दुर्ग Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/state/chhattisgarh/durg/ सत्य पर प्रकाश Fri, 03 Apr 2026 07:12:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://statemediaservice.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-new-logo-2021-32x32.jpg दुर्ग Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/state/chhattisgarh/durg/ 32 32 214855051 श्री शिवशंकर सेवा मंच ने धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव https://statemediaservice.com/2026/04/02/87964/ https://statemediaservice.com/2026/04/02/87964/#respond Thu, 02 Apr 2026 21:12:19 +0000 https://statemediaservice.com/?p=87964 ० जामुल नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा  दुर्ग। नगर पालिका परिषद जामुल में श्री शिवशंकर सेवा मंच के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया…

The post श्री शिवशंकर सेवा मंच ने धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव appeared first on statemediaservice.com.

]]>

० जामुल नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा 
दुर्ग। नगर पालिका परिषद जामुल में श्री शिवशंकर सेवा मंच के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। डीजे में बज रहे हनुमान जी के भजनों के बीच युवक एवं आमजन मगन होकर थिरकते रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी की पूजा अर्चना पश्चात हनुमान चालीसा पाठ एवं सुंदर कांड पाठ से हुई। भोग भंडारा महाप्रसाद वितरण किया गया साथ ही वार्डो के प्रमुख मंदिरो मे पहुंच कर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम आयोजक श्री शिवशंकर सेवा मंच द्वारा सभी धार्मिक अनुष्ठान किए गए। मंच के संयोजक युवराज वैष्णव ने बताया कि लगातार हर वर्ष शिवशंकर सेवा मंच के माध्यम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है उसी कड़ी मे इस बार आयोजन मे पूजा अर्चना हनुमान चालीसा एवं सुंदर कांड पाठ के बाद भोग भंडारा का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से इस बार आयोजन के साथ साथ सभी वार्डों के प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर हनुमान जी की पूजा अर्चना एवं आरती के बाद वार्डवासियों को प्रसाद वितरण किया गया।श्री शिवशंकर सेवा मंच के सदस्यों ने हनुमान भक्ति की प्रबल भावना दिखाते हुए विभिन्न वार्डो मे पहुंच कर पूजा अर्चना से पूरे जामुल नगर को हनुमानमय कर दिया था। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सयोजक युवराज वैष्णव, मीनू ताम्रकार, रामप्यारी वर्मा, सुनीता चेन्नवार, सरोजनी, चंद्राकर, लेखराम साहू, शीतल वर्मा, विनय साहू, अभिषेक शर्मा, धंनजय दुबे, रामावतार साहू, धनेश जंघेल, नरेश यादव, सनत ठाकुर, महेश यादव, शाहिल ठाकुर, दीपक साहू, दीना साहू, शेखर साहू, राजा, हिमांचल, विजय बारले, खिल्लू साहू आदि उपस्थित रहे

The post श्री शिवशंकर सेवा मंच ने धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/04/02/87964/feed/ 0 87964
स्थानीय जरूरतों और जन आकांक्षा के अनुरूप स्वीकृत होंगे विकास कार्य : मुख्यमंत्री साय https://statemediaservice.com/2026/02/06/84375/ https://statemediaservice.com/2026/02/06/84375/#respond Fri, 06 Feb 2026 13:08:17 +0000 https://statemediaservice.com/?p=84375 0 मुख्यमंत्री साय ने अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की 0 स्वीकृत विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण…

The post स्थानीय जरूरतों और जन आकांक्षा के अनुरूप स्वीकृत होंगे विकास कार्य : मुख्यमंत्री साय appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0 मुख्यमंत्री साय ने अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की

0 स्वीकृत विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की प्रथम बैठक जिला मुख्यालय दुर्ग स्थित लोक निर्माण विभाग के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में प्राधिकरण के अंतर्गत स्वीकृत प्रमुख विकास कार्यों, प्राधिकरण मद से निर्माणाधीन कार्यों के अनुमोदन, प्रावधानित बजट तथा नवीन स्वीकृत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के पिछड़ा वर्ग समुदाय के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान हेतु संचालित योजनाओं की प्रगति का आकलन करना तथा भावी विकास रणनीतियों का निर्धारण करना था, ताकि विकास का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुँच सके।

मुख्यमंत्री साय ने प्राधिकरण के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वीकृत बजट का समय पर एवं पूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का लाभ सीधे आमजन तक पहुँचना चाहिए और इसके लिए सभी स्तरों पर सतत निगरानी आवश्यक है।

मुख्यमंत्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के अंतर्गत स्वीकृत सभी विकास कार्यों, सेवाओं एवं कार्यक्रमों का बेहतर संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्रों के हित को प्राथमिकता में रखते हुए सभी स्वीकृत निर्माण कार्यों को अविलंब पूर्ण किया जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 से लेकर वित्तीय वर्ष 2024-25 तक स्वीकृत निर्माण एवं विकास कार्यों की जिलेवार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रगति की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने ऐसे विकास कार्य जो अब तक अप्रारंभ हैं अथवा प्रगतिरत हैं, उन्हें चिन्हित करते हुए दो माह की समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कलेक्टरों से प्रत्यक्ष संवाद कर कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास की प्रक्रिया में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके अंतर्गत क्षेत्रीय नेतृत्व से परामर्श लेकर अल्पकालिक योजनाओं का निर्माण, बुनियादी सुविधाओं का विस्तार तथा जन अपेक्षाओं के अनुरूप छोटे-छोटे निर्माण कार्यों की त्वरित स्वीकृति का प्रावधान किया गया है। प्राधिकरण के अंतर्गत राज्य के 35 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इन क्षेत्रों में आधारभूत नागरिक सुविधाओं के विकास, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रोत्साहन, शैक्षणिक सुविधाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही शिक्षा एवं छात्रावासों के विकास पर प्रमुख रूप से जोर दिया गया है और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों की शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई।

बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री  श्यामबिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सहित अन्य विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव बसवराजू एस, शासन के विभिन्न विभागों के सचिव, आईजी, कमिश्नर, कलेक्टर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

The post स्थानीय जरूरतों और जन आकांक्षा के अनुरूप स्वीकृत होंगे विकास कार्य : मुख्यमंत्री साय appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/06/84375/feed/ 0 84375
जीवन की सफलता केवल डिग्री लेने में नहीं,बल्कि संस्कृति एवं संस्कारों को अपनाकर जीवन जीने में – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा https://statemediaservice.com/2025/12/11/79975/ https://statemediaservice.com/2025/12/11/79975/#respond Thu, 11 Dec 2025 14:01:49 +0000 https://statemediaservice.com/?p=79975 0 शासकीय महाविद्यालय पेंड्रावान (धमधा) में नए भवन के लिए 4 करोड़ 65 लाख रुपये का भूमिपूजन 0 विज्ञान प्रयोगात्मक सामग्री की खरीद के लिए 5 लाख रुपये और सांस्कृतिक…

The post जीवन की सफलता केवल डिग्री लेने में नहीं,बल्कि संस्कृति एवं संस्कारों को अपनाकर जीवन जीने में – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा appeared first on statemediaservice.com.

]]>

0 शासकीय महाविद्यालय पेंड्रावान (धमधा) में नए भवन के लिए 4 करोड़ 65 लाख रुपये का भूमिपूजन

0 विज्ञान प्रयोगात्मक सामग्री की खरीद के लिए 5 लाख रुपये और सांस्कृतिक दल के लिए 5,100 रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा

दुर्ग। जिले के धमधा तहसील अन्तर्गत शासकीय महाविद्यालय पेंड्रावान (धमधा) के नवीन भवन का भूमिपूजन आज प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। चार करोड़ पैंसठ लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन के निर्माण से क्षेत्र के बारहवीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करना और अधिक सुलभ होगा।

समारोह में क्षेत्रीय विधायक ईश्वर साहू, राज्य तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे तथा सुरेंद्र कौशिक सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और महाविद्यालय के प्राध्यापक तथा विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि जीवन की सफलता केवल डिग्री प्राप्त करने में नहीं है, बल्कि संस्कृति एवं संस्कारों को अपनाकर जीवन जीने में है। उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए संस्कृतिक दल के लिए अपने निजी आवंटन से 5,100 रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की। मंत्री वर्मा ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार शांति और विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा बस्तर में नक्सलवाद उन्मूलन में सफलता हासिल की है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विजन के साथ 2047 तक प्रदेश को विकसित राज्य बनाना सरकार का लक्ष्य है।

मंत्री वर्मा ने साथ ही पेंड्रावान और बोरी महाविद्यालय में आहाता (परिसर) निर्माण के आश्वासन के साथ महाविद्यालय के विज्ञान प्रयोगशाला के लिए आवश्यक सामग्री की खरीद हेतु 5 लाख रुपये की धनराशि देने की भी घोषणा की।

क्षेत्रीय विधायक ईश्वर साहू ने अपने उदबोधन में बताया कि यह परियोजना ग्रामीण जनता की लंबे समय से चली आ रही अपेक्षाओं को पूरा करेगी और सरकार द्वारा समय से पहले योजनाओं को क्रियान्वित करने के प्रयासों को रेखांकित किया। महाविद्यालय की प्राचार्य उषाकिरण अग्रवाल ने महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों तथा आवश्यकताओं से मंत्री को अवगत कराया। सरपंच प्रतिमा सिन्हा ने स्वागत उद्बोधन में ग्राम एवं क्षेत्र की अन्य मांगों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, प्राध्यापकगण, विद्यार्थी तथा ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

The post जीवन की सफलता केवल डिग्री लेने में नहीं,बल्कि संस्कृति एवं संस्कारों को अपनाकर जीवन जीने में – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/12/11/79975/feed/ 0 79975
NSUI का कल्याण कॉलेज में हंगामा, प्रदेश महासचिव समेत 7 पर FIR दर्ज https://statemediaservice.com/2025/12/10/79893/ https://statemediaservice.com/2025/12/10/79893/#respond Wed, 10 Dec 2025 13:37:43 +0000 https://statemediaservice.com/?p=79893 दुर्ग। भिलाई के कल्याण कॉलेज में  NSUI कार्यकर्ताओं द्वारा मचाए गए हंगामे ने पूरे परिसर को झकझोर दिया। मामला इतना गंभीर हो गया कि प्राचार्य डॉ. विनय शर्मा तक धक्का-मुक्की…

The post NSUI का कल्याण कॉलेज में हंगामा, प्रदेश महासचिव समेत 7 पर FIR दर्ज appeared first on statemediaservice.com.

]]>
दुर्ग। भिलाई के कल्याण कॉलेज में  NSUI कार्यकर्ताओं द्वारा मचाए गए हंगामे ने पूरे परिसर को झकझोर दिया। मामला इतना गंभीर हो गया कि प्राचार्य डॉ. विनय शर्मा तक धक्का-मुक्की और अपमानजनक व्यवहार का शिकार हुए। इस दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को जूते की माला पहनाने की कोशिश की और सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाकर उन्हें नष्ट करने की कोशिश भी की।

इस विवाद के केंद्र में था चार माह पहले कॉलेज की एक महिला कर्मचारी के साथ प्राचार्य द्वारा कथित अभद्र व्यवहार का आरोप। इसको लेकर NSUI ने जमकर प्रदर्शन किया और कॉलेज में तांडव मचाया, जिससे प्रशासनिक कामकाज ठप्प हो गया।

कल्याण कॉलेज प्रशासन ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए आकाश कनौजिया (NSUI प्रदेश महासचिव) सहित 7 अन्य लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। दुर्ग पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आकाश कनौजिया, दीपक पाल, आनंद यदु, नितेश गुप्ता, आशीष कालो, भौमिक पटेल और अंशुल शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

The post NSUI का कल्याण कॉलेज में हंगामा, प्रदेश महासचिव समेत 7 पर FIR दर्ज appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/12/10/79893/feed/ 0 79893
दुर्ग में भूमि दरों के विरोध में सड़क पर हंगामा, चक्का जाम पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज https://statemediaservice.com/2025/12/01/78985/ https://statemediaservice.com/2025/12/01/78985/#respond Mon, 01 Dec 2025 12:09:13 +0000 https://statemediaservice.com/?p=78985 दुर्ग। शहर के पटेल चौक पर आज नागरिकों और व्यापारियों ने भूमि की नई गाइडलाइन दर और रजिस्ट्री दर बढ़ोतरी के खिलाफ जोरदार विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्गों पर…

The post दुर्ग में भूमि दरों के विरोध में सड़क पर हंगामा, चक्का जाम पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज appeared first on statemediaservice.com.

]]>

दुर्ग। शहर के पटेल चौक पर आज नागरिकों और व्यापारियों ने भूमि की नई गाइडलाइन दर और रजिस्ट्री दर बढ़ोतरी के खिलाफ जोरदार विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्गों पर चक्का जाम कर यातायात को ठप कर दिया, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व मनोज राजपूत, बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के संचालक कर रहे थे। उनका आरोप है कि नई दरें आम जनता और छोटे व्यवसायियों पर भारी आर्थिक बोझ डालेंगी।

सुबह से ही शहर में जाम की स्थिति बनी रही, पुलिस ने कई बार चेतावनी दी लेकिन प्रदर्शनकारी मार्ग खाली नहीं करने पर अड़े रहे। इसके बाद अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज किया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को मामूली चोटें आई हैं।

शहरवासियों के लिए यह स्थिति कई घंटों तक तनावपूर्ण रही, वहीं प्रशासन ने अब सड़क यातायात को सामान्य करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं।

The post दुर्ग में भूमि दरों के विरोध में सड़क पर हंगामा, चक्का जाम पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/12/01/78985/feed/ 0 78985
शिक्षा के साथ कौशल उन्नयन भी जरूरी – मंत्री गजेन्द्र यादव https://statemediaservice.com/2025/11/20/78437/ https://statemediaservice.com/2025/11/20/78437/#respond Thu, 20 Nov 2025 12:18:01 +0000 https://statemediaservice.com/?p=78437 रायपुर/दुर्ग। दुर्ग जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आज अछोटी में जिला स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव रहे, उन्होंने…

The post शिक्षा के साथ कौशल उन्नयन भी जरूरी – मंत्री गजेन्द्र यादव appeared first on statemediaservice.com.

]]>

रायपुर/दुर्ग। दुर्ग जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आज अछोटी में जिला स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव रहे, उन्होंने अपने उद्बोधन में नई शिक्षा नीति में शिक्षा के साथ कौशल उन्नयन पर बल देते हुए कहा कि आधुनिक परिवेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ कौशल आधारित प्रशिक्षण ही विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख बनाएगा। अछोटी स्थित डाइट भवन में आयोजित कार्यशाला में शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने व्यवसायिक शिक्षा की चुनौतियों व संभावनाओं पर कार्यशाला में शिक्षको से विस्तृत चर्चा किये। उन्होंने कहा कि रोजगारमुखी शिक्षा और आधुनिक कौशल विकास को पाठ्यक्रम से जोड़ने की दिशा में यह कार्यशाला एक महत्वपूर्ण पहल है।

केबिनेट मंत्री श्री यादव कहा की नई शिक्षा नीति में विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही कौशल शिक्षा, प्रायोगिक अधिगम, डिजिटल साक्षरता और व्यवसायिक प्रशिक्षण से जोड़ने की व्यवस्था की गई है, जिससे भविष्य में युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर प्राचार्य डाइट पी. सी. मर्कले, डॉ. शिशिरकला भट्टाचार्य, संध्या शर्मा, डॉ. नीलम दुबे, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. एच के साहू सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।

The post शिक्षा के साथ कौशल उन्नयन भी जरूरी – मंत्री गजेन्द्र यादव appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/11/20/78437/feed/ 0 78437
दुर्ग में एसीबी-ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई: मेघ गंगा ग्रुप के संचालक मनीष पारख के ठिकानों पर छापा, DMF घोटाले से जुड़े दस्तावेज जब्त https://statemediaservice.com/2025/10/29/76569/ https://statemediaservice.com/2025/10/29/76569/#respond Wed, 29 Oct 2025 06:35:23 +0000 https://statemediaservice.com/?p=76569 दुर्ग। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी-ईओडब्ल्यू की कार्रवाई तेज हो गई है। बुधवार सुबह तड़के एसीबी और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की संयुक्त टीम ने मेघ गंगा ग्रुप…

The post दुर्ग में एसीबी-ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई: मेघ गंगा ग्रुप के संचालक मनीष पारख के ठिकानों पर छापा, DMF घोटाले से जुड़े दस्तावेज जब्त appeared first on statemediaservice.com.

]]>

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी-ईओडब्ल्यू की कार्रवाई तेज हो गई है। बुधवार सुबह तड़के एसीबी और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की संयुक्त टीम ने मेघ गंगा ग्रुप के संचालक मनीष पारख के ठिकानों पर अचानक छापा मार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी जिले के चर्चित DMF (जिला खनिज न्यास) घोटाले से जुड़े वित्तीय लेन-देन और लाभ के संदिग्ध स्रोतों की जांच का हिस्सा है।

सुबह करीब 6 बजे से शुरू हुई कार्रवाई में अधिकारियों की टीम ने पारख के आवास और ऑफिस से दस्तावेजों, कंप्यूटर हार्ड डिस्क, लैपटॉप और मोबाइल उपकरणों को खंगाला। सूत्रों के अनुसार, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डाटा जब्त किए गए हैं, जिनमें खनन, सप्लाई और निर्माण से जुड़ी फाइलें शामिल हैं।

मनीष पारख का नाम पहले भी विवादों में रहा है। उनके नेहरू नगर स्थित “इमेज डायग्नोसिस सेंटर (लाइफ केयर)” में एक डॉक्टर पर गर्भवती महिला से छेड़छाड़ के आरोप के बाद वे सुर्खियों में आए थे। अब एक बार फिर ईओडब्ल्यू की छापेमारी ने व्यवसायिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

शहरभर में चर्चा है कि ईओडब्ल्यू की यह कार्रवाई DMF घोटाले में फंड के दुरुपयोग और ठेकेदारी नेटवर्क के भ्रष्ट गठजोड़ की जांच से जुड़ी है। कार्रवाई के दौरान एजेंसी के अधिकारी कड़ी गोपनीयता बरतते हुए लगातार दस्तावेजों की जांच में जुटे हुए हैं।

The post दुर्ग में एसीबी-ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई: मेघ गंगा ग्रुप के संचालक मनीष पारख के ठिकानों पर छापा, DMF घोटाले से जुड़े दस्तावेज जब्त appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/10/29/76569/feed/ 0 76569
सेक्स रैकेट का सनसनीखेज खुलासा: नाबालिग को नौकरी का लालच देकर बनाया बंधक, दो महिलाएं जेल में! https://statemediaservice.com/2025/10/10/75226/ https://statemediaservice.com/2025/10/10/75226/#respond Fri, 10 Oct 2025 07:10:23 +0000 https://statemediaservice.com/?p=75226 दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती को देह व्यापार के दलदल में धकेलने का घिनौना खेल सामने आया है। पुलिस ने इस सेक्स रैकेट की सरगना प्रीति…

The post सेक्स रैकेट का सनसनीखेज खुलासा: नाबालिग को नौकरी का लालच देकर बनाया बंधक, दो महिलाएं जेल में! appeared first on statemediaservice.com.

]]>
दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती को देह व्यापार के दलदल में धकेलने का घिनौना खेल सामने आया है। पुलिस ने इस सेक्स रैकेट की सरगना प्रीति बेसरा और उसकी साथी सीमा सोनी को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। पीड़िता की हिम्मत और पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने इस काले धंधे का पर्दाफाश किया।

नौकरी का झांसा, फिर शुरू हुआ जुल्म

मध्यप्रदेश के अनूपपुर की रहने वाली नाबालिग पीड़िता की जिंदगी तब उजड़ गई, जब नवरात्रि मेले के दौरान कटनी स्टेशन पर उसकी मुलाकात प्रीति बेसरा से हुई। प्रीति ने अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी का लालच देकर उसे दुर्ग खींच लाई। यहां उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर दूसरों को भेजी गईं। पीड़िता को एक घर में बंधक बनाकर अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। विरोध करने पर प्रीति और सीमा ने तस्वीरें-वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

पीड़िता की हिम्मत, पुलिस की कार्रवाई

नाबालिग ने हार नहीं मानी। उसने मौका पाकर खुद को छुड़ाया और सीधे मोहन नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत पॉक्सो एक्ट, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पीड़िता की निशानदेही पर प्रीति और सीमा को धर दबोचा गया। पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस मामले ने दुर्ग में मानव तस्करी और देह व्यापार के काले कारोबार की गहरी जड़ों को उजागर किया है। पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

The post सेक्स रैकेट का सनसनीखेज खुलासा: नाबालिग को नौकरी का लालच देकर बनाया बंधक, दो महिलाएं जेल में! appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/10/10/75226/feed/ 0 75226
दुर्ग में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया निर्माणाधीन स्विमिंग पूल का निरीक्षण… https://statemediaservice.com/2025/10/08/75095/ https://statemediaservice.com/2025/10/08/75095/#respond Wed, 08 Oct 2025 13:58:11 +0000 https://statemediaservice.com/?p=75095 रायपुर। कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने दुर्ग शहर में निर्माणाधीन स्विमिंग पूल का निरीक्षण किया। उन्होंने x पोस्ट में बताया, दुर्ग शहर में निर्माणाधीन स्विमिंग पूल का निरीक्षण कर कार्य…

The post दुर्ग में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया निर्माणाधीन स्विमिंग पूल का निरीक्षण… appeared first on statemediaservice.com.

]]>

रायपुर। कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने दुर्ग शहर में निर्माणाधीन स्विमिंग पूल का निरीक्षण किया। उन्होंने x पोस्ट में बताया, दुर्ग शहर में निर्माणाधीन स्विमिंग पूल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति और निर्माण से जुड़ी सभी पहलुओं की जानकारी ली।

करीब 1.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह स्विमिंग पूल खेल प्रेमियों के लिए एक आधुनिक सुविधाओं से युक्त केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। कार्य में लगे अभियंताओं को गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, पार्षद कमल देवांगन, गुड्डू यादव एवं अभियंता सी.के. सोने उपस्थित रहे।

The post दुर्ग में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया निर्माणाधीन स्विमिंग पूल का निरीक्षण… appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/10/08/75095/feed/ 0 75095
दुर्ग पुलिस ने चेकिंग के दौरान 6.6 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की https://statemediaservice.com/2025/09/20/73202/ https://statemediaservice.com/2025/09/20/73202/#respond Sat, 20 Sep 2025 07:45:33 +0000 https://statemediaservice.com/?p=73202 दुर्ग। पुलिस ने कुम्हारी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई में 6 करोड़ 60 लाख रुपये की नकदी जब्त की है। यह नकदी महाराष्ट्र रजिस्ट्रेशन की…

The post दुर्ग पुलिस ने चेकिंग के दौरान 6.6 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की appeared first on statemediaservice.com.

]]>

दुर्ग। पुलिस ने कुम्हारी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई में 6 करोड़ 60 लाख रुपये की नकदी जब्त की है। यह नकदी महाराष्ट्र रजिस्ट्रेशन की दो स्कॉर्पियो गाड़ियों से बरामद की गई, जो रायपुर से गुजरात जा रही थीं। गाड़ियों में सवार चार व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है, जो नकदी के स्रोत के बारे में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुम्हारी क्षेत्र में संदिग्ध गाड़ियां नकदी ले जा रही हैं। इसके बाद आज सुबह की गई जांच में यह राशि बरामद हुई। मौके पर डीएसपी अलेक्जेंडर किरो और कुम्हारी टीआई जनक कुर्रे की टीम पहुंची और कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चारों व्यक्ति गुजरात के मूल निवासी हैं और यह नकदी रायपुर से गुजरात ले जाई जा रही थी। पूछताछ में संदिग्धों ने बताया कि वे ऊपरी निर्देशों के आधार पर रास्ते में इस नकदी को बांटते हुए जा रहे थे।

नकदी के स्रोत और इसके उपयोग को लेकर कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाए जाने से पुलिस को शक है कि यह राशि हवाला कारोबार से संबंधित हो सकती है, जिसे विभिन्न स्थानों पर खपाने की योजना थी। इस मामले में आयकर विभाग की टीम भी कुम्हारी थाने पहुंच चुकी है और नकदी के स्रोत व इसके गंतव्य की जांच कर रही है।

पुलिस और आयकर विभाग की संयुक्त जांच में इस मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है, ताकि नकदी के अवैध उपयोग और इसके पीछे के नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

The post दुर्ग पुलिस ने चेकिंग के दौरान 6.6 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/09/20/73202/feed/ 0 73202