कांकेर Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/state/chhattisgarh/kanker/ सत्य पर प्रकाश Mon, 20 Apr 2026 06:58:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://statemediaservice.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-new-logo-2021-32x32.jpg कांकेर Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/state/chhattisgarh/kanker/ 32 32 214855051 एसडीओपी सिंह की पहल से बची मासूम की जान https://statemediaservice.com/2026/04/20/89127/ https://statemediaservice.com/2026/04/20/89127/#respond Mon, 20 Apr 2026 06:58:00 +0000 https://statemediaservice.com/?p=89127 ०  ईलाज के लिए सोशल मीडिया के जरिए जुटाए 50 हजार रुपए ०  भानुप्रतापपुर बन गया संवेदना की मिसाल  भानुप्रतापपुर। मानवता और संवेदनशीलता की एक प्रेरक मिसाल भानुप्रतापपुर में देखने…

The post एसडीओपी सिंह की पहल से बची मासूम की जान appeared first on statemediaservice.com.

]]>
०  ईलाज के लिए सोशल मीडिया के जरिए जुटाए 50 हजार रुपए
०  भानुप्रतापपुर बन गया संवेदना की मिसाल 
भानुप्रतापपुर। मानवता और संवेदनशीलता की एक प्रेरक मिसाल भानुप्रतापपुर में देखने को मिली, जहां एसडीओपी शेर बहादुर सिंह की पहल से एक गंभीर रूप से घायल मासूम बच्चे के इलाज के लिए कुछ ही घंटों में करीब 50 हजार रुपए की सहायता जुटा ली गई।
जानकारी के अनुसार, बालोद जिले के डौंडी लोहारा क्षेत्र में कुछ दिनों पहले 4 वर्षीय बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया था। इस हमले में बच्चे के चेहरे पर 17 जगह गंभीर चोटें आईं हैं। हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे के इलाज का खर्च परिवार की आर्थिक क्षमता से कहीं अधिक था। बताया जा रहा है कि बच्चे के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और उसकी मां ही किसी तरह उसका पालन-पोषण कर रही है। ऐसे में महंगे इलाज का खर्च उठाना परिवार के लिए संभव नहीं था। मामले की जानकारी मिलते ही भानुप्रतापपुर के एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ने मानवीय पहल करते हुए न केवल स्वयं आर्थिक सहायता प्रदान की, बल्कि सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन से सहयोग की अपील भी की। उनकी अपील का व्यापक असर देखने को मिला और स्थानीय लोगों ने आगे बढ़कर मदद की। महज कुछ ही घंटों में करीब 50 हजार रुपये की राशि एकत्रित हो गई, जिससे बच्चे के इलाज का रास्ता आसान हुआ। प्राप्त सहयोग के बाद रायपुर में बच्चे का ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। इस पहल को लेकर क्षेत्र में एसडीओपी शेर बहादुर सिंह की सराहना की जा रही है और इसे एक जिम्मेदार एवं संवेदनशील अधिकारी का उदाहरण माना जा रहा है।

The post एसडीओपी सिंह की पहल से बची मासूम की जान appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/04/20/89127/feed/ 0 89127
कांकेर मुठभेड़ में 4 लाख की इनामी महिला नक्सली ‘रूपी’ ढेर https://statemediaservice.com/2026/04/13/88693/ https://statemediaservice.com/2026/04/13/88693/#respond Mon, 13 Apr 2026 07:06:52 +0000 https://statemediaservice.com/?p=88693 कांकेर। जिले के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने एसीएम रैंक की इनामी महिला नक्सली रंगाबोइना भाग्या उर्फ…

The post कांकेर मुठभेड़ में 4 लाख की इनामी महिला नक्सली ‘रूपी’ ढेर appeared first on statemediaservice.com.

]]>
कांकेर। जिले के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने एसीएम रैंक की इनामी महिला नक्सली रंगाबोइना भाग्या उर्फ ‘रूपी’ को मार गिराया है। रूपी पर 4 लाख रुपये का इनाम घोषित था और उसे बस्तर क्षेत्र के आखिरी बड़े तेलुगू माओवादी कैडर के रूप में देखा जा रहा था। इस कार्रवाई की पुष्टि एसपी निखिल राखेचा ने की है।

जानकारी के अनुसार, छोटेबेठिया–परतापुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती माचपल्ली–आरामझोरा–हिडूर जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबल सर्चिंग अभियान पर निकले थे। इसी दौरान माचपल्ली इलाके में नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने मुस्तैदी से जवाबी कार्रवाई की, जिसमें महिला नक्सली रूपी मारी गई।

मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने मौके से रूपी का शव बरामद किया। उसके पास से एक पिस्टल, गोला-बारूद और अन्य नक्सली सामग्री भी जब्त की गई है। इलाके में फिलहाल सघन सर्च ऑपरेशन जारी है।

बताया जा रहा है कि रूपी माओवादी संगठन से करीब 2004 से जुड़ी हुई थी और माड़ डिवीजन में सक्रिय थी। वह डीकेएसजेडसी सदस्य विजय रेड्डी की पत्नी थी, जो वर्ष 2025 में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में एक मुठभेड़ में मारा गया था। बस्तर रेंज के आईजी सुन्दरराज पट्टलिंगम ने कहा कि सरकार की ओर से लगातार माओवादी कैडरों से आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की जाती रही है, जिसके चलते हाल के महीनों में कई नक्सलियों ने सरेंडर किया है। लेकिन रूपी जैसे कुछ कैडरों ने हिंसा का रास्ता नहीं छोड़ा, जिसका अंत इस तरह हुआ। आईजी ने शेष बचे नक्सलियों से अपील करते हुए कहा कि वे हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटें और शांतिपूर्ण जीवन अपनाएं, क्योंकि उनके पास अब बहुत कम समय बचा है।

The post कांकेर मुठभेड़ में 4 लाख की इनामी महिला नक्सली ‘रूपी’ ढेर appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/04/13/88693/feed/ 0 88693
पत्रकारों पर आपत्तिजनक टिप्पणी, भड़के पत्रकार https://statemediaservice.com/2026/04/05/88148/ https://statemediaservice.com/2026/04/05/88148/#respond Sun, 05 Apr 2026 13:39:51 +0000 https://statemediaservice.com/?p=88148 0 आक्रोशित पत्रकारों ने दी आंदोलन की चेतावनी  भानुप्रतापपुर। नगर पंचायत के भानुप्रतापपुर के पार्षद तुषार ठाकुर द्वारा पत्रकारों के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पत्रकार संघ भानुप्रतापपुर…

The post पत्रकारों पर आपत्तिजनक टिप्पणी, भड़के पत्रकार appeared first on statemediaservice.com.

]]>

0 आक्रोशित पत्रकारों ने दी आंदोलन की चेतावनी 
भानुप्रतापपुर। नगर पंचायत के भानुप्रतापपुर के पार्षद तुषार ठाकुर द्वारा पत्रकारों के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पत्रकार संघ भानुप्रतापपुर में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। संघ ने इस बयान को न केवल निंदनीय करार दिया है बल्कि पत्रकारिता की गरिमा पर सीधा हमला भी बताया है। बताया गया है कि 2 अप्रैल को आयोजित एसडीओपी हटाओ प्रदर्शन के दौरान पार्षद तुषार ठाकुर ने सार्वजनिक मंच से पत्रकारों को “दलाल एवं चोर” कहकर संबोधित किया। इस टिप्पणी के सामने आते ही पत्रकारों में गहरा रोष फैल गया और इसे समाज में मीडिया की छवि को धूमिल करने वाला कृत्य बताया गया।
पत्रकार संघ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही थाना भानुप्रतापपुर में पार्षद और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। संघ के पदाधिकारियों ने दो टूक कहा कि इस तरह की भाषा किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देती और यह अभिव्यक्ति की मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो 7 अप्रैल को भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक पर जोरदार प्रदर्शन और चक्का जाम किया जाएगा।पत्रकारों ने साफ किया है कि वे अपने सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। पत्रकार संघ के अध्यक्ष अजय साहू ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, जनप्रतिनिधियों को अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, उनके खिलाफ इस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो पत्रकार संघ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। फिलहाल पूरे मामले को लेकर जिले में माहौल गरमाया हुआ है और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

The post पत्रकारों पर आपत्तिजनक टिप्पणी, भड़के पत्रकार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/04/05/88148/feed/ 0 88148
मूल धर्म में लौटा मन्नूराम का परिवार,ग्रामीणों ने किया स्वागत https://statemediaservice.com/2026/03/09/86428/ https://statemediaservice.com/2026/03/09/86428/#respond Mon, 09 Mar 2026 13:58:23 +0000 https://statemediaservice.com/?p=86428 कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बोंदानाr के आश्रित ग्राम बर्रेबेड़ा में धर्मांतरण से घर वापसी तक से जुड़ा एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। जानकारी के अनुसार…

The post मूल धर्म में लौटा मन्नूराम का परिवार,ग्रामीणों ने किया स्वागत appeared first on statemediaservice.com.

]]>
कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बोंदानाr के आश्रित ग्राम बर्रेबेड़ा में धर्मांतरण से घर वापसी तक से जुड़ा एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। जानकारी के अनुसार धर्मांतरित मन्नूराम आचला ने अपने पूरे परिवार सहित ईसाई धर्म छोड़कर अपने मूल आदिवासी धर्म में वापसी की। घर लौटे आचला परिवार का ग्रामीणों ने स्वागत किया।
ग्राम बर्रेबेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने मन्नूराम आचला और उनके परिवार का तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद आदिवासी समाज के पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार उन्हें पुनः आदिवासी समाज में शामिल किया गया। इस अवसर पर ग्राम के कई वरिष्ठजन और समाज के लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कहा कि समाज की परंपराओं और संस्कृति को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

The post मूल धर्म में लौटा मन्नूराम का परिवार,ग्रामीणों ने किया स्वागत appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/03/09/86428/feed/ 0 86428
आईटीबीपी जवान छुट्टी के दौरान लापता, गोरखपुर में मिला सामान https://statemediaservice.com/2026/02/20/85472/ https://statemediaservice.com/2026/02/20/85472/#respond Fri, 20 Feb 2026 08:22:32 +0000 https://statemediaservice.com/?p=85472 कांकेर। जिले के चारामा थाना क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। पंजाब में तैनात आईटीबीपी का एक जवान छुट्टी पर घर लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो…

The post आईटीबीपी जवान छुट्टी के दौरान लापता, गोरखपुर में मिला सामान appeared first on statemediaservice.com.

]]>

कांकेर। जिले के चारामा थाना क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। पंजाब में तैनात आईटीबीपी का एक जवान छुट्टी पर घर लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। 7 फरवरी की रात परिजनों से रायपुर पहुंचने की बात कहने के बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में उनका सामान मिलने से मामला और भी रहस्यमय हो गया है।

चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम कसावाही निवासी जवान विनोद कुमार गोटी वर्तमान में Indo-Tibetan Border Police (ITBP) में पदस्थ हैं और पंजाब के लुधियाना स्थित पोस्ट पर तैनात हैं।

जानकारी के अनुसार, 7 फरवरी की रात करीब 10 बजे उन्होंने परिजनों से फोन पर बातचीत कर बताया था कि वे छुट्टी लेकर घर लौट रहे हैं और रायपुर पहुंचने पर उन्हें लेने आने को कहा था। अगली सुबह जब उनके पिता ने संपर्क करने की कोशिश की तो मोबाइल फोन बंद मिला।

परिजनों के लगातार प्रयास के बीच गोरखपुर रेलवे पुलिस ने कॉल रिसीव कर जानकारी दी कि जवान का रेलवे से संबंधित सामान गोरखपुर में मिला है, जिसे छोड़कर वे कहीं चले गए हैं। सूचना मिलते ही परिजन गोरखपुर पहुंचे, लेकिन वहां भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। परिवार सामान लेकर वापस कांकेर लौट आया है। घटना के बाद से जवान की तलाश जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। अचानक लापता होने से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द से जल्द जवान का पता लगाने की अपील की है।

The post आईटीबीपी जवान छुट्टी के दौरान लापता, गोरखपुर में मिला सामान appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/20/85472/feed/ 0 85472
भानुप्रतापपुर के कुड़ाल गांव से शुरू हुई मुहिम की सुप्रीम कोर्ट में बड़ी जीत https://statemediaservice.com/2026/02/17/85220/ https://statemediaservice.com/2026/02/17/85220/#respond Tue, 17 Feb 2026 12:53:12 +0000 https://statemediaservice.com/?p=85220 0 धर्म परिवर्तन रोकने ग्रामीण चला रहे हैं विशेष अभियान (अभिषेक पाण्डेय) कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुड़ाल से शुरू हुआ विवाद देश की सर्वोच्च…

The post भानुप्रतापपुर के कुड़ाल गांव से शुरू हुई मुहिम की सुप्रीम कोर्ट में बड़ी जीत appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0 धर्म परिवर्तन रोकने ग्रामीण चला रहे हैं विशेष अभियान
(अभिषेक पाण्डेय) कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुड़ाल से शुरू हुआ विवाद देश की सर्वोच्च अदालत तक पहुंच गया। ग्रामसभा द्वारा गांव की सीमा पर लगाए गए होर्डिंग्स के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां अदालत ने याचिका खारिज कर दी।
ग्रामसभा ने गांव के प्रवेश द्वारों पर सूचना पट्ट लगाकर ईसाई पादरियों एवं धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों के प्रवेश पर रोक का उल्लेख किया था। ग्राम सभा का कहना था कि यह कदम गांव में कथित रूप से प्रलोभन या दबाव के माध्यम से हो रहे धर्म परिवर्तन को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस मामले में पहले छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने ग्राम सभा की कार्रवाई को सही ठहराया था। हाईकोर्ट के निर्णय को चुनौती देते हुए याचिकाकर्ता ने सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति विक्रम नाथ एवं न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने की। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कोलीन गोंसाल्वेस ने दलील दी कि गांव में प्रवेश पर लगाया गया प्रतिबंध असंवैधानिक है और इस पहलू पर पर्याप्त विचार नहीं किया गया। वहीं केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि याचिकाकर्ता को नियमों के तहत उपलब्ध वैधानिक उपायों का पहले उपयोग करना चाहिए था। सुनवाई के दौरान अदालत ने हाईकोर्ट के आदेश के उस भाग का उल्लेख किया, जिसमें याचिकाकर्ता को सक्षम प्राधिकारी, अर्थात ग्रामसभा, के समक्ष अपनी बात रखने की स्वतंत्रता दी गई थी। पीठ ने टिप्पणी की कि संबंधित प्राधिकारी साक्ष्य और दस्तावेजों के आधार पर मामले की जांच कर सकता है। अंततः सर्वोच्च न्यायालय ने याचिका खारिज करते हुए हाईकोर्ट के निर्णय में हस्तक्षेप से इंकार कर दिया। इस प्रकार कुड़ाल गांव से शुरू हुआ यह विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जहां ग्रामसभा की कार्रवाई को बरकरार रखा गया है।

The post भानुप्रतापपुर के कुड़ाल गांव से शुरू हुई मुहिम की सुप्रीम कोर्ट में बड़ी जीत appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/17/85220/feed/ 0 85220
ग्रामसभाओं की संवैधानिक संप्रभुता की जीत : संजू मौर्य https://statemediaservice.com/2026/02/17/85217/ https://statemediaservice.com/2026/02/17/85217/#respond Tue, 17 Feb 2026 12:39:46 +0000 https://statemediaservice.com/?p=85217 0  सुप्रीम कोर्ट ने स्थानीय स्वशासन और सांस्कृतिक अधिकारों को दी मजबूती  कांकेर। जिले से प्रारंभ हुआ एक महत्वपूर्ण कानूनी विवाद अब देश की न्यायिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण उदाहरण…

The post ग्रामसभाओं की संवैधानिक संप्रभुता की जीत : संजू मौर्य appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0  सुप्रीम कोर्ट ने स्थानीय स्वशासन और सांस्कृतिक अधिकारों को दी मजबूती 
कांकेर। जिले से प्रारंभ हुआ एक महत्वपूर्ण कानूनी विवाद अब देश की न्यायिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है। सर्वोच्च न्यायालय ने ग्राम सभाओं की निर्णय लेने की स्वायत्तता को बरकरार रखते हुए ईसाई पादरियों की दायर याचिका में हस्तक्षेप से इंकार किया है। इसे स्थानीय स्वशासन और सांस्कृतिक संरक्षण के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
आदिवासी समाज के प्रतिनिधि संजू मौर्य ने कहा है कि मामले की पृष्ठभूमि में कांकेर जिले की कुछ ग्राम पंचायतों द्वारा लगाए गए ऐसे बोर्ड शामिल थे, जिनमें ईसाई पादरियों के प्रवेश पर प्रतिबंध का उल्लेख किया गया था। ग्राम सभाओं का तर्क था कि उनकी पारंपरिक जनजातीय संस्कृति, सामाजिक संरचना और स्थानीय रीति-रिवाजों की रक्षा करना उनका दायित्व है। इसके विरोध में संबंधित पक्ष ने न्यायालय की शरण ली थी। सर्वोच्च न्यायालय ने संवैधानिक प्रावधानों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के अंतर्गत ग्राम सभाएं अपने सामाजिक और सांस्कृतिक हितों की रक्षा हेतु निर्णय लेने में सक्षम हैं। न्यायालय ने विशेष रूप से अनुसूचित क्षेत्रों में स्थानीय स्वशासन की भावना को महत्व दिया।संजू मौर्य ने आगे कहा कि यह फैसला न केवल बस्तर अंचल बल्कि देशभर के अनुसूचित क्षेत्रों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगा। इससे स्थानीय समुदायों की भागीदारी, सांस्कृतिक पहचान और परंपरागत अधिकारों को संवैधानिक संरक्षण की नई पुष्टि मिली है। संजू मौर्य ने कहा कि यह फैसला उन लोगों के लिए स्पष्ट संदेश है जो ग्राम सभाओं की संप्रभुता को चुनौती देने का प्रयास करते हैं। लोकतंत्र की असली ताकत गांव की ग्रामसभा में है, और यह निर्णय उसी शक्ति की विजय है। उन्होंने आगे कहा कि पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र बस्तर जैसे सांस्कृतिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में यह फैसला आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षा कवच का कार्य करेगा।

The post ग्रामसभाओं की संवैधानिक संप्रभुता की जीत : संजू मौर्य appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/17/85217/feed/ 0 85217
सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: नक्सलियों के डंप से हथियार, आईईडी बरामद https://statemediaservice.com/2026/02/14/84992/ https://statemediaservice.com/2026/02/14/84992/#respond Sat, 14 Feb 2026 11:19:32 +0000 https://statemediaservice.com/?p=84992 कांकेर। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई भारी…

The post सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: नक्सलियों के डंप से हथियार, आईईडी बरामद appeared first on statemediaservice.com.

]]>
कांकेर। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और माओवादी साहित्य बरामद किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित बड़ी नक्सली घटना को रोकने में मदद मिली है।

आईजी बस्तर पी. सुन्दराज के निर्देशन और एसपी कांकेर निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में पुलिस, डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चला रही है। इस अभियान में बीएसएफ डीआईजी ओम प्रकाश और प्रभारी राघवेंद्र सिंह तथा 94वीं वाहिनी बीएसएफ का भी सक्रिय सहयोग रहा। डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के ग्राम बीनागुंडा के पास सघन सर्चिंग की। यहां नक्सलियों के डंप से निम्नलिखित सामग्री बरामद हुई – बीजीएल लॉन्चर – 2,12 बोर राइफल – 2,एयरगन – 1,डायरेक्शन आईईडी – 3टिफिन आईईडी (लगभग 5 किग्रा) – 1बीजीएल बम – 3012 बोर राउंड – 26बारूद (प्लास्टिक पैकेट में, लगभग 2 किग्रा)मल्टीमीटर – 1पटाखा – 12 पैकेटबिजली वायर – 2 बंडल,पोच – 2,स्प्लिंटर – 1 पैकेट बरामद सभी सामग्री को जब्त कर थाना छोटेबेठिया में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा बलों की निरंतर निगरानी और सक्रियता से क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूत हो रही है और नक्सलियों के मंसूबों को बार-बार नाकाम किया जा रहा है।

The post सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: नक्सलियों के डंप से हथियार, आईईडी बरामद appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/14/84992/feed/ 0 84992
कांकेर में पुलिस और बीएसएफ ने नक्सलियों के मंसूबे नाकाम किए 9 प्रेशर कुकर बम और नक्सली सामग्री बरामद, मौके पर डिफ्यूज किया गया https://statemediaservice.com/2026/01/30/83768/ https://statemediaservice.com/2026/01/30/83768/#respond Fri, 30 Jan 2026 07:58:33 +0000 https://statemediaservice.com/?p=83768 कांकेर। जिले में नक्सलियों की साजिशों को विफल करते हुए पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों से 9 प्रेशर कुकर बम बरामद किए हैं। सभी बमों को…

The post कांकेर में पुलिस और बीएसएफ ने नक्सलियों के मंसूबे नाकाम किए 9 प्रेशर कुकर बम और नक्सली सामग्री बरामद, मौके पर डिफ्यूज किया गया appeared first on statemediaservice.com.

]]>
कांकेर। जिले में नक्सलियों की साजिशों को विफल करते हुए पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों से 9 प्रेशर कुकर बम बरामद किए हैं। सभी बमों को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा नक्सली साहित्य और अन्य विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई।

जानकारी के अनुसार, डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम थाना छोटेबेठिया क्षेत्र से नारायणपुर जिला सीमा की ओर गश्त पर निकली थी। इसी दौरान ग्राम मोदेमरका के कोटरी नदी किनारे 3 प्रेशर कुकर बम बरामद किए गए। वहीं कलपर के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से 6 अन्य प्रेशर कुकर बम मिले। प्रत्येक बम का वजन लगभग 5-5 किलो बताया गया है।

बरामदगी के दौरान फटाका, इलेक्ट्रिक वायर और अन्य नक्सली सामग्री भी जब्त की गई। सुरक्षा बलों ने सभी बमों को मौके पर ही निष्क्रिय कर सुरक्षित तरीके से नष्ट किया। सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि नक्सली गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

The post कांकेर में पुलिस और बीएसएफ ने नक्सलियों के मंसूबे नाकाम किए 9 प्रेशर कुकर बम और नक्सली सामग्री बरामद, मौके पर डिफ्यूज किया गया appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/30/83768/feed/ 0 83768
बस्तर अंचल का होगा चहुंमुखी विकास : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय https://statemediaservice.com/2026/01/16/82859/ https://statemediaservice.com/2026/01/16/82859/#respond Fri, 16 Jan 2026 15:17:06 +0000 https://statemediaservice.com/?p=82859 0 कांकेर जिले को 284 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात 0 बंग समाज के 135 ग्रामों की प्राथमिक शालाओं में नये शिक्षा सत्र से बांग्ला भाषा में…

The post बस्तर अंचल का होगा चहुंमुखी विकास : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0 कांकेर जिले को 284 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात

0 बंग समाज के 135 ग्रामों की प्राथमिक शालाओं में नये शिक्षा सत्र से बांग्ला भाषा में शिक्षा प्रांरभ करने सहित कई घोषणाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बस्तर अंचल का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है और इसके बाद बस्तर अंचल में तेजी से विकास दृष्टिगोचर होगा। मुख्यमंत्री साय आज कांकेर जिले पखांजूर में आयोजित कार्यक्रम में 284 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री साय ने नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में परलकोट क्षेत्रवासियों के विकास के लिए विभिन्न घोषणाएं भी की गई, जिनमें नए शिक्षा सत्र से बंग समाज के 135 ग्रामों की प्राथमिक शालाओं में नये शिक्षा सत्र से बांग्ला भाषा में शिक्षा प्रांरभ करने की घोषणा की। उन्होंने संबलपुर से दुर्गूकोंदल होते हुए पखांजूर तक सड़क निर्माण, पखांजूर के मंडी गेट से अंजाड़ी नाला तक गौरवपथ, मछली मार्केट पखांजूर से नर-नारायण सेवा आश्रम तक सीसी सड़क, शासकीय कन्या शाला मैदान में बाउण्ड्रीवॉल निर्माण, पखांजूर में फायर ब्रिगेड वाहन सेवा शुरू करने तथा सिविल अस्पताल पखांजूर में धनवंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स स्थापित करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने जनसमुदाय को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रशासनिक कार्याेें में स्वच्छता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने की इच्छा शक्ति के साथ लगातार विकास की ओर आगे बढ़ रही है। साय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पों का अनुसरण करते हुए प्रदेश सरकार तेजी से कार्य कर रही है। दो साल की अल्पावधि में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास की स्वीकृति दी है, जिसके परिणामस्वरूप अब तक 08 लाख हितग्राहियों ने गृह प्रवेश भी कर लिया है। इसी तरह महतारी वंदन योजना में 70 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में नियद नेल्लानार, धरती आबा अभियान, पीएम जनमन जैसी अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही है, जिससे विकास कार्याे कों गति मिली है। मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना को पुनः प्रारंभ किया गया। मेहनतकश किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जा रही है। कार्यक्रम को कांकेर सांसद भोजराज नाग अंतागढ़ विधायक विक्रमदेव उसेण्डी ने भी सम्बोधित किया।

मुख्यमंत्री साय ने नर नारायण सेवा आश्रम पहुंचे और वहां पूजा अर्चना कर तथा प्रदेशवासियों की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण की सेवा है ध्येय से स्थापित किए गए इस आश्रम में आस्था और परंपरा को आगे बढ़ाने का पुण्य कार्य किया जा रहा है। उन्होंने वहां आश्रम के संस्थापक स्वामी सत्यानंद परमहंस के तैलचित्र एवं प्रतिमा का विधिविधानपूर्वक पूजन किया। इसके पश्चात वे पखांजूर के मुख्य मार्ग पर स्थित परकोट विद्रोह के क्रांतिकारी शहीद गैंद सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनकी शहादत को नमन किया।

इस अवसर पर विधायक आशाराम नेताम, राज्य हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, पूर्व सांसद मोहन मण्डावी, पूर्व विधायक मंतूराम पवार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

The post बस्तर अंचल का होगा चहुंमुखी विकास : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/16/82859/feed/ 0 82859