कांकेर Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/state/chhattisgarh/kanker/ सत्य पर प्रकाश Fri, 20 Feb 2026 08:22:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://statemediaservice.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-new-logo-2021-32x32.jpg कांकेर Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/state/chhattisgarh/kanker/ 32 32 214855051 आईटीबीपी जवान छुट्टी के दौरान लापता, गोरखपुर में मिला सामान https://statemediaservice.com/2026/02/20/85472/ https://statemediaservice.com/2026/02/20/85472/#respond Fri, 20 Feb 2026 08:22:32 +0000 https://statemediaservice.com/?p=85472 कांकेर। जिले के चारामा थाना क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। पंजाब में तैनात आईटीबीपी का एक जवान छुट्टी पर घर लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो…

The post आईटीबीपी जवान छुट्टी के दौरान लापता, गोरखपुर में मिला सामान appeared first on statemediaservice.com.

]]>

कांकेर। जिले के चारामा थाना क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। पंजाब में तैनात आईटीबीपी का एक जवान छुट्टी पर घर लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। 7 फरवरी की रात परिजनों से रायपुर पहुंचने की बात कहने के बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में उनका सामान मिलने से मामला और भी रहस्यमय हो गया है।

चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम कसावाही निवासी जवान विनोद कुमार गोटी वर्तमान में Indo-Tibetan Border Police (ITBP) में पदस्थ हैं और पंजाब के लुधियाना स्थित पोस्ट पर तैनात हैं।

जानकारी के अनुसार, 7 फरवरी की रात करीब 10 बजे उन्होंने परिजनों से फोन पर बातचीत कर बताया था कि वे छुट्टी लेकर घर लौट रहे हैं और रायपुर पहुंचने पर उन्हें लेने आने को कहा था। अगली सुबह जब उनके पिता ने संपर्क करने की कोशिश की तो मोबाइल फोन बंद मिला।

परिजनों के लगातार प्रयास के बीच गोरखपुर रेलवे पुलिस ने कॉल रिसीव कर जानकारी दी कि जवान का रेलवे से संबंधित सामान गोरखपुर में मिला है, जिसे छोड़कर वे कहीं चले गए हैं। सूचना मिलते ही परिजन गोरखपुर पहुंचे, लेकिन वहां भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। परिवार सामान लेकर वापस कांकेर लौट आया है। घटना के बाद से जवान की तलाश जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। अचानक लापता होने से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द से जल्द जवान का पता लगाने की अपील की है।

The post आईटीबीपी जवान छुट्टी के दौरान लापता, गोरखपुर में मिला सामान appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/20/85472/feed/ 0 85472
भानुप्रतापपुर के कुड़ाल गांव से शुरू हुई मुहिम की सुप्रीम कोर्ट में बड़ी जीत https://statemediaservice.com/2026/02/17/85220/ https://statemediaservice.com/2026/02/17/85220/#respond Tue, 17 Feb 2026 12:53:12 +0000 https://statemediaservice.com/?p=85220 0 धर्म परिवर्तन रोकने ग्रामीण चला रहे हैं विशेष अभियान (अभिषेक पाण्डेय) कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुड़ाल से शुरू हुआ विवाद देश की सर्वोच्च…

The post भानुप्रतापपुर के कुड़ाल गांव से शुरू हुई मुहिम की सुप्रीम कोर्ट में बड़ी जीत appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0 धर्म परिवर्तन रोकने ग्रामीण चला रहे हैं विशेष अभियान
(अभिषेक पाण्डेय) कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुड़ाल से शुरू हुआ विवाद देश की सर्वोच्च अदालत तक पहुंच गया। ग्रामसभा द्वारा गांव की सीमा पर लगाए गए होर्डिंग्स के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां अदालत ने याचिका खारिज कर दी।
ग्रामसभा ने गांव के प्रवेश द्वारों पर सूचना पट्ट लगाकर ईसाई पादरियों एवं धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों के प्रवेश पर रोक का उल्लेख किया था। ग्राम सभा का कहना था कि यह कदम गांव में कथित रूप से प्रलोभन या दबाव के माध्यम से हो रहे धर्म परिवर्तन को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस मामले में पहले छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने ग्राम सभा की कार्रवाई को सही ठहराया था। हाईकोर्ट के निर्णय को चुनौती देते हुए याचिकाकर्ता ने सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति विक्रम नाथ एवं न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने की। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कोलीन गोंसाल्वेस ने दलील दी कि गांव में प्रवेश पर लगाया गया प्रतिबंध असंवैधानिक है और इस पहलू पर पर्याप्त विचार नहीं किया गया। वहीं केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि याचिकाकर्ता को नियमों के तहत उपलब्ध वैधानिक उपायों का पहले उपयोग करना चाहिए था। सुनवाई के दौरान अदालत ने हाईकोर्ट के आदेश के उस भाग का उल्लेख किया, जिसमें याचिकाकर्ता को सक्षम प्राधिकारी, अर्थात ग्रामसभा, के समक्ष अपनी बात रखने की स्वतंत्रता दी गई थी। पीठ ने टिप्पणी की कि संबंधित प्राधिकारी साक्ष्य और दस्तावेजों के आधार पर मामले की जांच कर सकता है। अंततः सर्वोच्च न्यायालय ने याचिका खारिज करते हुए हाईकोर्ट के निर्णय में हस्तक्षेप से इंकार कर दिया। इस प्रकार कुड़ाल गांव से शुरू हुआ यह विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जहां ग्रामसभा की कार्रवाई को बरकरार रखा गया है।

The post भानुप्रतापपुर के कुड़ाल गांव से शुरू हुई मुहिम की सुप्रीम कोर्ट में बड़ी जीत appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/17/85220/feed/ 0 85220
ग्रामसभाओं की संवैधानिक संप्रभुता की जीत : संजू मौर्य https://statemediaservice.com/2026/02/17/85217/ https://statemediaservice.com/2026/02/17/85217/#respond Tue, 17 Feb 2026 12:39:46 +0000 https://statemediaservice.com/?p=85217 0  सुप्रीम कोर्ट ने स्थानीय स्वशासन और सांस्कृतिक अधिकारों को दी मजबूती  कांकेर। जिले से प्रारंभ हुआ एक महत्वपूर्ण कानूनी विवाद अब देश की न्यायिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण उदाहरण…

The post ग्रामसभाओं की संवैधानिक संप्रभुता की जीत : संजू मौर्य appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0  सुप्रीम कोर्ट ने स्थानीय स्वशासन और सांस्कृतिक अधिकारों को दी मजबूती 
कांकेर। जिले से प्रारंभ हुआ एक महत्वपूर्ण कानूनी विवाद अब देश की न्यायिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है। सर्वोच्च न्यायालय ने ग्राम सभाओं की निर्णय लेने की स्वायत्तता को बरकरार रखते हुए ईसाई पादरियों की दायर याचिका में हस्तक्षेप से इंकार किया है। इसे स्थानीय स्वशासन और सांस्कृतिक संरक्षण के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
आदिवासी समाज के प्रतिनिधि संजू मौर्य ने कहा है कि मामले की पृष्ठभूमि में कांकेर जिले की कुछ ग्राम पंचायतों द्वारा लगाए गए ऐसे बोर्ड शामिल थे, जिनमें ईसाई पादरियों के प्रवेश पर प्रतिबंध का उल्लेख किया गया था। ग्राम सभाओं का तर्क था कि उनकी पारंपरिक जनजातीय संस्कृति, सामाजिक संरचना और स्थानीय रीति-रिवाजों की रक्षा करना उनका दायित्व है। इसके विरोध में संबंधित पक्ष ने न्यायालय की शरण ली थी। सर्वोच्च न्यायालय ने संवैधानिक प्रावधानों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के अंतर्गत ग्राम सभाएं अपने सामाजिक और सांस्कृतिक हितों की रक्षा हेतु निर्णय लेने में सक्षम हैं। न्यायालय ने विशेष रूप से अनुसूचित क्षेत्रों में स्थानीय स्वशासन की भावना को महत्व दिया।संजू मौर्य ने आगे कहा कि यह फैसला न केवल बस्तर अंचल बल्कि देशभर के अनुसूचित क्षेत्रों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगा। इससे स्थानीय समुदायों की भागीदारी, सांस्कृतिक पहचान और परंपरागत अधिकारों को संवैधानिक संरक्षण की नई पुष्टि मिली है। संजू मौर्य ने कहा कि यह फैसला उन लोगों के लिए स्पष्ट संदेश है जो ग्राम सभाओं की संप्रभुता को चुनौती देने का प्रयास करते हैं। लोकतंत्र की असली ताकत गांव की ग्रामसभा में है, और यह निर्णय उसी शक्ति की विजय है। उन्होंने आगे कहा कि पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र बस्तर जैसे सांस्कृतिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में यह फैसला आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षा कवच का कार्य करेगा।

The post ग्रामसभाओं की संवैधानिक संप्रभुता की जीत : संजू मौर्य appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/17/85217/feed/ 0 85217
सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: नक्सलियों के डंप से हथियार, आईईडी बरामद https://statemediaservice.com/2026/02/14/84992/ https://statemediaservice.com/2026/02/14/84992/#respond Sat, 14 Feb 2026 11:19:32 +0000 https://statemediaservice.com/?p=84992 कांकेर। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई भारी…

The post सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: नक्सलियों के डंप से हथियार, आईईडी बरामद appeared first on statemediaservice.com.

]]>
कांकेर। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और माओवादी साहित्य बरामद किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित बड़ी नक्सली घटना को रोकने में मदद मिली है।

आईजी बस्तर पी. सुन्दराज के निर्देशन और एसपी कांकेर निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में पुलिस, डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चला रही है। इस अभियान में बीएसएफ डीआईजी ओम प्रकाश और प्रभारी राघवेंद्र सिंह तथा 94वीं वाहिनी बीएसएफ का भी सक्रिय सहयोग रहा। डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के ग्राम बीनागुंडा के पास सघन सर्चिंग की। यहां नक्सलियों के डंप से निम्नलिखित सामग्री बरामद हुई – बीजीएल लॉन्चर – 2,12 बोर राइफल – 2,एयरगन – 1,डायरेक्शन आईईडी – 3टिफिन आईईडी (लगभग 5 किग्रा) – 1बीजीएल बम – 3012 बोर राउंड – 26बारूद (प्लास्टिक पैकेट में, लगभग 2 किग्रा)मल्टीमीटर – 1पटाखा – 12 पैकेटबिजली वायर – 2 बंडल,पोच – 2,स्प्लिंटर – 1 पैकेट बरामद सभी सामग्री को जब्त कर थाना छोटेबेठिया में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा बलों की निरंतर निगरानी और सक्रियता से क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूत हो रही है और नक्सलियों के मंसूबों को बार-बार नाकाम किया जा रहा है।

The post सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: नक्सलियों के डंप से हथियार, आईईडी बरामद appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/14/84992/feed/ 0 84992
कांकेर में पुलिस और बीएसएफ ने नक्सलियों के मंसूबे नाकाम किए 9 प्रेशर कुकर बम और नक्सली सामग्री बरामद, मौके पर डिफ्यूज किया गया https://statemediaservice.com/2026/01/30/83768/ https://statemediaservice.com/2026/01/30/83768/#respond Fri, 30 Jan 2026 07:58:33 +0000 https://statemediaservice.com/?p=83768 कांकेर। जिले में नक्सलियों की साजिशों को विफल करते हुए पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों से 9 प्रेशर कुकर बम बरामद किए हैं। सभी बमों को…

The post कांकेर में पुलिस और बीएसएफ ने नक्सलियों के मंसूबे नाकाम किए 9 प्रेशर कुकर बम और नक्सली सामग्री बरामद, मौके पर डिफ्यूज किया गया appeared first on statemediaservice.com.

]]>
कांकेर। जिले में नक्सलियों की साजिशों को विफल करते हुए पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों से 9 प्रेशर कुकर बम बरामद किए हैं। सभी बमों को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा नक्सली साहित्य और अन्य विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई।

जानकारी के अनुसार, डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम थाना छोटेबेठिया क्षेत्र से नारायणपुर जिला सीमा की ओर गश्त पर निकली थी। इसी दौरान ग्राम मोदेमरका के कोटरी नदी किनारे 3 प्रेशर कुकर बम बरामद किए गए। वहीं कलपर के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से 6 अन्य प्रेशर कुकर बम मिले। प्रत्येक बम का वजन लगभग 5-5 किलो बताया गया है।

बरामदगी के दौरान फटाका, इलेक्ट्रिक वायर और अन्य नक्सली सामग्री भी जब्त की गई। सुरक्षा बलों ने सभी बमों को मौके पर ही निष्क्रिय कर सुरक्षित तरीके से नष्ट किया। सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि नक्सली गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

The post कांकेर में पुलिस और बीएसएफ ने नक्सलियों के मंसूबे नाकाम किए 9 प्रेशर कुकर बम और नक्सली सामग्री बरामद, मौके पर डिफ्यूज किया गया appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/30/83768/feed/ 0 83768
बस्तर अंचल का होगा चहुंमुखी विकास : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय https://statemediaservice.com/2026/01/16/82859/ https://statemediaservice.com/2026/01/16/82859/#respond Fri, 16 Jan 2026 15:17:06 +0000 https://statemediaservice.com/?p=82859 0 कांकेर जिले को 284 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात 0 बंग समाज के 135 ग्रामों की प्राथमिक शालाओं में नये शिक्षा सत्र से बांग्ला भाषा में…

The post बस्तर अंचल का होगा चहुंमुखी विकास : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0 कांकेर जिले को 284 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात

0 बंग समाज के 135 ग्रामों की प्राथमिक शालाओं में नये शिक्षा सत्र से बांग्ला भाषा में शिक्षा प्रांरभ करने सहित कई घोषणाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बस्तर अंचल का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है और इसके बाद बस्तर अंचल में तेजी से विकास दृष्टिगोचर होगा। मुख्यमंत्री साय आज कांकेर जिले पखांजूर में आयोजित कार्यक्रम में 284 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री साय ने नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में परलकोट क्षेत्रवासियों के विकास के लिए विभिन्न घोषणाएं भी की गई, जिनमें नए शिक्षा सत्र से बंग समाज के 135 ग्रामों की प्राथमिक शालाओं में नये शिक्षा सत्र से बांग्ला भाषा में शिक्षा प्रांरभ करने की घोषणा की। उन्होंने संबलपुर से दुर्गूकोंदल होते हुए पखांजूर तक सड़क निर्माण, पखांजूर के मंडी गेट से अंजाड़ी नाला तक गौरवपथ, मछली मार्केट पखांजूर से नर-नारायण सेवा आश्रम तक सीसी सड़क, शासकीय कन्या शाला मैदान में बाउण्ड्रीवॉल निर्माण, पखांजूर में फायर ब्रिगेड वाहन सेवा शुरू करने तथा सिविल अस्पताल पखांजूर में धनवंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स स्थापित करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने जनसमुदाय को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रशासनिक कार्याेें में स्वच्छता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने की इच्छा शक्ति के साथ लगातार विकास की ओर आगे बढ़ रही है। साय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पों का अनुसरण करते हुए प्रदेश सरकार तेजी से कार्य कर रही है। दो साल की अल्पावधि में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास की स्वीकृति दी है, जिसके परिणामस्वरूप अब तक 08 लाख हितग्राहियों ने गृह प्रवेश भी कर लिया है। इसी तरह महतारी वंदन योजना में 70 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में नियद नेल्लानार, धरती आबा अभियान, पीएम जनमन जैसी अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही है, जिससे विकास कार्याे कों गति मिली है। मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना को पुनः प्रारंभ किया गया। मेहनतकश किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जा रही है। कार्यक्रम को कांकेर सांसद भोजराज नाग अंतागढ़ विधायक विक्रमदेव उसेण्डी ने भी सम्बोधित किया।

मुख्यमंत्री साय ने नर नारायण सेवा आश्रम पहुंचे और वहां पूजा अर्चना कर तथा प्रदेशवासियों की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण की सेवा है ध्येय से स्थापित किए गए इस आश्रम में आस्था और परंपरा को आगे बढ़ाने का पुण्य कार्य किया जा रहा है। उन्होंने वहां आश्रम के संस्थापक स्वामी सत्यानंद परमहंस के तैलचित्र एवं प्रतिमा का विधिविधानपूर्वक पूजन किया। इसके पश्चात वे पखांजूर के मुख्य मार्ग पर स्थित परकोट विद्रोह के क्रांतिकारी शहीद गैंद सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनकी शहादत को नमन किया।

इस अवसर पर विधायक आशाराम नेताम, राज्य हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, पूर्व सांसद मोहन मण्डावी, पूर्व विधायक मंतूराम पवार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

The post बस्तर अंचल का होगा चहुंमुखी विकास : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/16/82859/feed/ 0 82859
पखांजूर में दो मोटरसाइकिलों के बीच भीषण टक्कर, 2 सगे भाइयों की मौत, तीसरा गंभीर https://statemediaservice.com/2026/01/13/82578/ https://statemediaservice.com/2026/01/13/82578/#respond Tue, 13 Jan 2026 07:01:52 +0000 https://statemediaservice.com/?p=82578 कांकेर। शहर के पखांजूर में रफ्तार ने एक बार फिर कहर बरपाया है। पीवी-9 मार्ग पर मंगलवार सुबह दो मोटरसाइकिलों के बीच तेज रफ्तार में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो…

The post पखांजूर में दो मोटरसाइकिलों के बीच भीषण टक्कर, 2 सगे भाइयों की मौत, तीसरा गंभीर appeared first on statemediaservice.com.

]]>
कांकेर। शहर के पखांजूर में रफ्तार ने एक बार फिर कहर बरपाया है। पीवी-9 मार्ग पर मंगलवार सुबह दो मोटरसाइकिलों के बीच तेज रफ्तार में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो सगे भाइयों ने दम तोड़ दिया। तीसरे युवक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर एक युवक सवार था, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर दो सगे भाई जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण दोनों बाइकें सीधे टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर तक जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को पखांजूर अस्पताल पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बाहर रेफर किया गया। इलाज के दौरान दो सगे भाइयों ने दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे युवक का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

The post पखांजूर में दो मोटरसाइकिलों के बीच भीषण टक्कर, 2 सगे भाइयों की मौत, तीसरा गंभीर appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/13/82578/feed/ 0 82578
छत्तीसगढ़ महाबंद के बीच फिर सुलग उठा कांकेर का आमाबेड़ा गांव https://statemediaservice.com/2025/12/25/81068/ https://statemediaservice.com/2025/12/25/81068/#respond Thu, 25 Dec 2025 11:04:49 +0000 https://statemediaservice.com/?p=81068 0  उसेली गांव में धर्मांतरित महिला का घर तोड़ने का आरोप कांकेर। छत्तीसगढ़ महाबंद के बीच कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई…

The post छत्तीसगढ़ महाबंद के बीच फिर सुलग उठा कांकेर का आमाबेड़ा गांव appeared first on statemediaservice.com.

]]>

0  उसेली गांव में धर्मांतरित महिला का घर तोड़ने का आरोप
कांकेर। छत्तीसगढ़ महाबंद के बीच कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई है। उसेली गांव में धर्मांतरित महिला रामबाई तारम का घर तोड़े जाने का मामला सामने आया है।
महिला रामबाई का आरोप है कि वह बीते 5–6 वर्षों से ईसाई धर्म अपना रही है और बीमारी के इलाज के दौरान उसने हिंदू धर्म छोड़ा था। राम बाई तारम का कहना है कि वह हिंदू धर्म में वापस आने को तैयार नहीं है, इसी बात को लेकर गांव के कुछ लोगों ने उसके घर में तोड़फोड़ की। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। पुलिस व प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।फिलहाल मामले की जांच जारी है। वहीं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं।

The post छत्तीसगढ़ महाबंद के बीच फिर सुलग उठा कांकेर का आमाबेड़ा गांव appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/12/25/81068/feed/ 0 81068
धर्मांतरण पर सख्त विधेयक लाए सरकार : देवलाल दुग्गा https://statemediaservice.com/2025/12/24/81030/ https://statemediaservice.com/2025/12/24/81030/#respond Wed, 24 Dec 2025 13:51:06 +0000 https://statemediaservice.com/?p=81030 ०  आदिवासी हितैषी होने का प्रमाण दे साय सरकार  भानुप्रतापपुर। आमाबेड़ा के बड़े तेवड़ा में हाल ही में हुए धर्मांतरण विवाद को लेकर जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष देवलाल दुग्गा…

The post धर्मांतरण पर सख्त विधेयक लाए सरकार : देवलाल दुग्गा appeared first on statemediaservice.com.

]]>
०  आदिवासी हितैषी होने का प्रमाण दे साय सरकार 

भानुप्रतापपुर। आमाबेड़ा के बड़े तेवड़ा में हाल ही में हुए धर्मांतरण विवाद को लेकर जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष देवलाल दुग्गा ने प्रदेश सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। पत्रकार भवन भानुप्रतापपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार वास्तव में आदिवासी समाज की हितैषी है, तो उसे धर्मांतरण पर सख्त विधेयक लाना चाहिए। देवलाल दुग्गा ने कहा कि आदिवासी समाज पर अत्याचार कोई नई बात नहीं है। मुगल शासन से लेकर अंग्रेजी हुकूमत तक आदिवासियों का शोषण होता रहा है। देश की आज़ादी के बाद भी कुछ राजनीतिक दलों और पूंजीपतियों के संरक्षण में बड़े पैमाने पर आदिवासियों का धर्मांतरण कराया गया। उन्होंने बताया कि जब धर्मांतरित हो चुके बुजुर्ग आदिवासियों से बातचीत की जाती है, तो बीमारी, शिक्षा और आर्थिक मजबूरी जैसे कारण सामने आते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासी समाज का एक बड़ा वर्ग आज भी अपने पुरखों द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर अपने पारंपरिक धर्म, देवी-देवताओं और संस्कृति का पालन कर रहा है। यही कारण है कि समय-समय पर धर्मांतरण के विरोध में समाज के लोग आवाज उठाते रहे हैं। बड़े तेवड़ा में हुए विवाद पर टिप्पणी करते हुए श्री दुग्गा ने कहा कि इस घटना में आदिवासी समाज की गलती नहीं मानी जा सकती। उनके अनुसार पहले मसीही समाज के लोगों द्वारा लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसके बाद आदिवासियों ने आत्मरक्षा में प्रतिकार किया और स्थिति विवाद में बदल गई। उन्होंने कहा कि संवैधानिक दृष्टि से देखा जाए तो पेसा एक्ट के तहत ग्रामसभा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। देवलाल दुग्गा ने प्रदेश सरकार को स्मरण कराया कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान कुछ मंत्रियों ने धर्मांतरण पर विधेयक लाने की बात कही थी, लेकिन सत्र समाप्त हो गया और इस विषय पर कोई ठोस चर्चा नहीं हुई। श्री दुग्गा ने प्रदेश सरकार से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी कारणवश शीतकालीन सत्र में धर्मांतरण पर विधेयक प्रस्तुत नहीं किया जा सका है, तो सरकार को चाहिए कि वह महामहिम राज्यपाल से अध्यादेश लाकर धर्मांतरण विरोधी कानून को तत्काल प्रभाव से लागू करे। उन्होंने कहा कि केवल बयानबाजी और आश्वासनों से आदिवासी समाज का विश्वास नहीं जीता जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि धर्मांतरण पर सख्त विधेयक लाकर ही सरकार यह प्रमाणित कर सकती है कि वह वास्तव में आदिवासी हितैषी है। ठोस कानून बने बिना आदिवासी समाज के प्रति सरकार का समर्पण नजर नहीं आएगा।

The post धर्मांतरण पर सख्त विधेयक लाए सरकार : देवलाल दुग्गा appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/12/24/81030/feed/ 0 81030
आमाबेड़ा घटना को लेकर सर्व समाज का आक्रोश, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन https://statemediaservice.com/2025/12/24/81026/ https://statemediaservice.com/2025/12/24/81026/#respond Wed, 24 Dec 2025 13:49:51 +0000 https://statemediaservice.com/?p=81026 ०  ईसाई मिशनरी संगठनों पर हमले, धर्मांतरण और पुलिस कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल  भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में हाल ही में घटित घटनाओं को लेकर जनजातीय समाज…

The post आमाबेड़ा घटना को लेकर सर्व समाज का आक्रोश, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन appeared first on statemediaservice.com.

]]>

०  ईसाई मिशनरी संगठनों पर हमले, धर्मांतरण और पुलिस कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल 
भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में हाल ही में घटित घटनाओं को लेकर जनजातीय समाज सहित सर्व समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। ईसाई मिशनरी संगठनों एवं उनसे जुड़े संगठनों के लोगों कथित भीड़ द्वारा जनजातीय समाज पर किए गए हमले, जबरन शव दफन की प्रक्रिया और पुलिस की भूमिका को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर सर्व समाज, भानुप्रतापपुर द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम भानुप्रतापपुर को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि आमाबेड़ा की घटना कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पूर्व भी जिले एवं प्रदेश के अन्य हिस्सों में इसी प्रकार की घटनाएं सामने आती रही हैं। इससे सामाजिक सौहार्द, धार्मिक स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों पर सीधा आघात हो रहा है। आरोप है कि ईसाई मिशनरी गतिविधियों के माध्यम से अवैध धर्मांतरण, सामाजिक हस्तक्षेप और स्थानीय परंपराओं को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिसका खामियाजा पूरे समाज को भुगतना पड़ रहा है। सर्व समाज ने यह भी आरोप लगाया कि शव दफन की प्रक्रिया के दौरान प्रशासन द्वारा पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया गया तथा शांतिपूर्ण ग्रामीणों पर अनावश्यक बल प्रयोग किया गया।जनजातीय समाज के लोगों के विरुद्ध दर्ज मामलों, पुलिसिया कार्रवाई और अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए गए हैं।

ज्ञापन में हैं ये मांगें
ज्ञापन में राज्य में धर्म स्वतंत्रता विधेयक को प्रभावी और सख्ती के साथ लागू करने, आमाबेड़ा एवं कांकेर जिले में जनजातीय समाज पर हुए संगठित हमलों के दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने, पुलिस एवं प्रशासन के जिन अधिकारियों पर पक्षपात और अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप हैं, उन्हें तत्काल निलंबित कर निष्पक्ष जांच कराने, जनजातीय ग्रामीणों पर दर्ज आपराधिक प्रकरणों को निरस्त कर पीड़ितों को उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग उठाई गई है। सर्व समाज ने स्पष्ट किया कि यह ज्ञापन किसी धर्म या समुदाय के विरोध में नहीं, बल्कि संविधान, कानून का शासन, जनजातीय आस्था और सामाजिक समरसता की रक्षा के लिए दिया गया है। चेतावनी दी गई कि यदि शासन-प्रशासन द्वारा समय रहते दोषियों पर निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो सर्व समाज लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में आंदोलन को और व्यापक करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

The post आमाबेड़ा घटना को लेकर सर्व समाज का आक्रोश, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/12/24/81026/feed/ 0 81026