दन्तेवाड़ा Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/state/chhattisgarh/dantewada/ सत्य पर प्रकाश Thu, 05 Mar 2026 14:05:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://statemediaservice.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-new-logo-2021-32x32.jpg दन्तेवाड़ा Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/state/chhattisgarh/dantewada/ 32 32 214855051 खनिज विभाग की लापरवाही से बुझ गया घर का चिराग https://statemediaservice.com/2026/03/05/86179/ https://statemediaservice.com/2026/03/05/86179/#respond Thu, 05 Mar 2026 14:05:09 +0000 https://statemediaservice.com/?p=86179 0 पानी भरे गड्ढे में डूबने से हुई मासूम बच्चे की मौत  जगदलपुर। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनारपारा और घोटपाल के बीच स्थित एक…

The post खनिज विभाग की लापरवाही से बुझ गया घर का चिराग appeared first on statemediaservice.com.

]]>

0 पानी भरे गड्ढे में डूबने से हुई मासूम बच्चे की मौत 

जगदलपुर। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनारपारा और घोटपाल के बीच स्थित एक पुराने क्रशर प्लांट क्षेत्र में होली के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। गीदम के वार्ड क्रमांक 13 निवासी तीन भाइयों में से 14 वर्षीय छोटे भाई आदर्श बघमरिया पिता नीलेश बघमरिया की पानी भरे गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
जानकारी के अनुसार आयुष अपने दो भाईयों के साथ पुराने क्रशर प्लांट के खदान क्षेत्र में गया था। इस दौरान बड़ा भाई अचानक गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने की कोशिश में छोटे भाई का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही गीदम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां वर्षों पहले क्रशर प्लांट संचालित होता था, जो लंबे समय से बंद है और उसकी लीज भी समाप्त हो चुकी है। पूर्व में हुए खनन कार्यों के कारण वहां बड़े-बड़े गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें पानी भर गया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इन खतरनाक गड्ढों के आसपास न तो किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था की गई है और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, जिससे यह स्थान आम लोगों और विशेषकर बच्चों के लिए बेहद खतरनाक बन गया है। इस संबंध में खनिज निरीक्षक अश्वनी झाड़ी ने बताया कि लगभग एक दशक पूर्व उक्त स्थान को मात्र दो वर्षों के लिए लीज पर दिया गया था। लीज समाप्त होने के बाद भूमि उद्योग विभाग को हस्तांतरित कर दी गई थी और बाद में इसे मत्स्य विभाग को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि गड्ढों को भरने का कोई स्पष्ट नियम नहीं है। इसलिए इस प्रकार की घटनाएं हो जाती हैं और इसमें खनिज विभाग का प्रत्यक्ष संबंध नहीं है।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि लीज समाप्त हो चुकी थी और भूमि अन्य विभागों को हस्तांतरित कर दी गई थी, तो ऐसे खतरनाक गड्ढों की जिम्मेदारी किस विभाग की है, यह स्पष्ट किया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने मांग की है कि यह स्पष्ट किया जाए कि संबंधित भूमि उद्योग विभाग, मत्स्य विभाग या खनिज विभाग में से किसके अधिकार क्षेत्र में आती है और जिम्मेदारी तय करते हुए इस पूरे मामले की दंडाधिकारी जांच कराई जाए। ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए, क्योंकि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

The post खनिज विभाग की लापरवाही से बुझ गया घर का चिराग appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/03/05/86179/feed/ 0 86179
गांव में घुस आया शेर, गाय को बनाया शिकार https://statemediaservice.com/2026/02/05/84258/ https://statemediaservice.com/2026/02/05/84258/#respond Thu, 05 Feb 2026 11:43:15 +0000 https://statemediaservice.com/?p=84258 ०  भांसी के बुधराम पारा क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत दंतेवाड़ा। जिले के भांसी क्षेत्र में शेर की उपस्थिति ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। भांसी के बुधराम पारा…

The post गांव में घुस आया शेर, गाय को बनाया शिकार appeared first on statemediaservice.com.

]]>

०  भांसी के बुधराम पारा क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत

दंतेवाड़ा। जिले के भांसी क्षेत्र में शेर की उपस्थिति ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। भांसी के बुधराम पारा के समीप दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में स्थित कलार पारा के पास शेर देखे जानेसे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। शेर ने एक गाय को अपना शिकार बना लिया।
पीड़ित आदिवासी परिवार के अनुसार बीते शुक्रवार को उनकी गाय जंगल में चरने गई थी, जो शनिवार तक वापस नहीं लौटी। खोजबीन करने पर जंगल में गाय का अधखाया शव मिला।ग्रामीणों ने बताया कि गाय के पेट में मृत बच्चा भी था, जिससे घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के ग्रामीणों को जंगल न जाने तथा अंधेरा होने से पहले घर लौटने की अपील की। बीती रात गांव की एक बुजुर्ग महिला ने शेर के दहाड़ने की आवाज सुनने का दावा किया, जिसके बाद वन विभाग द्वारा अनाउंसमेंट कर लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। इधर बचेली के बड़े पारा में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और वन विभाग द्वारा जारी सोशल मीडिया पत्र को लेकर चिंता जाहिर की। सरपंच गोविंद कुंजाम के नेतृत्व में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि वे रोजमर्रा के कार्यों जैसे पूजा पाठ, वनोपज संग्रह, वनौषधि और लकड़ी के लिए जंगल जाते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी वन विभाग को लेनी चाहिए। ग्रामीणों ने मांग की कि जल्द से जल्द सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि लोग निर्भय होकर जंगल आ-जा सकें।
पत्रकारों की टीम भांसी के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में स्थित कलार पारा पहुंची और पीड़ित आदिवासी परिवार से मुलाकात की। ग्रामीणों में फिलहाल भय का माहौल बना हुआ है। मामले में वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
ग्रामीणों का कहना है कि शेर की मौजूदगी जहां चिंता का विषय है, वहीं दूसरी ओर जंगलों में अवैध खनन और इष्ट देव स्थलों के संरक्षण में प्रशासन की उदासीनता को लेकर भी लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुरक्षा और संरक्षण के ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

The post गांव में घुस आया शेर, गाय को बनाया शिकार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/05/84258/feed/ 0 84258
पाढ़ापुर की भाई-बहन पहाड़ी पर सर्वें कर रही एनएमडीसी की टीम को खदेड़ा ग्रामीणों ने https://statemediaservice.com/2026/02/05/84240/ https://statemediaservice.com/2026/02/05/84240/#respond Thu, 05 Feb 2026 07:30:40 +0000 https://statemediaservice.com/?p=84240 ०  वर्तमान और पूर्व सरपंचों ने जताई कड़ी आपत्ति  जगदलपुर। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के बचेली में पाढ़ापुर क्षेत्र स्थित भाई-बहन नामक पहाड़ी पर एनएमडीसी द्वारा कथित रूप से…

The post पाढ़ापुर की भाई-बहन पहाड़ी पर सर्वें कर रही एनएमडीसी की टीम को खदेड़ा ग्रामीणों ने appeared first on statemediaservice.com.

]]>


०  वर्तमान और पूर्व सरपंचों ने जताई कड़ी आपत्ति 
जगदलपुर। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के बचेली में पाढ़ापुर क्षेत्र स्थित भाई-बहन नामक पहाड़ी पर एनएमडीसी द्वारा कथित रूप से किए जा रहे सर्वे को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला है। इमली पेड़ के पास सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष एकत्रित हुए और बिना पूर्व सूचना एवं ग्रामसभा की अनुमति के सर्वे कराए जाने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि न तो ग्रामसभा बैठक आयोजित की गई और न ही एनएमडीसी की ओर से किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी दी गई। ऐसे में अचानक चल रहे इस सर्वे को लेकर लोगों में संदेह और नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि आखिर यह सर्वे किस उद्देश्य से और किस अनुमति के आधार पर किया जा रहा था।एनएमडीसी की टीम से सर्वे के बारे में जब पूछा गया तो उनसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिसके बाद एनएमडीसी के अधिकारियों और सर्वे टीम का ग्रामीणों ने घेराव किया और विरोध प्रदर्शन करते हुए उन्हें क्षेत्र से वापस लौटने पर मजबूर कर दिया। सरपंच सुनील बारसा एवं उपसरपंच बुधरु कुंजाम, ग्रामसभा अध्यक्ष राजू राम कुंजाम, पूर्व सरपंच के पति पांडू राम कुंजाम ने भी इस पूरे मामले में कड़ी आपत्ति जताते हुए पारदर्शिता और ग्रामसभा की सहमति को अनिवार्य बताया। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बिना जानकारी और सहमति के किसी भी प्रकार की गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और अब प्रशासन एवं एनएमडीसी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

The post पाढ़ापुर की भाई-बहन पहाड़ी पर सर्वें कर रही एनएमडीसी की टीम को खदेड़ा ग्रामीणों ने appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/05/84240/feed/ 0 84240
भाजपा जिला अध्यक्ष का पुतला दहन, सख्त कार्रवाई की मांग https://statemediaservice.com/2026/01/17/82888/ https://statemediaservice.com/2026/01/17/82888/#respond Sat, 17 Jan 2026 07:45:09 +0000 https://statemediaservice.com/?p=82888 जगदलपुर। सराफा व्यवसायी से मारपीट और गीदम क्षेत्र में आपराधिक वारदातों की वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दंतेवाड़ा जिला भाजपा अध्यक्ष का पुतला दहन किया। बस्तर जिले के दंतेवाड़ा…

The post भाजपा जिला अध्यक्ष का पुतला दहन, सख्त कार्रवाई की मांग appeared first on statemediaservice.com.

]]>

जगदलपुर। सराफा व्यवसायी से मारपीट और गीदम क्षेत्र में आपराधिक वारदातों की वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दंतेवाड़ा जिला भाजपा अध्यक्ष का पुतला दहन किया। बस्तर जिले के दंतेवाड़ा जिले की व्यापार नगरी गीदम में राजनीतिक फिजा बदरंग हो गई है। सरकार पर लगातार हमलावर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष का पुतला दहन किया। बस स्टैंड में किए गए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाज़ी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि गीदम क्षेत्र में लगातार अपराध, मारपीट और गुंडागर्दी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिसके लिए सीधे तौर पर भाजपा जिम्मेदार है। कांग्रेस ने भाजपा जिला अध्यक्ष पर बुजुर्ग सर्राफा व्यापारी के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा कि कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर प्रदर्शन जारी रहेगा।पुतला दहन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

The post भाजपा जिला अध्यक्ष का पुतला दहन, सख्त कार्रवाई की मांग appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/17/82888/feed/ 0 82888
विहिप बजरंग दल ने 56 गौवंशों का किया रेस्क्यू https://statemediaservice.com/2026/01/10/82374/ https://statemediaservice.com/2026/01/10/82374/#respond Sat, 10 Jan 2026 14:17:26 +0000 https://statemediaservice.com/?p=82374 जगदलपुर। आज दंतेवाडा जिले के अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा ग्राम मटेनार में 56 गौवंशों को रेस्क्यू किया गया। इस कार्य में परिषद के साथ दंतेवाडा थाना के…

The post विहिप बजरंग दल ने 56 गौवंशों का किया रेस्क्यू appeared first on statemediaservice.com.

]]>

जगदलपुर। आज दंतेवाडा जिले के अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा ग्राम मटेनार में 56 गौवंशों को रेस्क्यू किया गया। इस कार्य में परिषद के साथ दंतेवाडा थाना के एसआई राजेश कुमार की टीम के साथ साथ सरपंच संघ और ग्रामीणों का पूर्ण समर्थन मिला। इस पूरी कार्रवाई के दौरान विश्व हिंदू परिषद के गौरक्षा प्रमुख सुनील जोशी के साथ सभी गौरक्षक और परिषद की टीम के अभिषेक पटेल, हर्ष गुप्ता, हर्ष प्रधान और सुरेंद्र सिंह ने फील्ड में पूर्ण समय देकर उन सभी गौवंशों को पातररस गौठान में सुरक्षित पहुंचाया। इस पूरी कार्रवाई में विश्व हिंदू परिषद के विभाग संयोजक विकास अग्रवाल, अध्यक्ष किशोर दीवान और जिला मंत्री राघवेंद्र सिंह, सुनील जोशी जिला गौसेवा प्रमुख व पूरी टीम का सहयोग प्राप्त हुआ। इस मामले में परिषद की टीम ने दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की जिसमें उन्हे पुलिस बल का पूर्ण सहयोग मिला है।

The post विहिप बजरंग दल ने 56 गौवंशों का किया रेस्क्यू appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/10/82374/feed/ 0 82374
‘मिशन 31 मार्च-26’ का काउंट डाउन शुरू, थोक में 63 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण https://statemediaservice.com/2026/01/09/82250/ https://statemediaservice.com/2026/01/09/82250/#respond Fri, 09 Jan 2026 13:11:58 +0000 https://statemediaservice.com/?p=82250 0  पुनर्वास से पुनर्जीवन की ओर लौटे माओ वादी  0 बस्तर के दंतेवाड़ा में पुलिस और सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी (अर्जुन झा) जगदलपुर। बस्तर में मिशन ’31 मार्च…

The post ‘मिशन 31 मार्च-26’ का काउंट डाउन शुरू, थोक में 63 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण appeared first on statemediaservice.com.

]]>

0  पुनर्वास से पुनर्जीवन की ओर लौटे माओ वादी 
0 बस्तर के दंतेवाड़ा में पुलिस और सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी
(अर्जुन झा) जगदलपुर। बस्तर में मिशन ’31 मार्च 2026′ का काउंट डाउन शुरू हो गया है। नक्सलमुक्त बस्तर का संकल्प तेजी से लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। इसी क्रम में बस्तर की दंतेवाड़ा पुलिस और फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। यहां 63 नक्सलियों ने आज एकसाथ आत्मसमर्पण किया। सरेंडर करने वालों में 1 करोड़ 17 लाख के 36 इनामी नक्सली शामिल हैं। इन नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष आत्मसमर्पण किया। पूना मारगेमः पुनर्वास से पुनर्जीवन के तहत इन नक्सलियों ने आज बदलाव की नई शुरूआत की है।आत्मसमर्पित माओवादी दरभा डिवीजन, दक्षिण बस्तर, पश्चिम बस्तर, माड़ डिवीजन, उड़ीसा राज्य में सक्रिय थे। आत्मसमर्पित माओवादियों में 18 महिला तथा 45 पुरूष माओवादी शामिल हैं।

आत्मसमर्पित माओवादियों में 8 लाख के 7 ईनामी, 5 लाख के 7 ईनामी 2 लाख के 8 ईनामी, 1 लाख के 11 ईनामी एवं 50 हजार के तीन ईनामी नक्सली शामिल हैं। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम ने कहा कि ‘पूना मारगेम पुनर्वास से पुनर्जीवन बस्तर में स्थायी शांति, गरिमा और समग्र प्रगति की दिशा में एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में उभर रहा है। इन नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआरजी, बस्तर फाईटर्स दंतेवाड़ा एवं सीआरपीएफ की 111वीं, 195वीं एवं 230वीं वाहिनी दंतेवाड़ा का विशेष योगदान रहा है।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी., सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक राकेश चौधरी, पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन में नक्सल मुक्त बस्तर के संकल्प को परिणित करने के उद्देश्य से लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल पुनर्वास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा पूना मारगेम पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान संचालित किया जा रहा है। जिससे माओवादी संगठन हिंसा का मार्ग छोड़कर शांति और प्रगति के मार्ग को अपना रहे हैं और समाज के मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज 9 जनवरी को 1 करोड़, 19 लाख, 50 हजार के 36 ईनामी सहित 64 नक्सलियों ने पुलिस उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ राकेश चौधरी, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, कमांडेंट 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ गोपाल यादव, कमांडेंट 195वीं वाहिनी सीआरपीएफ अनिल कुमार सिंह, कमांडेट 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ अनिल कुमार प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन एवं उप कमांडेंट सीआरपीएफ डीआईजी आफिस विमल कुमार के समक्ष डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत् 50-50हजार रूपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

The post ‘मिशन 31 मार्च-26’ का काउंट डाउन शुरू, थोक में 63 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/09/82250/feed/ 0 82250
विदेशी मुद्रा के नाम पर साइबर फ्रॉड, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार https://statemediaservice.com/2025/12/29/81374/ https://statemediaservice.com/2025/12/29/81374/#respond Mon, 29 Dec 2025 06:12:45 +0000 https://statemediaservice.com/?p=81374 0 विदेश से पार्सल आने का झांसा देकर की थी 50 लाख की गई थी ऑनलाइन ठगी  जगदलपुर। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र में करीब तीन…

The post विदेशी मुद्रा के नाम पर साइबर फ्रॉड, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0 विदेश से पार्सल आने का झांसा देकर की थी 50 लाख की गई थी ऑनलाइन ठगी 

जगदलपुर। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र में करीब तीन साल पहले हुई 50 लाख रुपए की सायबर ठगी के एक बड़े मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस केस में बिहार के दो आरोपियों को पकड़ा गया है।
मामला सन 2023 का बताया गया है। किरंदुल थाना क्षेत्र के एक पीड़ित व्यक्ति को फोन कॉल आया कि आपके नाम पर विदेशी मुद्रा से भरा एक पार्सल आया है। पार्सल लेने के लिए आपको कस्टम चार्ज, इन्कमटैक्स, सीबीआई चार्ज की राशि ऑनलाइन जमा करनी होगी। इस तरह का झांसा देकर आरोपियों ने उस व्यक्ति से एक माह के भीतर करीब 50 लाख रुपए अपने खातों में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवा लिए। इसके बाद भी जब पीड़ित को पार्सल नहीं मिला, तो उसने किरंदुल थाने में रिपोर्टर दर्ज कराई।. पुलिस ने धारा 420 और 66 (डी) आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू करदी। दंतेवाड़ा पुलिस दंतेवाड़ा गौरव राय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके बर्मन के मार्गदर्शन एवं सायबर सेल नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक ठाकुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में प्रार्थी से पूछताछ कर एवं बैंकिंग संबंधी जानकारियां जुटाई गईं। जांच में पता चला कि पीड़ित को जो कॉल आया था, वह बिहार के चंपारण क्षेत्र से था। इसके बाद किरंदुल थाने के निरीक्षक धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में संयुक्त टीम बना कर बिहार राज्य रवाना की गई। फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन एनालिसिस एवं साइबर फॉरेंसिक टूल्स उपयोग कर जानकारी के आधार पर 2 आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार किया गया। आरोपी अरविंद कुमार पिता दीपक चौधरी, उम्र 25 वर्ष निवासी बंगली कालोनी गली नंबर 03 छतौनी, थाना छतौनी, जिला पूर्वी चम्पारण बिहार तथा विद्या कुमार पिता राजेन्द्र साहनी उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 शिवमंदिर के पास, जौकटिया, थाना मझौलिया, जब्कटिया, पश्चिम चम्पारण बिहार को दंतेवाड़ा पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। दंतेवाड़ा पुलिस ने लगातार नगरवासियों और ग्रामीणो से मोबाईल सायबर क्राईम संबंधी बैकिंग फ्रॉड्स, सायबर ठगी पार्ट टाईम जॉब धोखाधड़ी, मोबाईल ओटीपी लिंक शेयर न करने इत्यादि सायबर क्राईम से बचने जानकारी दी जा रही है तथा किसी प्रकार की फ्रांड होने पर तत्काल सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 पर कॉल कर दर्ज कराने तथा पुलिस को सूचित करने की अपील की है।

The post विदेशी मुद्रा के नाम पर साइबर फ्रॉड, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/12/29/81374/feed/ 0 81374
दंतेवाड़ा में डीएसपी को दुर्ग के युवक ने मारा चाकू https://statemediaservice.com/2025/12/19/80563/ https://statemediaservice.com/2025/12/19/80563/#respond Fri, 19 Dec 2025 12:29:56 +0000 https://statemediaservice.com/?p=80563 0  पुलिस ने दबोच लिया हमलावर युवक को  0 आपसी रंजिश का मामला मान रही दंतेवाड़ा पुलिस  0 पीछा करते हुए दंतेवाड़ा पहुंचा था हमलावर युवक  जगदलपुर। बस्तर संभाग के…

The post दंतेवाड़ा में डीएसपी को दुर्ग के युवक ने मारा चाकू appeared first on statemediaservice.com.

]]>

0  पुलिस ने दबोच लिया हमलावर युवक को 
0 आपसी रंजिश का मामला मान रही दंतेवाड़ा पुलिस 
0 पीछा करते हुए दंतेवाड़ा पहुंचा था हमलावर युवक 
जगदलपुर। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा में आज दिनदहाड़े एक डीएसपी पर चाकू से हमला करने की सनसनीखेज वारदात हो गई। घटना कलेक्टर कार्यालय के पास हुई।
शहर के एचडीएफसी बैंक के सामने बैंक से पैसा निकालकर बाहर निकल रहे डीएसपी तोमेश वर्मा पर अचानक हमला कर दिया गया। हमले में सुकमा जिले के जगरगुंडा में पदस्थ एसडीओपी तोमेश वर्मा घायल हो गए। उनके चेहरे के बांई तरफ चाकू से गहरी चोट आई है। एसडीओपी तोमेश वर्मा को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इसके पहले मौके पर मौजूद जवानों ने हमलावर को दबोचकर सड़क के डिवाइडर पर उसके हाथ बांध दिए।हमलावर की पहचान दुर्ग निवासी रविशंकर साहू के रूप में हुई है। उसके साथ एक युवती भी कार से आई थी। जो दुर्ग से सुकमा आकर एसडीओपी तोमेश वर्मा का लगातार पीछा करता हुआ दंतेवाड़ा आ पहुंचा। यहां मौका पाकर उसने चाकू से हमला कर दिया। बताया जाता है कि हमलावर एक युवती के साथ आया था। सरेराह हुई इस चाकूबाजी से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमला पूर्व नियोजित तरीके से किया गया बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने युवक और महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए दंतेवाड़ा पुलिस जांच में जुटी हुई है और हमले के पीछे की वजहों की पड़ताल की जा रही है। एडिशनल एसपी आरके बर्मन के मुताबिक हमलावर और घायल एसडीओपी के बीच दुर्ग में चल रहे अदालती केस की वजह से आपसी रंजिश चल रही थी। हमले की एक वजह यह भी बताई जा रही है। इलाके में पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

The post दंतेवाड़ा में डीएसपी को दुर्ग के युवक ने मारा चाकू appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/12/19/80563/feed/ 0 80563
बीजापुर-दंतेवाड़ा मुठभेड़: 18 नक्सली ढेर, 3 जवान शहीद; शव और भारी मात्रा में हथियार बरामद https://statemediaservice.com/2025/12/04/79359/ https://statemediaservice.com/2025/12/04/79359/#respond Thu, 04 Dec 2025 13:44:27 +0000 https://statemediaservice.com/?p=79359 बस्तर। बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमावर्ती वेस्ट बस्तर डिवीजन में बुधवार से जारी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लगभग 20 घंटे चले इस ऑपरेशन में 1 करोड़ 30…

The post बीजापुर-दंतेवाड़ा मुठभेड़: 18 नक्सली ढेर, 3 जवान शहीद; शव और भारी मात्रा में हथियार बरामद appeared first on statemediaservice.com.

]]>

बस्तर। बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमावर्ती वेस्ट बस्तर डिवीजन में बुधवार से जारी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लगभग 20 घंटे चले इस ऑपरेशन में 1 करोड़ 30 लाख रुपये इनामी 18 नक्सलियों को मार गिराया गया, जबकि जवाबी कार्रवाई में DRG के 3 जवान शहीद और दो जवान घायल हुए, जिनका इलाज रायपुर में जारी है।

शवों के साथ भारी संख्या में हथियार बरामद

मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान पुलिस ने स्थल से 18 नक्सलियों के शव बरामद किए। IG बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मौके से AK-47, LMG, 303 रायफल सहित कई ऑटोमैटिक हथियार और नक्सल सामाग्री ज़ब्त की गई है। 18 में से 16 नक्सलियों की पहचान हो चुकी है, शेष दो की पहचान की प्रक्रिया जारी है। मारे गए माओवादियों में 9 पुरुष और 9 महिला नक्सली शामिल हैं।

मोस्ट वांटेड वेल्ला मोडियम ढेर

मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में मोस्ट वांटेड वेल्ला मोडियम भी शामिल है, जिसकी लंबे समय से सुरक्षा बल तलाश कर रहे थे। IG ने इसे हाल के वर्षों में नक्सल विरोधी अभियान की “महत्वपूर्ण सफलता” बताया।

शहीद जवानों को अंतिम सलामी

बीजापुर की नई पुलिस लाइन में शहीद जवानों को गमगीन माहौल में अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, IG सुंदरराज पी., डीआईजी CRPF, डीआईजी पुलिस कमलोचन कश्यप, बीजापुर SP जितेंद्र यादव, दंतेवाड़ा SP गौरव राय समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, जवान और ग्रामीण शामिल हुए। शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और ‘अमर रहे’ के नारों के बीच उनके पार्थिव शरीरों को गृह ग्राम रवाना किया गया। विदाई के दौरान परिजन और साथी जवान भावुक हो उठे। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में दोबारा सर्चिंग बढ़ाई गई है और मुठभेड़ में सक्रिय अन्य नक्सलियों की तलाश जारी है। सुरक्षा बलों का कहना है कि यह सफलता बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद को कमजोर करने में निर्णायक साबित होगी।

The post बीजापुर-दंतेवाड़ा मुठभेड़: 18 नक्सली ढेर, 3 जवान शहीद; शव और भारी मात्रा में हथियार बरामद appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/12/04/79359/feed/ 0 79359
बीजापुर–दंतेवाड़ा बॉर्डर पर सबसे बड़ी कार्रवाई: सात नक्सली ढेर, दो जवान शहीद; पश्चिम बस्तर में निर्णायक ऑपरेशन जारी https://statemediaservice.com/2025/12/03/79204/ https://statemediaservice.com/2025/12/03/79204/#respond Wed, 03 Dec 2025 12:33:10 +0000 https://statemediaservice.com/?p=79204 बीजापुर/दंतेवाड़ा। पश्चिम बस्तर डिवीजन के घने जंगलों में सुरक्षा बलों का नक्सल विरोधी अभियान निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। बीजापुर–दंतेवाड़ा अंतरजिला सीमा पर सुबह 9 बजे शुरू हुई भीषण…

The post बीजापुर–दंतेवाड़ा बॉर्डर पर सबसे बड़ी कार्रवाई: सात नक्सली ढेर, दो जवान शहीद; पश्चिम बस्तर में निर्णायक ऑपरेशन जारी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
बीजापुर/दंतेवाड़ा। पश्चिम बस्तर डिवीजन के घने जंगलों में सुरक्षा बलों का नक्सल विरोधी अभियान निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। बीजापुर–दंतेवाड़ा अंतरजिला सीमा पर सुबह 9 बजे शुरू हुई भीषण मुठभेड़ में अब तक सात माओवादी कैडरों के शव बरामद हुए हैं, जबकि दो बहादुर जवान शहीद हो गए और एक जवान घायल हुआ है।

पुलिस अधीक्षक बीजापुर, डॉ. जितेन्द्र यादव के अनुसार, DRG दंतेवाड़ा–बीजापुर, STF, CoBRA और CRPF की संयुक्त टीम ने तड़के बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसके बाद नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू की, जो रुक-रुक कर पूरे दिन चलती रही।

ऑपरेशन में बरामद भारी हथियार

मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने

  • SLR राइफलें

  • .303 राइफलें

  • अन्य हथियार व भारी मात्रा में गोला-बारूद
    जब्त किए हैं। नक्सलियों की पहचान अभी बाकी है।

शहीद हुए वीर जवान

मुठभेड़ में DRG बीजापुर के दो जवानों ने बहादुरी से लड़ते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए—

  1. प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी (DRG बीजापुर)

  2. आरक्षक दुकारू गोंडे (DRG बीजापुर)

एक अन्य जवान सोमदेव यादव घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित बताया गया है।

फोर्स का भारी जमावड़ा, क्षेत्र कॉर्डन

एसपी यादव ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त फोर्स भेजी गई है और पूरी तौर पर कॉर्डन बनाकर गहन सर्चिंग जारी है। नक्सलियों की मौजूदगी के मद्देनज़र ऑपरेशन को बढ़ाया गया है।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टलिंगम ने कहा कि ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए विस्तृत जानकारी ऑपरेशन के पूर्ण होने के बाद साझा की जाएगी।

The post बीजापुर–दंतेवाड़ा बॉर्डर पर सबसे बड़ी कार्रवाई: सात नक्सली ढेर, दो जवान शहीद; पश्चिम बस्तर में निर्णायक ऑपरेशन जारी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/12/03/79204/feed/ 0 79204