Chhattisgarh Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/chhattisgarh-2/ सत्य पर प्रकाश Thu, 05 Mar 2026 14:28:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://statemediaservice.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-new-logo-2021-32x32.jpg Chhattisgarh Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/chhattisgarh-2/ 32 32 214855051 सरकार ने पीएससी में शांडिल को अध्यक्ष नियुक्त किया अब भाजपा नेता गड़बड़ी का आरोप लगा रहे – धनंजय सिंह https://statemediaservice.com/2026/03/05/86197/ https://statemediaservice.com/2026/03/05/86197/#respond Thu, 05 Mar 2026 14:28:10 +0000 https://statemediaservice.com/?p=86197 0 भर्ती में उम्र में सीमा में छूट का निर्णय पीएससी अध्यक्ष की उसी पर भाजपा नेता गड़बड़ी का आरोप लगाकर अपने सरकार पर संदेह जता रहे रायपुर। भाजपा नेता…

The post सरकार ने पीएससी में शांडिल को अध्यक्ष नियुक्त किया अब भाजपा नेता गड़बड़ी का आरोप लगा रहे – धनंजय सिंह appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0 भर्ती में उम्र में सीमा में छूट का निर्णय पीएससी अध्यक्ष की उसी पर भाजपा नेता गड़बड़ी का आरोप लगाकर अपने सरकार पर संदेह जता रहे

रायपुर। भाजपा नेता के द्वारा अपने सरकार के समय पीएससी में हुई बॉयलर निरीक्षक भर्ती पर गड़बड़ी का आरोप लगाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुऐ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार ने पीएससी में रिटायर्ड आईएएस रीता शांडिल्य को पहले कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया फिर पूर्णकालिक अध्यक्ष बना दिया।अब भाजपा के नेता ही अपने सरकार में नियुक्त पीएससी के जरिये हुई बॉयलर निरीक्षक की भर्ती पर गड़बड़ी का आरोप लगा रहे है।सरकार की कार्यशैली पर संदेह व्यक्त कर रहे है।ये गम्भीर आरोप है इसकी जांच होनी चाहिये।उद्योग विभाग के बॉयलर निरीक्षक की भर्ती में उम्र सीमा में छूट देने का फैसला अध्यक्ष का है।इसमें सदस्यों की कोई भूमिका नही होती।ऐसे में भाजपा नेता के आरोप के बाद सरकार को पीएससी अध्यक्ष को तत्काल पद से हटा देना चाहिए।आरोप की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।वैसे भी भाजपा ने पीएससी की छवि खराब करने पहले ही अप्रमाणित आरोप लगाए है अब फिर एक बार पीएससी की विश्वनीयता को लेकर भाजपा नेता सवाल खड़ा कर रहे है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता पीएससी सदस्य को सन्देह के दायरे में है कहते हैं, दुसरी तरफ बीजेपी सरकार सेवानिवृत्ति आईएएस अधिकारी सुश्री रीता शांडिल्य उनके स्थान पर कार्यकारी अध्यक्ष, फिर पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्ति कर्ता है तो क्या बीजेपी नेता सरकार के निर्णय का विरोध कर रहे हैं?भाजपा नेता पीएससी में लिए जाने वाले निर्णय के लिए कांग्रेस शासन में नियुक्त सदस्यों को जिम्मेदार बताते हैं तो क्या वो अपनी ही सरकार द्वारा नियुक्ति पीएससी अध्यक्ष को सक्षम नहीं मानते?

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता ने अपने सरकार के द्वारा नियुक्त पीएससी अध्यक्ष के कार्यकाल में हुई भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाकर भाजपा सरकार में भर्ती प्रक्रिया में हो रहे लेन देन की पोल खोल दी है।अब भाजपा सरकार को भर्ती की जांच कराकर कड़ी कार्यवाही करना चाहिये।

 

The post सरकार ने पीएससी में शांडिल को अध्यक्ष नियुक्त किया अब भाजपा नेता गड़बड़ी का आरोप लगा रहे – धनंजय सिंह appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/03/05/86197/feed/ 0 86197
छात्रवृत्ति समर्पण भाजपा सरकार का नया षडयंत्र, पालकों से छात्रवृत्ति नहीं लेने सहमतिपत्र का दबाव – वर्मा https://statemediaservice.com/2026/03/05/86194/ https://statemediaservice.com/2026/03/05/86194/#respond Thu, 05 Mar 2026 14:25:39 +0000 https://statemediaservice.com/?p=86194 रायपुर। सरकार पर स्कूली छात्रों से छात्रवृत्ति समर्पण के लिए जबरिया दबाव बनाकर फर्जी सहमति लिखवाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा…

The post छात्रवृत्ति समर्पण भाजपा सरकार का नया षडयंत्र, पालकों से छात्रवृत्ति नहीं लेने सहमतिपत्र का दबाव – वर्मा appeared first on statemediaservice.com.

]]>
रायपुर। सरकार पर स्कूली छात्रों से छात्रवृत्ति समर्पण के लिए जबरिया दबाव बनाकर फर्जी सहमति लिखवाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि इस शिक्षण सत्र में सरकार का एक नया षड्यंत्र उजागर हुआ है। जटिल प्रक्रिया, पोर्टल के अव्यावहारिक शर्ते और त्रुटिपूर्ण व्यवस्था से परेशान छात्र और पालको से छात्रवृत्ति समर्पण की सहमति पत्र लिखवाई जा रही है, ताकि उसके आधार पर छात्रों को छात्रवृत्ति की राशि से वंचित किया जा सके। जैसे धान खरीदी में किसानों से जबरिया रकबा समर्पण करवाया गया उसी तर्ज पर आरक्षित वर्ग के छात्रों से छात्रवृत्ति समर्पण करवाया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पूर्व में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूली छात्रों के पालकों के बैंक अकाउंट में छात्रवृत्ति भेजने की व्यवस्था थी लेकिन अब नाबालिक बच्चों के भी नाम का ही अकाउंट होना चाहिए, तीसरी से आठवीं कक्षा के बच्चों के लिए बैंक अकाउंट खोलना बेहद कठिन हैं, बैंक के चक्कर काटते पालक थक चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं निकला गया। आरक्षित वर्ग के गरीब बच्चों के लिए छात्रवृत्ति के एक राशि ही नहीं बल्कि पढ़ाई के एक व्यवस्था है, आर्थिक मदद है जिससे बच्चे अपनी शैक्षणिक गतिविधियों को जारी रख पाते हैं, शैक्षणिक सत्र ख़त्म होने को है लेकिन इस साल के छात्रवृत्ति मद का पैसा बच्चों को नहीं मिला।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ छात्रवृत्ति पोर्टल में किए गए व्यवहारिक बदलाव के चलते लाखों की संख्या में छात्र छात्रवृत्ति की राशि से वंचित कर दिए गए हैं। यह सरकार बिना तैयारी के जन कल्याणकारी योजनाओं में इसी तरह से लगातार अव्यावहारिक शर्ते दुर्भावना पूर्वक लगाए जा रही है ताकि पात्र हितग्रहियों को योजनाओं के लाभ से वंचित किया जाए।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि राशन कार्ड में आधार लिंक की अनिवार्यता और बैंक खाता से आधार लिंक के साथ ही सभी दस्तावेजों में से किसी में मामूली स्पेलिंग मिसमैच भी पोर्टल में अमान्य कर दिया जा रहा है, जिसे सुधरवाने के लिए कोई सुविधा पृथक से छात्रों को उपलब्ध नहीं है, बैंकों में अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। आधार कार्ड और राशन कार्ड में अपडेट करवाने छात्र, पालक और शिक्षक सभी परेशान हैं।

 

The post छात्रवृत्ति समर्पण भाजपा सरकार का नया षडयंत्र, पालकों से छात्रवृत्ति नहीं लेने सहमतिपत्र का दबाव – वर्मा appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/03/05/86194/feed/ 0 86194
होली के दिन चार हत्याएं बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था के कारण – कांग्रेस https://statemediaservice.com/2026/03/05/86192/ https://statemediaservice.com/2026/03/05/86192/#respond Thu, 05 Mar 2026 14:23:01 +0000 https://statemediaservice.com/?p=86192 0 भाजपा सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था बदहाल हो गयी है रायपुर। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि होली के दिन रायपुर जिले में…

The post होली के दिन चार हत्याएं बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था के कारण – कांग्रेस appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0 भाजपा सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था बदहाल हो गयी है

रायपुर। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि होली के दिन रायपुर जिले में चार हत्याएं और एक दर्जन चाकूबाजी की घटनाएं डराने वाली है त्यौहार के दिन पूरे प्रदेश में दुर्दांत हत्याएं हुई है। राजधानी की तीन घटनाएं तो शराब के नशे में हुई है सरकार शराब बेच कर काली कमाई में लगी है शराब के नशे में अपराधिक घटनाएं बढ़ गई है। आए दिन हत्या चाकूबाजी, लूटपाट, डकैती, अपहरण, बलात्कार, गोलीबारी की घटनाएं हो रही है, नशीली दवाइयों की तस्करी बढ़ गई है, जेल में भी आपराधिक बेलगाम हो रही हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फ्लॉप हो गई है, अपराधी अनियंत्रित हो गये है। गृह मंत्री कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे मुख्यमंत्री को उनसे गृह विभाग वापस लेकर किसी अन्य को देना था, ताकि प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधरे।

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि गृह मंत्री की अकर्मण्यता के कारण अपराधिक तत्व इतने बेखौफ हो गये है कि उनमें पुलिस का भय जरा भी नहीं बचा है। राह चलते किसी को भी चाकू मार दी जा रही, सड़कों पर खुलेआम हत्या हो रही है। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है राजधानी में सरेआम गोलीबारी की पांच घटनाएं हो चुकी है। सरकार की नाकामी और पुलिस की लापरवाही का परिणाम है कि प्रदेश की राजधानी असुरक्षित हो चुकी है। राजधानी रायपुर चाकूपुर बन गया है। प्रदेश के लगभग सभी शहरों में रोज ही हत्याएं हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता में कानून व्यवस्था है ही नही। इसलिए मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था सुधारने के लिये कोई निर्णय नहीं ले रहे है। सरकार अपराधियों पर लगाम कसने के बजाय उनकी संरक्षक बन गयी है। प्रदेश की कानून व्यवस्था दिनोदिन और बिगड़ते जा रही है और सरकार मूकबधिर बनकर बैठी हुई है अब तो हत्या, अपराध की घटनाये बर्दाशत के बाहर हो गयी है। सरकार निकम्मी और लाचार बन गयी है मुख्यमंत्री से सरकार नही संभल रहा, गृहमंत्री से गृह विभाग नही संभल रहा है।

 

The post होली के दिन चार हत्याएं बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था के कारण – कांग्रेस appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/03/05/86192/feed/ 0 86192
रंगों से सराबोर हो गए जगदलपुर के सभी बड़े नेता https://statemediaservice.com/2026/03/05/86187/ https://statemediaservice.com/2026/03/05/86187/#respond Thu, 05 Mar 2026 14:16:09 +0000 https://statemediaservice.com/?p=86187   0 विधायक कार्यालय में सुबह से मचा रहा धमाल  जगदलपुर। नगर के नयापारा स्थित विधायक कार्यालय में तमाम बड़े नेता रंगों से सराबोर नजर आए। होली का खुमार इन…

The post रंगों से सराबोर हो गए जगदलपुर के सभी बड़े नेता appeared first on statemediaservice.com.

]]>
 

0 विधायक कार्यालय में सुबह से मचा रहा धमाल 

जगदलपुर। नगर के नयापारा स्थित विधायक कार्यालय में तमाम बड़े नेता रंगों से सराबोर नजर आए। होली का खुमार इन नेताओं पर इस कदर चढ़ गया था कि वे कार्यकर्ताओं के साथ जमकर डांस करते नजर आए।
विधायक कार्यालय में जमकर होली खेली गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने सुबह से कार्यालय में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ होली के गीतों पर जमकर डांस किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सभी बस्तरवासियों एवं प्रदेशवासियों को होली उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने सुबह से विधायक कार्यालय पहुंचकर अपने विधायक को रंग लगाकर बधाई दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने सभी को रंग लगाकर व मुंह मीठा कराकर बधाई दी। विधायक कार्यालय में सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पांडे, जिला भाजपा अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे एवं मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहुंचे थे।

The post रंगों से सराबोर हो गए जगदलपुर के सभी बड़े नेता appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/03/05/86187/feed/ 0 86187
एचडीएफसी बैंक दल्ली राजहरा के मैनेजर की तानाशाही, सील की भाषा के नाम पर रोका नगर पालिका का भुगतान https://statemediaservice.com/2026/03/05/86183/ https://statemediaservice.com/2026/03/05/86183/#respond Thu, 05 Mar 2026 14:12:34 +0000 https://statemediaservice.com/?p=86183 0 नपा के ठेकेदारों को किया जा रहा है परेशान  दल्ली राजहरा। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम जायसवाल ने एचडीएफसी बैंक दल्ली राजहरा शाखा के प्रबंधक रमेश मिश्रा…

The post एचडीएफसी बैंक दल्ली राजहरा के मैनेजर की तानाशाही, सील की भाषा के नाम पर रोका नगर पालिका का भुगतान appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0 नपा के ठेकेदारों को किया जा रहा है परेशान 

दल्ली राजहरा। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम जायसवाल ने एचडीएफसी बैंक दल्ली राजहरा शाखा के प्रबंधक रमेश मिश्रा पर सरकारी भुगतान प्रक्रिया में बेवजह अड़ंगे लगाने का गंभीर आरोप लगाया है।
श्याम जायसवाल ने एक बयान में कहा है कि नगर पालिका द्वारा 3 मार्च को डिजिटल हस्ताक्षरित पत्र व चेक में ओरिजनल हस्ताक्षर कर बैंक को लेखपाल सुनील तराम द्वारा भेजा गया था। जिस पर बैंक प्रबंधक द्वारा आपत्ति कर भुगतान रोक दिया गया। 5 मार्च को मैनेजर की आपत्ति पर अधिकारी के ओरिजिनल सिग्नेचर वाला नया पत्र पुनः बैंक मैनेजर को सौंप दिया गया, लेकिन अब मैनेजर द्वारा ‘सील हिंदी में नहीं है’ जैसी आपत्ति जताकर भुगतान को पुनः रोक दिया गया है। पुनः हिंदी वाली सील लगाकर पत्र भेजने पर बैंक प्रबंधक द्वारा पुनः इसमें बालोद जिला लिखा है कहकर आपत्ति की गई है। यह ठेकेदार को बैंक द्वारा मानसिक व आर्थिक प्रताड़ना है। श्याम जायसवाल ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका के करोड़ों रुपए एचडीएफसी बैंक शाखा में जमा है। बैंक के मैनेजर द्वारा लेखपाल से मिलकर कर नगर पालिका का खाता स्टेट बैंक शाखा से एचडीएफसी बैंक में ट्रांसफर कराया गया है। और यह दोनों मनमानी कर ठेकेदारों का पेमेंट हमेशा 2 से 3 दिन लेट भुगतान करते हैं। पूर्व में भी ऐसा हो चुका है। अतः तत्काल लेखपाल सुनील तराम को लेखपाल के पद से हटा कर इसके कार्यकाल की जांच कराई जाए और एचडीएफसी से बैंक खाता बंद कर स्टेट बैंक शाखा में खोला जाए।

श्याम जायसवाल के तथ्य
श्याम जायसवाल ने कुछ तथ्य भी सामने रखे हैं।. उनका कहना है कि जब पत्र पर सक्षम अधिकारी के मूल हस्ताक्षर मौजूद हैं, तो सील की भाषा (अंग्रेजी) को आधार बनाकर भुगतान रोकना बैंकिंग नियमों का उल्लंघन और मानसिक प्रताड़ना है। 3 मार्च से लगातार बैंक के चक्कर लगवाए जा रहे हैं। जिससे स्पष्ट होता है कि बैंक प्रबंधन जानबूझकर सरकारी राशि को रोक कर रखना चाहता है। होली त्योहार और महीने के खर्चों के बीच मजदूरों का भुगतान रुकने से ठेकदारों में आक्रोश व्याप्त है। अतः तत्काल इस मामले पर कार्रवाई करने नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष से निवेदन किया गया है।

The post एचडीएफसी बैंक दल्ली राजहरा के मैनेजर की तानाशाही, सील की भाषा के नाम पर रोका नगर पालिका का भुगतान appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/03/05/86183/feed/ 0 86183
खनिज विभाग की लापरवाही से बुझ गया घर का चिराग https://statemediaservice.com/2026/03/05/86179/ https://statemediaservice.com/2026/03/05/86179/#respond Thu, 05 Mar 2026 14:05:09 +0000 https://statemediaservice.com/?p=86179 0 पानी भरे गड्ढे में डूबने से हुई मासूम बच्चे की मौत  जगदलपुर। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनारपारा और घोटपाल के बीच स्थित एक…

The post खनिज विभाग की लापरवाही से बुझ गया घर का चिराग appeared first on statemediaservice.com.

]]>

0 पानी भरे गड्ढे में डूबने से हुई मासूम बच्चे की मौत 

जगदलपुर। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनारपारा और घोटपाल के बीच स्थित एक पुराने क्रशर प्लांट क्षेत्र में होली के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। गीदम के वार्ड क्रमांक 13 निवासी तीन भाइयों में से 14 वर्षीय छोटे भाई आदर्श बघमरिया पिता नीलेश बघमरिया की पानी भरे गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
जानकारी के अनुसार आयुष अपने दो भाईयों के साथ पुराने क्रशर प्लांट के खदान क्षेत्र में गया था। इस दौरान बड़ा भाई अचानक गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने की कोशिश में छोटे भाई का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही गीदम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां वर्षों पहले क्रशर प्लांट संचालित होता था, जो लंबे समय से बंद है और उसकी लीज भी समाप्त हो चुकी है। पूर्व में हुए खनन कार्यों के कारण वहां बड़े-बड़े गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें पानी भर गया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इन खतरनाक गड्ढों के आसपास न तो किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था की गई है और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, जिससे यह स्थान आम लोगों और विशेषकर बच्चों के लिए बेहद खतरनाक बन गया है। इस संबंध में खनिज निरीक्षक अश्वनी झाड़ी ने बताया कि लगभग एक दशक पूर्व उक्त स्थान को मात्र दो वर्षों के लिए लीज पर दिया गया था। लीज समाप्त होने के बाद भूमि उद्योग विभाग को हस्तांतरित कर दी गई थी और बाद में इसे मत्स्य विभाग को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि गड्ढों को भरने का कोई स्पष्ट नियम नहीं है। इसलिए इस प्रकार की घटनाएं हो जाती हैं और इसमें खनिज विभाग का प्रत्यक्ष संबंध नहीं है।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि लीज समाप्त हो चुकी थी और भूमि अन्य विभागों को हस्तांतरित कर दी गई थी, तो ऐसे खतरनाक गड्ढों की जिम्मेदारी किस विभाग की है, यह स्पष्ट किया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने मांग की है कि यह स्पष्ट किया जाए कि संबंधित भूमि उद्योग विभाग, मत्स्य विभाग या खनिज विभाग में से किसके अधिकार क्षेत्र में आती है और जिम्मेदारी तय करते हुए इस पूरे मामले की दंडाधिकारी जांच कराई जाए। ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए, क्योंकि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

The post खनिज विभाग की लापरवाही से बुझ गया घर का चिराग appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/03/05/86179/feed/ 0 86179
सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर https://statemediaservice.com/2026/03/05/86176/ https://statemediaservice.com/2026/03/05/86176/#respond Thu, 05 Mar 2026 14:02:15 +0000 https://statemediaservice.com/?p=86176 0 मौके से एसएलआर, इंसास राइफलें और पिस्टल की गई बरामद  जगदलपुर। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की पर जंगल-पहाड़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई…

The post सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0 मौके से एसएलआर, इंसास राइफलें और पिस्टल की गई बरामद 

जगदलपुर। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की पर जंगल-पहाड़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक सशस्त्र नक्सली मारा गया है। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान जवानों ने एक पुरुष नक्सली का शव बरामद किया है, जिसकी पहचान भैरमगढ़ एरिया कमेटी के एसीएम सदस्य राजेश पुनेम के रूप में हुई है। उस पर शासन द्वारा 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
जानकारी के अनुसार 3 मार्च को थाना गीदम क्षेत्र के ग्राम गुमलनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा के मध्य जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा हथियार और सामग्री डंप किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसपी दंतेवाड़ा के निर्देश और डीएसपी (नक्सल ऑप्स) राहुल कुमार उईके के नेतृत्व में डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के जवानों को सर्चिंग के लिए रवाना किया गया। रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच घात लगाए बैठे 8–10 सशस्त्र नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। जिसके बाद नक्सली जंगल और पहाड़ी इलाके का फायदा उठाकर फरार हो गए। मुठभेड़ स्थल से एसएलआर और इंसास रायफल, पिस्टल, वॉकी टॉकी सेट, मैगजीन, जिंदा कारतूस और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ और सभी जवान सुरक्षित जिला मुख्यालय लौट आए। फिलहाल इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है।

The post सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/03/05/86176/feed/ 0 86176
जनभागीदारी से बनेगा जनहितैषी बजट 2026-27 : नगर निगम ने मांगे सुझाव https://statemediaservice.com/2026/03/05/86174/ https://statemediaservice.com/2026/03/05/86174/#respond Thu, 05 Mar 2026 13:50:05 +0000 https://statemediaservice.com/?p=86174 0 महापौर संजय पाण्डेय ने नगरवासियों से की सक्रिय सहभागिता की अपील जगदलपुर। नगरपालिका निगम, जगदलपुर द्वारा आगामी बजट वर्ष 2026-27 की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। नगर के…

The post जनभागीदारी से बनेगा जनहितैषी बजट 2026-27 : नगर निगम ने मांगे सुझाव appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0 महापौर संजय पाण्डेय ने नगरवासियों से की सक्रिय सहभागिता की अपील

जगदलपुर। नगरपालिका निगम, जगदलपुर द्वारा आगामी बजट वर्ष 2026-27 की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। नगर के समग्र एवं संतुलित विकास को प्राथमिकता देते हुए निगम प्रशासन ने सभी प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारी वर्ग, युवाओं गणमान्यजनों एवं मीडिया के सदस्य से शहर विकास हेतु सुझाव एवं प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।
नगर निगम द्वारा सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, उद्यान विकास, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, सार्वजनिक परिवहन, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण सहित अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर ठोस एवं व्यवहारिक सुझाव मांगे गए हैं, ताकि आगामी बजट शहर की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जा सके।
इस संबंध में महापौर संजय पाण्डेय ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि शहर के भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही एक मजबूत, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बजट तैयार किया जा सकता है। महापौर ने सभी वर्गों से आग्रह किया कि वे अपने वार्ड एवं क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार रचनात्मक सुझाव अवश्य प्रेषित करें।
निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राप्त सुझावों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर उन्हें बजट निर्माण प्रक्रिया में सम्मिलित किया जाएगा।बजट को सामान्य सभा से स्वीकृत कराकर राशि के आबंटन हेतु राज्य सरकार को भेजा जाएगा । राशि उपलब्धता के आधार पर शहर विकास का खाँचा खींचा जाएगा । सभी नागरिक अपने सुझाव ई-मेल (jagdalpurnagarnigam@yahoo.com), व्हाट्सएप (8839522213) अथवा सीधे महापौर कार्यालय, नगर निगम जगदलपुर में प्रस्तुत कर सकते हैं।
नगर निगम ने पुनः सभी नगरवासियों से इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सहभागिता निभाने की अपील की है, ताकि सामूहिक प्रयासों से जगदलपुर को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं विकसित शहर के रूप में आगे बढ़ाया जा सके।

The post जनभागीदारी से बनेगा जनहितैषी बजट 2026-27 : नगर निगम ने मांगे सुझाव appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/03/05/86174/feed/ 0 86174
ननकी राम की चिट्ठी पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं, भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर – दीपक बैज https://statemediaservice.com/2026/03/05/86190/ https://statemediaservice.com/2026/03/05/86190/#respond Thu, 05 Mar 2026 10:16:39 +0000 https://statemediaservice.com/?p=86190 रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 2 साल में ही भाजपा सरकार जनता की नजरों से गिर गई है, अब भाजपा के ही सांसद, विधायक और पूर्व…

The post ननकी राम की चिट्ठी पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं, भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर – दीपक बैज appeared first on statemediaservice.com.

]]>
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 2 साल में ही भाजपा सरकार जनता की नजरों से गिर गई है, अब भाजपा के ही सांसद, विधायक और पूर्व मंत्री अपने सरकार के क्रियाकलापों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के सबसे वरिष्ठ आदिवासी नेता राम कंवर ने सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर पीएमओ तक तथ्यों और दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ पत्र लिखे, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। डीएमएफ के बंदरबाट के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवा आदिवासी नेता रवि भगत पर उल्टे कार्यवाही करके मुंह बंद करा दिया गया। राजिम कुंभ में करोड़ों रुपए का बजट कहां खर्च हुआ? जब वहां भारी अव्यवस्था है साधु संतों से लेकर स्थानीय कलाकारों का अपमान हो रहा है, श्रद्धालुओं को भारी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। कोई ढंग का इंतजाम नहीं है फिर पैसे कहां खर्च किया गया? क्या कुंभ के आयोजन के नाम से भ्रष्टाचार कर उसमें भी बंदरबांट किया जा रहा है? भाजपा विधायक रोहित साहू मेला स्थल में अधिकारियों पर भड़ास निकालकर जनता को भ्रमित कर रहे है क्योंकि कुंभ के आयोजन में वो भी कमेटी में है। ऐसे में उनकी नाराजगी बताती है कि सरकार में कितना भर्राशाही चल रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता ननकी राम कंवर लगातार सरकार के भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अराजकता के खिलाफ आवाज उठा रहे लेकिन उनके आवाज की अनदेखी की जा रही। ननकी राम के आरोपों पर सरकार की चुप्पी बताती है कि सभी गड़बड़ियां सरकार के इशारे पर हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जम्बूरी में करोड़ो रुपया की गड़बड़ी हुई, 33 हजार शिक्षकों की भर्ती, यातायात अव्यवस्था और कानून व्यवस्था पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाया फिर चुप हो गये? सांसद विजय बघेल मोदी की गारंटी पूरा करने सरकार को पत्र लिखे, फिर चुप्पी साध ली? राजेश मूणत शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये, फिर चुप हो गये? विधायक सुनील सोनी खराब सड़क, खराब सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़ा किये, फिर चुप हो गये? अब रोहित साहू राजिम कुंभ पर सवाल खड़ा कर रहे है। यह बताता है कि पूरी की पूरी सरकार भ्रष्ट है जो भाजपाई हिस्सा नहीं पा रहे वो तिलमिला रहे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के कामकाजों से नाराज सवाल उठाने वाले सांसद, विधायक यदि जनता के प्रति खुद को जिम्मेदार मानते है तो सरकार की नाकामियों के चलते इस्तीफा क्यों नहीं देते? इसी को कहते है मुंह में राम बगल में छुरी, एक ओर जनता की हितैषी बनने का स्वांग करो, दूसरी ओर सत्ता की मलाई खाओ। भाजपा नेताओं की राजनैतिक नौटंकी जनता देख और समझ रही है। ये प्रोपोगंडा चलने वाला नहीं है।

 

The post ननकी राम की चिट्ठी पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं, भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर – दीपक बैज appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/03/05/86190/feed/ 0 86190
तीन बैंककर्मी नदी में डूबे, एक का शव बरामद https://statemediaservice.com/2026/03/05/86170/ https://statemediaservice.com/2026/03/05/86170/#respond Thu, 05 Mar 2026 08:46:24 +0000 https://statemediaservice.com/?p=86170 0 स्टेट बैंक कोंटा शाखा के कर्मचारी हैं तीनों, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी  जगदलपुर। बस्तर संभाग के सुकमा जिले से एक बड़ी ही दुखद खबर सामने आई है। यहां होली का…

The post तीन बैंककर्मी नदी में डूबे, एक का शव बरामद appeared first on statemediaservice.com.

]]>

0 स्टेट बैंक कोंटा शाखा के कर्मचारी हैं तीनों, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

जगदलपुर। बस्तर संभाग के सुकमा जिले से एक बड़ी ही दुखद खबर सामने आई है। यहां होली का उल्लास तब मातम में बदल गया, जब भारतीय स्टेट बैंक शाखा कोंटा के तीन कर्मचारी असीरगुड़ा की नदी में डूब गए।
जानकारी के मुताबिक ये तीनों कर्मचारी नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान वे नदी के तेज बहाव में बह गए। एकसाथ तीन कर्मचारियों के डूबने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और होली की खुशी मातम में बदल गई। बताया जा रहा है कि कोंटा स्थित स्टेट बैंक के तीन कर्मचारी असीरगुड़ा के पास नदी में नहाने गए थे, जहां नहाते समय तीनों डूब गए। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस जवानों, पत्रकारों और कोंटा के जागरूक नागरिकों ने संयुक्त प्रयास कर एक कर्मचारी की डेड बॉडी नदी से निकाल ली गई। मृतक की पहचान सांई के रूप में हुई है। शेष दो कर्मचारियों की तलाश जारी है।

The post तीन बैंककर्मी नदी में डूबे, एक का शव बरामद appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/03/05/86170/feed/ 0 86170