बलरामपुर Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/state/chhattisgarh/balrampur/ सत्य पर प्रकाश Tue, 10 Feb 2026 07:10:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://statemediaservice.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-new-logo-2021-32x32.jpg बलरामपुर Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/state/chhattisgarh/balrampur/ 32 32 214855051 अतिक्रमण हटाने गई टीम से मारपीट, 15 आरोपी गिरफ्तार https://statemediaservice.com/2026/02/10/84634/ https://statemediaservice.com/2026/02/10/84634/#respond Tue, 10 Feb 2026 07:10:04 +0000 https://statemediaservice.com/?p=84634 बलरामपुर। जिले के रामचंद्रपुर में शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासनिक टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार…

The post अतिक्रमण हटाने गई टीम से मारपीट, 15 आरोपी गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
बलरामपुर। जिले के रामचंद्रपुर में शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासनिक टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम को घेरकर गाली-गलौज, धमकी और लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे शासकीय कार्य बाधित हुआ।

पुलिस के अनुसार तहसीलदार रामचंद्रपुर ने 11 दिसंबर 2025 को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 9 दिसंबर 2025 को बालक छात्रावास रामचंद्रपुर की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। मौके पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी, अन्य राजस्व कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद थे।

कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर अधिकारियों को घेर लिया, गाली-गलौज की, धमकाया और लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप यह भी है कि करीब दो घंटे तक अधिकारियों को घेरकर सड़क जाम किया गया, जिससे सरकारी कार्रवाई प्रभावित हुई।

घटना के संबंध में थाना रामचंद्रपुर में अपराध क्रमांक 54/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद आरोपी फरार थे, जिनकी लगातार तलाश की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सभी 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और साक्ष्य संकलन के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

The post अतिक्रमण हटाने गई टीम से मारपीट, 15 आरोपी गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/10/84634/feed/ 0 84634
बलरामपुर में रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला: फूफा ने 14 साल की मासूम भतीजी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार https://statemediaservice.com/2025/12/11/79953/ https://statemediaservice.com/2025/12/11/79953/#respond Thu, 11 Dec 2025 13:18:39 +0000 https://statemediaservice.com/?p=79953 बलरामपुर।  जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक हैवान फूफा ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग भतीजी के साथ जंगल में…

The post बलरामपुर में रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला: फूफा ने 14 साल की मासूम भतीजी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
बलरामपुर।  जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक हैवान फूफा ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग भतीजी के साथ जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता रिश्तेदारों के यहां गई थी, जहां आरोपी ने मौका पाकर उसे सुनसान जगह पर ले जाकर यह घिनौना अपराध किया।

घर लौटने के बाद बच्ची ने रोते-बिलखते अपनी मां-बाप को सारी आपबीती सुनाई। परिजनों ने तुरंत शंकरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

The post बलरामपुर में रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला: फूफा ने 14 साल की मासूम भतीजी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/12/11/79953/feed/ 0 79953
नशे में धुत शिक्षक ने 7 साल के मासूम को पीटा इतना बेरहमी से कि आँख में जम गया खून, चेहरा भयानक रूप से सूजा – तुरंत सस्पेंड https://statemediaservice.com/2025/11/29/78893/ https://statemediaservice.com/2025/11/29/78893/#respond Sat, 29 Nov 2025 14:25:25 +0000 https://statemediaservice.com/?p=78893 बलरामपुर। जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड की प्राथमिक शाला जावाखाड़ी में उस समय कोहराम मच गया जब दूसरी कक्षा के मात्र 7 साल के छात्र भागीरथी यादव को सिर्फ गिनती में गलती…

The post नशे में धुत शिक्षक ने 7 साल के मासूम को पीटा इतना बेरहमी से कि आँख में जम गया खून, चेहरा भयानक रूप से सूजा – तुरंत सस्पेंड appeared first on statemediaservice.com.

]]>
बलरामपुर। जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड की प्राथमिक शाला जावाखाड़ी में उस समय कोहराम मच गया जब दूसरी कक्षा के मात्र 7 साल के छात्र भागीरथी यादव को सिर्फ गिनती में गलती करने पर शिक्षक उदय कुमार यादव ने नशे की हालत में लगातार थप्पड़ जड़ दिए। पिटाई इतनी बर्बर थी कि बच्चे की बायीं आँख में खून जम गया और पूरा चेहरा विकृत होकर सूज गया।

घटना शुक्रवार दोपहर भोजन अवकाश के तुरंत बाद की है। कक्षा में पहुँचते ही प्रधान पाठक उदय यादव ने भागीरथी से गिनती सुनाने को कहा। एक गलती पर शिक्षक का पारा इतना चढ़ा कि उसने बच्चे के रोने-चीखने की परवाह किए बिना उसके गालों पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। बच्चा सिर झुकाकर माफी माँगता रहा, लेकिन शिक्षक नहीं रुके।

रोते-बिलखते बच्चा घर पहुँचा तो परिजनों के होश उड़ गए। पिता धनंजय यादव ने बताया कि शिक्षक अक्सर शराब पीकर स्कूल आते हैं और उस दिन भी पूरी तरह नशे में थे। गुस्साए परिजन बच्चे को लेकर सीधे त्रिकुंडा थाने पहुँचे और शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

मामला तूल पकड़ते ही जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी शिक्षक उदय कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी विजय कुशवाहा ने भी जांच टीम गठित कर दी है। थाना प्रभारी जवाहर तिर्की ने पुष्टि की कि मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गाँव में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने एक स्वर में दोषी शिक्षक की स्थायी बर्खास्तगी और बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में सख्त निगरानी की माँग की है। पूरे क्षेत्र में यह सवाल उठ रहा है – क्या हमारे स्कूल बच्चों के लिए सुरक्षित हैं या नशेड़ियों के लिए अड्डा बन गए हैं?

The post नशे में धुत शिक्षक ने 7 साल के मासूम को पीटा इतना बेरहमी से कि आँख में जम गया खून, चेहरा भयानक रूप से सूजा – तुरंत सस्पेंड appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/11/29/78893/feed/ 0 78893
ACB ने पटवारी मोहन सिंह को 13 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा https://statemediaservice.com/2025/09/10/72235/ https://statemediaservice.com/2025/09/10/72235/#respond Wed, 10 Sep 2025 12:18:32 +0000 https://statemediaservice.com/?p=72235 बलरामपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने वाड्रफनगर तहसील के पण्डरी गांव में तैनात पटवारी मोहन सिंह को 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह रिश्वत…

The post ACB ने पटवारी मोहन सिंह को 13 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा appeared first on statemediaservice.com.

]]>
बलरामपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने वाड्रफनगर तहसील के पण्डरी गांव में तैनात पटवारी मोहन सिंह को 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह रिश्वत एक किसान से जमीन बंटवारे के नाम पर मांगी गई थी।

जानकारी के अनुसार, वाड्रफनगर के एक किसान ने अपनी पैतृक जमीन के बंटवारे के लिए पटवारी कार्यालय में आवेदन दिया था। किसान ने आरोप लगाया कि पटवारी मोहन सिंह लंबे समय से काम टाल रहा था और बार-बार रिश्वत की मांग कर रहा था। आखिरकार, पटवारी ने 13 हजार रुपये की रिश्वत तय की। रिश्वत देने से इंकार करने पर पटवारी ने काम करने से मना कर दिया। परेशान होकर किसान ने ACB में शिकायत दर्ज की।

ACB ने शिकायत की पुष्टि के बाद जाल बिछाया और पटवारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। मौके से रिश्वत की रकम बरामद की गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों और किसानों ने राहत की सांस ली और कहा कि राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार और कर्मचारियों की मनमानी से लोग परेशान थे। ACB की इस त्वरित कार्रवाई से भ्रष्ट अधिकारियों पर शिकंजा कसने का भरोसा बढ़ा है।

The post ACB ने पटवारी मोहन सिंह को 13 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/09/10/72235/feed/ 0 72235
बलरामपुर जिले में लुत्ती (सतबहिनी) डैम हादसा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक https://statemediaservice.com/2025/09/03/71518/ https://statemediaservice.com/2025/09/03/71518/#respond Wed, 03 Sep 2025 09:52:15 +0000 https://statemediaservice.com/?p=71518 0  घटना में 4 मृत, 3 घायल और 3 लापता – राहत व बचाव कार्य जारी 0 मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने जिला प्रशासन को दिए…

The post बलरामपुर जिले में लुत्ती (सतबहिनी) डैम हादसा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0  घटना में 4 मृत, 3 घायल और 3 लापता – राहत व बचाव कार्य जारी

0 मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने जिला प्रशासन को दिए निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर जिले के ग्राम धनेशपुर स्थित लुत्ती (सतबहिनी) डैम टूटने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में 4 लोगों की मृत्यु, 3 लोगों के घायल होने तथा 3 लोगों के लापता होने की सूचना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत दुखद और पीड़ादायी घटना है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी वर्षा के कारण उत्पन्न इस प्राकृतिक आपदा से जनहानि के साथ-साथ भवनों को क्षति पहुँची है, फसलों का नुकसान हुआ है और पशुहानि भी हुई है। यह स्थिति प्रभावित परिवारों के लिए बेहद कठिन और दुखदायी है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि इस कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी है।

उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्यों के लिए जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय टीमें पूरी तत्परता से जुटी हुई हैं। घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था कराई गई है तथा लापता लोगों की खोज के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घटना में हुई जनहानि के लिए शासकीय नियमों के अनुरूप अनुग्रह सहायता स्वीकृति का प्रस्ताव शीघ्र तैयार किया जाए। प्रभावित परिवारों को अस्थायी आश्रय, खाद्यान्न और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए। साथ ही मकान, फसल और पशुहानि का विस्तृत सर्वे कर शीघ्र राहत सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता एवं सहयोग उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

The post बलरामपुर जिले में लुत्ती (सतबहिनी) डैम हादसा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/09/03/71518/feed/ 0 71518
बलरामपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई: पटवारी 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार https://statemediaservice.com/2025/07/10/66246/ https://statemediaservice.com/2025/07/10/66246/#respond Thu, 10 Jul 2025 10:35:32 +0000 https://statemediaservice.com/?p=66246 बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी महेंद्र कुजूर को ACB की टीम…

The post बलरामपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई: पटवारी 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी महेंद्र कुजूर को ACB की टीम ने शंकरगढ़ रेस्ट हाउस में 15 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा।

जानकारी के अनुसार, पटवारी महेंद्र कुजूर ने सीमांकन की प्रक्रिया के एवज में एक व्यक्ति से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से की, जिसके बाद ACB ने कार्रवाई की योजना बनाई और ट्रैप ऑपरेशन के तहत पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ जारी, विभाग में मचा हड़कंप

गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी पटवारी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप की स्थिति बन गई है।

सूत्रों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और पटवारी से यह भी पूछा जा रहा है कि क्या इस मामले में कोई अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी शामिल है।

The post बलरामपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई: पटवारी 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/07/10/66246/feed/ 0 66246
ड्यूटी में लापरवाही भारी पड़ी: बलरामपुर एसपी ने 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड https://statemediaservice.com/2025/06/14/64488/ https://statemediaservice.com/2025/06/14/64488/#respond Sat, 14 Jun 2025 06:50:58 +0000 https://statemediaservice.com/?p=64488 बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में ड्यूटी में लापरवाही बरतना छह पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई के दौरान गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में…

The post ड्यूटी में लापरवाही भारी पड़ी: बलरामपुर एसपी ने 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड appeared first on statemediaservice.com.

]]>

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में ड्यूटी में लापरवाही बरतना छह पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई के दौरान गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने राजपुर थाना में पदस्थ एक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और चार आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, 12 जून को थाना राजपुर के सामने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान उक्त पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्य के निर्वहन में गंभीर शिथिलता दिखाई। मामले की शिकायत मिलने पर एसपी ने तत्काल जांच करवाई और प्रथम दृष्टया लापरवाही प्रमाणित पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की।

एसपी वैभव बैंकर ने कहा, “कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले अधिकारी-कर्मचारियों से कर्तव्य पर सजगता और निष्ठा अपेक्षित है। ड्यूटी में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

The post ड्यूटी में लापरवाही भारी पड़ी: बलरामपुर एसपी ने 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/06/14/64488/feed/ 0 64488
तेज रफ्तार का कहर: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत https://statemediaservice.com/2025/04/29/61065/ https://statemediaservice.com/2025/04/29/61065/#respond Tue, 29 Apr 2025 08:07:14 +0000 https://statemediaservice.com/?p=61065 बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना में तीन युवक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। वाड्रफनगर…

The post तेज रफ्तार का कहर: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत appeared first on statemediaservice.com.

]]>

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना में तीन युवक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के पेंडारी गांव में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर आर्केस्ट्रा प्रोग्राम देखने गए थे और रात के समय लौटते हुए पेंडारी गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जो सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद तीनों युवकों को गंभीर चोटें आईं और वे मौके पर ही गिर गए। बाइक का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि हेडलाइट भी बुरी तरह टूट गया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, तीनों युवकों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

The post तेज रफ्तार का कहर: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/04/29/61065/feed/ 0 61065
बलरामपुर में एक बार फिर हाथी का कहर, महुआ बीनने गई बुजुर्ग महिला को कुचलकर मार डाला – एक महीने में 6वीं मौत! https://statemediaservice.com/2025/04/16/60206/ https://statemediaservice.com/2025/04/16/60206/#respond Wed, 16 Apr 2025 07:02:43 +0000 https://statemediaservice.com/?p=60206 बलरामपुर। सरगुजा अंचल में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र से एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां महुआ बीनने…

The post बलरामपुर में एक बार फिर हाथी का कहर, महुआ बीनने गई बुजुर्ग महिला को कुचलकर मार डाला – एक महीने में 6वीं मौत! appeared first on statemediaservice.com.

]]>
बलरामपुर। सरगुजा अंचल में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र से एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां महुआ बीनने गई बुजुर्ग महिला की हाथी के हमले में दर्दनाक मौत हो गई।

घटना रजखेता गांव के फोकली जंगल की है। जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला रोज़ की तरह जंगल में महुआ बीनने गई थी, लेकिन इस बार उसका सामना हो गया मौत के साए से एक बेकाबू हाथी से। हाथी ने महिला को बुरी तरह पटका और कुचल डाला, जिससे उसके शरीर के अंग तक क्षत-विक्षत हो गए।

इस हृदयविदारक घटना ने गांव में खौफ का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों में हाथियों को लेकर दहशत इस कदर है कि लोग अब जंगलों की ओर जाने से डरने लगे हैं।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर समझाइश देने में जुटी है, मगर सवाल ये है कि क्या सिर्फ समझाइश से गांववालों की जान बचेगी?

चौंकाने वाली बात ये है कि पिछले एक महीने के भीतर इलाके में हाथियों के हमले से 6 लोगों की जान जा चुकी है। बावजूद इसके, वन विभाग अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाया है।

The post बलरामपुर में एक बार फिर हाथी का कहर, महुआ बीनने गई बुजुर्ग महिला को कुचलकर मार डाला – एक महीने में 6वीं मौत! appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/04/16/60206/feed/ 0 60206
20 साल बाद मिला न्याय: धान खरीदी घोटाले में 17 दोषियों को सजा, नगर पालिका अध्यक्ष के रिश्तेदार भी शामिल https://statemediaservice.com/2025/04/08/59676/ https://statemediaservice.com/2025/04/08/59676/#respond Tue, 08 Apr 2025 07:38:11 +0000 https://statemediaservice.com/?p=59676 बलरामपुर। देर है, पर अंधेर नहीं, इस कहावत को सच साबित कर दिखाया है बलरामपुर की अदालत ने। वर्ष 2003-04 में हुए बहुचर्चित धान खरीदी घोटाले पर आखिरकार बड़ा फैसला…

The post 20 साल बाद मिला न्याय: धान खरीदी घोटाले में 17 दोषियों को सजा, नगर पालिका अध्यक्ष के रिश्तेदार भी शामिल appeared first on statemediaservice.com.

]]>
बलरामपुर। देर है, पर अंधेर नहीं, इस कहावत को सच साबित कर दिखाया है बलरामपुर की अदालत ने। वर्ष 2003-04 में हुए बहुचर्चित धान खरीदी घोटाले पर आखिरकार बड़ा फैसला सामने आया है। कोर्ट ने इस मामले में दोषी पाए गए कुल 17 लोगों को तीन-तीन साल के सश्रम कारावास और 500-500 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

यह मामला कामेश्वरपुर और रामचंद्रपुर की सहकारी समितियों से जुड़ा है, जहां कागजों पर धान खरीदी दिखाकर सरकारी धन की बंदरबांट की गई थी। किसान तो धान लेकर पहुंचे थे, लेकिन रकम पहुंच गई घोटालेबाजों के खातों में। जांच में खुलासा हुआ कि धान की खरीदी सिर्फ कागजों में हुई थी, असल में न किसानों को भुगतान मिला और न ही धान का कोई अता-पता था।

इस घोटाले में रामानुजगंज नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल के सगे भाई और चाचा भी शामिल हैं, जिससे मामला और अधिक सनसनीखेज बन गया। पहले 2018 में निचली अदालत ने सजा सुनाई थी, लेकिन आरोपियों ने ऊपरी अदालत में अपील की थी। अब जिला न्यायालय रामानुजगंज ने अपील खारिज करते हुए सजा को बरकरार रखा है।

इस पूरे मामले की शुरुआत कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच से हुई थी, जिसमें फूड विभाग के अफसरों ने गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि की थी। उसके बाद FIR दर्ज कर कार्रवाई की गई।

The post 20 साल बाद मिला न्याय: धान खरीदी घोटाले में 17 दोषियों को सजा, नगर पालिका अध्यक्ष के रिश्तेदार भी शामिल appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/04/08/59676/feed/ 0 59676