सड़क निर्माण लागत 9.60 लाख रुपए, ग्राम पंचायत पुसपाल में नीचेपारा में कुलधर घर से सुधीर यादव घर तक सीसी सड़क निर्माण लागत 9.60 लाख रुपए, ग्राम पंचायत मड़ागांव में सांस्कृतिक भवन से पीलाराम घर तक सीसी सड़क निर्माण लागत 9.60 लाख रुपए के कार्य शामिल हैं। ग्राम पंचायत केजंग में घोटुल गुड़ी के पास शेड निर्माण लागत 6 लाख रुपए, ग्राम पंचायत मडानार में स्कूल मुख्य द्वार से पेदेबाई घर तक सीसी सड़क निर्माण लागत 9.60 लाख रुपए एवं प्राथमिक शाला में शौचालय निर्माण लागत 5 लाख रुपए तथा ग्राम पंचायत बेतबेड़ा में मुख्य मार्ग से ढोलमांदरी सन्नू घर तक मार्ग मुरमीकरण 15.00 लाख रुपए के कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष टोमेन्द्र ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, कोण्डागांव एसडीएम अजय उरांव, तहसीलदार मनोज रावटे एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

The post माओवाद खत्म, अब विकास की बारी! वन मंत्री कश्यप ने बस्तर को दी 1.20 करोड़ की सौगात appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/04/04/88106/feed/ 0 88106
बेकाबू बोलेरो पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, 6 गंभीर घायल https://statemediaservice.com/2026/03/30/87687/ https://statemediaservice.com/2026/03/30/87687/#respond Mon, 30 Mar 2026 11:43:02 +0000 https://statemediaservice.com/?p=87687 0 बकावंड के कोटगुड़ा का निवासी था मृत युवक  बकावंड/कोंडागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर…

The post बेकाबू बोलेरो पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, 6 गंभीर घायल appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0 बकावंड के कोटगुड़ा का निवासी था मृत युवक 
बकावंड/कोंडागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मांझीआठगांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे के एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार बोलेरो में कुल 7 लोग सवार थे। हादसे में बकावंड ब्लॉक के कोटगुड़ा निवासी युवक हेमसागर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि हेमसागर ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। उनकी अचानक मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।वहीं वाहन में सवार अन्य 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन जगदलपुर की ओर जा रही थी और उसमें सवार सभी लोग बोरीगांव व बकावंड क्षेत्र के निवासी थे। तेज रफ्तार के चलते वाहन अनियंत्रित होना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद कोटगुड़ा गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। हेमसागर की असमय मृत्यु से गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं घायलों के परिजन अस्पताल में उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

The post बेकाबू बोलेरो पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, 6 गंभीर घायल appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/03/30/87687/feed/ 0 87687
एक दूल्हा, दो दुल्हनें… बस्तर में अनोखी शादी, एक ही मंडप में लिए सात फेरे https://statemediaservice.com/2026/03/27/87444/ https://statemediaservice.com/2026/03/27/87444/#respond Fri, 27 Mar 2026 07:10:03 +0000 https://statemediaservice.com/?p=87444 कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की लोक परंपराओं के बीच कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक के ग्राम बैलगांव में एक अनोखी शादी ने सबका ध्यान खींच लिया है। यहां एक…

The post एक दूल्हा, दो दुल्हनें… बस्तर में अनोखी शादी, एक ही मंडप में लिए सात फेरे appeared first on statemediaservice.com.

]]>

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की लोक परंपराओं के बीच कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक के ग्राम बैलगांव में एक अनोखी शादी ने सबका ध्यान खींच लिया है। यहां एक युवक ने दो युवतियों के साथ एक ही मंडप में सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए।

इस विवाह का निमंत्रण पत्र और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कार्ड में एक दूल्हे के साथ दो दुल्हनों के नाम छपे हैं, वहीं वीडियो में दूल्हा दोनों दुल्हनों का हाथ थामे फेरे लेते नजर आ रहा है।

दूल्हा हितेश (पुत्र गजेंद्र यादव, ग्राम बैलगांव) ने फुलबती (ग्राम शंकरपुर) और यामिनी (ग्राम बनियागांव) के साथ विवाह किया। यह शादी पूरी तरह से सामाजिक सहमति और गाजे-बाजे के साथ संपन्न हुई।

23 मार्च 2026 को हल्दी की रस्म (मंडपाच्छादन और हरिद्रालेपन) के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जबकि 24 मार्च को पाणिग्रहण, लगन और आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। शादी में ग्रामीणों और दोस्तों ने जमकर उत्सव मनाया, जिससे माहौल किसी फिल्मी दृश्य जैसा बन गया।

ग्रामीणों के अनुसार, तीनों परिवारों की सहमति और समाज के बुजुर्गों के आशीर्वाद से यह विवाह कराया गया, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न हो।

हालांकि, मुख्यधारा के कानून के तहत एक साथ दो विवाह को मान्यता नहीं है, लेकिन बस्तर की पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था में ऐसे मामलों को स्थानीय स्तर पर स्वीकृति मिल जाती है।

The post एक दूल्हा, दो दुल्हनें… बस्तर में अनोखी शादी, एक ही मंडप में लिए सात फेरे appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/03/27/87444/feed/ 0 87444
परमेश्वरी जयंती समारोह में शामिल हुए सांसद महेश कश्यप और विधायक लता उसेंडी https://statemediaservice.com/2026/01/24/83411/ https://statemediaservice.com/2026/01/24/83411/#respond Sat, 24 Jan 2026 11:09:35 +0000 https://statemediaservice.com/?p=83411 ०  देवांगन समाज की विरासत को सराहा जनप्रतिनिधियों ने  कोंडागांव। देवांगन समाज द्वारा कोंडागांव जिले में माता परमेश्वरी जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर मुख्य अतिथि…

The post परमेश्वरी जयंती समारोह में शामिल हुए सांसद महेश कश्यप और विधायक लता उसेंडी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
०  देवांगन समाज की विरासत को सराहा जनप्रतिनिधियों ने 
कोंडागांव। देवांगन समाज द्वारा कोंडागांव जिले में माता परमेश्वरी जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक लता उसेंडी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। समारोह के दौरान देवांगन समाज के प्रतिनिधियों द्वारा अतिथियो का पारंपरिक रीति रिवाजों से आत्मीय स्वागत किया गया। सांसद महेश कश्यप और विधायक लता उसेंडी ने माता परमेश्वरी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी रहने वाले समाज जनों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। सांसद महेश कश्यप ने अपने संबोधन में माता परमेश्वरी के जीवन दर्शन और उनके त्याग को याद करते हुए कहा कि माता परमेश्वरी के प्रति देवांगन समाज में गहरी आस्था और श्रद्धा है। समाज को संगठित रखने में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की बड़ी भूमिका होती है। उन्होंने देवांगन समाज की शैक्षणिक और सामाजिक प्रगति की सराहना की।भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक लता उसेंडी ने समाज को जयंती की बधाई देते हुए कहा कि देवांगन समाज हमेशा से अपनी कर्मठता और समृद्ध परंपराओं के लिए जाना जाता है। उन्होंने समाज के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और युवाओं को सामाजिक कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं मातृशक्ति की उपस्थिति रही।

The post परमेश्वरी जयंती समारोह में शामिल हुए सांसद महेश कश्यप और विधायक लता उसेंडी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/24/83411/feed/ 0 83411
संविदा शिक्षकों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन https://statemediaservice.com/2026/01/13/82582/ https://statemediaservice.com/2026/01/13/82582/#respond Tue, 13 Jan 2026 10:42:49 +0000 https://statemediaservice.com/?p=82582 कोंडागांव। छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ, सेजेस दहींकोंगा के समस्त शिक्षकों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम एक ज्ञापन सौंपा।…

The post संविदा शिक्षकों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन appeared first on statemediaservice.com.

]]>
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ, सेजेस दहींकोंगा के समस्त शिक्षकों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी के माध्यम से दिया गया।

ज्ञापन में संविदा शिक्षकों एवं कर्मचारियों के नियमितीकरण, सेवा-सुरक्षा, वेतन विसंगति का निराकरण, कार्यस्थल की स्थिरता सहित अन्य मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। शिक्षकों का कहना है कि वर्षों से सेवाएं देने के बावजूद संविदा शिक्षकों को स्थायित्व और समुचित अधिकार नहीं मिल पा रहे हैं।

यह कार्यक्रम बस्तर संभाग सचिव प्रकाश राव के नेतृत्व में शांतिपूर्ण, संगठित और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने राज्य सरकार से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर संविदा शिक्षकों को न्याय देने की अपील की।

The post संविदा शिक्षकों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/13/82582/feed/ 0 82582
उजागर हो गया महात्मा गांधी के नाम से भाजपा का द्वेष : रेखचंद जैन https://statemediaservice.com/2026/01/10/82344/ https://statemediaservice.com/2026/01/10/82344/#respond Sat, 10 Jan 2026 11:47:18 +0000 https://statemediaservice.com/?p=82344 ० मनरेगा को हटाकर काम का अधिकार खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार: जैन ०  पूंजीपतियों की खातिर मनरेगा को बंद करने की साजिश  कोंडागांव। जगदलपुर के पूर्व विधायक एवं…

The post उजागर हो गया महात्मा गांधी के नाम से भाजपा का द्वेष : रेखचंद जैन appeared first on statemediaservice.com.

]]>
० मनरेगा को हटाकर काम का अधिकार खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार: जैन

०  पूंजीपतियों की खातिर मनरेगा को बंद करने की साजिश 

कोंडागांव। जगदलपुर के पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा है कि महात्मा गांधी के नाम से भाजपा का द्वेष फिर एक बार उजागर हो गया है। महात्मा गांधी के नाम से संचालित महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना को समाप्त कर भाजपा ने अपनी ऎसी मंशा जाहिर कर दी है।
कांग्रेस पार्टी के मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के तहत कोंडागांव जिला मुख्यालय के कांग्रेस भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए पूर्व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मनरेगा के बहाने काम के अधिकार को केंद्र सरकार ख़त्म करना चाहती है। कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए सरकार ने जो मनरेगा योजना शुरू की थी, उसे अपने पूंजीपति मित्रों को खुश करने के लिए केंद्र सरकार बंद करने जा रही है। इस संवैधानिक अधिकार को बचाने कांग्रेस संगठन के दिशा निर्देश पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है। केंद्र ने इस योजना के अनेक प्रावधानों को ख़त्म कर दिया है। अब केंद्र की मर्जी से उसकी चुनी हुई सरकारों व जिलों में ही काम होगा। केंद्र ने राज्यों को दी जाने वाली धनराशि में भी कटौती की है। अब 40 प्रतिशत राशि राज्य वहन करेंगे। इसके चलते पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे राज्यों की कमर टूट जाएगी।

श्री जैन ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से मजदूरों को जो अधिकार मिला था, उसे ख़त्म करने की साजिश भाजपा सरकार कर रही है। इस योजना को सीएजी समेत अन्य 200 रिपोर्ट में बेहतरीन बताया गया है। कोविड काल में यह योजना जितनी कारगर साबित हुई है। उसकी हर तरफ बड़ाई ने केंद्र के दुष्प्रचार की कलई खोल दी है। कांग्रेस काम के अधिकार के साथ पंचायतों की शक्ति बहाली की मांग करने के साथ न्यूनतम मजदूरी 400 रुपए प्रतिदिन देने की मांग करती है। श्री जैन ने मनरेगा बचाओ संग्राम की चार मांगों की जानकारी देते कहा कि इस योजना के समाप्त होने से शहरों पर दबाव बढेगा और पलायन तेज होगा। पूर्व विधायक ने मनरेगा बचाओ संग्राम के अन्य बिंदुओं से भी अवगत करवाया। पत्रवार्ता के दौरान श्री जैन के साथ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि घोष, केशकाल के पूर्व विधायक संतराम नेताम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, रितेश पटेल, नेहरू राम मंडावी, वीरेश साहू, जेपी यादव, महारु राम, शकुर खान, विशाल शर्मा, कमलेश दुबे, झुमुक लाल दीवान, इंदर बघेल, शिवलाल मंडावी, प्रेमसिंह बैध व अन्य मौजूद थे।

सोढ़ी का किया पुण्य स्मरण
पूर्व विधायक रेखचंद जैन समेत पत्रवार्ता में मौजूद कांग्रेसजनों ने कार्यक्रम में सबसे पहले अविभाजित बस्तर जिले के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय मानकू राम सोढ़ी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पमाला अर्पित की। इस दौरान उनके कार्यों का स्मरण किया गया। श्री जैन ने उनके योगदान को रेखांकित किया।

The post उजागर हो गया महात्मा गांधी के नाम से भाजपा का द्वेष : रेखचंद जैन appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/10/82344/feed/ 0 82344
बस्तर की कला को डिजिटल पंख, कोंडागांव में शिल्पकारों को मिला इंटर नेशनल मार्केटिंग का प्रशिक्षण https://statemediaservice.com/2025/12/31/81468/ https://statemediaservice.com/2025/12/31/81468/#respond Wed, 31 Dec 2025 15:42:57 +0000 https://statemediaservice.com/?p=81468 0 मार्केटिंग एक्सपर्ट राहुल कुमार पांडे ने दिए टिप्स  कोंडागांव। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत हस्तशिल्प सेवा केंद्र, जगदलपुर द्वारा कोंडागांव के एक निजी होटल में आयोजित छह…

The post बस्तर की कला को डिजिटल पंख, कोंडागांव में शिल्पकारों को मिला इंटर नेशनल मार्केटिंग का प्रशिक्षण appeared first on statemediaservice.com.

]]>

0 मार्केटिंग एक्सपर्ट राहुल कुमार पांडे ने दिए टिप्स 

कोंडागांव। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत हस्तशिल्प सेवा केंद्र, जगदलपुर द्वारा कोंडागांव के एक निजी होटल में आयोजित छह दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत एक विशेष डिजिटल मार्केटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट राहुल कुमार पांडेय ने बतौर प्रशिक्षक भाग लिया और कोंडागांव के 22 पारंपरिक शिल्पकारों को अपने हस्तशिल्प उत्पादों को बस्तर से देश-विदेश के बाज़ार तक पहुंचाने के व्यावहारिक तरीके सिखाए।
कार्यशाला के दौरान राहुल कुमार पांडेय ने शिल्पकारों को सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग, ग्राहक से सीधे जुड़ाव, डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग, और बिचौलियों के बिना सही मूल्य प्राप्त करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सरल भाषा में प्रशिक्षण दिया। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे एक साधारण मोबाइल फोन शिल्पकारों के लिए बिज़नेस टूल बन सकता है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले शिल्पकारों ने प्रशिक्षण को बेहद उपयोगी, प्रेरणादायक और व्यवहारिक बताया तथा कहा कि इससे उन्हें अपनी कला को नए बाज़ार तक ले जाने की स्पष्ट दिशा मिली है। शिल्पकारों ने राहुल कुमार पांडे के प्रशिक्षण की खुले मंच से सराहना की।

उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम अंबेडकर हस्तशिल्प विकास योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी कला को वैश्विक पहचान दिलाना है। यह कार्यशाला न केवल शिल्पकारों के लिए ज्ञानवर्धक रही, बल्कि बस्तर अंचल की पारंपरिक कला को डिजिटल माध्यम से नई उड़ान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

The post बस्तर की कला को डिजिटल पंख, कोंडागांव में शिल्पकारों को मिला इंटर नेशनल मार्केटिंग का प्रशिक्षण appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/12/31/81468/feed/ 0 81468
कोंडागांव में सिरकटी लाश कांड का खौफनाक खुलासा: फरार आरोपी रामू नेताम धमतरी से धराया, भाईयों ने मिलकर की थी बेरहमी से हत्या! https://statemediaservice.com/2025/12/25/81054/ https://statemediaservice.com/2025/12/25/81054/#respond Thu, 25 Dec 2025 06:31:25 +0000 https://statemediaservice.com/?p=81054 कोंडागांव। जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम चनाभर्री के घने जंगल में मिली सिर कटी लाश के सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस को आखिरकार बड़ी सफलता मिली है। इस निर्मम वारदात…

The post कोंडागांव में सिरकटी लाश कांड का खौफनाक खुलासा: फरार आरोपी रामू नेताम धमतरी से धराया, भाईयों ने मिलकर की थी बेरहमी से हत्या! appeared first on statemediaservice.com.

]]>
कोंडागांव। जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम चनाभर्री के घने जंगल में मिली सिर कटी लाश के सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस को आखिरकार बड़ी सफलता मिली है। इस निर्मम वारदात में फरार चल रहे मुख्य आरोपी रामू नेताम को पुलिस ने धमतरी जिले से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।

यह खौफनाक घटना 6 दिसंबर 2025 की है, जब चनाभर्री जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का धड़ से सिर अलग किया हुआ शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत की लहर दौड़ गई थी। सूचना पर पहुंची विश्रामपुरी पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। बाद में शव की शिनाख्त लछिन्दर पांडे, निवासी बाड़ागांव, के रूप में हुई। पोस्टमार्टम और जांच से पता चला कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई थी – सिर को धारदार हथियार से काटकर अलग कर दिया गया था।

पुलिस की गहन जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि यह जघन्य हत्या एक मामूली विवाद के चलते की गई। विश्रामपुरी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित एक्शन लेते हुए 8 दिसंबर 2025 को ही मुख्य आरोपी श्यामलाल नेताम को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन उसका छोटा भाई रामू नेताम घटना के बाद से फरार हो गया था और पुलिस की पकड़ से बाहर था।

वरिष्ठ अधिकारियों के सख्त निर्देशन में लगातार छापेमारी और मुखबिरों की सूचना पर पतासाजी के बाद पुलिस की टीम ने आखिरकार फरार आरोपी रामू नेताम (पिता गंगाराम नेताम, उम्र 24 वर्ष), निवासी कुररूभाट, थाना विश्रामपुरी, को धमतरी जिले के खैरभर्री गांव से धर दबोचा।

कड़ी पूछताछ में आरोपी ने कबूल लिया कि उसने अपने बड़े भाई श्यामलाल के साथ मिलकर लछिन्दर पांडे की हत्या की थी। दोनों भाईयों ने मिलकर इस बर्बर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने रामू को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

The post कोंडागांव में सिरकटी लाश कांड का खौफनाक खुलासा: फरार आरोपी रामू नेताम धमतरी से धराया, भाईयों ने मिलकर की थी बेरहमी से हत्या! appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/12/25/81054/feed/ 0 81054
कोण्डागांव में 5 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण https://statemediaservice.com/2025/10/15/75682/ https://statemediaservice.com/2025/10/15/75682/#respond Wed, 15 Oct 2025 11:37:54 +0000 https://statemediaservice.com/?p=75682 कोण्डागांव। जिले में पूर्वी बस्तर डिवीजन की टेलर टीम कमांडर (LBD) रही 5 लाख की इनामी महिला नक्सली गीता उर्फ कमली सलाम ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। गीता…

The post कोण्डागांव में 5 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण appeared first on statemediaservice.com.

]]>
कोण्डागांव। जिले में पूर्वी बस्तर डिवीजन की टेलर टीम कमांडर (LBD) रही 5 लाख की इनामी महिला नक्सली गीता उर्फ कमली सलाम ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। गीता ने पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

पुलिस के अनुसार, लगातार चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों, संगठन के अंदर बढ़ते मतभेदों और वरिष्ठ नक्सली नेताओं के आत्मसमर्पण से प्रेरित होकर गीता ने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। गीता ने बताया कि शासन की विकास योजनाओं, सड़कों और मोबाइल नेटवर्क के विस्तार, बिजली-पानी की उपलब्धता और ग्रामीणों तक पहुँच रही जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर उसने नक्सलवाद का रास्ता छोड़ दिया।

आत्मसमर्पण के बाद गीता को “छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति” के तहत 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। साथ ही, शासन की पुनर्वास नीति के अंतर्गत अन्य सुविधाएँ प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

यह आत्मसमर्पण पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी., पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तर बस्तर रेंज अमित तुकाराम काम्बले और पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के मार्गदर्शन में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान की बड़ी सफलता मानी जा रही है। इस अभियान में एएसपी (ऑप्स) रूपेष कुमार डाण्डे, डीएसपी (ऑप्स) सतीष भार्गव और अन्य अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

The post कोण्डागांव में 5 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/10/15/75682/feed/ 0 75682
जिला पंचायत सदस्य योगेश बैज का अतिसंवेदनशील क्षेत्रों का दौरा, हॉस्टलों की बदहाल स्थिति पर जताई नाराज़गी https://statemediaservice.com/2025/09/12/72472/ https://statemediaservice.com/2025/09/12/72472/#respond Fri, 12 Sep 2025 14:19:33 +0000 https://statemediaservice.com/?p=72472 कोंडागांव। जिला पंचायत सदस्य योगेश बैज ने अतिसंवेदनशील ग्राम पंचायत बोदली, पिच्चीकोड़ेर और हर्राकोड़ेर का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने…

The post जिला पंचायत सदस्य योगेश बैज का अतिसंवेदनशील क्षेत्रों का दौरा, हॉस्टलों की बदहाल स्थिति पर जताई नाराज़गी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
कोंडागांव। जिला पंचायत सदस्य योगेश बैज ने अतिसंवेदनशील ग्राम पंचायत बोदली, पिच्चीकोड़ेर और हर्राकोड़ेर का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी की ओर ध्यान आकर्षित कराया।

योगेश बैज ने विशेष रूप से क्षेत्र के हॉस्टलों का निरीक्षण किया। पिच्चीकोड़ेर स्थित 80 सीट क्षमता वाले हॉस्टल की हालत बेहद चिंताजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान वहां केवल 14 विद्यार्थी ही रह रहे थे, जबकि अधिकांश कमरे और बिस्तर खाली पड़े मिले।

उन्होंने अफसरों से सवाल करते हुए बच्चों की कम संख्या और अव्यवस्थित प्रबंधन पर कड़ी नाराज़गी जताई। बैज ने कहा कि सरकार शिक्षा और विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर योजनाएं तो चला रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर उसका असर दिखाई नहीं दे रहा है।

उन्होंने चेतावनी दी कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

The post जिला पंचायत सदस्य योगेश बैज का अतिसंवेदनशील क्षेत्रों का दौरा, हॉस्टलों की बदहाल स्थिति पर जताई नाराज़गी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/09/12/72472/feed/ 0 72472