बलौदाबाजार Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/state/chhattisgarh/balodabazaar/ सत्य पर प्रकाश Fri, 10 Apr 2026 11:23:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://statemediaservice.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-new-logo-2021-32x32.jpg बलौदाबाजार Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/state/chhattisgarh/balodabazaar/ 32 32 214855051 आईपीएल सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 16 आरोपियों को गिरफ्तार https://statemediaservice.com/2026/04/10/88516/ https://statemediaservice.com/2026/04/10/88516/#respond Fri, 10 Apr 2026 11:23:04 +0000 https://statemediaservice.com/?p=88516 बलौदाबाजार। जिले में पुलिस ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी चलाने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें छत्तीसगढ़,…

The post आईपीएल सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 16 आरोपियों को गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
बलौदाबाजार। जिले में पुलिस ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी चलाने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और नेपाल के निवासी शामिल हैं। एसपी भावना गुप्ता ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 4 अप्रैल 2026 को भाटापारा रेलवे स्टेशन के पास आरोपी अजय बतरा को मोबाइल के जरिए लाइव आईपीएल मैचों पर सट्टा संचालित करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। उसके पास से एक मोबाइल, ₹5,780 नकद राशि और सट्टेबाजी से संबंधित स्क्रीनशॉट बरामद किए गए।

अजय बतरा के मोबाइल की तकनीकी जांच से “RUVIBET” पैनल आईडी का खुलासा हुआ। जांच आगे बढ़ाने पर पता चला कि इस आईडी के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवानू क्षेत्र में एक किराए के मकान से पूरे देश में ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था।

भाटापारा पुलिस की टीम ने हिमाचल प्रदेश पहुंचकर परवानू में दबिश दी और किराए के मकान से सट्टा ऑपरेशन का भंडाफोड़ कर 16 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए मुख्य आरोपी :

  • अंकित राज (29 वर्ष, हिसार, हरियाणा)
  • सदाम हुसैन (25 वर्ष, अंबिकापुर, छत्तीसगढ़)
  • लवप्रित सिंह (26 वर्ष, पटियाला, पंजाब)
  • अजिबुल रहमान (25 वर्ष, बैकुंठपुर)
  • अनिकेत त्यागी (28 वर्ष, संभल, उत्तर प्रदेश)
  • दीपक उर्फ दीपू चौहान (29 वर्ष, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश)
  • रमन कुमार (37 वर्ष, पठानकोट, पंजाब)
  • मुकेश सोनी (24 वर्ष, गौड़ा, उत्तर प्रदेश)
  • राकेश कुमार (42 वर्ष, पठानकोट, पंजाब)
  • मनु (24 वर्ष, पठानकोट, पंजाब)
  • करणदीप सिंह (29 वर्ष, संगरूर, पंजाब)
  • दीपक कुमार पौडेल (27 वर्ष, नेपाल)
  • रितिक कुमार (24 वर्ष, पठानकोट, पंजाब)
  • राहुल सरमाल (28 वर्ष, पठानकोट)
  • शिवम (30 वर्ष, पठानकोट)
  • गुलशन कुमार (30 वर्ष, पठानकोट, पंजाब)

बरामदगी : पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 लैपटॉप, 2 आईपैड, 48 मोबाइल फोन, 9 एटीएम कार्ड, 2 बैंक खाते और करीब 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी “RUVIBET” पैनल आईडी के जरिए Branch-08, Branch-27 और Branch-35 लिंक बनाकर पूरे भारत में ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के साथ आईटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। भाटापारा शहर थाना पुलिस की मजबूत सूचना तंत्र और तकनीकी जांच के कारण इस बड़े गिरोह का पर्दाफाश संभव हो सका। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

The post आईपीएल सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 16 आरोपियों को गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/04/10/88516/feed/ 0 88516
भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का उग्र कलेक्ट्रेट घेराव https://statemediaservice.com/2026/02/03/84111/ https://statemediaservice.com/2026/02/03/84111/#respond Tue, 03 Feb 2026 13:21:58 +0000 https://statemediaservice.com/?p=84111 0 दीपक बैज के नेतृत्व में कवर्धा में फूटा जन आक्रोश, भाजपा सरकार कटघरे में रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में आज कबीरधाम जिले के…

The post भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का उग्र कलेक्ट्रेट घेराव appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0 दीपक बैज के नेतृत्व में कवर्धा में फूटा जन आक्रोश, भाजपा सरकार कटघरे में

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में आज कबीरधाम जिले के कवर्धा में कांग्रेस पार्टी ने ऐतिहासिक कलेक्ट्रेट घेराव कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान, मजदूर, महिलाएं और युवा सड़कों पर उतरे और भाजपा सरकार के खिलाफ उग्र जनआंदोलन खड़ा किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही गरीब, किसान और मजदूरों के हक पर सीधा हमला किया है। कांग्रेस जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूरन सड़कों पर उतरी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की 11 हजार से अधिक पंचायतों में मनरेगा का काम ठप पड़ा है। भाजपा सरकार मजदूरों से उनका संवैधानिक अधिकार छीन रही है। यूपीए सरकार के समय डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा लागू मनरेगा ने पंचायतों को मजबूत किया था, लेकिन भाजपा ने पंचायत व्यवस्था को पंगु बना दिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के नाम पर विशेष रूप से कमजोर वर्गों को निशाना बनाकर उनके वोट काटने की साजिश कर रही है। यह लोकतंत्र की सीधी हत्या है और गरीबों को मतदान से दूर रखने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि कवर्धा गृह मंत्री विजय शर्मा का गृह जिला होने के बावजूद यहां हत्या, लूट, चोरी, डकैती, बलात्कार और अपहरण की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अपराधी बेखौफ हैं और प्रशासन भाजपा के इशारे पर सच्चाई दबाने में लगा है। लोहारीडीह, लालपुर और पुलिस कस्टडी में हुई मौतों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में कांग्रेस के दबाव में कार्रवाई हुई, लेकिन पीड़ित परिवारों को आज तक पूरा न्याय नहीं मिला।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों से धान खरीदना ही नहीं चाहती। प्रदेश में 3 लाख से अधिक किसान आज भी धान बेचने से वंचित हैं। किसान दफ्तर-दफ्तर भटक रहे हैं और सरकार आंख मूंदकर बैठी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में हजारों करोड़ रुपये का धान घोटाला हुआ है और कवर्धा में 7 करोड़ रुपये का धान घोटाला उजागर होने के बावजूद कार्रवाई केवल छोटे लोगों पर की जा रही है।

आज के धरना प्रदर्शन व घेराव कार्यक्रम में पूर्व विधायक ममता चंद्राकर, भुनेश्वर बघेल, जिला अध्यक्ष नवीन जायसवाल, थानेश्वर पाटिल, पदम कोठारी, अर्जुन तिवारी, लालजी चंद्रवंशी, महेश चंद्रवंशी, कलीम खान, वीरेंद्र जांगड़े, जगमोहन साहू, राधेलाल भास्कर, सीमा अनंत अगम, रवि चन्द्रांवशी, पदुम सेन, अशोक सिंह ठाकुर, छबि वर्मा, मणिकांत त्रिपाठी, चेतन वर्मा, घनश्याम साहू, उतरा दिवाकर, प्रभाती मरकाम, शौखी साहू, चंद्रभान कोसले, कलीम खान, शीतेष चंद्रवंशी, गोपाल चंद्रवंशी, तुकाराम चंद्रवंशी, आनंद सिंह ठाकुर, मनीष शर्मा, गोपाल चंद्रवंशी, प्रशांत परिहार, वैभव ठाकुर, आकाश केसरवानी, मेहुल सत्यवंशी, राजेन्द्र मार्कण्डेय, आशु साहू, मुकुंद माध्व कश्यप, वाल्मीकि वर्मा, अश्वनी वर्मा, विक्की वर्मा, सुजल ठाकुर, आशीष गुप्ता, सुधांशु बघेल, अमन पाटस्कर, कन्नू आमदे, नरेंद्र वर्मा, अमन वर्मा, तुषार वर्मा, भुवनेश्वर पटेल, चोवा राम साहू, जुबी खान, नेमी चंद पटेल, भगवान सिंह पटेल, गब्बर खान, शेष बैस, रवि कांत ठाकुर, संतोष यादव, जलेश यादव, अजहर खान, महेंद्र कुंभकार, आनंद कुंभकार, भोलाराम चंद्रवंशी, रोहित चंद्रवंशी, विनोद चंद्रवंशी सहित हजारों की संख्या कांग्रेस के कार्यकर्ता उ पदाधिकारी उपस्थित थे ।

The post भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का उग्र कलेक्ट्रेट घेराव appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/03/84111/feed/ 0 84111
बलौदाबाजार में भयानक औद्योगिक त्रासदी: स्पंज आयरन प्लांट में क्लिनिकल फर्नेस ब्लास्ट से 6 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर घायल! https://statemediaservice.com/2026/01/22/83275/ https://statemediaservice.com/2026/01/22/83275/#respond Thu, 22 Jan 2026 07:57:56 +0000 https://statemediaservice.com/?p=83275 0 सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ीं—फिर मजदूरों की जान क्यों? बलौदाबाजार। जिले के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम बकुलाही के रियल इस्पात संयंत्र (स्पंज आयरन प्लांट) में गुरुवार…

The post बलौदाबाजार में भयानक औद्योगिक त्रासदी: स्पंज आयरन प्लांट में क्लिनिकल फर्नेस ब्लास्ट से 6 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर घायल! appeared first on statemediaservice.com.

]]>
0 सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ीं—फिर मजदूरों की जान क्यों?

बलौदाबाजार। जिले के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम बकुलाही के रियल इस्पात संयंत्र (स्पंज आयरन प्लांट) में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। क्लिनिकल फर्नेस संचालन के दौरान जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे 6 मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 5 अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए और जल गए। ब्लास्ट इतना भीषण था कि परिसर में आग, राख और जला हुआ कोयला बिखर गया—पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई, कामकाज ठप!

हादसे के बाद प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, भाटापारा ग्रामीण पुलिस और अतिरिक्त बल ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को पहले भाटापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

मृतकों की पहचान:

  • मोटाज अंसारी (26), बढ़ई
  • सराफत अंसारी (32), बढ़ई
  • साबिर अंसारी (37), बढ़ई
  • कल्पू भुइया (51), हेल्पर
  • रामू भुइया (34), हेल्पर
  • (एक अन्य मृतक की पहचान जारी)

मंत्री टंक राम वर्मा ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए सख्त लहजे में कहा: “सुरक्षा मानकों का पालन हुआ या नहीं? हादसे की असल वजह क्या? इन सभी सवालों की निष्पक्ष जांच जरूरी है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं! प्रशासन का दावा: पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम जांच में जुटी है। संयंत्र प्रबंधन से पूछताछ, सुरक्षा दस्तावेजों की जांच चल रही है। लेकिन सवाल वही—बार-बार ऐसे हादसे क्यों? क्या फैक्टरियां मजदूरों की जान को सस्ता समझती हैं?

The post बलौदाबाजार में भयानक औद्योगिक त्रासदी: स्पंज आयरन प्लांट में क्लिनिकल फर्नेस ब्लास्ट से 6 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर घायल! appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/22/83275/feed/ 0 83275
यातायात सुरक्षा के लिए हेलमेट जागरूकता रैली, स्वास्थ्य मंत्री ने मंत्री को पहनाया हेलमेट https://statemediaservice.com/2026/01/07/82040/ https://statemediaservice.com/2026/01/07/82040/#respond Wed, 07 Jan 2026 13:41:07 +0000 https://statemediaservice.com/?p=82040 बलौदाबाजार। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बलौदाबाजार जिले में एक भव्य हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को स्वास्थ्य मंत्री…

The post यातायात सुरक्षा के लिए हेलमेट जागरूकता रैली, स्वास्थ्य मंत्री ने मंत्री को पहनाया हेलमेट appeared first on statemediaservice.com.

]]>
बलौदाबाजार। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बलौदाबाजार जिले में एक भव्य हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने उपस्थित लोगों को यातायात सुरक्षा की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को हेलमेट पहनाकर सुरक्षित यातायात का मजबूत संदेश दिया। रैली में कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, जवान और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल रहे। एसपी कार्यालय पहुंचने पर स्कूली बच्चों ने गुलाब के फूल देकर मंत्रियों का जोरदार स्वागत किया।

मीडिया से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि अधिकांश सड़क हादसों में मौत का मुख्य कारण सिर में गंभीर चोट लगना होता है। उन्होंने दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। मंत्री ने जोर देकर कहा कि हेलमेट और सीटबेल्ट का उपयोग न केवल अपनी जान बचाता है, बल्कि परिवार की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने आगे कहा, “सड़क दुर्घटना में किसी की मौत होने से परिवार को तो गहरा आघात पहुंचता ही है, साथ ही शासन-प्रशासन को भी दुख होता है। इसलिए हर नागरिक को जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाना चाहिए और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। यह रैली जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हेलमेट और सीटबेल्ट के उपयोग को बढ़ावा देना तथा दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करना है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और युवाओं की भागीदारी ने इसे और प्रभावशाली बनाया।

The post यातायात सुरक्षा के लिए हेलमेट जागरूकता रैली, स्वास्थ्य मंत्री ने मंत्री को पहनाया हेलमेट appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/07/82040/feed/ 0 82040
बलौदाबाजार में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 45 लीटर महुआ शराब और 1100 किलो लाहन जब्त https://statemediaservice.com/2025/06/12/64384/ https://statemediaservice.com/2025/06/12/64384/#respond Thu, 12 Jun 2025 13:44:46 +0000 https://statemediaservice.com/?p=64384 बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और परिवहन पर कड़ी निगरानी रखते हुए आबकारी विभाग द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है।…

The post बलौदाबाजार में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 45 लीटर महुआ शराब और 1100 किलो लाहन जब्त appeared first on statemediaservice.com.

]]>

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और परिवहन पर कड़ी निगरानी रखते हुए आबकारी विभाग द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कसडोल क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों के कब्जे से 45 बल्क लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब और 1100 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है।

गश्त के दौरान ग्राम सैयहाभाठा (चौकी बया) में की गई कार्रवाई में, आरोपी देवप्रसाद यादव (पिता कंशराम, उम्र 35 वर्ष) के पास से 20 लीटर अवैध महुआ शराब और 600 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद की गई। वहीं दूसरे आरोपी वासुदेव यादव (पिता नरेश यादव, उम्र 32 वर्ष) के कब्जे से 25 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब और 500 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया।

आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(2)(च) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह की विशेष भूमिका रही। विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

The post बलौदाबाजार में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 45 लीटर महुआ शराब और 1100 किलो लाहन जब्त appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/06/12/64384/feed/ 0 64384
ट्रक के केबिन में लगी आग, चालक ने समय रहते बचाई जान https://statemediaservice.com/2025/06/05/63843/ https://statemediaservice.com/2025/06/05/63843/#respond Thu, 05 Jun 2025 11:25:30 +0000 https://statemediaservice.com/?p=63843 बलौदाबाजार। कोतवाली थाना क्षेत्र के भाटापारा रोड पर चावल से भरे ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई। चालक ने धुआं देखते ही तुरंत ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर…

The post ट्रक के केबिन में लगी आग, चालक ने समय रहते बचाई जान appeared first on statemediaservice.com.

]]>
बलौदाबाजार। कोतवाली थाना क्षेत्र के भाटापारा रोड पर चावल से भरे ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई। चालक ने धुआं देखते ही तुरंत ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर खुद को सुरक्षित स्थान पर कूदकर बचा लिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंचा।

जानकारी के अनुसार, ट्रक बिलाईगढ़ से चावल भरकर अर्जुनी स्थित गोदाम में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वाहन में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक केबिन और चावल के बड़े हिस्से में आग फैल चुकी थी।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। यह जिले में आज की दूसरी आगजनी की घटना है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

The post ट्रक के केबिन में लगी आग, चालक ने समय रहते बचाई जान appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/06/05/63843/feed/ 0 63843
सुशासन तिहार से ग्राम कोदवा के ग्रामीणों में जगी अपनी समस्याओं के समाधान की आस https://statemediaservice.com/2025/04/10/59864/ https://statemediaservice.com/2025/04/10/59864/#respond Thu, 10 Apr 2025 23:39:53 +0000 https://statemediaservice.com/?p=59864 बलौदाबाजार/पलारी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में सुशासन की स्थापना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई सुशासन तिहार पूरे राज्य की तरह ही बलौदाबाजार जिले के आम…

The post सुशासन तिहार से ग्राम कोदवा के ग्रामीणों में जगी अपनी समस्याओं के समाधान की आस appeared first on statemediaservice.com.

]]>
बलौदाबाजार/पलारी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में सुशासन की स्थापना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई सुशासन तिहार पूरे राज्य की तरह ही बलौदाबाजार जिले के आम नागरिकों के लिए आशा और आकांक्षा का केन्द्र बनता जा रहा है। इस सुशासन तिहार से अपने मांगों की पूर्ति के लिए आवेदन करने पहुँचे ग्राम पंचायत कोदवा के ग्रामीणों को अपनी-अपनी समस्याओं के समाधान के लिए नई आस जगी है। ग्रामीणों ने राज्य शासन की सुशासन तिहार के आयोजन की इस अभिनव पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा भी की।
ग्राम के चंद्रकुमार पटेल पंचायत भवन पहुँचकर प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति हेतु आवेदन प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सुशासन तिहार के माध्यम से आज जो आवेदन उन्होंने प्रस्तुत की है, अगले चरण में इसका समुचित निराकरण हो सकेगा। राज्य शासन द्वारा शुरू किए गए इस सुशासन तिहार के अभिनव कार्य की सराहना करते हुए ग्रामवासियों ने अपने जैसे अनेक जरूरतमंद लोगों के मांगों एवं समस्याओं के समाधान हेतु इसे बहुत ही कारगर कदम बताया। इसी तरह किशलाल कनौजे ने भी पंचायत पहुंचकर आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि वे आज ग्राम पंचायत कार्यालय कोदवा में पहुँचकर अपने बच्चों के आगे की पढ़ाई के लिए सरकार से लैपटॉप की मांग की है। उन्होंने बताया कि वह बहुत गरीब है। बच्चे आगे पढ़ना चाहते हैं इसलिए लैपटॉप की स्वीकृति हेतु आवेदन प्रस्तुत किया है। किशलाल ने कहा कि मुझे विश्वास है कि मेरे आवेदन का परीक्षण उपरांत मेरे मांगों के निराकरण हेतु समुचित कार्रवाई की जाएगी।

किसुन चंद्राकर/10 अप्रैल 3025

The post सुशासन तिहार से ग्राम कोदवा के ग्रामीणों में जगी अपनी समस्याओं के समाधान की आस appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/04/10/59864/feed/ 0 59864
बलौदाबाजार में इंसानियत शर्मसार! किसान को चोर बताकर मिल मालिकों ने की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल https://statemediaservice.com/2025/04/04/59371/ https://statemediaservice.com/2025/04/04/59371/#respond Fri, 04 Apr 2025 12:08:56 +0000 https://statemediaservice.com/?p=59371 बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। खिलौरा गांव में एक निर्दोष किसान…

The post बलौदाबाजार में इंसानियत शर्मसार! किसान को चोर बताकर मिल मालिकों ने की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल appeared first on statemediaservice.com.

]]>

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। खिलौरा गांव में एक निर्दोष किसान को चोरी का झूठा आरोप लगाकर बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे राइस मिल संचालक रौनक अग्रवाल, मुंशी शत्रुहन नौरंगा और पूर्व सरपंच देवनारायण साहू मिलकर किसान को पहले चप्पलों से पीटते हैं, फिर लात-घूंसे बरसाते हैं और साथ में गालियों की बौछार करते हैं।

जानकारी के मुताबिक, 1 अप्रैल की रात पीड़ित किसान एक डांस प्रतियोगिता देखकर लौट रहा था, तभी इन दबंगों ने उसे जबरन उठाया और मुंशी के घर ले जाकर अमानवीय तरीके से पीटा। किसान का कसूर सिर्फ इतना था कि इन लोगों ने उस पर झूठा चोरी का आरोप लगाया।

पीड़ित की मानें तो उसने कोई चोरी नहीं की, लेकिन आरोपियों ने बिना किसी सबूत के उसे बंधक बनाकर दरिंदगी की हदें पार कर दीं। इस कायराना करतूत का वीडियो जब वायरल हुआ, तो इलाके में गुस्से की लहर दौड़ गई। लोग दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल किसान की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतने दबंग कैसे खुलेआम कानून को ठेंगा दिखाकर एक किसान पर जुल्म कर सकते हैं? क्या गरीबों की कोई सुनवाई नहीं?

The post बलौदाबाजार में इंसानियत शर्मसार! किसान को चोर बताकर मिल मालिकों ने की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/04/04/59371/feed/ 0 59371
ग्राम पंचायत कोदवा के नवनिर्वाचित सरपंच व पंचों ने ली शपथ https://statemediaservice.com/2025/03/08/57785/ https://statemediaservice.com/2025/03/08/57785/#respond Sat, 08 Mar 2025 13:11:59 +0000 https://statemediaservice.com/?p=57785 बलोदाबाजार। जिले के पलारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोदवा में 7 मार्च को ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच और पंचों का शपथ समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नवनिर्वाचित सरपंच…

The post ग्राम पंचायत कोदवा के नवनिर्वाचित सरपंच व पंचों ने ली शपथ appeared first on statemediaservice.com.

]]>
बलोदाबाजार। जिले के पलारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोदवा में 7 मार्च को ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच और पंचों का शपथ समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नवनिर्वाचित सरपंच व सभी पंचों को ग्राम सचिव चिंतामणि के द्वारा विधिवत शपथ ग्रहण कराया गया। नवनिर्वाचित सरपंच व पंचो के शपथ ग्रहण समारोह में गांव के सभी गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। ग्राम पंचायत कोदवा के नवनिर्वाचित सरपंच मुरलीधर टंडन ने सभी अतिथियों व ग्रामीणों से कहा की ग्राम पंचायत कोदवा के सभी विकास कार्यों के लिए हम और हमारे नवनिर्वाचित पंचगण संकल्पित है। गांव के सभी बुद्धजीवी और प्रतिष्ठित लोगों की आशीर्वाद से गांव के सभी विकास कार्यों के लिए हर संभव प्रयास करेंगे साथ ही जितने भी मूलभूत सुविधाएं है, ग्राम के हर एक व्यक्ति तक पहुंचाने का भी प्रयास करेंगे। श्री टंडन ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की वे गांव के समस्त विकास के लिए पूरी तरह से समर्पित रहेंगे और समस्याओं का समाधान करेंगे।

चंद्राकर/8 मार्च 2025

The post ग्राम पंचायत कोदवा के नवनिर्वाचित सरपंच व पंचों ने ली शपथ appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/03/08/57785/feed/ 0 57785
दृष्टिहीनता को मात देते हुए संगीत और नाट्यशास्त्र में डॉ. उत्तम वर्मा ने की पीएचडी https://statemediaservice.com/2025/02/23/56929/ https://statemediaservice.com/2025/02/23/56929/#respond Sun, 23 Feb 2025 17:47:06 +0000 https://statemediaservice.com/?p=56929 बलौदाबाजा। दृष्टिहीनता को मात देते हुए संगीत और नाट्यशास्त्र में पीएचडी करने वाले डॉ. उत्तम वर्मा अपने जिले के पहले दृष्टिहीन विद्वान् बन गए हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल…

The post दृष्टिहीनता को मात देते हुए संगीत और नाट्यशास्त्र में डॉ. उत्तम वर्मा ने की पीएचडी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
बलौदाबाजा। दृष्टिहीनता को मात देते हुए संगीत और नाट्यशास्त्र में पीएचडी करने वाले डॉ. उत्तम वर्मा अपने जिले के पहले दृष्टिहीन विद्वान् बन गए हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत श्रम और समर्पण का परिणाम है, बल्कि यह दृष्टिहीनता के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने और प्रेरणा देने का भी एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। उत्तम की यह सफलता इस बात को साबित करती है कि कठिनाइयाँ चाहे जितनी भी बड़ी हों, अगर मन में इच्छा शक्ति और लगन हो तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि से अन्य दृष्टिहीन व्यक्तियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा कि वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ें। उन्होंने दृष्टिहीनता जैसी चुनौतियों का सामना करते हुए इतिहास के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए, बलौदाबाजार जिले के ग्राम दतान का नाम रोशन किया । उत्तम कुमार वर्मा की यह पीएचडी की उपलब्धि निस्संदेह प्रेरणादायक है और यह दर्शाती है कि कठिनाइयों के बावजूद, यदि व्यक्ति अपनी मेहनत और समर्पण से आगे बढ़े, तो किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

डॉ. उत्तम कुमार वर्मा वर्तमान में डी.के. कॉलेज, बलौदा बाजार में इतिहास विभाग के अध्यक्ष एवं सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रायपुर के मूट पुरैना स्थित सरकारी दृष्टिहीन एवं मूक-बधिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से पूरी की और फिर दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से इतिहास में स्नातक किया। इसके बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से प्राचीन भारतीय इतिहास में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। 2019 में, उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से अपनी पीएचडी की यात्रा शुरू की, जिसे अब सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। “संगीत और रंगमंच: नाट्यशास्त्र का एक अध्ययन” विषय पर उनका शोध न केवल इतिहास और संगीत के क्षेत्र में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह दृष्टिहीनता जैसी चुनौतियों का सामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में समावेशिता की दिशा में एक बड़ा कदम भी है। उनके अध्ययन ने नाट्यशास्त्र में संगीत की भूमिका को महत्वपूर्ण रूप से उजागर किया है, और इससे यह पता चलता है कि भारतीय पारंपरिक रंगमंच ने कैसे अपने सांस्कृतिक मूल्यों को समृद्ध रखा है। डॉ. उत्तम का यह कार्य समकालीन रंगमंच और भारत की सांस्कृतिक धरोहर के बीच के संबंधों को भी स्पष्ट करता है, यह दर्शाता है कि किस प्रकार औपनिवेशिक प्रभावों के खिलाफ एक सांस्कृतिक प्रतिरोध का निर्माण हुआ।
उनकी उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति से किसी भी बाधा को पार किया जा सकता है। डॉ. उत्तम का उदाहरण युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो दर्शाता है कि कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी प्रकार की चुनौती का सामना कर रहा हो, अपने सपनों को साकार कर सकता है। भविष्य में, उनका लक्ष्य न केवल अपने शोध को आगे बढ़ाना है बल्कि दृष्टिहीनों के लिए शैक्षणिक संसाधनों और तकनीकी उपकरणों को अधिकतम उपयोगी बनाना भी है।

 

The post दृष्टिहीनता को मात देते हुए संगीत और नाट्यशास्त्र में डॉ. उत्तम वर्मा ने की पीएचडी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/02/23/56929/feed/ 0 56929