बीजापुर Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/state/chhattisgarh/bijapur/ सत्य पर प्रकाश Mon, 20 Apr 2026 13:52:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://statemediaservice.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-new-logo-2021-32x32.jpg बीजापुर Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/state/chhattisgarh/bijapur/ 32 32 214855051 कांग्रेस महिला आरक्षण के समर्थन में थी और है : विक्रम मंडावी https://statemediaservice.com/2026/04/20/89184/ https://statemediaservice.com/2026/04/20/89184/#respond Mon, 20 Apr 2026 13:52:20 +0000 https://statemediaservice.com/?p=89184 ०  महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन बिल लाया था भाजपा ने : मंडावी  ०  टूट गया महिला आरक्षण पर भाजपाई भ्रमजाल  बीजापुर। जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता को…

The post कांग्रेस महिला आरक्षण के समर्थन में थी और है : विक्रम मंडावी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
०  महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन बिल लाया था भाजपा ने : मंडावी 
०  टूट गया महिला आरक्षण पर भाजपाई भ्रमजाल 
बीजापुर। जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार महिला आरक्षण के मुद्दे पर देश की महिलाओं के साथ लगातार भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है। कांग्रेस पार्टी महिलाओं के अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने की कांग्रेस की स्पष्ट और दृढ़ इच्छाशक्ति उसके विचारों और कार्यों में साफ झलकती है।

प्रेस वार्ता में विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि भाजपा निरंतर भ्रम फैला रही है कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया, इसलिए बिल पास नहीं हो सका। यह सरासर झूठ है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 (106वां संविधान संशोधन) संसद के दोनों सदनों में पारित हो चुका है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और यह कानून बन चुका है। विधायक विक्रम मंडावी ने स्पष्ट किया कि 16 अप्रैल 2026 को भाजपा सरकार द्वारा संसद में पेश किया गया 131वां संविधान संशोधन विधेयक महिला आरक्षण से संबंधित नहीं था। भाजपा महिला आरक्षण को मुखौटा बनाकर परिसीमन संशोधन बिल और केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन बिल पास कराना चाहती थी। इस विधेयक में लोकसभा की कुल सीटें बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव था। जिसमें राज्यों के लिए 815 तथा केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 35 सीटे थीं। परिसीमन के लिए 2011 की जनगणना को आधार बनाने का प्रावधान था। पुदुचेरी, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के कानूनों में संशोधन करने की मंशा थी, ताकि परिसीमन और महिला आरक्षण को लागू किया जा सके।

विधायक विक्रम मंडावी ने विधेयक के पारित न होने का कारण बताते हुए कहा कि देश के कई राज्यों, विशेषकर दक्षिणी राज्यों को इस परिसीमन बिल पर आपत्ति थी। भाजपा आरक्षण के नाम पर परिसीमन बिल पास कराना चाहती थी। सरकार 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन करना चाहती है, जबकि 2026-27 की जनगणना शुरू हो चुकी है और सरकार ने जाति जनगणना की भी बात कही है। ऐसे में नए आंकड़ों के आधार पर परिसीमन क्यों नहीं किया जा रहा? उन्होंने पूछा कि यदि सरकार महिला आरक्षण को तुरंत लागू करना चाहती है तो परिसीमन का इंतजार किए बिना वर्तमान सदस्य संख्या में ही 33 प्रतिशत आरक्षण क्यों नहीं दिया जा रहा? कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल इसके लिए तैयार हैं। सरकार 2023 के नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन कर महिला आरक्षण को तुरंत लागू कर सकती थी, लेकिन उसने ऐसा क्यों नहीं किया?वर्तमान कानून के अनुसार यह आरक्षण 2036 से प्रभावी होगा, जबकि संशोधन से इसे तुरंत लागू किया जा सकता था।

विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि भाजपा की असली मंशा महिला आरक्षण की नहीं, बल्कि अपने मनमाफिक तरीके से सीटों का परिसीमन करने की थी, जो विपक्षी दलों की एकजुटता के कारण सफल नहीं हो सका। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण की प्रबल समर्थक है। राजीव गांधी ने 1989 में पंचायतों और नगर पालिकाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने का विधेयक पेश किया था। बाद में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार ने इसे कानून बना दिया। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण का विधेयक डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में लाया गया, जो राज्यसभा में पारित भी हुआ। कांग्रेस के प्रयासों से आज देशभर में पंचायतों और स्थानीय निकायों में 15 लाख से अधिक महिलाएं निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के सीटों के परिसीमन का षड्यंत्र विफल हो गया है, इसलिए अब वह महिला आरक्षण के नाम पर पूरे देश में भ्रम फैला रही है। देश की महिलाएं भाजपा के इस चाल-चरित्र को समझ चुकी हैं और उसके भ्रमजाल में नहीं फंसेंगी। प्रेस वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमलेश कारम, जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजेश जैन, महामंत्री जितेंद्र हेमला, पार्षद बेनहूर रावतिया, पुरुषोत्तम सल्लूर, संतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

The post कांग्रेस महिला आरक्षण के समर्थन में थी और है : विक्रम मंडावी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/04/20/89184/feed/ 0 89184
बस्तर के जंगलों में नक्सलियों के बाद अब लौट आया वन्य प्राणियों का राज https://statemediaservice.com/2026/04/20/89145/ https://statemediaservice.com/2026/04/20/89145/#respond Mon, 20 Apr 2026 11:38:20 +0000 https://statemediaservice.com/?p=89145 ०  कुटरू क्षेत्र जंगलों में बढ़ गया जानवरों का खौफ  ०  जंगली जानवर ने दो ग्रामीणों पर किया हमला  (अर्जुन झा)जगदलपुर। नक्सलमुक्त होते ही बस्तर के जंगलों में अब वन्य…

The post बस्तर के जंगलों में नक्सलियों के बाद अब लौट आया वन्य प्राणियों का राज appeared first on statemediaservice.com.

]]>

०  कुटरू क्षेत्र जंगलों में बढ़ गया जानवरों का खौफ 
०  जंगली जानवर ने दो ग्रामीणों पर किया हमला 
(अर्जुन झा)जगदलपुर। नक्सलमुक्त होते ही बस्तर के जंगलों में अब वन्य प्राणियों की चहल कदमी काफी बढ़ गई है। गोलियों की तड़तड़ाहट, बम धमाकों से सहमे जंगली जानवर गुफाओं और कंदराओं में कैद होकर रह गए थे। नक्सलियों के खात्मे के बाद वे अब अपनी सैरगाहों में स्वच्छंद विचरण करने लगे हैं। मगर दुखद पहलू यह है कि ये जानवर अब इंसानों को निशाना बनाने लगे हैं। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में जंगली जानवर ने दो ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया है। यह जानवर तेंदुआ था या भालू, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लाक के कुटरू नेशनल से सटे क्षेत्र के जंगलों में इन दिनों जंगली जानवरों की गतिविधियां काफी बढ़ गईं हैं। रविवार को एक ही दिन में दो अलग-अलग गांवों के ग्रामीणों पर हुए जंगली जानवरों के हमलों ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। ये ग्रामीण महुआ बीनने जंगल गए थे। इन हमलों ने जहां वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को सामने लाया है, वहीं आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था की पोल भी खोल दी है।मिली जानकारी के अनुसार, पहला मामला ग्राम इदवाड़ा पंचायत पेटा का है जहां के निवासी लक्ष्मण वेको तड़के करीब 4 बजे रोज की तरह महुआ बीनने जंगल गया था। इसी दौरान जंगल में एक पेड़ के नीचे बैठे जंगली जानवर ने अचानक लक्ष्मण पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया।

इसी बीच कुछ ही समय बाद दूसरा हमला ग्राम डोडूम थाना जांगला निवासी शंकर पोयम पर हुआ। वह भी जंगल में महुआ बीनने गया था। उस पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। लगातार दो घटनाओं ने क्षेत्र में भय के माहौल को और गहरा कर दिया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया। लेकिन आरोप है कि समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में एंबुलेंस मौजूद होने के बावजूद मदद नहीं मिली। जिससे घायलों की हालत और बिगड़ गई। ग्रामीणों ने निजी साधनों से दोनों गंभीर घायलों को कुटरू अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ग्रामीण हुए नाराज
घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि भैरमगढ़ सामान्य वन परिक्षेत्र से लगे इस क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। लेकिन वन विभाग द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। वन्य जीवों के हमले ग्रामीणों में दहशत फैल गईं है। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन्यजीवों को जल्द सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो। वहीं इंद्रावती नेशनल पार्क के उप निदेशक संदीप बलगा ने बताया कि वन्य प्राणियों के हमले से दो ग्रामीण घायल हुए हैं उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में तेंदुए के हमले की पुष्टि नहीं हो पाई है। आशंका भालू के हमले की भी जताई जा रही है। टीम को मौके पर भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

The post बस्तर के जंगलों में नक्सलियों के बाद अब लौट आया वन्य प्राणियों का राज appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/04/20/89145/feed/ 0 89145
भैरमगढ़ गैंगरैप कांड के विरोध में कांग्रेस ने फूंका भाजपा और गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला https://statemediaservice.com/2026/04/14/88781/ https://statemediaservice.com/2026/04/14/88781/#respond Tue, 14 Apr 2026 06:59:38 +0000 https://statemediaservice.com/?p=88781 ०  भाजपा का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नारा कागजी : विधायक विक्रम मंडावी जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक…

The post भैरमगढ़ गैंगरैप कांड के विरोध में कांग्रेस ने फूंका भाजपा और गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला appeared first on statemediaservice.com.

]]>

०  भाजपा का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नारा कागजी : विधायक विक्रम मंडावी
जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य घटना ने पूरे संभाग को झकझोर कर रख दिया है। इस अमानवीय वारदात के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने सोमवार को जिला मुख्यालय बीजापुर में प्रेसवार्ता की और भाजपा व छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जबसे छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है, तबसे बीजापुर समेत पूरे बस्तर संभाग और छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म और महिलाओं तथा बच्चियों के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। संयोग से इनमें से कई घटनाओं के पीछे भाजपा के सक्रिय नेता और कार्यकर्ता ही शामिल पाए जा रहे हैं। यह साफ दिखाता है कि भाजपा शासन में कानून का राज नहीं, बल्कि अराजकता और जंगलराज का राज चल रहा है। विधायक विक्रम मंडावी ने भैरमगढ़ की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का बड़ा नारा देती है, और दूसरी तरफ उसी भाजपा के लोग नाबालिग बच्चियों के साथ दरिंदगी कर रहे हैं। यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। भाजपा के राज में न तो बेटियां सुरक्षित हैं, न ही आम नागरिक। बीजापुर सहित पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सरकार के पास ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस योजना या इच्छाशक्ति नहीं है। विधायक विक्रम मंडावी ने आगे कहा कि यदि सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाती है तो आने वाले दिनों में ऐसी घटनाओं के खिलाफ और भी उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे। हम महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हैं। प्रेसवार्ता और प्रदर्शन व पुतला दहन ने के दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षद बेनहूर रावतिया, मीडिया प्रभारी राजेश जैन, पूर्व युवा आयोग सदस्य प्रवीण डोंगरे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री, कविता यादव, राजीव सिंह, कल्याण सिंह, बाबूलाल राठी, एमैया जंगम, जग्गी सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The post भैरमगढ़ गैंगरैप कांड के विरोध में कांग्रेस ने फूंका भाजपा और गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/04/14/88781/feed/ 0 88781
नक्सलमुक्त बस्तर में व्यापार-उद्योग के नए अवसर, भोपालपटनम में चेंबर पदाधिकारियों की बैठक https://statemediaservice.com/2026/04/12/88659/ https://statemediaservice.com/2026/04/12/88659/#respond Sun, 12 Apr 2026 13:30:46 +0000 https://statemediaservice.com/?p=88659 0  व्यापारियों की एकता, सदस्यता अभियान और जीएसटी पर हुई चर्चा  भोपालपटनम। बस्तर के अंतिम छोर पर स्थित भोपालपटनम में बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारियों की बैठक…

The post नक्सलमुक्त बस्तर में व्यापार-उद्योग के नए अवसर, भोपालपटनम में चेंबर पदाधिकारियों की बैठक appeared first on statemediaservice.com.

]]>

0  व्यापारियों की एकता, सदस्यता अभियान और जीएसटी पर हुई चर्चा 

भोपालपटनम। बस्तर के अंतिम छोर पर स्थित भोपालपटनम में बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के नक्सलमुक्त होने के बाद व्यापार और उद्योग की संभावनाओं पर व्यापक चर्चा की गई।
बैठक में चेंबर के अध्यक्ष श्याम सोमानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमल बोथरा, उपाध्यक्ष राजकुमार दडवानी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। स्थानीय व्यापारी संघ ने अतिथियों का स्वागत करते हुए व्यापारियों से जुड़े मुद्दों और क्षेत्रीय विकास पर सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक को संबोधित करते हुए चेंबर अध्यक्ष श्याम सोमानी ने कहा कि बस्तर अब नक्सल प्रभाव से मुक्त हो चुका है, जिससे व्यापार और उद्योग के नए अवसर तेजी से खुलेंगे। उन्होंने कहा कि इस बदलते माहौल में व्यापारियों को एकजुट होकर संगठित शक्ति के रूप में कार्य करना होगा। आपसी सहयोग, पारदर्शिता और संगठन की मजबूती से ही क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने व्यापारियों से नए सदस्य जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए सदस्यता अभियान चलाने का भी संकल्प दिलाया।
इस दौरान व्यापारियों ने जीएसटी से संबंधित समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमल बोथरा ने कहा कि जीएसटी नियमों की जटिलताओं के कारण छोटे और मध्यम व्यापारी परेशान हैं। इस समस्या के समाधान के लिए बीजापुर जिले में विशेष कार्यशाला आयोजित करने की घोषणा की गई, जिसमें जीएसटी अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को जीएसटी नियमों की जानकारी दी जाएगी और उनकी शंकाओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को नियमों की सही जानकारी मिलने से अनावश्यक परेशानियां कम होंगी। बैठक में व्यापारियों की एकता और संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। चेंबर पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों की सामूहिक शक्ति से क्षेत्र में निवेश, परिवहन, भंडारण और नए उद्योगों की संभावनाएं बढ़ेंगी। साथ ही स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए समन्वित प्रयास करने की आवश्यकता बताई गई।
बैठक के बाद चेंबर अध्यक्ष ने मां भद्रकाली मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र की समृद्धि की कामना की। उन्होंने व्यापारियों से संगठन के साथ जुड़कर क्षेत्र के आर्थिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस अवसर पर बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद खान, बीजापुर से चेंबर मंत्री नरेश राठी, भोपालपटनम व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रेम कुमार, तेज नारायण सिंह, जी. मुरली, अनिल जनम, रामू गुप्ता, मुरली चांडक, पी. श्रीनिवास, पी. राजेश, मिनाज अहमद, संजय सिंह, पी. नंदूकुमार, मद्देड से चित्तापुरी पुरुषोत्तम, हेमंत तिवारी, चित्तापुरी प्रवीण, पी. सचिन, पी. वेंकटेश सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

The post नक्सलमुक्त बस्तर में व्यापार-उद्योग के नए अवसर, भोपालपटनम में चेंबर पदाधिकारियों की बैठक appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/04/12/88659/feed/ 0 88659
नेशनल पार्क के जंगलों में लगी भीषण आग https://statemediaservice.com/2026/04/12/88655/ https://statemediaservice.com/2026/04/12/88655/#respond Sun, 12 Apr 2026 13:27:20 +0000 https://statemediaservice.com/?p=88655 0 आग से इमारती और जलाऊ लकड़ी को हो रहा है भारी नुकसान  0 महुआ के चलते फैल रही है आग, वनकर्मी सक्रिय  जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिला मुख्यालय…

The post नेशनल पार्क के जंगलों में लगी भीषण आग appeared first on statemediaservice.com.

]]>

0 आग से इमारती और जलाऊ लकड़ी को हो रहा है भारी नुकसान 

0 महुआ के चलते फैल रही है आग, वनकर्मी सक्रिय 

जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिला मुख्यालय से लगी महादेव घाटी के साथ ही नेशनल पार्क क्षेत्र व जिले अधिकांश जंगलों में भीषण आग लग गई है। आग की लपटें तेजी से फैल रही हैं। आग नेशनल पार्क एरिया और हाईवे तक पहुंच गई है। वनकर्मी आग पर काबू पाने के लिए जमकर जद्दोजहद कर रहे हैं, मगर आग बेकाबू हो चली है।
जिले घने जंगल जो आग धधक रही है। वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तथा फायर वाचर की भूमिका सिर्फ खानापूर्ति में लगा है। जंगलों में आग लगने से इमारती और जलाऊ लकड़ी के साथ ही वन संपदा को भी भारी नुक़सान पहुंच रहा है। बीजापुर के नेशनल हाईवे पर जगह-जगह आग की लपटें उठ रही हैं।उसूर ब्लाक के पुजारी कांकेर, गलगम, भोपालपटनम के सेंड्रा, सागमेटा, भैरमगढ़ मिरतुर व गंगालूर के तोडक, मनकेली,धुमरा इलाके में आग फैल गई है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण महुआ बीनने में आसानी हो इस ध्येय से जमीन पर फैली घास फूस और पत्तों को जलाते हैं। कहा जा रहा है कि आग इसी वजह से लगी है। वन विभाग आग पर काबू पाने में असफल साबित हो रहा है। वनों को आग से बचाने नुक्कड़ नाटकों का आयोजन विभाग ने किया लेकिन ये सब बेअसर साबित हो रहे हैं। वन विभाग दफ्तर के नजदीक लगी आग पर भी काबू पाने में विभाग नाकाम साबित हो रहा है। ऐसे में वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठना लाजिमी है। वन विभाग के एसडीओ देवेंद्र गौड़ ने बताया कि महुआ के सीजन में इस तरह की आग लगने की लगातार खबर मिल रही है। फायर वाचर्स को आग बुझाने के काम में लगाया गया है। विभाग द्वारा ग्रामीणों को जागरूक भी किया गया है।

The post नेशनल पार्क के जंगलों में लगी भीषण आग appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/04/12/88655/feed/ 0 88655
लक्ष्मीनारायण पयोधि के जीवन और साहित्य पर केंद्रित प्रबंध काव्य ‘पद्म पयोधि’ प्रकाशित https://statemediaservice.com/2026/04/11/88648/ https://statemediaservice.com/2026/04/11/88648/#respond Sat, 11 Apr 2026 12:52:33 +0000 https://statemediaservice.com/?p=88648 0 जगदलपुर की कवियित्री नवनीत कमल की कृति  जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के भोपालपटनम कस्बे के सुप्रसिद्ध साहित्यकार लक्ष्मीनारायण ‘पयोधि’ के संघर्षपूर्ण जीवन और साहित्यिक उपलब्धियों को केंद्र…

The post लक्ष्मीनारायण पयोधि के जीवन और साहित्य पर केंद्रित प्रबंध काव्य ‘पद्म पयोधि’ प्रकाशित appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0 जगदलपुर की कवियित्री नवनीत कमल की कृति 
जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के भोपालपटनम कस्बे के सुप्रसिद्ध साहित्यकार लक्ष्मीनारायण ‘पयोधि’ के संघर्षपूर्ण जीवन और साहित्यिक उपलब्धियों को केंद्र में रखकर जगदलपुर की प्रतिष्ठित कवियित्री नवनीत कमल ने एक प्रबंध काव्य ‘पद्म पयोधि’ की रचना की है। यह कृति नवनीत की पांचवीं काव्य पुस्तक है, जो पूर्णत: छंदबद्ध है। यह पुस्तक बुक्स क्लीनिक पब्लिशिंग बिलासपुर द्वारा प्रकाशित की गई है।
उल्लेखनीय है कि भोपालपटनम् के स्व. ताटी मल्लैया और गंगादेवी के मंझले पुत्र लक्ष्मीनारायण ने अपनी साहित्यिक यात्रा का आरंभ भोपालपटनम से ही किया था और यहीं रहते हुए उन्होंने चर्चित काव्यकृति ‘सोमारू’, काव्यनाटक ‘गुंडाधूर’, गीत संग्रह ‘हर्षित है ब्रह्माण्ड’ और कहानी संग्रह ‘संबंधों के एवज में’ की रचना की थी, जो पुस्तक रूप में प्रकाशित होने से पूर्व ही चर्चित हुए।साहित्य-संसार में लक्ष्मीनारायण पयोधि के नाम से प्रतिष्ठित इस अद्वितीय प्रतिभा ने भोपाल में रहकर भी बस्तर की सांस्कृतिक सुगंध का देशभर में विस्तार किया है।पयोधि जी की 21 काव्यकृतियों सहित विभिन्न विधाओं में अब तक 56 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनके साहित्य पर चार आलोचना ग्रंथ पहले ही प्रकाशित हैं। यह प्रबंध काव्य (खंडकाव्य) ‘पद्म पयोधि’ पांचवां है। पयोधि के साहित्य पर अलग-अलग विश्वविद्यालयों द्वारा दो शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी जा चुकी है।तीसरी पीएचडी के लिए बस्तर विश्वविद्यालय के अधीन शोधकार्य चल रहा है। केंद्रीय पाठ्यक्रम के अलावा मध्यप्रदेश और तेलंगाना के राज्य पाठ्यक्रमों में भी उनकी कविताएं, कहानियां और लेख शामिल हैं। पयोधि जी द्वारा रचित एक फ़िल्मी गीत ‘ख़्वाहिशें’ (फ़िल्म ऑपरेशन मेफ़ेयर) को मुंबई की सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज और कुछ ग़ज़लों को रेड रिबन म्यूजिक कंपनी, मुंबई द्वारा जारी किया जा चुका है। कवियित्री नवनीत कमल ने एक साधक सृजनधर्मी के व्यक्तित्व और कृतित्व के विभिन्न आयामों को कलात्मक ढंग से ‘पद्म पयोधि’ में प्रस्तुत किया है,जो शोधार्थियों के साथ ही नयी पीढ़ी को भी पयोधिजी के जीवन-संघर्ष,साहित्यिक विकास और अवदान से परिचित करायेगा।ग़ौरतलब है कि यह पुस्तक 3 मई को जगदलपुर में उत्सवपूर्वक लोकार्पित होने जा रही है।

The post लक्ष्मीनारायण पयोधि के जीवन और साहित्य पर केंद्रित प्रबंध काव्य ‘पद्म पयोधि’ प्रकाशित appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/04/11/88648/feed/ 0 88648
सीमावर्ती क्षेत्र महाराष्ट्र के सोमनपल्ली में मजदूरों से भरा पिकअप पलटा… https://statemediaservice.com/2026/04/09/88454/ https://statemediaservice.com/2026/04/09/88454/#respond Thu, 09 Apr 2026 12:54:41 +0000 https://statemediaservice.com/?p=88454 0  29 मजदूर घायल, 9 की हालत गंभीर, 2 लोग लाए गए जगदलपुर  जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के सीमावर्ती महाराष्ट्र के गांव सोमनपल्ली में मजदूरों से भरा पिकअप…

The post सीमावर्ती क्षेत्र महाराष्ट्र के सोमनपल्ली में मजदूरों से भरा पिकअप पलटा… appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0  29 मजदूर घायल, 9 की हालत गंभीर, 2 लोग लाए गए जगदलपुर 
जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के सीमावर्ती महाराष्ट्र के गांव सोमनपल्ली में मजदूरों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 29 मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें से नौ लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं। दो अति गंभीर घायलों को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी का ईलाज बीजापुर जिला चिकित्सालय में चल रहा है। छग से लगे महाराष्ट्र के सोमनपल्ली गांव में गुरुवार बड़ा सड़क हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में लगभग 40 मजदूर सवार थे। जिसमें 29 महिला पुरुष मजदूर घायल हुए हैं। 9 मजदूरों की स्थिति गंभीर बताई गई है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया गया है। मिली जानकारी अनुसार भोपालपटनम इलाके 3-4 गांवों के ग्रामीण काम की तलाश में पलायन कर मिर्ची तोड़ने महाराष्ट्र जा रहे थे। घटना सुबह 9 बजे आस-पास की बताई जा रही है। क्षमता से अधिक मजदूरों से भरा पिकअप वाहन बीजापुर जिले की भोपालपटनम तहसील के सीमावर्ती राज्य महाराष्ट्र जा रहा था। लेकिन प्रशासन इस पर रोक लगाने में असमर्थ रहा। फिलहाल सभी घायलों को भोपालपटनम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। कुछ गंभीर रूप से घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है। भोपालपटनम के थाना प्रभारी जीवन जांगड़े ने बताया कि महाराष्ट्र के सोमनपल्ली के समीप पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। घायल मजदूर बीजापुर जिले के निवासी हैं। घटना की रिपोर्ट महाराष्ट्र के आसरली थाना में दर्ज हुई है। जिला चिकित्सालय की सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने बताया कि जिला अस्पताल में 13 घायल मजदूरों को लाया गया है, जिनमें से दो मजदूर को सिर पर गंभीर चोट आने के कारण उन्हें जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बाकी का इलाज बीजापुर में जारी है।

पूर्व मंत्री गागड़ा पहुंचे अस्पताल
सोमनपल्ली सड़क दुर्घटना में घायल मजदूरों से मिलने पूर्व मंत्री महेश गागड़ा जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली, परिजनों से मिलकर घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। श्री गागड़ा ने अस्पताल प्रबंधन को बेहतर इलाज हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

The post सीमावर्ती क्षेत्र महाराष्ट्र के सोमनपल्ली में मजदूरों से भरा पिकअप पलटा… appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/04/09/88454/feed/ 0 88454
पर्यटन-स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और संबंधित ग्रामों में बुनियादी सुविधाएँ आवश्यक – बसंत ताटी https://statemediaservice.com/2026/04/09/88410/ https://statemediaservice.com/2026/04/09/88410/#respond Thu, 09 Apr 2026 06:28:11 +0000 https://statemediaservice.com/?p=88410 भोपालपटनम। पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसंत ताटी ने राज्य शासन से माँग की है कि छत्तीसगढ़ के पर्यटन-स्थलों पर पर्यटकों के लिये पर्याप्त सुरक्षा-व्यवस्था की जाये।उन्होंने कहा कि हमारे लिये…

The post पर्यटन-स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और संबंधित ग्रामों में बुनियादी सुविधाएँ आवश्यक – बसंत ताटी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
भोपालपटनम। पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसंत ताटी ने राज्य शासन से माँग की है कि छत्तीसगढ़ के पर्यटन-स्थलों पर पर्यटकों के लिये पर्याप्त सुरक्षा-व्यवस्था की जाये।उन्होंने कहा कि हमारे लिये यह गौरव की बात है कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौन्दर्य की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है।यहाँ प्रदेश और सीमावर्ती राज्यों के हज़ारों पर्यटक प्रतिवर्ष विभिन्न दर्शनीय स्थलों पर परिवार सहित घूमने आते हैं।साथ में छोटे बच्चे भी होते हैं।लेकिन उन स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा-व्यवस्था न होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएँ होती हैं,जो प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती हैं।ऐसे समस्त स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा-व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि पर्यटकों के जीवन से खिलवाड़ न हो सके।इसी प्रकार पर्यटन-स्थलों के आसपास के गाँवों में भी बुनियादी सुविधाएँ,जैसे-सड़क,बिजली,पानी,चिकित्सा,परिवहन आदि उपलब्ध करायी जानी चाहिए।इससे न केवल ग्रामीणों की स्थिति में सुधार होगा,बल्कि सैलानियों को भी इन सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
ऐसे अनेक पर्यटन-स्थल बीजापुर जिले में भी हैं।मिसाल के तौर पर भोपालपटनम विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत वाडला के आश्रित ग्राम मट्टीमरका को देखा जा सकता है।सुरम्य वन-पहाड़ियों और बस्तर की जीवनरेखा इन्द्रवती नदी के किनारे महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित इस स्थान के मनोरम दृश्य को निहारने के लिये सैलानी बड़ी संख्या में यहाँ भी आते हैं।इस मोहक स्थल को पर्यटन के नक्शे में शामिल कराने के लिये जिला प्रशासन भी प्रयासरत है।इसी प्रयास के तहत पिछले दिनों जिला प्रशासन द्वारा यहाँ ‘रीवर एडवेंचर फेस्ट’ आयोजित किया गया था,जिससे इसकी पहचान दूर-दूर तक स्थापित हो सके।इस कार्यक्रम में आसपास के अनेक ग्रामों के लोगों की भागीदारी रही।सबने इसका आनंद उठाया।कहा जाता है कि इस आयोजन के नाम पर बड़ी राशि खर्च की गयी।परंतु लोगों को यह देखकर दुख हुआ कि मट्टीमरका गाँव आज भी विकास से वंचित है।यहाँ के बाशिंदे मूलभूत सुविधाएँ पाने के लिये तरस रहे हैं।
उल्लेखनीय यह भी है कि इन्द्रवती-तट के जिस स्थल को प्रशासन द्वारा ‘पिकनिक स्पॉट’ के रूप में प्रचारित किया जा रहा है,वहाँ नदी के गहरे पानी संबंधी खतरे के निशान वाली तख़्तियाँ तक नहीं लगी हैं।ध्यान देने वाली बात यह है कि पर्यटकों के लिये किसी भी प्रकार के निर्देश अथवा मार्गदर्शन वाली पट्टिकाएँ यहाँ लगाने की ज़रूरत नहीं समझी गयी है।कहा जा सकता है कि एक प्रकार से यहाँ दुर्घटनाओं को खुली छूट दी गयी है।शायद,इसीलिये दुर्घटना होने पर बचाव संबंधी कोई व्यवस्था भी नहीं की गयी है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने जिला प्रशासन से माँग की है कि मट्टीमरका को सुविधा युक्त पर्यटन-स्थल के साथ-साथ इस गाँव के विकास की एक ठोस कार्ययोजना तैयार कर यथाशीघ्र उसे क्रियान्वित किया जाये,ताकि अधिक से अधिक सैलानी वहाँ आने के लिये आकर्षित हों,जिससे ग्रमीणों के लिये आजीविका के नये अवसर भी सृजित हो सकें।

The post पर्यटन-स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और संबंधित ग्रामों में बुनियादी सुविधाएँ आवश्यक – बसंत ताटी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/04/09/88410/feed/ 0 88410
शराब दुकान के खिलाफ विधायक विक्रम मंडावी ने कसी कमर https://statemediaservice.com/2026/04/03/87983/ https://statemediaservice.com/2026/04/03/87983/#respond Fri, 03 Apr 2026 10:55:36 +0000 https://statemediaservice.com/?p=87983 0 संगमपल्ली में शराब दुकान के खिलाफ ग्रामीणों की विधायक के साथ बैठक 0 स्कूल, अस्पताल खोलना छोड़ शराब दुकान खोलने में लगी है सरकार : मंडावी  जगदलपुर। बस्तर संभाग…

The post शराब दुकान के खिलाफ विधायक विक्रम मंडावी ने कसी कमर appeared first on statemediaservice.com.

]]>

0 संगमपल्ली में शराब दुकान के खिलाफ ग्रामीणों की विधायक के साथ बैठक
0 स्कूल, अस्पताल खोलना छोड़ शराब दुकान खोलने में लगी है सरकार : मंडावी 
जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत संगमपल्ली में अंग्रेजी शराब दुकान खोले जाने के फैसले के खिलाफ बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी ने कमर कस ली है। गुरुवार को विधायक विक्रम मंडावी ने ग्राम पंचायत संगमपल्ली में सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान खोले जाने के विरोध में ग्रामीणों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि छोटे-छोटे गांवों में अंग्रेजी शराब दुकान खोलने से क्षेत्र के आदिवासी युवा नशे की गिरफ्त में फंस जाएंगे। पहले से ही आर्थिक व सामाजिक रूप से पिछड़ चुके गरीब आदिवासी परिवार और भी मुसीबत में फंस जाएंगे। ग्रामीणों ने मांग की कि ग्राम संगमपल्ली में अंग्रेजी शराब दुकान खोलने का निर्णय सरकार तत्काल प्रभाव से वापस ले, अन्यथा क्षेत्र के ग्रामीण बड़े पैमाने पर इसका विरोध करने को मजबूर होंगे। वहीं विधायक विक्रम मंडावी ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी वैध प्रक्रिया के गुपचुप तरीके से आदिवासी क्षेत्रों में अंग्रेजी शराब दुकानें खोल रही है। न तो ग्रामसभा का आयोजन किया गया और न ही किसी प्रकार की दावा-आपत्ति मंगवाई गई। यह पूरी प्रक्रिया ही दबावपूर्ण और एकतरफा है। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए यह भी कहा कि बीजापुर जिला संविधान की पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में आता है, जहां पंचायतों (विस्तार क्षेत्र) पेसा अधिनियम 1996 लागू है। इसके बावजूद प्रदेश की भाजपा सरकार जानबूझकर आदिवासी बहुल क्षेत्रों में अंग्रेजी शराब दुकानें खोलने का काम कर रही है, जो पूरी तरह गलत है। सरकार को इस पर तत्काल रोक लगानी चाहिए।

स्कूल, अस्पताल खोले सरकार : मंडावी
विधायक विक्रम मंडावी ने आगे कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार को गांवों में स्कूल, कॉलेज, अस्पताल खोलने, बिजली, साफ पानी और सड़कों जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए थीं, लेकिन विष्णुदेव साय की यह सरकार जब से बनी है, तब से लगातार अंग्रेजी शराब दुकानें खोलने में लगी हुई है। आज बस्तर संभाग का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। बीजापुर समेत पूरे बस्तर के युवा रोजगार की तलाश में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र पलायन कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर विष्णुदेव साय सरकार आदिवासी बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के बजाय अंग्रेजी शराब दुकाने खोलने के काम पर लगी है। विष्णुदेव साय और भाजपा की डबल इंजन की सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। विधायक विक्रम मंडावी ने यह भी कहा कि यदि भाजपा सरकार ग्राम पंचायत संगमपल्ली में अंग्रेजी शराब दुकान खोलने का निर्णय वापस नहीं लेती है, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत संगमपल्ली के सरपंच, पंच, ग्राम पंचायत संगमपल्ली के पूर्व सरपंच, सहित बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

The post शराब दुकान के खिलाफ विधायक विक्रम मंडावी ने कसी कमर appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/04/03/87983/feed/ 0 87983
ग्रामीणों को जल संकट से राहत दिलाने विधायक विक्रम मंडावी ने की बड़ी पहल https://statemediaservice.com/2026/03/24/87246/ https://statemediaservice.com/2026/03/24/87246/#respond Tue, 24 Mar 2026 11:29:39 +0000 https://statemediaservice.com/?p=87246 ०  मंडावी ने कुटरू में पानी टैंकरों का किया वितरण  भोपालपटनम। बीजापुर क्षेत्र के विधायक विक्रम मंडावी ने नेशनल पार्क क्षेत्र के दौरे के दौरान ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता…

The post ग्रामीणों को जल संकट से राहत दिलाने विधायक विक्रम मंडावी ने की बड़ी पहल appeared first on statemediaservice.com.

]]>
०  मंडावी ने कुटरू में पानी टैंकरों का किया वितरण 
भोपालपटनम। बीजापुर क्षेत्र के विधायक विक्रम मंडावी ने नेशनल पार्क क्षेत्र के दौरे के दौरान ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सराहनीय पहल की है। ग्रामीणों की मांग पर ग्राम पंचायत सेंड्रा, एड़ापल्ली, बड़े काकलेड़ एवं सागमेटा के लिए ग्राम कुटरू में विधायक निधि से पानी टैंकर उपलब्ध कराए गए।


इस पहल से क्षेत्र के ग्रामीणों को पेयजल संकट से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे इन गांवों के लोगों ने विधायक की इस पहल का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर, शंकर कुडियम, सोमरू राम नाग, शैलेष मंडावी सहित संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

The post ग्रामीणों को जल संकट से राहत दिलाने विधायक विक्रम मंडावी ने की बड़ी पहल appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/03/24/87246/feed/ 0 87246